शुक्रवार, 20 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
छठवें दिन 868 किसानों से 3356.68 मीट्रिक टन धान की खरीदी 1 घंटे पहले छठवें दिन 868 किसानों से 3356.68 मीट्रिक टन धान की खरीदी राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न 1 घंटे पहले राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न परियोजना स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका सम्मान समारोह का हुआ आयोजन 1 घंटे पहले परियोजना स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका सम्मान समारोह का हुआ आयोजन जिला मुख्यालय में सेवा सेतु केन्द्र के माध्यम से नागरिकों को मिल रही सुविधा 1 घंटे पहले जिला मुख्यालय में सेवा सेतु केन्द्र के माध्यम से नागरिकों को मिल रही सुविधा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से ग्राम जोगीदल्ली (भाटापारा) में पेयजल की समस्या का हुआ समाधान 1 घंटे पहले मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से ग्राम जोगीदल्ली (भाटापारा) में पेयजल की समस्या का हुआ समाधान अन्य राज्यों से धान आयात पर निगरानी हेतु जिले में विशेष जांच दल गठित 1 घंटे पहले अन्य राज्यों से धान आयात पर निगरानी हेतु जिले में विशेष जांच दल गठित SCO में बोले पीएम मोदी- दुनिया युद्ध की चर्चा में जुटी, भारत संस्कृति और रिश्तों को दे रहा प्राथमिकता 1 घंटे पहले SCO में बोले पीएम मोदी- दुनिया युद्ध की चर्चा में जुटी, भारत संस्कृति और रिश्तों को दे रहा प्राथमिकता बालोद में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, 5 हजार से अधिक किसानों से 21,200.92 मीट्रिक टन धान की खरीदी 1 घंटे पहले बालोद में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, 5 हजार से अधिक किसानों से 21,200.92 मीट्रिक टन धान की खरीदी 29 साल बाद श्रीलंका के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, 2026 में एक भी टेस्ट नहीं जीत सकी टीम 1 घंटे पहले 29 साल बाद श्रीलंका के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, 2026 में एक भी टेस्ट नहीं जीत सकी टीम भारत आए पाक मंत्री मुसादिक मलिक को ताजमहल जाने की अनुमति नहीं, सिर्फ SCO बैठक में होंगे शामिल 2 घंटे पहले भारत आए पाक मंत्री मुसादिक मलिक को ताजमहल जाने की अनुमति नहीं, सिर्फ SCO बैठक में होंगे शामिल Gold-Silver ETF का बढ़ता क्रेज! 12 रुपये में सोना और 15 रुपये में चांदी खरीद रहे लोग, जानिए क्या है पूरा खेल 2 घंटे पहले Gold-Silver ETF का बढ़ता क्रेज! 12 रुपये में सोना और 15 रुपये में चांदी खरीद रहे लोग, जानिए क्या है पूरा खेल Gold-Silver ETF का बढ़ता क्रेज! 12 रुपये में सोना और 15 रुपये में चांदी खरीद रहे लोग, जानिए क्या है पूरा खेल 2 घंटे पहले Gold-Silver ETF का बढ़ता क्रेज! 12 रुपये में सोना और 15 रुपये में चांदी खरीद रहे लोग, जानिए क्या है पूरा खेल अवैध धान भंडारण के विरुद्ध सरगुजा में कार्रवाई, चार प्रतिष्ठानों से 658 क्विंटल धान जब्त 2 घंटे पहले अवैध धान भंडारण के विरुद्ध सरगुजा में कार्रवाई, चार प्रतिष्ठानों से 658 क्विंटल धान जब्त सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द व्वान’ OTT पर रिलीज, प्राइम वीडियो पर उठा सकेंगे फिल्म का लुत्फ 2 घंटे पहले सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द व्वान’ OTT पर रिलीज, प्राइम वीडियो पर उठा सकेंगे फिल्म का लुत्फ सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द व्वान’ OTT पर रिलीज, प्राइम वीडियो पर उठा सकेंगे फिल्म का लुत्फ 2 घंटे पहले सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द व्वान’ OTT पर रिलीज, प्राइम वीडियो पर उठा सकेंगे फिल्म का लुत्फ भारत-मलेशिया संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘हरिमऊ शक्ति-VI’ मलेशिया में शुरू 2 घंटे पहले भारत-मलेशिया संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘हरिमऊ शक्ति-VI’ मलेशिया में शुरू भारत-मलेशिया संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘हरिमऊ शक्ति-VI’ मलेशिया में शुरू 2 घंटे पहले भारत-मलेशिया संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘हरिमऊ शक्ति-VI’ मलेशिया में शुरू दलहन, तिलहन और लघु धान्य फसलें समर्थन मूल्य पर खरीदी जाएँगी, धान के साथ इनकी खेती अपनाने की अपील 3 घंटे पहले दलहन, तिलहन और लघु धान्य फसलें समर्थन मूल्य पर खरीदी जाएँगी, धान के साथ इनकी खेती अपनाने की अपील बारिश, भंडारण और सीमा, तीनों मोर्चों पर मुस्तैद प्रशासन: धान को भीगने से बचाने के पुख्ता इंतजाम, 24 चेकपोस्ट पर रात में भी पहरा 3 घंटे पहले बारिश, भंडारण और सीमा, तीनों मोर्चों पर मुस्तैद प्रशासन: धान को भीगने से बचाने के पुख्ता इंतजाम, 24 चेकपोस्ट पर रात में भी पहरा अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की सख्ती, चार प्रतिष्ठानों से 245.60 क्विंटल धान जब्त 3 घंटे पहले अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की सख्ती, चार प्रतिष्ठानों से 245.60 क्विंटल धान जब्त
राष्ट्रीय

मेगा प्लान: भाजपा का 12 फरवरी से ग्राम परिक्रमा यात्रा का शुभारंभ, पहुंचेगी 2 लाख गांव

नई दिल्ली
आगामी लोकसभा चुनाव में भारी बहुमत के साथ हैट्रिक बनाने के मिशन में जुटी भाजपा ने देश के 2 लाख गांवों तक पहुंचने के लिए 'ग्राम परिक्रमा यात्रा' का मेगा प्लान तैयार किया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा किसानों के गढ़ माने जाने वाले पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से 12 फरवरी को इस यात्रा का शुभारंभ करेंगे।

पार्टी ने इस लॉन्चिंग यानी शुभारंभ कार्यक्रम को भी एलईडी के माध्यम से देशभर में किसानों को लाइव दिखाने के लिए एक बड़ी योजना बना ली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश के मुताबिक पार्टी नेता एवं कार्यकर्ता 'ग्राम परिक्रमा यात्रा' के दौरान आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी का संकल्प पत्र (घोषणा पत्र) तैयार करने के लिए किसानों और मजदूरों से सुझाव भी लेंगे, जिसे पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा तक पहुंचाया जाएगा।

इस मेगा अभियान का जिम्मा पार्टी के किसान मोर्चा को दिया गया है। भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद राजकुमार चाहर ने बताया कि 'ग्राम परिक्रमा यात्रा' का शुभारंभ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 12 फरवरी को मुजफ्फरनगर के शुक्रताल के मां शाकंभरी मंदिर से करेंगे। गौ माता, ट्रैक्टर और हल के पूजन के बाद यात्रा प्रारंभ होगी। इसके बाद भाजपा अध्यक्ष मजदूर व किसानों की महासभा को संबोधित करेंगे और साथ ही पूर्व सैनिकों और प्रगतिशील किसानों को सम्मानित भी करेंगे।

एक महीने तक चलने वाली इस 'ग्राम परिक्रमा यात्रा' में भाजपा ने सरकार के विकास कार्यों की जानकारी को देश के 2 लाख से अधिक गांवों में पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। शुभारंभ कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देश के सभी संगठनात्मक जिलों में एलईडी स्क्रीन के माध्यम से किया जाएगा। इस कार्यक्रम को लाइव देखने के लिए पार्टी की तरफ से देश के सभी संगठनात्मक जिलों में खास व्यवस्था की गई है। हर जिले में 300 से अधिक किसान एकत्र होकर यात्रा के शुभारंभ कार्यक्रम को लाइव देखेंगे।

चाहर ने आगे बताया कि 'ग्राम परिक्रमा यात्रा' के दौरान ग्राम देवता, गौ माता, कृषि संयंत्र और ट्रैक्टर एवं हल का पूजन किया जाएगा। यात्रा के माध्यम से मजदूर, किसानों की आकांक्षाओं व सुझावों को प्रधानमंत्री मोदी के संकल्प पत्र के लिए लेने का कार्य भी किसान मोर्चा करेगा और एक महीने तक चलने वाली इस यात्रा के दौरान मिले सभी सुझावों को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को दिया जाएगा।