गुरुवार, 19 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
सारंगढ़-बिलाईगढ़ : एआई से नई सोच को मिलेगी उड़ान, भविष्य की तकनीक से जुड़ेंगे जिले के स्कूली बच्चे 19 मिनट पहले सारंगढ़-बिलाईगढ़ : एआई से नई सोच को मिलेगी उड़ान, भविष्य की तकनीक से जुड़ेंगे जिले के स्कूली बच्चे खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा खेलवृत्ति के लिए आवेदन आमंत्रित 20 मिनट पहले खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा खेलवृत्ति के लिए आवेदन आमंत्रित सुकमा में आगामी दिनों में भारी बारिश की चेतावनी, किसानों के लिए कृषि सलाह जारी 34 मिनट पहले सुकमा में आगामी दिनों में भारी बारिश की चेतावनी, किसानों के लिए कृषि सलाह जारी चिन्हारी योजना से वर्षों पुरानी समस्या का हुआ समाधान 34 मिनट पहले चिन्हारी योजना से वर्षों पुरानी समस्या का हुआ समाधान खेल के मैदानों में गूंज रहा बदलाव का संदेश, बस्तर ओलंपिक से संवर रहा ग्रामीण प्रतिभाओं का भविष्य 34 मिनट पहले खेल के मैदानों में गूंज रहा बदलाव का संदेश, बस्तर ओलंपिक से संवर रहा ग्रामीण प्रतिभाओं का भविष्य एकीकृत किसान पोर्टल में पंजीयन की तिथि बढ़ाई गई 34 मिनट पहले एकीकृत किसान पोर्टल में पंजीयन की तिथि बढ़ाई गई कोटपा एक्ट के तहत बिश्रामपुर में 50 चालानी कार्रवाई, 05 हजार रुपये जुर्माना वसूला 34 मिनट पहले कोटपा एक्ट के तहत बिश्रामपुर में 50 चालानी कार्रवाई, 05 हजार रुपये जुर्माना वसूला सेवा सेतु से सुगम हुई शासकीय सेवाओं की राह, महज दो दिनों में मिला जाति प्रमाण पत्र 34 मिनट पहले सेवा सेतु से सुगम हुई शासकीय सेवाओं की राह, महज दो दिनों में मिला जाति प्रमाण पत्र पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रति जागरूकता बढ़ाने व्यापारियों के साथ बैठक आयोजित 34 मिनट पहले पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रति जागरूकता बढ़ाने व्यापारियों के साथ बैठक आयोजित घर बैठे ऑनलाइन टोकन, धान विक्रय में मिली बड़ी सहूलियत 35 मिनट पहले घर बैठे ऑनलाइन टोकन, धान विक्रय में मिली बड़ी सहूलियत ’परंपरागत धान की खेती से उन्नत सब्जी उत्पादन की ओर बढ़े कदम, रूकमणी नाग की बढ़ी आमदनी’ 49 मिनट पहले ’परंपरागत धान की खेती से उन्नत सब्जी उत्पादन की ओर बढ़े कदम, रूकमणी नाग की बढ़ी आमदनी’ जनसमस्याओं के निराकरण हेतु गांव-गांव लगेगा समाधान शिविर , 23 नवंबर से होगी शुरुआत’ 49 मिनट पहले जनसमस्याओं के निराकरण हेतु गांव-गांव लगेगा समाधान शिविर , 23 नवंबर से होगी शुरुआत’ ’जिले में 25 नवंबर को एक दिवसीय रोजगार मेले का होगा आयोजन’ 49 मिनट पहले ’जिले में 25 नवंबर को एक दिवसीय रोजगार मेले का होगा आयोजन’ ’अबूझमाड़ के गोमे और कोंगे में सुशासन एक्सप्रेस शिविर से ग्रामीणों को मिल रहा शासकीय सेवाओं का लाभ’ 49 मिनट पहले ’अबूझमाड़ के गोमे और कोंगे में सुशासन एक्सप्रेस शिविर से ग्रामीणों को मिल रहा शासकीय सेवाओं का लाभ’ ’जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का उत्साहपूर्ण आयोजन संपन्न, खिलाड़ियों ने खेल प्रतिभा का किया शानदार प्रदर्शन’ 49 मिनट पहले ’जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का उत्साहपूर्ण आयोजन संपन्न, खिलाड़ियों ने खेल प्रतिभा का किया शानदार प्रदर्शन’ ’माओवाद की खात्मा से अबूझमाड़ में जनजातीय गौरव, शांति और विकास का नया सवेरा’ 49 मिनट पहले ’माओवाद की खात्मा से अबूझमाड़ में जनजातीय गौरव, शांति और विकास का नया सवेरा’ जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन 20 नवम्बर 2026 को इंडोर स्टेडियम में 49 मिनट पहले जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन 20 नवम्बर 2026 को इंडोर स्टेडियम में जल जीवन मिशन से महिलाओं को पानी की मशक्कत से राहत, बदल रही दिनचर्या 50 मिनट पहले जल जीवन मिशन से महिलाओं को पानी की मशक्कत से राहत, बदल रही दिनचर्या धुरंधर’ में बीमार दिखा दाऊद, कामरान फरीदी ने किए चौंकाने वाले खुलासे 56 मिनट पहले धुरंधर’ में बीमार दिखा दाऊद, कामरान फरीदी ने किए चौंकाने वाले खुलासे कस्टम मिलिंग का चावल जमा न करने पर राजपुर की सर्वमंगला राइस मिल सील 1 घंटे पहले कस्टम मिलिंग का चावल जमा न करने पर राजपुर की सर्वमंगला राइस मिल सील
राजनीति

दावा : मिलिंद देवड़ा को शिंदे गुट ने दिया राज्यसभा का ऑफर?

मुंबई:
पूर्व केंद्रीय मंत्री और पूर्व सांसद मिलिंद देवड़ा के लोकसभा के बजाए राज्यसभा जाने का दावा सामने आया है। मिलिंद देवड़ा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दिन झटका देते हुए पार्टी छोड़ दी थी और फिर कुछ घंटों पर बाद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना में शामिल हो गए थे। शिवसेना में शामिल होने के बाद मिलिंद देवड़ा ने कांग्रेस की तीखी आलोचना भी की थी और कहा था कि कांग्रेस अब उद्योगपतियों के खिलाफ हो गई है। इतना ही नहीं कांग्रेस का काम सिर्फ पीएम नरेंद्र मोदी की आलोचना करना रह गया है।

उद्धव गुट के दावे से थे परेशान
राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि राहुल गांधी के करीबी रहे मिलिंद देवड़ा का पार्टी से मोहभंग पिछले कुछ समय से बढ़ रहा है। कांग्रेस के सहयोगी उद्धव ठाकरे की शिवसेना की मुंबई दक्षिण लोकसभा सीट पर दावेदारी से देवड़ा खुश नहीं थे। इसकी वजह थी कि मुरली देवड़ा ने लगातार तीन बार और उन्होंने दो बार -2004 और 2009 यहां से जीत हासिल की थी। देवड़ा इस मुद्दे पर एआईसीसी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे या राहुल गांधी से की प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहे थे। कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर उन्होंने कांग्रेस छोड़ने का फैसला किया।

देवड़ा ने बाद में बदला अपना प्लान
सूत्रों ने कहा कि शुरुआत में उन्होंने बीजेपी में शामिल होने की योजना बनाई थी, लेकिन ऐसा प्रतीत होता है कि पार्टी उन्हें लोकसभा सीट के टिकट के लिए विचार करने की संभावना नहीं थी। शिव सेना के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने कहा कि उन्होंने शिंदे के इस आश्वासन पर शिव सेना में शामिल होने का फैसला किया कि उन्हें सेना (यूबीटी) के अनिल देसाई के स्थान पर राज्यसभा में नामांकन के लिए विचार किया जाएगा, जिनका कार्यकाल पूरा होने वाला है।

शिंदे के प्रफुल्ल पटेल बनेंगे देवड़ा
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल के बराबर दिल्ली में अपनी पार्टी का प्रतिनिधित्व करने के लिए एक स्पष्ट और अनुभवी राजनेता की तलाश में हैं। मिलिंद देवड़ा के कांग्रेस छोड़ने और सेना में शामिल होने के बाद शिवसेना के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने यह बात कही। पटेल दिल्ली की संस्कृति से अच्छी तरह वाकिफ हैं। देवड़ा दो बार सांसद और लगभग चार वर्षों तक केंद्रीय मंत्री भी रह चुके हैं। कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद दोपहर में देवड़ा सीएम के आधिकारिक आवास वर्षा में एक समारोह में शिंदे की उपस्थिति में शिवसेना में शामिल हुए। राज्य महिला आयोग की पूर्व प्रमुख सुशीबेन शाह और एक दर्जन से अधिक पूर्व नगरसेवक भी सेना में शामिल हुए। 2014 के लोकसभा चुनाव में अपनी हार के बाद देवड़ा मुंबई में राजनीतिक गतिविधियों से काफी हद तक दूर हो गए थे।