गुरुवार, 19 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
जलदूत ऐप द्वारा भूजल स्तर सर्वे में छत्तीसगढ़ देश में प्रथम अभी-अभी जलदूत ऐप द्वारा भूजल स्तर सर्वे में छत्तीसगढ़ देश में प्रथम ग्रामीणों को मिला अपने घर का कानूनी हक, स्वामित्व योजना में अभी-अभी ग्रामीणों को मिला अपने घर का कानूनी हक, स्वामित्व योजना में आठ महीने से पेंशन का इंतजार कर रहे जितेंद्र दास को सीएम हेल्पलाइन 1076 ने दिलाई राहत अभी-अभी आठ महीने से पेंशन का इंतजार कर रहे जितेंद्र दास को सीएम हेल्पलाइन 1076 ने दिलाई राहत 2027 वर्ल्ड कप में खेलेंगे रोहित-कोहली? शुभमन गिल के बयान ने बढ़ाई फैंस की उम्मीदें 27 मिनट पहले 2027 वर्ल्ड कप में खेलेंगे रोहित-कोहली? शुभमन गिल के बयान ने बढ़ाई फैंस की उम्मीदें BS6 वाहन मालिकों को बड़ी राहत! अब 3 साल तक वैध रहेगा PUC सर्टिफिकेट 1 घंटे पहले BS6 वाहन मालिकों को बड़ी राहत! अब 3 साल तक वैध रहेगा PUC सर्टिफिकेट पाकिस्तानी गेंदबाजों की नो बॉल से मचा हड़कंप, 9 मैच में 106 बार तोड़ी लाइन, फिक्सिंग का शक? 2 घंटे पहले पाकिस्तानी गेंदबाजों की नो बॉल से मचा हड़कंप, 9 मैच में 106 बार तोड़ी लाइन, फिक्सिंग का शक? धान की खेती से आगे बढ़कर सब्जी उत्पादन में रूकमणी ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी 2 घंटे पहले धान की खेती से आगे बढ़कर सब्जी उत्पादन में रूकमणी ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी नर्सिंग सहायक एवं सामान्य कर्मचारी की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित 2 घंटे पहले नर्सिंग सहायक एवं सामान्य कर्मचारी की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित वाहन स्वामी घर बैठे ऑनलाइन कर सकते हैं ई-चालान का भुगतान 2 घंटे पहले वाहन स्वामी घर बैठे ऑनलाइन कर सकते हैं ई-चालान का भुगतान टीएसपी परियोजना के तहत सरसों एवं कुसुम का उन्नत बीज का किया गया वितरित 2 घंटे पहले टीएसपी परियोजना के तहत सरसों एवं कुसुम का उन्नत बीज का किया गया वितरित जिले में अब तक 5538 किसानों से 20 हजार 681.44 मीट्रिक टन धान का उपार्जन 2 घंटे पहले जिले में अब तक 5538 किसानों से 20 हजार 681.44 मीट्रिक टन धान का उपार्जन 15 साल पुरानी जमीन की रजिस्ट्री शून्य घोषित 2 घंटे पहले 15 साल पुरानी जमीन की रजिस्ट्री शून्य घोषित अबूझमाड़ के दुर्गम गांवों तक पहुंची सुशासन एक्सप्रेस, घर के नजदीक मिल रही शासकीय सेवाओं की सौगात 2 घंटे पहले अबूझमाड़ के दुर्गम गांवों तक पहुंची सुशासन एक्सप्रेस, घर के नजदीक मिल रही शासकीय सेवाओं की सौगात जिले में समर्थन मूल्य पर अब तक 992.48 मीट्रिक टन धान की खरीदी, 169 किसानों ने बेची उपज 2 घंटे पहले जिले में समर्थन मूल्य पर अब तक 992.48 मीट्रिक टन धान की खरीदी, 169 किसानों ने बेची उपज क्या है ‘Yalta 2.0’? एक मंच पर ट्रंप, जिनपिंग और पुतिन, परमाणु हथियारों पर होगी महामंथन 2 घंटे पहले क्या है ‘Yalta 2.0’? एक मंच पर ट्रंप, जिनपिंग और पुतिन, परमाणु हथियारों पर होगी महामंथन तुंहर टोकन एप से घर बैठे मिल रही धान विक्रय की सुविधा 3 घंटे पहले तुंहर टोकन एप से घर बैठे मिल रही धान विक्रय की सुविधा सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट का अनुमान! Goldman Sachs ने दिया $5,600 का नया टारगेट 3 घंटे पहले सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट का अनुमान! Goldman Sachs ने दिया $5,600 का नया टारगेट सारंगढ़-बिलाईगढ़ : एआई से नई सोच को मिलेगी उड़ान, भविष्य की तकनीक से जुड़ेंगे जिले के स्कूली बच्चे 3 घंटे पहले सारंगढ़-बिलाईगढ़ : एआई से नई सोच को मिलेगी उड़ान, भविष्य की तकनीक से जुड़ेंगे जिले के स्कूली बच्चे खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा खेलवृत्ति के लिए आवेदन आमंत्रित 3 घंटे पहले खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा खेलवृत्ति के लिए आवेदन आमंत्रित UN में भारत ने पाकिस्तानी सेना को घेरा, कहा- जनता नहीं अपने फायदे के लिए लूट रहे देश के संसाधन 3 घंटे पहले UN में भारत ने पाकिस्तानी सेना को घेरा, कहा- जनता नहीं अपने फायदे के लिए लूट रहे देश के संसाधन
Chhattisgarh

आठ महीने से पेंशन का इंतजार कर रहे जितेंद्र दास को सीएम हेल्पलाइन 1076 ने दिलाई राहत

बार-बार आवेदन देने के बाद भी नहीं बनी बात, सीएम हेल्पलाइन में एक कॉल से हुआ समस्या का निराकरण सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर मिलना आम नागरिकों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। लेकिन कई...

आठ महीने से पेंशन का इंतजार कर रहे जितेंद्र दास को सीएम हेल्पलाइन 1076 ने दिलाई राहत

इम्पेक्ट न्यूज। रायपुर। बार-बार आवेदन देने के बाद भी नहीं बनी बात, सीएम हेल्पलाइन में एक कॉल से हुआ समस्या का निराकरण

सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर मिलना आम नागरिकों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। लेकिन कई बार तकनीकी अथवा प्रशासनिक कारणों से हितग्राहियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसी स्थिति में सीएम हेल्पलाइन 1076 आम नागरिकों के लिए अपनी समस्या शासन तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम बन रही है। सरगुजा जिले के ग्राम पंचायत सुखरी के तिलंगापारा में रहने वाले जितेंद्र दास मानिकपुरी के लिए भी यह व्यवस्था राहत लेकर आई।

जितेंद्र दास मानिकपुरी की पेंशन पिछले आठ से नौ महीने से बंद थी। पेंशन दोबारा शुरू कराने के लिए उन्होंने कई बार आवेदन दिए और संबंधित स्तर पर अपनी समस्या रखी, लेकिन लंबे समय तक उन्हें समाधान नहीं मिल पाया। लगातार प्रयासों के बावजूद पेंशन नहीं मिलने से वे परेशान थे। आखिरकार उन्होंने सीएम हेल्पलाइन 1076 पर फोन कर अपनी समस्या दर्ज कराई। शिकायत के बाद उनकी समस्या पर कार्रवाई हुई और उनकी लंबित पेंशन का निराकरण हो गया।

जितेंद्र दास बताते हैं कि कई महीनों तक आवेदन देने के बावजूद उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ था। जब उन्होंने सीएम हेल्पलाइन 1076 पर अपनी परेशानी बताई, तो उनकी शिकायत पर ध्यान दिया गया और समस्या का निराकरण हो गया। उन्होंने कहा कि अब उन्हें अपनी बात रखने और समस्या के समाधान के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ी।

अपनी समस्या का समाधान होने पर उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने आम लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए अच्छी व्यवस्था शुरू की है। उन्होंने कहा कि सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से घर बैठे अपनी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। यह ग्रामीणों और आम नागरिकों के लिए काफी उपयोगी व्यवस्था है।

जितेंद्र दास मानिकपुरी ने अन्य नागरिकों से भी अपील की कि यदि उन्हें शासकीय योजनाओं अथवा अन्य सेवाओं से संबंधित कोई समस्या है और बार-बार आवेदन देने के बाद भी समाधान नहीं हो रहा है, तो वे सीएम हेल्पलाइन का उपयोग करें। उन्होंने कहा कि वे अपनी समस्या के निराकरण से पूरी तरह संतुष्ट हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर संचालित सीएम हेल्पलाइन शासन और आम नागरिकों के बीच संवाद का सशक्त माध्यम बन रही है।

इस व्यवस्था का उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं को सुनना, संबंधित विभागों तक पहुंचाना और उनके निराकरण की दिशा में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करना है। सीएम हेल्पलाइन में शिकायत के निराकरण की सुलभ व्यवस्था जरूरतमंद नागरिकों के जीवन में बड़ी राहत ला रही है।

क्रमांक-11088/सुनील त्रिपाठी/मेघा