गुरुवार, 19 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
अवैध धान भंडारण पर मोहला में दो व्यापारियों से 40 क्विंटल धान जब्त 2 मिनट पहले अवैध धान भंडारण पर मोहला में दो व्यापारियों से 40 क्विंटल धान जब्त छत्तीसगढ़ में चार IAS अधिकारियों को पदोन्नति, सुबोध कुमार सिंह और निहारिका बारिक बने अपर मुख्य सचिव 18 मिनट पहले छत्तीसगढ़ में चार IAS अधिकारियों को पदोन्नति, सुबोध कुमार सिंह और निहारिका बारिक बने अपर मुख्य सचिव तकनीक से आसान हुई खेती-किसानी, ऑनलाइन टोकन से किसानों को मिली राहत 32 मिनट पहले तकनीक से आसान हुई खेती-किसानी, ऑनलाइन टोकन से किसानों को मिली राहत जलदूत ऐप द्वारा भूजल स्तर सर्वे में छत्तीसगढ़ देश में प्रथम 47 मिनट पहले जलदूत ऐप द्वारा भूजल स्तर सर्वे में छत्तीसगढ़ देश में प्रथम ग्रामीणों को मिला अपने घर का कानूनी हक, स्वामित्व योजना में 47 मिनट पहले ग्रामीणों को मिला अपने घर का कानूनी हक, स्वामित्व योजना में आठ महीने से पेंशन का इंतजार कर रहे जितेंद्र दास को सीएम हेल्पलाइन 1076 ने दिलाई राहत 47 मिनट पहले आठ महीने से पेंशन का इंतजार कर रहे जितेंद्र दास को सीएम हेल्पलाइन 1076 ने दिलाई राहत टैक्स कटौती के बावजूद नौकरियों की कमी और कम वेतन पर PM मोदी ने उद्योगपतियों को लगाई फटकार 1 घंटे पहले टैक्स कटौती के बावजूद नौकरियों की कमी और कम वेतन पर PM मोदी ने उद्योगपतियों को लगाई फटकार 2027 वर्ल्ड कप में खेलेंगे रोहित-कोहली? शुभमन गिल के बयान ने बढ़ाई फैंस की उम्मीदें 1 घंटे पहले 2027 वर्ल्ड कप में खेलेंगे रोहित-कोहली? शुभमन गिल के बयान ने बढ़ाई फैंस की उम्मीदें BS6 वाहन मालिकों को बड़ी राहत! अब 3 साल तक वैध रहेगा PUC सर्टिफिकेट 2 घंटे पहले BS6 वाहन मालिकों को बड़ी राहत! अब 3 साल तक वैध रहेगा PUC सर्टिफिकेट पाकिस्तानी गेंदबाजों की नो बॉल से मचा हड़कंप, 9 मैच में 106 बार तोड़ी लाइन, फिक्सिंग का शक? 2 घंटे पहले पाकिस्तानी गेंदबाजों की नो बॉल से मचा हड़कंप, 9 मैच में 106 बार तोड़ी लाइन, फिक्सिंग का शक? धान की खेती से आगे बढ़कर सब्जी उत्पादन में रूकमणी ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी 3 घंटे पहले धान की खेती से आगे बढ़कर सब्जी उत्पादन में रूकमणी ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी नर्सिंग सहायक एवं सामान्य कर्मचारी की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित 3 घंटे पहले नर्सिंग सहायक एवं सामान्य कर्मचारी की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित वाहन स्वामी घर बैठे ऑनलाइन कर सकते हैं ई-चालान का भुगतान 3 घंटे पहले वाहन स्वामी घर बैठे ऑनलाइन कर सकते हैं ई-चालान का भुगतान टीएसपी परियोजना के तहत सरसों एवं कुसुम का उन्नत बीज का किया गया वितरित 3 घंटे पहले टीएसपी परियोजना के तहत सरसों एवं कुसुम का उन्नत बीज का किया गया वितरित जिले में अब तक 5538 किसानों से 20 हजार 681.44 मीट्रिक टन धान का उपार्जन 3 घंटे पहले जिले में अब तक 5538 किसानों से 20 हजार 681.44 मीट्रिक टन धान का उपार्जन 15 साल पुरानी जमीन की रजिस्ट्री शून्य घोषित 3 घंटे पहले 15 साल पुरानी जमीन की रजिस्ट्री शून्य घोषित अबूझमाड़ के दुर्गम गांवों तक पहुंची सुशासन एक्सप्रेस, घर के नजदीक मिल रही शासकीय सेवाओं की सौगात 3 घंटे पहले अबूझमाड़ के दुर्गम गांवों तक पहुंची सुशासन एक्सप्रेस, घर के नजदीक मिल रही शासकीय सेवाओं की सौगात जिले में समर्थन मूल्य पर अब तक 992.48 मीट्रिक टन धान की खरीदी, 169 किसानों ने बेची उपज 3 घंटे पहले जिले में समर्थन मूल्य पर अब तक 992.48 मीट्रिक टन धान की खरीदी, 169 किसानों ने बेची उपज क्या है ‘Yalta 2.0’? एक मंच पर ट्रंप, जिनपिंग और पुतिन, परमाणु हथियारों पर होगी महामंथन 3 घंटे पहले क्या है ‘Yalta 2.0’? एक मंच पर ट्रंप, जिनपिंग और पुतिन, परमाणु हथियारों पर होगी महामंथन तुंहर टोकन एप से घर बैठे मिल रही धान विक्रय की सुविधा 3 घंटे पहले तुंहर टोकन एप से घर बैठे मिल रही धान विक्रय की सुविधा
राजनीति

टूट गया ‘INDIA’ गठबंधन? पश्चिम बंगाल में अकेले चुनाव लड़ेंगी ममता दीदी

कोलकाता

लोकसभा चुनाव के नजदीक आते ही विपक्षी दलों के गठबंधन I.N.D.I.A में बिखराव शुरू हो गया है। बीते कई दिनों से कांग्रेस से नाराजगी जता रही पश्चिम बंगाल की सीएम और तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी ने ऐलान कर दिया है कि उनकी पार्टी पश्चिम बंगाल की सभी सीटों पर अकेले ही चुनाव लड़ेंगी।

इससे पहले ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल की कुल 42 सीटों में से कांग्रेस को 2 सीट का ऑफर दिया था। जाहिर तौर पर यह बात कांग्रेस को हजम नहीं हुई।

पश्चिम बंगाल में कांग्रेस ने 8 से 14 सीट की मांग टीएमसी के सामने रखी थी। इस पर अब ममता बनर्जी ने अपना रुख साफ कर दिया था। कालीघाट में पार्टी नेताओं को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने यह भी कहा कि कांग्रेस सीट शेयरिंग में देरी कर रही है। इससे नुकसान हो रहा है। लोकसभा चुनाव के नज़दीक आते ही पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक बड़ा ऐलान कर दिया है।  दरअसल, इंडिया गठबंधन पर संकट के बादल गहरा गए हैं क्योंकि  पश्चिम बंगाल में यह गठबंधन टूट गया है और  ममता बनर्जी ने सूबे में अकेले ही चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है।

जानकारी के लिए बता दें कि  लोकसभा चुनाव में केंद्र सरकार को टक्कर देने के लिए करीब 28 विपक्षी पार्टियां ने गठबंधन किया था जिसका नाम इंडिया रखा गया।   विपक्ष एकजुट होकर बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए को पटखनी देने, चुनावी चुनौती देने का दम भर रहा था लेकिन इस बीच ममता बैनर्जी ने गठबंधन से अलग होकर चुनाव लड़ने का ऐलान कर बाकी  विपक्षी पार्टियों को एक बड़ा झटका दिया है।  

जरूरत पड़ी तो अकेले चुनाव लड़ेंगे: ममता बनर्जी

दीदी ने लगे हाथ यह भी साफ कर दिया था कि जरूरत पड़ने पर टीएमसी अकेले चुनाव भी लड़ने का फैसला कर सकती है।

ममता बनर्जी ने दो टूक कहा कि हमने पहले ही कह रखा है कि कांग्रेस 300 सीटों पर चुनाव लड़े और क्षेत्रीय दलों को अपने क्षेत्र में बीजेपी से मुकाबला करने दिया जाए. उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्रीय दल एक साथ रहेंगे लेकिन साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि अगर वह हस्तक्षेप करेंगे तो हमें फिर से विचार करना होगा.

उन्होंने गठबंधन का नेतृत्व कांग्रेस के करने को लेकर भी सवाल उठाए. गौरतलब है कि टीएमसी ने साफ किया था कि वह कांग्रेस को दो सीटें देगी. कांग्रेस को 2019 के लोकसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल की 42 में से दो सीटों पर जीत हासिल की थी. पश्चिम बंगाल कांग्रेस के अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने इसे लेकर तल्ख बयान दिया था.

अधीर ने कहा था कि दो सीट तो हमें तब भी जीते थे, अब भी जीत सकते हैं. हमें टीएमसी से कोई भीख नहीं चाहिए. गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव को 28 विपक्षी पार्टियां इंडिया गठबंधन के बैनर तले एक मंच पर आई थीं. विपक्ष एकजुट होकर बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए को पटखनी देने, चुनावी चुनौती देने का दम भर रहा था लेकिन अब ममता ने बंगाल में विपक्षी गठबंधन को बड़ा झटका दे दिया है.