शुक्रवार, 20 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
छठवें दिन 868 किसानों से 3356.68 मीट्रिक टन धान की खरीदी 29 मिनट पहले छठवें दिन 868 किसानों से 3356.68 मीट्रिक टन धान की खरीदी राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न 29 मिनट पहले राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न परियोजना स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका सम्मान समारोह का हुआ आयोजन 29 मिनट पहले परियोजना स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका सम्मान समारोह का हुआ आयोजन जिला मुख्यालय में सेवा सेतु केन्द्र के माध्यम से नागरिकों को मिल रही सुविधा 29 मिनट पहले जिला मुख्यालय में सेवा सेतु केन्द्र के माध्यम से नागरिकों को मिल रही सुविधा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से ग्राम जोगीदल्ली (भाटापारा) में पेयजल की समस्या का हुआ समाधान 29 मिनट पहले मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से ग्राम जोगीदल्ली (भाटापारा) में पेयजल की समस्या का हुआ समाधान अन्य राज्यों से धान आयात पर निगरानी हेतु जिले में विशेष जांच दल गठित 29 मिनट पहले अन्य राज्यों से धान आयात पर निगरानी हेतु जिले में विशेष जांच दल गठित बालोद में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, 5 हजार से अधिक किसानों से 21,200.92 मीट्रिक टन धान की खरीदी 44 मिनट पहले बालोद में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, 5 हजार से अधिक किसानों से 21,200.92 मीट्रिक टन धान की खरीदी Gold-Silver ETF का बढ़ता क्रेज! 12 रुपये में सोना और 15 रुपये में चांदी खरीद रहे लोग, जानिए क्या है पूरा खेल 1 घंटे पहले Gold-Silver ETF का बढ़ता क्रेज! 12 रुपये में सोना और 15 रुपये में चांदी खरीद रहे लोग, जानिए क्या है पूरा खेल Gold-Silver ETF का बढ़ता क्रेज! 12 रुपये में सोना और 15 रुपये में चांदी खरीद रहे लोग, जानिए क्या है पूरा खेल 1 घंटे पहले Gold-Silver ETF का बढ़ता क्रेज! 12 रुपये में सोना और 15 रुपये में चांदी खरीद रहे लोग, जानिए क्या है पूरा खेल अवैध धान भंडारण के विरुद्ध सरगुजा में कार्रवाई, चार प्रतिष्ठानों से 658 क्विंटल धान जब्त 1 घंटे पहले अवैध धान भंडारण के विरुद्ध सरगुजा में कार्रवाई, चार प्रतिष्ठानों से 658 क्विंटल धान जब्त सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द व्वान’ OTT पर रिलीज, प्राइम वीडियो पर उठा सकेंगे फिल्म का लुत्फ 1 घंटे पहले सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द व्वान’ OTT पर रिलीज, प्राइम वीडियो पर उठा सकेंगे फिल्म का लुत्फ सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द व्वान’ OTT पर रिलीज, प्राइम वीडियो पर उठा सकेंगे फिल्म का लुत्फ 1 घंटे पहले सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द व्वान’ OTT पर रिलीज, प्राइम वीडियो पर उठा सकेंगे फिल्म का लुत्फ भारत-मलेशिया संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘हरिमऊ शक्ति-VI’ मलेशिया में शुरू 2 घंटे पहले भारत-मलेशिया संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘हरिमऊ शक्ति-VI’ मलेशिया में शुरू भारत-मलेशिया संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘हरिमऊ शक्ति-VI’ मलेशिया में शुरू 2 घंटे पहले भारत-मलेशिया संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘हरिमऊ शक्ति-VI’ मलेशिया में शुरू दलहन, तिलहन और लघु धान्य फसलें समर्थन मूल्य पर खरीदी जाएँगी, धान के साथ इनकी खेती अपनाने की अपील 2 घंटे पहले दलहन, तिलहन और लघु धान्य फसलें समर्थन मूल्य पर खरीदी जाएँगी, धान के साथ इनकी खेती अपनाने की अपील बारिश, भंडारण और सीमा, तीनों मोर्चों पर मुस्तैद प्रशासन: धान को भीगने से बचाने के पुख्ता इंतजाम, 24 चेकपोस्ट पर रात में भी पहरा 2 घंटे पहले बारिश, भंडारण और सीमा, तीनों मोर्चों पर मुस्तैद प्रशासन: धान को भीगने से बचाने के पुख्ता इंतजाम, 24 चेकपोस्ट पर रात में भी पहरा अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की सख्ती, चार प्रतिष्ठानों से 245.60 क्विंटल धान जब्त 2 घंटे पहले अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की सख्ती, चार प्रतिष्ठानों से 245.60 क्विंटल धान जब्त मेहनत और लगन से साग-सब्जी उत्पादन को बनाया सफल व्यवसाय, छबीला सेठिया ने कमाए 3 लाख रुपए 2 घंटे पहले मेहनत और लगन से साग-सब्जी उत्पादन को बनाया सफल व्यवसाय, छबीला सेठिया ने कमाए 3 लाख रुपए बकरियों के छोटे से व्यवसाय ने बदली मंगेश की तकदीर, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े कदम 2 घंटे पहले बकरियों के छोटे से व्यवसाय ने बदली मंगेश की तकदीर, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े कदम महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल 2 घंटे पहले महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री ने विस में बताया पिछली सरकार ने निजी हेलीकॉप्टर और विमान के किराए पर करीब पौने दो सौ करोड़ खर्च किए

रायपुर

विधानसभा बजट सत्र के दूसरे दिन मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भाजपा विधायक राजेश मूणत के द्वारा पूछे गए लिखित प्रश्न के जवाब में बताया कि पिछली कांग्रेस की सरकार ने चार साल में निजी हेलीकॉप्टर और विमान के किराए पर करीब पौने दो सौ करोड़ खर्च किए हैं।

भाजपा सदस्य राजेश मूणत ने जानना चाहा कि प्रदेश में एक जनवरी 2019 से नवंबर 2023 तक हेलीकॉप्टर, और विमान के लिए कुल कितना भुगतान किया गया है? इसके जवाब में सीएम साय ने बताया कि सरकारी यात्रा, और दौरे के लिए निजी हेलीकॉप्टर व विमान निजी कंपनियों से किराए पर लिए गए थे। उन्होंने बताया कि कंपनियों को निजी हेलीकॉप्टर किराए के रूप में 190 करोड़ 61 लाख 93 हजार से अधिक भुगतान किया गया। जबकि निजी विमानन कंपनियों को किराए के रूप में 73 करोड़ 65 लाख 54 हजार से अधिक का भुगतान किया गया। कुल मिलाकर 264 करोड़ 27 लाख 48 हजार से अधिक का भुगतान किया गया है। मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर टेंडर के माध्यम से आमंत्रित किराया दर की स्वीकृति के आधार पर निजी हेलीकॉप्टर और विमान सेवा के लिए राशि का भुगतान किया गया।

उल्लेखनीय है कि रमन सरकार ने अगुस्ता हेलीकॉप्टर करीब 29 करोड़ में खरीदा था। साल भर पहले यह हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसके बाद से हेलीकॉप्टर किराए पर लिया जा रहा था। यही नहीं, हेलीकॉप्टर की मरम्मत पर ही 19 करोड़ 62 लाख 33 हजार से अधिक भुगतान किया गया। इसी तरह सरकारी विमान की मरम्मत पर 14 करोड़ 76 लाख 15 हजार से अधिक खर्च किए गए।

हेलीकॉप्टर किराया
वर्ष-2019 में 6 कंपनियों से हेलीकॉप्टर किराए पर लिए गए थे। उन्हें 14 करोड़ 88 लाख 17 हजार से अधिक भुगतान किया गया।
वर्ष-2020 में 2 कंपनियों से हेलीकॉप्टर किराए पर लिए गए थे, उन्हें 10 करोड़ 54 लाख 81 हजार से अधिक भुगतान किया गया।
वर्ष-2021 में 3 कंपनियों से हेलीकॉप्टर किराए पर लिए गए, उन्हें 17 करोड़ 14 लाख 85 हजार से अधिक भुगतान किया गया।
वर्ष-2022 में 2 कंपनियों से हेलीकॉप्टर किराए पर लिए गए थे, उन्हें 69 करोड़ 20 लाख 45 हजार से अधिक भुगतान किया गया।
वर्ष-2023 में एक कंपनी से हेलीकॉप्टर किराए पर लिया गया, उन्हें 78 करोड़ 83 लाख 64 हजार रूपए भुगतान किया गया।

विमान किराया
वर्ष-2019 में एक कंपनी से विमान किराए पर लिया गया था, उन्हें 3 करोड़ 67 लाख 89 हजार भुगतान किया गया।
वर्ष-2020 में एक कंपनी से विमान किराए पर लिया गया, उन्हें 5 करोड़ 19 लाख से अधिक भुगतान किया गया।
वर्ष-2021 में एक कंपनी से विमान किराए पर लिया गया, उन्हें 17 करोड़ 49 लाख 29 हजार से अधिक भुगतान किया गया।
वर्ष-2022 में दो कंपनी से विमान किराए पर लिया गया, उन्हें 21 करोड़ 67 लाख 79 हजार से अधिक भुगतान किया गया।
वर्ष-2023 में एक कंपनी से विमान किराए पर लिया गया, उन्हें 25 करोड़ 71 लाख 25 हजार भुगतान किया गया।