गुरुवार, 19 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
छत्तीसगढ़ में चार IAS अधिकारियों को पदोन्नति, सुबोध कुमार सिंह और निहारिका बारिक बने अपर मुख्य सचिव 8 मिनट पहले छत्तीसगढ़ में चार IAS अधिकारियों को पदोन्नति, सुबोध कुमार सिंह और निहारिका बारिक बने अपर मुख्य सचिव तकनीक से आसान हुई खेती-किसानी, ऑनलाइन टोकन से किसानों को मिली राहत 22 मिनट पहले तकनीक से आसान हुई खेती-किसानी, ऑनलाइन टोकन से किसानों को मिली राहत जलदूत ऐप द्वारा भूजल स्तर सर्वे में छत्तीसगढ़ देश में प्रथम 37 मिनट पहले जलदूत ऐप द्वारा भूजल स्तर सर्वे में छत्तीसगढ़ देश में प्रथम ग्रामीणों को मिला अपने घर का कानूनी हक, स्वामित्व योजना में 37 मिनट पहले ग्रामीणों को मिला अपने घर का कानूनी हक, स्वामित्व योजना में आठ महीने से पेंशन का इंतजार कर रहे जितेंद्र दास को सीएम हेल्पलाइन 1076 ने दिलाई राहत 37 मिनट पहले आठ महीने से पेंशन का इंतजार कर रहे जितेंद्र दास को सीएम हेल्पलाइन 1076 ने दिलाई राहत 2027 वर्ल्ड कप में खेलेंगे रोहित-कोहली? शुभमन गिल के बयान ने बढ़ाई फैंस की उम्मीदें 1 घंटे पहले 2027 वर्ल्ड कप में खेलेंगे रोहित-कोहली? शुभमन गिल के बयान ने बढ़ाई फैंस की उम्मीदें BS6 वाहन मालिकों को बड़ी राहत! अब 3 साल तक वैध रहेगा PUC सर्टिफिकेट 2 घंटे पहले BS6 वाहन मालिकों को बड़ी राहत! अब 3 साल तक वैध रहेगा PUC सर्टिफिकेट पाकिस्तानी गेंदबाजों की नो बॉल से मचा हड़कंप, 9 मैच में 106 बार तोड़ी लाइन, फिक्सिंग का शक? 2 घंटे पहले पाकिस्तानी गेंदबाजों की नो बॉल से मचा हड़कंप, 9 मैच में 106 बार तोड़ी लाइन, फिक्सिंग का शक? धान की खेती से आगे बढ़कर सब्जी उत्पादन में रूकमणी ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी 2 घंटे पहले धान की खेती से आगे बढ़कर सब्जी उत्पादन में रूकमणी ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी नर्सिंग सहायक एवं सामान्य कर्मचारी की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित 3 घंटे पहले नर्सिंग सहायक एवं सामान्य कर्मचारी की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित वाहन स्वामी घर बैठे ऑनलाइन कर सकते हैं ई-चालान का भुगतान 3 घंटे पहले वाहन स्वामी घर बैठे ऑनलाइन कर सकते हैं ई-चालान का भुगतान टीएसपी परियोजना के तहत सरसों एवं कुसुम का उन्नत बीज का किया गया वितरित 3 घंटे पहले टीएसपी परियोजना के तहत सरसों एवं कुसुम का उन्नत बीज का किया गया वितरित जिले में अब तक 5538 किसानों से 20 हजार 681.44 मीट्रिक टन धान का उपार्जन 3 घंटे पहले जिले में अब तक 5538 किसानों से 20 हजार 681.44 मीट्रिक टन धान का उपार्जन 15 साल पुरानी जमीन की रजिस्ट्री शून्य घोषित 3 घंटे पहले 15 साल पुरानी जमीन की रजिस्ट्री शून्य घोषित अबूझमाड़ के दुर्गम गांवों तक पहुंची सुशासन एक्सप्रेस, घर के नजदीक मिल रही शासकीय सेवाओं की सौगात 3 घंटे पहले अबूझमाड़ के दुर्गम गांवों तक पहुंची सुशासन एक्सप्रेस, घर के नजदीक मिल रही शासकीय सेवाओं की सौगात जिले में समर्थन मूल्य पर अब तक 992.48 मीट्रिक टन धान की खरीदी, 169 किसानों ने बेची उपज 3 घंटे पहले जिले में समर्थन मूल्य पर अब तक 992.48 मीट्रिक टन धान की खरीदी, 169 किसानों ने बेची उपज क्या है ‘Yalta 2.0’? एक मंच पर ट्रंप, जिनपिंग और पुतिन, परमाणु हथियारों पर होगी महामंथन 3 घंटे पहले क्या है ‘Yalta 2.0’? एक मंच पर ट्रंप, जिनपिंग और पुतिन, परमाणु हथियारों पर होगी महामंथन तुंहर टोकन एप से घर बैठे मिल रही धान विक्रय की सुविधा 3 घंटे पहले तुंहर टोकन एप से घर बैठे मिल रही धान विक्रय की सुविधा सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट का अनुमान! Goldman Sachs ने दिया $5,600 का नया टारगेट 4 घंटे पहले सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट का अनुमान! Goldman Sachs ने दिया $5,600 का नया टारगेट सारंगढ़-बिलाईगढ़ : एआई से नई सोच को मिलेगी उड़ान, भविष्य की तकनीक से जुड़ेंगे जिले के स्कूली बच्चे 4 घंटे पहले सारंगढ़-बिलाईगढ़ : एआई से नई सोच को मिलेगी उड़ान, भविष्य की तकनीक से जुड़ेंगे जिले के स्कूली बच्चे
राजनीति

दिग्विजय बोले – EVM का सॉफ्टवेयर तय करता है सरकार किसकी बनेगी

भोपाल
पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर ईवीएम और चुनाव आयोग पर सवाल उठाए हैं। बुधवार को उन्होंने कहा, 'मेरा आरोप है कि चुनाव आयोग निष्पक्ष नहीं है दबाव में है। चुनाव आयोग से हम निष्पक्षता की उम्मीद करते हैं। ईवीएम का सारा काम प्राइवेट लोगों के हाथ में है। जब सॉफ्टवेयर ही सब करता है तो वही सॉफ्टवेयर तय करेगा सरकार किसकी बनेगी।' दिग्विजय ने ईवीएम में गड़बड़ी का डेमो भी दिखाया।

दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) ने एक बार फिर से ईवीएम (EVM) के खिलाफ हल्ला बोल दिया है. सिंह ने बाकायदा बुधवार को इस संबंध में एक प्रेस कांफ्रेंस कर ईवीएम की खामियां गिनाई. इस मौके पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि ईवीएम को लेकर खुद लालकृष्ण आडवाणी (Lalkrishna Adavani) अविश्वास जता चुके हैं. उन्होंने कहा कि ईवीएम का इस्तेमाल 2003 में शुरू हुआ. लेकिन अविश्वास सामने आने के बाद इसके साथ वीवीपैट (VVPAT) को जोड़ा गया.

VVPAT पर भी उठाए सवाल

दिग्विजय सिंह ने कहा कि जब वोटिंग मशीन पर सवाल उठे, तो उसके बाद VVPAT मशीन को जोड़ा गया.  उन्होंने बताया कि VVPAT की मशीन में बैलेट होता है. इसमें कोई चिप नहीं होती है.  VVPAT में जो सॉफ्टवेयर डाला जाता है, उसमें उम्मीदवार का नाम और सिंबल होता है. सिंह ने बताया कि बैलेट यूनिट का इस्तेमाल करने के लिए इसे कंट्रोल यूनिट से कनेक्ट किया जाता है. इस प्रकार वोट बैलेट के बाद कंट्रोल यूनिट में जाता है. उन्होंने  VVPAT के सॉफ्टवेयर से भी छेड़छाड़ का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया और ब्राजील में ईवीएम का इस्तेमाल होता है, लेकिन ऑस्ट्रेलिया में ओपन सॉफ्टवेयर होता है.

चुनाव आयोग के जवाब को भी नकारा

ईवीएम से छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि आयोग कहता है कि इसे हैक नहीं कर सकते, क्योंकि इसमें कोई कनेक्टिविटी नहीं है, जबकि रिटर्निंग ऑफिसर ने बताया कि इंटरनेट कनेक्शन दिया जाता है. सिंह ने ईवीएम पर अविश्वास जताते हुए कहा कि टेक्निशियंस भी इलेक्शन कमीशन के नहीं हैं. मशीन कौन बना रहा है, ये भी किसी को नहीं पता है. इसके अलावा सॉफ्टवेयर भी विदेशी है. उन्होंने आरोप लगाया कि सॉफ्टवेयर ही मतदान प्रभावित कर सकता है. लिहाजा, मूल बात ये है मतदाता को विश्वास होना चाहिए कि उसका वोट सही जगह गया है.

 बताया VVPAT से हो सकता है खिलवाड़

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि वीवीपैट तार के जरिए बैलेट यूनिट से कनेट होती है. वहीं, वीवीपीएटी सेंट्रल इलेक्शन कमिशन के सर्वर से कनेक्ट होती है. कलेक्टर पहले ये तय करते थे कि कौन सी यूनिट कहां जाएगी, लेकिन अब रेंडमाइजेशन के नाम पर ये काम सेंट्रल सर्वर से किया जा रहा है, जिसके लिए प्राइवेट इंजीनियर बुलाए जाते हैं. इंजीनियर लैपटॉप से मशीन को कनेक्ट करते हैं, जिसके बाद सिंबल लोड किए जाते हैं. इस प्रक्रिया में चिप सर्वे सर्वा हो जाता है. उन्होंने कहा कि वीवीपीएटी मशीन में 7 सेकंड के लिए दिखाई देता है, लेकिन जो दिखता है.

वही, डब्बे में गिरा है, इस बात का संदेह है. दिग्विजय ने आरोप लगाया कि माइक्रोचिप जो वीवीपीएटी में है, वही वोट डाल रहा है. उन्होंने कहा कि पूरे इलेक्शन के मालिक न चुनाव आयोग है और न जनता, उसका मालिक सॉफ्टवेयर और उसके निर्माता हैं. इस मौके पर उन्होंने जुगाड़ से बनाई गई VVPAT मशीन से वोटिंग का डेमो दिखाकर यह बताया कि कैसे वीवीपैट से वोटों की चोरी होती है. लिहाजा, उन्होंने बैलेट से चुनाव कराने की मांग की.

चुनाव आयोग पर भी उठाए गंभीर सवाल

इस मौके पर दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया कि इलेक्शन कमिशन निष्पक्ष नहीं है. उन्होंने कहा कि आयोग भारी दबाव में कर रहा है. हम लोग चुनाव में कुछ बोल देते हैं, तो नोटिस मिल जाता है.  लेकिन भाजपा के नेताओं को खुली छूट मिली हुई है. पीएम मोदी ने कर्नाटक चुनाव में खुलेआम बजरंगबली की जय बोलकर कमल को वोट देने की अपील की थी, तब चुनाव आयोग उन्हें कुछ नहीं कहा था.