शुक्रवार, 20 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
छठवें दिन 868 किसानों से 3356.68 मीट्रिक टन धान की खरीदी 47 मिनट पहले छठवें दिन 868 किसानों से 3356.68 मीट्रिक टन धान की खरीदी राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न 47 मिनट पहले राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न परियोजना स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका सम्मान समारोह का हुआ आयोजन 47 मिनट पहले परियोजना स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका सम्मान समारोह का हुआ आयोजन जिला मुख्यालय में सेवा सेतु केन्द्र के माध्यम से नागरिकों को मिल रही सुविधा 47 मिनट पहले जिला मुख्यालय में सेवा सेतु केन्द्र के माध्यम से नागरिकों को मिल रही सुविधा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से ग्राम जोगीदल्ली (भाटापारा) में पेयजल की समस्या का हुआ समाधान 47 मिनट पहले मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से ग्राम जोगीदल्ली (भाटापारा) में पेयजल की समस्या का हुआ समाधान अन्य राज्यों से धान आयात पर निगरानी हेतु जिले में विशेष जांच दल गठित 47 मिनट पहले अन्य राज्यों से धान आयात पर निगरानी हेतु जिले में विशेष जांच दल गठित SCO में बोले पीएम मोदी- दुनिया युद्ध की चर्चा में जुटी, भारत संस्कृति और रिश्तों को दे रहा प्राथमिकता 50 मिनट पहले SCO में बोले पीएम मोदी- दुनिया युद्ध की चर्चा में जुटी, भारत संस्कृति और रिश्तों को दे रहा प्राथमिकता बालोद में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, 5 हजार से अधिक किसानों से 21,200.92 मीट्रिक टन धान की खरीदी 1 घंटे पहले बालोद में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, 5 हजार से अधिक किसानों से 21,200.92 मीट्रिक टन धान की खरीदी 29 साल बाद श्रीलंका के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, 2026 में एक भी टेस्ट नहीं जीत सकी टीम 1 घंटे पहले 29 साल बाद श्रीलंका के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, 2026 में एक भी टेस्ट नहीं जीत सकी टीम भारत आए पाक मंत्री मुसादिक मलिक को ताजमहल जाने की अनुमति नहीं, सिर्फ SCO बैठक में होंगे शामिल 1 घंटे पहले भारत आए पाक मंत्री मुसादिक मलिक को ताजमहल जाने की अनुमति नहीं, सिर्फ SCO बैठक में होंगे शामिल Gold-Silver ETF का बढ़ता क्रेज! 12 रुपये में सोना और 15 रुपये में चांदी खरीद रहे लोग, जानिए क्या है पूरा खेल 1 घंटे पहले Gold-Silver ETF का बढ़ता क्रेज! 12 रुपये में सोना और 15 रुपये में चांदी खरीद रहे लोग, जानिए क्या है पूरा खेल Gold-Silver ETF का बढ़ता क्रेज! 12 रुपये में सोना और 15 रुपये में चांदी खरीद रहे लोग, जानिए क्या है पूरा खेल 1 घंटे पहले Gold-Silver ETF का बढ़ता क्रेज! 12 रुपये में सोना और 15 रुपये में चांदी खरीद रहे लोग, जानिए क्या है पूरा खेल अवैध धान भंडारण के विरुद्ध सरगुजा में कार्रवाई, चार प्रतिष्ठानों से 658 क्विंटल धान जब्त 1 घंटे पहले अवैध धान भंडारण के विरुद्ध सरगुजा में कार्रवाई, चार प्रतिष्ठानों से 658 क्विंटल धान जब्त सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द व्वान’ OTT पर रिलीज, प्राइम वीडियो पर उठा सकेंगे फिल्म का लुत्फ 2 घंटे पहले सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द व्वान’ OTT पर रिलीज, प्राइम वीडियो पर उठा सकेंगे फिल्म का लुत्फ सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द व्वान’ OTT पर रिलीज, प्राइम वीडियो पर उठा सकेंगे फिल्म का लुत्फ 2 घंटे पहले सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द व्वान’ OTT पर रिलीज, प्राइम वीडियो पर उठा सकेंगे फिल्म का लुत्फ भारत-मलेशिया संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘हरिमऊ शक्ति-VI’ मलेशिया में शुरू 2 घंटे पहले भारत-मलेशिया संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘हरिमऊ शक्ति-VI’ मलेशिया में शुरू भारत-मलेशिया संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘हरिमऊ शक्ति-VI’ मलेशिया में शुरू 2 घंटे पहले भारत-मलेशिया संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘हरिमऊ शक्ति-VI’ मलेशिया में शुरू दलहन, तिलहन और लघु धान्य फसलें समर्थन मूल्य पर खरीदी जाएँगी, धान के साथ इनकी खेती अपनाने की अपील 2 घंटे पहले दलहन, तिलहन और लघु धान्य फसलें समर्थन मूल्य पर खरीदी जाएँगी, धान के साथ इनकी खेती अपनाने की अपील बारिश, भंडारण और सीमा, तीनों मोर्चों पर मुस्तैद प्रशासन: धान को भीगने से बचाने के पुख्ता इंतजाम, 24 चेकपोस्ट पर रात में भी पहरा 2 घंटे पहले बारिश, भंडारण और सीमा, तीनों मोर्चों पर मुस्तैद प्रशासन: धान को भीगने से बचाने के पुख्ता इंतजाम, 24 चेकपोस्ट पर रात में भी पहरा अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की सख्ती, चार प्रतिष्ठानों से 245.60 क्विंटल धान जब्त 2 घंटे पहले अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की सख्ती, चार प्रतिष्ठानों से 245.60 क्विंटल धान जब्त
छत्तीसगढ़

प्रदेश सरकार ने धान खरीदी की अंतर राशि के लिए प्रावधान कर कांग्रेसियों के दुष्प्रचार का मुँहतोड़ जवाब दिया : भाजपा

रायपुर

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने किसानों और गरीबों के कल्याण को ध्यान में रखकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार को प्रधानमंत्री श्रीअन्न योजना के तहत पाँच साल तक मुफ्त चावल देने की घोषणा के बाद अब ‘भारत चावल योजना’ लॉन्च करने और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार द्वारा गरीब परिवारों को सन 2028 तक मुफ्त चावल देने की घोषणा तथा किसानों को धान खरीदी की अंतर राशि देने के लिए 12 सौ करोड़ रुपए का प्रावधान कर अनुपूरक बजट पेश करने के लिए बधाई दी है। श्री देव ने कहा कि इससे यह स्पष्ट है कि केंद्र सरकार गरीबों को मुफ्त अनाज देने की योजना जारी रखने के बाद अब एक ओर जहाँ देश के सभी वर्ग के लोगों को रियायती दर पर अनाज मुहैया कराने की दिशा में संवेदनशीलता का परिचय दे रही है, वहीं प्रदेश की भाजपा सरकार 'मोदी की गारंटी' पर ठोस निर्णय लेकर उनके क्रियान्वयन के लिए प्रतिबद्ध है।

देव ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री साय के नेतृत्व में प्रदेश की भाजपा सरकार ने गरीब परिवारों को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत 2028 तक मुफ्त चावल देने की क्रांतिकारी घोषणा करके उस संकल्प के लिए अपनी प्रतिबद्धता को व्यक्त किया है कि भाजपा की सरकार के रहते छत्तीसगढ़ का कोई भी परिवार रात को भूखे पेट नहीं सोएगा। प्रदेश सरकार की इस घोषणा से छत्तीसगढ़ में 67.94 लाख अंत्योदय, प्राथमिकता, एकल निराश्रित और नि:शक्तजन राशन कार्डधारियों को मासिक पात्रता के अनुसार चावल दिया जाएगा। श्री देव ने कहा कि प्रदेश सरकार ने सोमवार को विधानसभा में प्रस्तुत अपने अनुपूरक बजट में 'मोदी की गारंटी' को पूरा करते हुए धान खरीदी की अंतर राशि के लिए 1200 करोड़ रुपए का प्रावधान करके कांग्रेसियों के दुष्प्रचार का मुँहतोड़ जवाब दिया है।

केंद्र सरकार द्वारा घोषित समर्थन मूल्य पर धान की रिकॉर्ड खरीदी और उसका तत्काल भुगतान करने के बाद अब प्रदेश सरकार 917 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से किसानों को अंतर की राशि देने जा रही है। श्री देव ने कहा कि गरीबों और किसानों के जीवन में खुशहाली लाने की दिशा में प्रदेश सरकार के फैसले भाजपा सरकार के संवेदनक्षम नेतृत्व की प्रतिबद्धता को रेखांकित करते हैं। श्री देव ने अनुपूरक बजट में विभिन्न योजनाओं के लिए भी किए गए प्रावधानों को जनहितकारी बताते हुए कहा कि सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के मूलमंत्र के साथ भाजपा जो कहती है, वह करती है।