शुक्रवार, 20 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
WPL 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स का बड़ा दांव, महेला जयवर्धने बने महिला टीम के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट 1 घंटे पहले WPL 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स का बड़ा दांव, महेला जयवर्धने बने महिला टीम के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट छठवें दिन 868 किसानों से 3356.68 मीट्रिक टन धान की खरीदी 1 घंटे पहले छठवें दिन 868 किसानों से 3356.68 मीट्रिक टन धान की खरीदी राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न 1 घंटे पहले राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न परियोजना स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका सम्मान समारोह का हुआ आयोजन 1 घंटे पहले परियोजना स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका सम्मान समारोह का हुआ आयोजन जिला मुख्यालय में सेवा सेतु केन्द्र के माध्यम से नागरिकों को मिल रही सुविधा 1 घंटे पहले जिला मुख्यालय में सेवा सेतु केन्द्र के माध्यम से नागरिकों को मिल रही सुविधा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से ग्राम जोगीदल्ली (भाटापारा) में पेयजल की समस्या का हुआ समाधान 1 घंटे पहले मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से ग्राम जोगीदल्ली (भाटापारा) में पेयजल की समस्या का हुआ समाधान अन्य राज्यों से धान आयात पर निगरानी हेतु जिले में विशेष जांच दल गठित 1 घंटे पहले अन्य राज्यों से धान आयात पर निगरानी हेतु जिले में विशेष जांच दल गठित SCO में बोले पीएम मोदी- दुनिया युद्ध की चर्चा में जुटी, भारत संस्कृति और रिश्तों को दे रहा प्राथमिकता 2 घंटे पहले SCO में बोले पीएम मोदी- दुनिया युद्ध की चर्चा में जुटी, भारत संस्कृति और रिश्तों को दे रहा प्राथमिकता बालोद में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, 5 हजार से अधिक किसानों से 21,200.92 मीट्रिक टन धान की खरीदी 2 घंटे पहले बालोद में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, 5 हजार से अधिक किसानों से 21,200.92 मीट्रिक टन धान की खरीदी 29 साल बाद श्रीलंका के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, 2026 में एक भी टेस्ट नहीं जीत सकी टीम 2 घंटे पहले 29 साल बाद श्रीलंका के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, 2026 में एक भी टेस्ट नहीं जीत सकी टीम भारत आए पाक मंत्री मुसादिक मलिक को ताजमहल जाने की अनुमति नहीं, सिर्फ SCO बैठक में होंगे शामिल 2 घंटे पहले भारत आए पाक मंत्री मुसादिक मलिक को ताजमहल जाने की अनुमति नहीं, सिर्फ SCO बैठक में होंगे शामिल Gold-Silver ETF का बढ़ता क्रेज! 12 रुपये में सोना और 15 रुपये में चांदी खरीद रहे लोग, जानिए क्या है पूरा खेल 2 घंटे पहले Gold-Silver ETF का बढ़ता क्रेज! 12 रुपये में सोना और 15 रुपये में चांदी खरीद रहे लोग, जानिए क्या है पूरा खेल Gold-Silver ETF का बढ़ता क्रेज! 12 रुपये में सोना और 15 रुपये में चांदी खरीद रहे लोग, जानिए क्या है पूरा खेल 2 घंटे पहले Gold-Silver ETF का बढ़ता क्रेज! 12 रुपये में सोना और 15 रुपये में चांदी खरीद रहे लोग, जानिए क्या है पूरा खेल अवैध धान भंडारण के विरुद्ध सरगुजा में कार्रवाई, चार प्रतिष्ठानों से 658 क्विंटल धान जब्त 2 घंटे पहले अवैध धान भंडारण के विरुद्ध सरगुजा में कार्रवाई, चार प्रतिष्ठानों से 658 क्विंटल धान जब्त सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द व्वान’ OTT पर रिलीज, प्राइम वीडियो पर उठा सकेंगे फिल्म का लुत्फ 3 घंटे पहले सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द व्वान’ OTT पर रिलीज, प्राइम वीडियो पर उठा सकेंगे फिल्म का लुत्फ सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द व्वान’ OTT पर रिलीज, प्राइम वीडियो पर उठा सकेंगे फिल्म का लुत्फ 3 घंटे पहले सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द व्वान’ OTT पर रिलीज, प्राइम वीडियो पर उठा सकेंगे फिल्म का लुत्फ भारत-मलेशिया संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘हरिमऊ शक्ति-VI’ मलेशिया में शुरू 3 घंटे पहले भारत-मलेशिया संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘हरिमऊ शक्ति-VI’ मलेशिया में शुरू भारत-मलेशिया संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘हरिमऊ शक्ति-VI’ मलेशिया में शुरू 3 घंटे पहले भारत-मलेशिया संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘हरिमऊ शक्ति-VI’ मलेशिया में शुरू दलहन, तिलहन और लघु धान्य फसलें समर्थन मूल्य पर खरीदी जाएँगी, धान के साथ इनकी खेती अपनाने की अपील 3 घंटे पहले दलहन, तिलहन और लघु धान्य फसलें समर्थन मूल्य पर खरीदी जाएँगी, धान के साथ इनकी खेती अपनाने की अपील बारिश, भंडारण और सीमा, तीनों मोर्चों पर मुस्तैद प्रशासन: धान को भीगने से बचाने के पुख्ता इंतजाम, 24 चेकपोस्ट पर रात में भी पहरा 3 घंटे पहले बारिश, भंडारण और सीमा, तीनों मोर्चों पर मुस्तैद प्रशासन: धान को भीगने से बचाने के पुख्ता इंतजाम, 24 चेकपोस्ट पर रात में भी पहरा
राजनीति

BJP की चुनावी चंदे से भरी झोली, जानिए कितना मिला दान, पूरी डिटेल

नई दिल्ली
 लोकसभा चुनाव को अब बमुश्किल से 2 से 3 महीने ही बचे हैं। मैदान में एनडीए और इंडिया गठबंधन आमने-सामने है। उससे पहले जो खबर आई है वो भारतीय जनता पार्टी के लिए गुड न्यूज बनकर आई है। चुनावी चंदे ने बीजेपी की जमकर झोली भरी है। भाजपा को 2022-23 में मिलने वाला कुल धन 23% बढ़कर लगभग 2,361 करोड़ रुपये हो गया है। इसका मतलब है कि पार्टी को पिछले साल के मुकाबले 444 करोड़ रुपये ज्यादा मिले। इस धन का 54% हिस्सा, जो कि 1278 करोड़ रुपये के करीब है, चुनावी बॉन्ड के जरिए आया है। वहीं, पार्टी का खर्च भी 59% बढ़कर 1361 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले साल यह खर्च 854 करोड़ रुपये था।

चुनाव आयोग की ओर से सार्वजनिक की गई भाजपा की 2022-23 की वार्षिक ऑडिट रिपोर्ट के अनुसार, पार्टी को चुनावी बांडों से 1,294 करोड़ रुपये मिले, जो कि पिछले साल के 1,033.7 करोड़ रुपये से 25% ज्यादा है। व्यक्तियों, कंपनियों और चुनावी ट्रस्टों के दान सहित अन्य स्रोतों से मिला चंदा कुल 648 करोड़ रुपये रहा। यह पिछले साल के 721.7 करोड़ रुपये से कम है।

वहीं आजीवन सहयोग निधि से मिलने वाला चंदा पिछले साल के 19.9 करोड़ रुपये से बढ़कर 2022-23 में 177.2 करोड़ रुपये हो गया है। 2022-23 में बैंकों से कुल ब्याज 237.3 करोड़ रुपये था, जो पिछले वर्ष अर्जित 133.3 करोड़ रुपये के ब्याज से काफी अधिक था। व्यय पक्ष पर, 2022-23 में कुल खर्च का 80% चुनाव और सामान्य प्रचार पर था। इस मद पर 1,092 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए गए, जबकि 2021-22 में 645.8 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे। इसमें विज्ञापन और प्रचार पर 844 करोड़ रुपये और यात्रा पर 132 करोड़ रुपये खर्च किए गए।

इसकी तुलना में, 2022-23 के दौरान कांग्रेस की कुल प्राप्ति 2021-22 में 541 करोड़ रुपये से घटकर 452 करोड़ रुपये रह गई, जबकि इसका खर्च एक साल पहले के 400 करोड़ रुपये से बढ़कर 467 करोड़ रुपये हो गया। 2022-23 में चुनावी बॉन्ड के माध्यम से इसकी योगदान प्राप्तियां घटकर 171 करोड़ रुपये हो गईं, जो इसकी कुल दान प्राप्तियों का 63% और इसकी कुल आय का 38% है, जो 2021-22 में 236 करोड़ रुपये थी। अन्य दलों द्वारा दायर 2022-23 के लिए ऑडिट रिपोर्ट के अनुसार, सीपीएम की कुल प्राप्तियां 141.6 करोड़ रुपये, आप की 85.1 करोड़ रुपये, बसपा की 29.2 करोड़ रुपये और एनपीपी की 7.5 करोड़ रुपये थी।