गुरुवार, 19 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
छत्तीसगढ़ में चार IAS अधिकारियों को पदोन्नति, सुबोध कुमार सिंह और निहारिका बारिक बने अपर मुख्य सचिव अभी-अभी छत्तीसगढ़ में चार IAS अधिकारियों को पदोन्नति, सुबोध कुमार सिंह और निहारिका बारिक बने अपर मुख्य सचिव तकनीक से आसान हुई खेती-किसानी, ऑनलाइन टोकन से किसानों को मिली राहत 14 मिनट पहले तकनीक से आसान हुई खेती-किसानी, ऑनलाइन टोकन से किसानों को मिली राहत जलदूत ऐप द्वारा भूजल स्तर सर्वे में छत्तीसगढ़ देश में प्रथम 29 मिनट पहले जलदूत ऐप द्वारा भूजल स्तर सर्वे में छत्तीसगढ़ देश में प्रथम ग्रामीणों को मिला अपने घर का कानूनी हक, स्वामित्व योजना में 29 मिनट पहले ग्रामीणों को मिला अपने घर का कानूनी हक, स्वामित्व योजना में आठ महीने से पेंशन का इंतजार कर रहे जितेंद्र दास को सीएम हेल्पलाइन 1076 ने दिलाई राहत 29 मिनट पहले आठ महीने से पेंशन का इंतजार कर रहे जितेंद्र दास को सीएम हेल्पलाइन 1076 ने दिलाई राहत 2027 वर्ल्ड कप में खेलेंगे रोहित-कोहली? शुभमन गिल के बयान ने बढ़ाई फैंस की उम्मीदें 57 मिनट पहले 2027 वर्ल्ड कप में खेलेंगे रोहित-कोहली? शुभमन गिल के बयान ने बढ़ाई फैंस की उम्मीदें BS6 वाहन मालिकों को बड़ी राहत! अब 3 साल तक वैध रहेगा PUC सर्टिफिकेट 2 घंटे पहले BS6 वाहन मालिकों को बड़ी राहत! अब 3 साल तक वैध रहेगा PUC सर्टिफिकेट पाकिस्तानी गेंदबाजों की नो बॉल से मचा हड़कंप, 9 मैच में 106 बार तोड़ी लाइन, फिक्सिंग का शक? 2 घंटे पहले पाकिस्तानी गेंदबाजों की नो बॉल से मचा हड़कंप, 9 मैच में 106 बार तोड़ी लाइन, फिक्सिंग का शक? धान की खेती से आगे बढ़कर सब्जी उत्पादन में रूकमणी ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी 2 घंटे पहले धान की खेती से आगे बढ़कर सब्जी उत्पादन में रूकमणी ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी नर्सिंग सहायक एवं सामान्य कर्मचारी की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित 2 घंटे पहले नर्सिंग सहायक एवं सामान्य कर्मचारी की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित वाहन स्वामी घर बैठे ऑनलाइन कर सकते हैं ई-चालान का भुगतान 2 घंटे पहले वाहन स्वामी घर बैठे ऑनलाइन कर सकते हैं ई-चालान का भुगतान टीएसपी परियोजना के तहत सरसों एवं कुसुम का उन्नत बीज का किया गया वितरित 2 घंटे पहले टीएसपी परियोजना के तहत सरसों एवं कुसुम का उन्नत बीज का किया गया वितरित जिले में अब तक 5538 किसानों से 20 हजार 681.44 मीट्रिक टन धान का उपार्जन 2 घंटे पहले जिले में अब तक 5538 किसानों से 20 हजार 681.44 मीट्रिक टन धान का उपार्जन 15 साल पुरानी जमीन की रजिस्ट्री शून्य घोषित 2 घंटे पहले 15 साल पुरानी जमीन की रजिस्ट्री शून्य घोषित अबूझमाड़ के दुर्गम गांवों तक पहुंची सुशासन एक्सप्रेस, घर के नजदीक मिल रही शासकीय सेवाओं की सौगात 2 घंटे पहले अबूझमाड़ के दुर्गम गांवों तक पहुंची सुशासन एक्सप्रेस, घर के नजदीक मिल रही शासकीय सेवाओं की सौगात जिले में समर्थन मूल्य पर अब तक 992.48 मीट्रिक टन धान की खरीदी, 169 किसानों ने बेची उपज 3 घंटे पहले जिले में समर्थन मूल्य पर अब तक 992.48 मीट्रिक टन धान की खरीदी, 169 किसानों ने बेची उपज क्या है ‘Yalta 2.0’? एक मंच पर ट्रंप, जिनपिंग और पुतिन, परमाणु हथियारों पर होगी महामंथन 3 घंटे पहले क्या है ‘Yalta 2.0’? एक मंच पर ट्रंप, जिनपिंग और पुतिन, परमाणु हथियारों पर होगी महामंथन तुंहर टोकन एप से घर बैठे मिल रही धान विक्रय की सुविधा 3 घंटे पहले तुंहर टोकन एप से घर बैठे मिल रही धान विक्रय की सुविधा सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट का अनुमान! Goldman Sachs ने दिया $5,600 का नया टारगेट 4 घंटे पहले सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट का अनुमान! Goldman Sachs ने दिया $5,600 का नया टारगेट सारंगढ़-बिलाईगढ़ : एआई से नई सोच को मिलेगी उड़ान, भविष्य की तकनीक से जुड़ेंगे जिले के स्कूली बच्चे 4 घंटे पहले सारंगढ़-बिलाईगढ़ : एआई से नई सोच को मिलेगी उड़ान, भविष्य की तकनीक से जुड़ेंगे जिले के स्कूली बच्चे
राजनीति

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए देश भर में चला अक्षत निमंत्रण कार्यक्रम, भाजपा के लिए बना बूस्ट

लखनऊ
 राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से विपक्ष के तमाम राजनीतिक दलों ने दूरी बनाए रखी। सभी के अपने-अपने तर्क थे। किसी को ये भाजपा का कार्यक्रम लगा, तो किसी ने कहा कि निर्माण पूरा होने के बाद वह दर्शन करने आएंगे। बहरहाल, लोकसभा चुनाव से ऐन पहले हुए बड़े धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम को लेकर राष्ट्रीय सेवक संघ की एक अहम रणनीति ने कहीं न कहीं भारतीय जनता पार्टी की राहें और आसान की हैं। दरअसल प्रतिष्ठा समारोह से पहले देश भर में 'अक्षत निमंत्रण कार्यक्रम' चलाया गया। विश्व हिंदू परिषद से लेकर संघ के तमाम अनुषांगिक संगठन और भाजपा संगठन के बूथ लेवल तक के कार्यकर्ताओं ने इसमें जोर-शोर से हिस्सा लिया। देश भर में 12 करोड़ परिवारों तक अक्षत वितरण होने का अनुमान है। खास बात ये है कि अक्षत वितरण का ये कार्यक्रम एक प्रकार से अनाधिकारिक 'सर्वे' भी था। आइए समझते हैं कैसे?

दरअसल अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व सरकार्यवाह भैया जी जोशी ने श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई थी। इस दौरान अक्षत निमंत्रण कार्यक्रम की पूरी व्यवस्था की कमान संभाल रहे पदाधिकारियों के साथ प्राण प्रतिष्ठा समारोह के आयोजन, प्रबंधन पर विस्तार से मंथन किया गया था।

आरएसएस ने झोंक दी ताकत

इसके बाद अक्षत वितरण कार्यक्रम को आरएसएस के संपर्क अभियान की तरह चलाने की रणनीति बनी। खास बात ये थी कि राम मंदिर आंदोलन के बाद ये आरएसएस का अब तक का सबसे बड़ा संपर्क अभियान बन गया। रणनीति बनी कि देश के पांच लाख गांवों और 12 करोड़ से ज्यादा परिवारों तक ये अक्षत निमंत्रण पहुंचाया जाएगा। आरएसएस के सभी अनुषांगिक संगठनों को इसमें लगाया गया। वहीं मंदिर आंदोलन की अगुवाई करने वाले विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के साथ संस्कार भारती, किसान भारती और विद्यार्थी परिषद को भी लगाया गया। भाजपा संगठन की तरफ से भी अपने बूथ लेवल तक के कार्यकर्ताओं को घर-घर अक्षत निमंत्रण पहुंचाने में लगाया।

राम काज के बाद भी पीएम मोदी नहीं करेंगे विश्राम, जानिए बीजेपी की बड़ी प्लानिंग
अक्षत निमंत्रण के दौरान लोगों को मंदिर आंदोलन में भाजपा और विश्व हिंदू परिषद की भूमिका भी बताई गई। यही नहीं राष्ट्रवाद के मुद्दे भी गिनाए गए। अक्षत निमंत्रण के बाद गांव-गांव, मोहल्ले-मोहल्ले महिलाओं के समूहों के माध्यम से कलश यात्रा, मंदिरों में सामूहिक सुंदरकांड का पाठ, भण्डारे आदि के आयोजन में भी कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और जनता से संपर्क साधा।

हर घर, परिवार का फीडबैक दर्ज

इस दाैरान एक प्रोफार्मा भी कार्यकर्ताओं को भरना होता था। इस प्रोफार्मा में हर घर के मुखिया का नाम, उनका पता और फोन नंबर के साथ ही उस परिवार का व्यवहार कार्यकर्ताओं के प्रति कैसा रहा? ये भी दर्ज किया गया। जानकारी के अनुसार एक बड़ा डेटा देश भर से जुटाया जा चुका है। जमीन स्तर से मिली इस फीडबैक का असर चुनाव तक होने वाले भविष्य के कार्यक्रमों में भी दिखेगा।

इस फीडबैक का बड़ा लाभ भाजपा की लोकसभा चुनाव की रणनीति में मिलने वाला है। इसी महीने लखनऊ में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने प्रदेश के सभी मोर्चों की संयुक्त बैठक बुलाई थी। इसमें चुनाव से पहले कई अभियानों और कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए संगठन का माइक्रो मैनेजमेंट साझा किया गया। इसमें प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि सभी मोर्चे अपने-अपने अभियानों व कार्यक्रमों के माध्यम से लगातार युवा, किसान, महिला, पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति तथा अल्पसंख्यक वर्ग के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व की केन्द्र सरकार व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की प्रदेश भाजपा सरकार के सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण को समर्पित कार्यों को लेकर उनके बीच पहुंचे।

भाजपा इन कार्यक्रमों के लिए बना रही रणनीति
नवमतदाता अभियान, नमो वारियर्स, लखपति दीदी, बस्ती सम्पर्क, हॉस्टल संवाद, कैम्पस सम्पर्क, किसान संवाद, चाय पर संवाद, घर-घर सम्पर्क, लेखक सम्पर्क, स्मार्ट महिला सम्मेलन, स्पोटर्स महिला समूह सम्पर्क, एनजीओ सम्पर्क, सेल्फी विथ लाथार्थी तथा कमल मित्र जैसे अभियानों के माध्यम से मोर्चो को युवाओं, महिलाओं, किसानों, पिछड़ो, अनुसूचित वर्ग, आदिवासियों व अल्पसंख्यको के साथ सतत सम्पर्क व सतत संवाद के माध्यम से मोदी जी व योगी जी के नेतृत्व की सरकारों के कार्यो के लेखा-जोखा के साथ चर्चा करना है।