शुक्रवार, 20 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
छठवें दिन 868 किसानों से 3356.68 मीट्रिक टन धान की खरीदी 29 मिनट पहले छठवें दिन 868 किसानों से 3356.68 मीट्रिक टन धान की खरीदी राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न 29 मिनट पहले राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न परियोजना स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका सम्मान समारोह का हुआ आयोजन 29 मिनट पहले परियोजना स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका सम्मान समारोह का हुआ आयोजन जिला मुख्यालय में सेवा सेतु केन्द्र के माध्यम से नागरिकों को मिल रही सुविधा 29 मिनट पहले जिला मुख्यालय में सेवा सेतु केन्द्र के माध्यम से नागरिकों को मिल रही सुविधा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से ग्राम जोगीदल्ली (भाटापारा) में पेयजल की समस्या का हुआ समाधान 29 मिनट पहले मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से ग्राम जोगीदल्ली (भाटापारा) में पेयजल की समस्या का हुआ समाधान अन्य राज्यों से धान आयात पर निगरानी हेतु जिले में विशेष जांच दल गठित 29 मिनट पहले अन्य राज्यों से धान आयात पर निगरानी हेतु जिले में विशेष जांच दल गठित बालोद में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, 5 हजार से अधिक किसानों से 21,200.92 मीट्रिक टन धान की खरीदी 44 मिनट पहले बालोद में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, 5 हजार से अधिक किसानों से 21,200.92 मीट्रिक टन धान की खरीदी Gold-Silver ETF का बढ़ता क्रेज! 12 रुपये में सोना और 15 रुपये में चांदी खरीद रहे लोग, जानिए क्या है पूरा खेल 1 घंटे पहले Gold-Silver ETF का बढ़ता क्रेज! 12 रुपये में सोना और 15 रुपये में चांदी खरीद रहे लोग, जानिए क्या है पूरा खेल Gold-Silver ETF का बढ़ता क्रेज! 12 रुपये में सोना और 15 रुपये में चांदी खरीद रहे लोग, जानिए क्या है पूरा खेल 1 घंटे पहले Gold-Silver ETF का बढ़ता क्रेज! 12 रुपये में सोना और 15 रुपये में चांदी खरीद रहे लोग, जानिए क्या है पूरा खेल अवैध धान भंडारण के विरुद्ध सरगुजा में कार्रवाई, चार प्रतिष्ठानों से 658 क्विंटल धान जब्त 1 घंटे पहले अवैध धान भंडारण के विरुद्ध सरगुजा में कार्रवाई, चार प्रतिष्ठानों से 658 क्विंटल धान जब्त सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द व्वान’ OTT पर रिलीज, प्राइम वीडियो पर उठा सकेंगे फिल्म का लुत्फ 1 घंटे पहले सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द व्वान’ OTT पर रिलीज, प्राइम वीडियो पर उठा सकेंगे फिल्म का लुत्फ सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द व्वान’ OTT पर रिलीज, प्राइम वीडियो पर उठा सकेंगे फिल्म का लुत्फ 1 घंटे पहले सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द व्वान’ OTT पर रिलीज, प्राइम वीडियो पर उठा सकेंगे फिल्म का लुत्फ भारत-मलेशिया संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘हरिमऊ शक्ति-VI’ मलेशिया में शुरू 2 घंटे पहले भारत-मलेशिया संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘हरिमऊ शक्ति-VI’ मलेशिया में शुरू भारत-मलेशिया संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘हरिमऊ शक्ति-VI’ मलेशिया में शुरू 2 घंटे पहले भारत-मलेशिया संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘हरिमऊ शक्ति-VI’ मलेशिया में शुरू दलहन, तिलहन और लघु धान्य फसलें समर्थन मूल्य पर खरीदी जाएँगी, धान के साथ इनकी खेती अपनाने की अपील 2 घंटे पहले दलहन, तिलहन और लघु धान्य फसलें समर्थन मूल्य पर खरीदी जाएँगी, धान के साथ इनकी खेती अपनाने की अपील बारिश, भंडारण और सीमा, तीनों मोर्चों पर मुस्तैद प्रशासन: धान को भीगने से बचाने के पुख्ता इंतजाम, 24 चेकपोस्ट पर रात में भी पहरा 2 घंटे पहले बारिश, भंडारण और सीमा, तीनों मोर्चों पर मुस्तैद प्रशासन: धान को भीगने से बचाने के पुख्ता इंतजाम, 24 चेकपोस्ट पर रात में भी पहरा अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की सख्ती, चार प्रतिष्ठानों से 245.60 क्विंटल धान जब्त 2 घंटे पहले अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की सख्ती, चार प्रतिष्ठानों से 245.60 क्विंटल धान जब्त मेहनत और लगन से साग-सब्जी उत्पादन को बनाया सफल व्यवसाय, छबीला सेठिया ने कमाए 3 लाख रुपए 2 घंटे पहले मेहनत और लगन से साग-सब्जी उत्पादन को बनाया सफल व्यवसाय, छबीला सेठिया ने कमाए 3 लाख रुपए बकरियों के छोटे से व्यवसाय ने बदली मंगेश की तकदीर, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े कदम 2 घंटे पहले बकरियों के छोटे से व्यवसाय ने बदली मंगेश की तकदीर, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े कदम महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल 2 घंटे पहले महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल
राष्ट्रीय

दिल्ली पुलिस ने लश्कर ए-तैयबा के सक्रिय मॉड्यूल के एक कथित सदस्य को गिरफ्तार किया

नई दिल्ली
दिल्ली पुलिस ने लश्कर ए-तैयबा के सक्रिय मॉड्यूल के एक कथित सदस्य को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। यह मॉड्यूल जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में सक्रिय है। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी सेना का सेवानिवृत कर्मी है और उसने नियंत्रण रेखा (एलओसी) पार से हथियार तथा गोला-बारूद प्राप्त करने में सक्रिय भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि आरोपी की पहचान कुपवाड़ा जिले के निवासी रियाज अहमद राथर के रूप में हुई है, जिसेनयी दिल्ली रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि रियाज ने खुर्शीद अहमद राथर और गुलाम सरवर राथर के साथ मिलकर नियंत्रण रेखा पार आतंकी आकाओं से हथियार और गोला-बारूद प्राप्त करने में भूमिका निभाई।

उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर की जांच एजेंसियों से रविवार को जानकारी मिली थी कि रियाज अहमद राथर नाम का आतंकी उनके द्वारा हाल ही में भंडाफोड़ किए गए आतंकी मॉड्यूल मामले में वांछित है। जम्मू-कश्मीर की जांच एजेंसियों ने इस भंडाफोड़ में पांच लोगों को गिरफ्तार किया था और उनके कब्जे से पांच एके राइफल (छोटी), पांच एके मैगजीन और छोटी एके राइफल के 16 कारतूस सहित अन्य सामग्री बरामद की थी। अधिकारी ने बताया कि ये हथियार और गोला-बारूद पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में मौजूद लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी आकाओं-मंजूर अहमद शेख उर्फ शकूर (गबरा करनाह निवासी) और काजी मोहम्मद खुशाल (धन्नी करनाह निवासी) द्वारा भेजे गए थे। उन्होंने कहा कि ये दोनों व्यक्ति सीमा पार से आतंकी मॉड्यूल चला रहे हैं। अधिकारी ने बताया सूचना मिली थी कि रियाज फरार है और तड़के नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचेगा।
 
उन्होंने कहा कि एक टीम गठित कर नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर तैनात कर दी गई, जिसने रियाज की पहचान की और उसे निकास द्वार संख्या-1 से भागने की कोशिश करने पर पकड़ लिया गया। पुलिस ने बताया कि पूछताछ में खुलासा हुआ कि वह अपने दोस्त अल्ताफ के साथ जबलपुर से महाकौशल एक्सप्रेस में सवार हुआ था और शनिवार अपराह्न करीब तीन बजे हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पहुंचा था। अधिकारी ने बताया कि उन्होंने एक ऑटो-रिक्शा लिया और नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचे। उन्होंने कहा कि रियाज किसी अन्य ठिकाने पर जाने वाला था। अधिकारी ने कहा कि ऐसा संदेह है कि रियाज ने खुर्शीद और गुलाम से हथियारों एवं गोला-बारूद की खेप प्राप्त की जिन्हें जम्मू-कश्मीर पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि रियाज और उसका दोस्त अल्ताफ 31 जनवरी, 2023 को भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हुए थे। उन्होंने कहा कि रियाज के कब्जे से एक मोबाइल फोन और एक सिम कार्ड बरामद किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि रियाज को कानून की संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है और जम्मू-कश्मीर पुलिस अधिकारियों को उनके स्तर पर आगे की आवश्यक कार्रवाई के लिए सूचित कर दिया गया है।