गुरुवार, 19 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
तकनीक से आसान हुई खेती-किसानी, ऑनलाइन टोकन से किसानों को मिली राहत अभी-अभी तकनीक से आसान हुई खेती-किसानी, ऑनलाइन टोकन से किसानों को मिली राहत जलदूत ऐप द्वारा भूजल स्तर सर्वे में छत्तीसगढ़ देश में प्रथम 15 मिनट पहले जलदूत ऐप द्वारा भूजल स्तर सर्वे में छत्तीसगढ़ देश में प्रथम ग्रामीणों को मिला अपने घर का कानूनी हक, स्वामित्व योजना में 15 मिनट पहले ग्रामीणों को मिला अपने घर का कानूनी हक, स्वामित्व योजना में आठ महीने से पेंशन का इंतजार कर रहे जितेंद्र दास को सीएम हेल्पलाइन 1076 ने दिलाई राहत 15 मिनट पहले आठ महीने से पेंशन का इंतजार कर रहे जितेंद्र दास को सीएम हेल्पलाइन 1076 ने दिलाई राहत 2027 वर्ल्ड कप में खेलेंगे रोहित-कोहली? शुभमन गिल के बयान ने बढ़ाई फैंस की उम्मीदें 43 मिनट पहले 2027 वर्ल्ड कप में खेलेंगे रोहित-कोहली? शुभमन गिल के बयान ने बढ़ाई फैंस की उम्मीदें BS6 वाहन मालिकों को बड़ी राहत! अब 3 साल तक वैध रहेगा PUC सर्टिफिकेट 2 घंटे पहले BS6 वाहन मालिकों को बड़ी राहत! अब 3 साल तक वैध रहेगा PUC सर्टिफिकेट पाकिस्तानी गेंदबाजों की नो बॉल से मचा हड़कंप, 9 मैच में 106 बार तोड़ी लाइन, फिक्सिंग का शक? 2 घंटे पहले पाकिस्तानी गेंदबाजों की नो बॉल से मचा हड़कंप, 9 मैच में 106 बार तोड़ी लाइन, फिक्सिंग का शक? धान की खेती से आगे बढ़कर सब्जी उत्पादन में रूकमणी ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी 2 घंटे पहले धान की खेती से आगे बढ़कर सब्जी उत्पादन में रूकमणी ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी नर्सिंग सहायक एवं सामान्य कर्मचारी की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित 2 घंटे पहले नर्सिंग सहायक एवं सामान्य कर्मचारी की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित वाहन स्वामी घर बैठे ऑनलाइन कर सकते हैं ई-चालान का भुगतान 2 घंटे पहले वाहन स्वामी घर बैठे ऑनलाइन कर सकते हैं ई-चालान का भुगतान टीएसपी परियोजना के तहत सरसों एवं कुसुम का उन्नत बीज का किया गया वितरित 2 घंटे पहले टीएसपी परियोजना के तहत सरसों एवं कुसुम का उन्नत बीज का किया गया वितरित जिले में अब तक 5538 किसानों से 20 हजार 681.44 मीट्रिक टन धान का उपार्जन 2 घंटे पहले जिले में अब तक 5538 किसानों से 20 हजार 681.44 मीट्रिक टन धान का उपार्जन 15 साल पुरानी जमीन की रजिस्ट्री शून्य घोषित 2 घंटे पहले 15 साल पुरानी जमीन की रजिस्ट्री शून्य घोषित अबूझमाड़ के दुर्गम गांवों तक पहुंची सुशासन एक्सप्रेस, घर के नजदीक मिल रही शासकीय सेवाओं की सौगात 2 घंटे पहले अबूझमाड़ के दुर्गम गांवों तक पहुंची सुशासन एक्सप्रेस, घर के नजदीक मिल रही शासकीय सेवाओं की सौगात जिले में समर्थन मूल्य पर अब तक 992.48 मीट्रिक टन धान की खरीदी, 169 किसानों ने बेची उपज 3 घंटे पहले जिले में समर्थन मूल्य पर अब तक 992.48 मीट्रिक टन धान की खरीदी, 169 किसानों ने बेची उपज क्या है ‘Yalta 2.0’? एक मंच पर ट्रंप, जिनपिंग और पुतिन, परमाणु हथियारों पर होगी महामंथन 3 घंटे पहले क्या है ‘Yalta 2.0’? एक मंच पर ट्रंप, जिनपिंग और पुतिन, परमाणु हथियारों पर होगी महामंथन तुंहर टोकन एप से घर बैठे मिल रही धान विक्रय की सुविधा 3 घंटे पहले तुंहर टोकन एप से घर बैठे मिल रही धान विक्रय की सुविधा सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट का अनुमान! Goldman Sachs ने दिया $5,600 का नया टारगेट 3 घंटे पहले सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट का अनुमान! Goldman Sachs ने दिया $5,600 का नया टारगेट सारंगढ़-बिलाईगढ़ : एआई से नई सोच को मिलेगी उड़ान, भविष्य की तकनीक से जुड़ेंगे जिले के स्कूली बच्चे 4 घंटे पहले सारंगढ़-बिलाईगढ़ : एआई से नई सोच को मिलेगी उड़ान, भविष्य की तकनीक से जुड़ेंगे जिले के स्कूली बच्चे खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा खेलवृत्ति के लिए आवेदन आमंत्रित 4 घंटे पहले खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा खेलवृत्ति के लिए आवेदन आमंत्रित
राजनीति

प्राण प्रतिष्ठा के बाद कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा- देश में कोई राम लहर नहीं

गुवाहाटी 
देश में कोई राम लहर नहीं है। यह बात कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कही है। अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के एक दिन बाद मंगलवार को राहुल गांधी असम के गुवाहाटी में मीडिया से बात कर रहे थे। राहुल गांधी ने प्राण प्रतिष्ठा को पीएम मोदी का कार्यक्रम बता डाला। वहीं, असम में न्याय यात्रा पर एफआईआर पर राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री हिमंता बिश्वा सरमा पर निशाना साधा है। साथ ही एक बार फिर उन्होंने हिमंता को देश का सबसे करप्ट सीएम बताया है। राहुल ने कहा कि हमारी यात्रा के दौरान कोई विरोध प्रदर्शन हुआ ही नहीं। भाजपा के लोग मेरी तरफ हाथ हिला रहे थे, मैं उनकी तरफ फ्लाइंग किस दे रहा था। साथ ही राहुल गांधी ने यह भी कहा कि हमारी न्याय यात्रा रोककर असम के मुख्यमंत्री हमारी एक तरह से मदद ही कर रहे हैं।

इसलिए भाजपा कर रही विरोध
इस दौरान राहुल गांधी से पूछा गया कि आखिर भाजपा उनकी यात्रा का विरोध क्यों करेगी? इसके जवाब में राहुल गांधी ने कहा कि जब हमने पिछली बार यात्रा निकाली थी तो भाजपा कहती थी कि हमारी यात्रा का कोई असर नहीं होगा। लेकिन कन्याकुमारी तक पहुंचते-पहुंचते इस यात्रा ने सफलता के कीर्तिमान रच दिए। इसीलिए इस बार शुरू से ही यात्रा को डिस्टर्ब किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हालांकि इस विरोध का कोई असर नहीं होने वाला है। उन्होंने कहा कि हमें कॉलेज जाने से रोका, कॉलेज के लोग बाहर आ गए। मैंने छात्रों को संबोधित किया। राहुल ने कहा कि यह लोग बजरंग दल की यात्रा नहीं रोकते, हमारी रोक रहे हैं।

ममता के सवाल पर यह बोले
न्याय यात्रा बंगाल में पहुंचने के बाद क्या ममता बनर्जी भी वहां आएंगी? इसके जवाब में राहुल गांधी ने कहा कि हमने उन्हें निमंत्रण भेजा है और उन्हें जरूर आना चाहिए। वह आएंगी तो हमें अच्छा लगेगा। ममता की नाराजगी को लेकर सवाल पूछे जाने पर राहुल गांधी ने कहा कि हमारा सीट निगोसिएशन ममता बनर्जी के साथ चल रहा है। हमारे संबंध बहुत अच्छे हैं। राहुल गांधी ने कहा कि इस पक्ष या उस पक्ष से कभी-कभी लोग कुछ न कुछ बोल ही देते हैं। इससे फर्क नहीं पड़ता है। अपनी सुरक्षा को लेकर राहुल गांधी ने कहा कि अटैक से चिंता नहीं, मैं इन चीजों से नहीं डरता। गाली दो, डिस्टर्ब करो, मैं इससे डरता नहीं। उन्होंने कहा कि मैं सच्चाई के लिए लड़ता हूं। पूरी दुनिया दूसरी तरफ खड़ी हो जाए फर्क नहीं पड़ता।