गुरुवार, 19 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
BS6 वाहन मालिकों को बड़ी राहत! अब 3 साल तक वैध रहेगा PUC सर्टिफिकेट 41 मिनट पहले BS6 वाहन मालिकों को बड़ी राहत! अब 3 साल तक वैध रहेगा PUC सर्टिफिकेट पाकिस्तानी गेंदबाजों की नो बॉल से मचा हड़कंप, 9 मैच में 106 बार तोड़ी लाइन, फिक्सिंग का शक? 1 घंटे पहले पाकिस्तानी गेंदबाजों की नो बॉल से मचा हड़कंप, 9 मैच में 106 बार तोड़ी लाइन, फिक्सिंग का शक? धान की खेती से आगे बढ़कर सब्जी उत्पादन में रूकमणी ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी 1 घंटे पहले धान की खेती से आगे बढ़कर सब्जी उत्पादन में रूकमणी ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी नर्सिंग सहायक एवं सामान्य कर्मचारी की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित 1 घंटे पहले नर्सिंग सहायक एवं सामान्य कर्मचारी की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित वाहन स्वामी घर बैठे ऑनलाइन कर सकते हैं ई-चालान का भुगतान 1 घंटे पहले वाहन स्वामी घर बैठे ऑनलाइन कर सकते हैं ई-चालान का भुगतान टीएसपी परियोजना के तहत सरसों एवं कुसुम का उन्नत बीज का किया गया वितरित 1 घंटे पहले टीएसपी परियोजना के तहत सरसों एवं कुसुम का उन्नत बीज का किया गया वितरित जिले में अब तक 5538 किसानों से 20 हजार 681.44 मीट्रिक टन धान का उपार्जन 1 घंटे पहले जिले में अब तक 5538 किसानों से 20 हजार 681.44 मीट्रिक टन धान का उपार्जन 15 साल पुरानी जमीन की रजिस्ट्री शून्य घोषित 1 घंटे पहले 15 साल पुरानी जमीन की रजिस्ट्री शून्य घोषित अबूझमाड़ के दुर्गम गांवों तक पहुंची सुशासन एक्सप्रेस, घर के नजदीक मिल रही शासकीय सेवाओं की सौगात 1 घंटे पहले अबूझमाड़ के दुर्गम गांवों तक पहुंची सुशासन एक्सप्रेस, घर के नजदीक मिल रही शासकीय सेवाओं की सौगात जिले में समर्थन मूल्य पर अब तक 992.48 मीट्रिक टन धान की खरीदी, 169 किसानों ने बेची उपज 1 घंटे पहले जिले में समर्थन मूल्य पर अब तक 992.48 मीट्रिक टन धान की खरीदी, 169 किसानों ने बेची उपज क्या है ‘Yalta 2.0’? एक मंच पर ट्रंप, जिनपिंग और पुतिन, परमाणु हथियारों पर होगी महामंथन 1 घंटे पहले क्या है ‘Yalta 2.0’? एक मंच पर ट्रंप, जिनपिंग और पुतिन, परमाणु हथियारों पर होगी महामंथन तुंहर टोकन एप से घर बैठे मिल रही धान विक्रय की सुविधा 1 घंटे पहले तुंहर टोकन एप से घर बैठे मिल रही धान विक्रय की सुविधा सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट का अनुमान! Goldman Sachs ने दिया $5,600 का नया टारगेट 2 घंटे पहले सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट का अनुमान! Goldman Sachs ने दिया $5,600 का नया टारगेट सारंगढ़-बिलाईगढ़ : एआई से नई सोच को मिलेगी उड़ान, भविष्य की तकनीक से जुड़ेंगे जिले के स्कूली बच्चे 2 घंटे पहले सारंगढ़-बिलाईगढ़ : एआई से नई सोच को मिलेगी उड़ान, भविष्य की तकनीक से जुड़ेंगे जिले के स्कूली बच्चे खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा खेलवृत्ति के लिए आवेदन आमंत्रित 2 घंटे पहले खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा खेलवृत्ति के लिए आवेदन आमंत्रित UN में भारत ने पाकिस्तानी सेना को घेरा, कहा- जनता नहीं अपने फायदे के लिए लूट रहे देश के संसाधन 2 घंटे पहले UN में भारत ने पाकिस्तानी सेना को घेरा, कहा- जनता नहीं अपने फायदे के लिए लूट रहे देश के संसाधन चेन्नई में धोनी का जलवा, दुकान से लेकर कॉफी तक हर जगह दिखता है थाला का नाम 2 घंटे पहले चेन्नई में धोनी का जलवा, दुकान से लेकर कॉफी तक हर जगह दिखता है थाला का नाम सुकमा में आगामी दिनों में भारी बारिश की चेतावनी, किसानों के लिए कृषि सलाह जारी 2 घंटे पहले सुकमा में आगामी दिनों में भारी बारिश की चेतावनी, किसानों के लिए कृषि सलाह जारी चिन्हारी योजना से वर्षों पुरानी समस्या का हुआ समाधान 2 घंटे पहले चिन्हारी योजना से वर्षों पुरानी समस्या का हुआ समाधान खेल के मैदानों में गूंज रहा बदलाव का संदेश, बस्तर ओलंपिक से संवर रहा ग्रामीण प्रतिभाओं का भविष्य 2 घंटे पहले खेल के मैदानों में गूंज रहा बदलाव का संदेश, बस्तर ओलंपिक से संवर रहा ग्रामीण प्रतिभाओं का भविष्य
छत्तीसगढ़

बलरामपुर : सीएम साय ने तपेश्वर मंदिर में की पूजा-अर्चना, पतंगबाजी का लिया आनंद, वर वधू को दिया आशीर्वाद

बलरामपुर.

बलरामपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जिले में तातापानी स्थित तपेश्वर महादेव मंदिर में पूजा- अर्चना कर प्रदेशवासियों की समृद्धि और खुशहाली का आशीर्वाद मांगा।  साय आज संक्रांति परब तातापानी महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर तातापानी पहुंचे थे। साय ने तपेश्वर महादेव पर जल का अर्घ्य देकर तपेश्वर महादेव के विशाल प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

सीएम ने कहा कि तातापानी की धरती बहुत पवित्र धरती है। यह धरती रामकथा से जुड़ी है। तातापानी महोत्सव का आरंभ हमारी सरकार ने ही किया था। इसके बाद हर साल यह महोत्सव भव्य रूप लेता जा रहा है। तातापानी को पर्यटन स्थल के रूप में मैं घोषित करता हूँ। यहां पर्यटन विभाग का मोटल आरंभ करेंगे। तातापानी क्षेत्र के विकास के लिए आने वाले समय में मास्टर प्लान भी तैयार किया जाएगा। तातापानी महोत्सव में शामिल होने जिला बलरामपुर-रामानुजगंज पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने यह बात कही।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर रघुनाथनगर में महाविद्यालय की घोषणा भी की साथ ही डीपाडीह कला में नवीन पुलिस चौकी की घोषणा भी की। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने सरगुजा संभाग की जनता को मकर संक्रांति की बधाई के साथ ही उन्हें धन्यवाद देते हुए कहा कि सरगुजा की जनता ने मोदी जी की गारंटी पर भरोसा किया। हम आपके भरोसे पर खरा उतरेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले पांच सालों में छत्तीसगढ़ का जो विश्वास रूक गया था, वो अब तेजी से होगा। इस मौके पर संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि तातापानी में भगवान राम-सीता जी के पवित्र चरण पड़े। हमारा सौभाग्य है कि हमने ही 2012 में तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के समय में तातापानी महोत्सव की शुरूआत की थी। हमारी आस्था के केंद्रों के विकास का काम मोदी जी के नेतृत्व में हो रहा है। प्रभु राम 22 तारीख को आ रहे हैं। उनके आगमन की भव्य तैयारी करनी है।

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से 400 जोड़े दाम्पत्य सूत्र में बंधे
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले के बलरामपुर विकासखंड अंतर्गत तातापानी महोत्सव परिसर में 400 नव युगल मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत परिणय सूत्र में बंधे। कार्यक्रम स्थल पर मुख्यमंत्री साय का स्वागत पगड़ी पहनाकर किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के द्वारा नवदम्पतियों को जीवन में नए पड़ाव के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम, स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, सामरी विधायक उद्देश्वरी पैकरा, प्रतापपुर विधायक श्रीमती शकुंतला पोर्ते, जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री निशा नेताम सहित अन्य जन प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

3 दिव्यांग जोड़ी भी शामिल

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनान्तर्गत 400 जोड़े ने रीति रिवाज से विवाह किए। इसमें 19 जोड़े का विवाह ईसाई रीति से कराया गया। 01 मुस्लिम रीति एवं शेष जोड़ियों का विवाह हिंदू रीति रिवाज से सम्पन्न किया गया। इन जोड़ियों में 07 जोड़ियो विशेष पिछड़ी जनजाति (पहाड़ी कोरवा) के साथ 03 दिव्यांग जोड़ी भी शामिल है जिनकी हिंदू रीति रिवाज से विवाह कराया गया। इस अवसर पर विवाहित जोड़ों को मुख्यमंत्री साय द्वारा नव विवाहित जोड़ों को घरेलू सामग्री, प्रति जोड़ा 21-21 हजार का डेमो चेक प्रदान किया गया। मुख्यमंत्री ने पहाड़ी कोरवा समुदाय के जोड़े रंजीता और दिनेश्वर, शांति और लाबूड़, लक्ष्मी और बसंत, रजनी और सोहन, सुभंति और छोटन राम से मिलकर उन्हें आशीर्वाद दिया।