गुरुवार, 19 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
धान की खेती से आगे बढ़कर सब्जी उत्पादन में रूकमणी ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी 1 घंटे पहले धान की खेती से आगे बढ़कर सब्जी उत्पादन में रूकमणी ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी नर्सिंग सहायक एवं सामान्य कर्मचारी की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित 1 घंटे पहले नर्सिंग सहायक एवं सामान्य कर्मचारी की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित वाहन स्वामी घर बैठे ऑनलाइन कर सकते हैं ई-चालान का भुगतान 1 घंटे पहले वाहन स्वामी घर बैठे ऑनलाइन कर सकते हैं ई-चालान का भुगतान टीएसपी परियोजना के तहत सरसों एवं कुसुम का उन्नत बीज का किया गया वितरित 1 घंटे पहले टीएसपी परियोजना के तहत सरसों एवं कुसुम का उन्नत बीज का किया गया वितरित जिले में अब तक 5538 किसानों से 20 हजार 681.44 मीट्रिक टन धान का उपार्जन 1 घंटे पहले जिले में अब तक 5538 किसानों से 20 हजार 681.44 मीट्रिक टन धान का उपार्जन 15 साल पुरानी जमीन की रजिस्ट्री शून्य घोषित 1 घंटे पहले 15 साल पुरानी जमीन की रजिस्ट्री शून्य घोषित अबूझमाड़ के दुर्गम गांवों तक पहुंची सुशासन एक्सप्रेस, घर के नजदीक मिल रही शासकीय सेवाओं की सौगात 1 घंटे पहले अबूझमाड़ के दुर्गम गांवों तक पहुंची सुशासन एक्सप्रेस, घर के नजदीक मिल रही शासकीय सेवाओं की सौगात जिले में समर्थन मूल्य पर अब तक 992.48 मीट्रिक टन धान की खरीदी, 169 किसानों ने बेची उपज 1 घंटे पहले जिले में समर्थन मूल्य पर अब तक 992.48 मीट्रिक टन धान की खरीदी, 169 किसानों ने बेची उपज क्या है ‘Yalta 2.0’? एक मंच पर ट्रंप, जिनपिंग और पुतिन, परमाणु हथियारों पर होगी महामंथन 1 घंटे पहले क्या है ‘Yalta 2.0’? एक मंच पर ट्रंप, जिनपिंग और पुतिन, परमाणु हथियारों पर होगी महामंथन तुंहर टोकन एप से घर बैठे मिल रही धान विक्रय की सुविधा 1 घंटे पहले तुंहर टोकन एप से घर बैठे मिल रही धान विक्रय की सुविधा सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट का अनुमान! Goldman Sachs ने दिया $5,600 का नया टारगेट 2 घंटे पहले सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट का अनुमान! Goldman Sachs ने दिया $5,600 का नया टारगेट सारंगढ़-बिलाईगढ़ : एआई से नई सोच को मिलेगी उड़ान, भविष्य की तकनीक से जुड़ेंगे जिले के स्कूली बच्चे 2 घंटे पहले सारंगढ़-बिलाईगढ़ : एआई से नई सोच को मिलेगी उड़ान, भविष्य की तकनीक से जुड़ेंगे जिले के स्कूली बच्चे खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा खेलवृत्ति के लिए आवेदन आमंत्रित 2 घंटे पहले खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा खेलवृत्ति के लिए आवेदन आमंत्रित UN में भारत ने पाकिस्तानी सेना को घेरा, कहा- जनता नहीं अपने फायदे के लिए लूट रहे देश के संसाधन 2 घंटे पहले UN में भारत ने पाकिस्तानी सेना को घेरा, कहा- जनता नहीं अपने फायदे के लिए लूट रहे देश के संसाधन चेन्नई में धोनी का जलवा, दुकान से लेकर कॉफी तक हर जगह दिखता है थाला का नाम 2 घंटे पहले चेन्नई में धोनी का जलवा, दुकान से लेकर कॉफी तक हर जगह दिखता है थाला का नाम सुकमा में आगामी दिनों में भारी बारिश की चेतावनी, किसानों के लिए कृषि सलाह जारी 2 घंटे पहले सुकमा में आगामी दिनों में भारी बारिश की चेतावनी, किसानों के लिए कृषि सलाह जारी चिन्हारी योजना से वर्षों पुरानी समस्या का हुआ समाधान 2 घंटे पहले चिन्हारी योजना से वर्षों पुरानी समस्या का हुआ समाधान खेल के मैदानों में गूंज रहा बदलाव का संदेश, बस्तर ओलंपिक से संवर रहा ग्रामीण प्रतिभाओं का भविष्य 2 घंटे पहले खेल के मैदानों में गूंज रहा बदलाव का संदेश, बस्तर ओलंपिक से संवर रहा ग्रामीण प्रतिभाओं का भविष्य एकीकृत किसान पोर्टल में पंजीयन की तिथि बढ़ाई गई 2 घंटे पहले एकीकृत किसान पोर्टल में पंजीयन की तिथि बढ़ाई गई कोटपा एक्ट के तहत बिश्रामपुर में 50 चालानी कार्रवाई, 05 हजार रुपये जुर्माना वसूला 2 घंटे पहले कोटपा एक्ट के तहत बिश्रामपुर में 50 चालानी कार्रवाई, 05 हजार रुपये जुर्माना वसूला
छत्तीसगढ़

ताराचंद शर्मा का कहानी संग्रह ‘महाबाहो ‘ विमोचित

दुर्ग
साहित्यकार ताराचंद शर्मा मथुरिया द्वारा लिखित कहानी संग्रह "महाबाहो" का विमोचन पंचवटी पैलेस में सम्पन्न हुआ। आयोजन के मुख्य अतिथि सुप्रसिद्ध साहित्यकार श्री कनक तिवारी थे। अध्यक्षता सुप्रसिद्ध साहित्यकार श्री तुंगभद्र सिंह राठौर ने की । कार्यकम में विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री ललित चन्द्राकर, विधायक दुर्ग ग्रामीण उपस्थित थे। विशेष अतिथिगण श्रीमती सरला शर्मा (वरिष्ठ साहित्कार एवं अध्यक्ष दुर्ग जिला हिन्दी साहित्य समिति), सुश्री नीता जैन अध्यक्ष जिला अधिवक्ता संघ दुर्ग, श्री मूलचंद शर्मा हास्य कवि, श्री आर.एस यादव अध्यक्ष अभिभाषक साहित्य संसद दुर्ग, श्रीमती कंचनबाला साहित्यकार एवं सचिव अभिभाषक साहित्य संसद दुर्ग थे।
  अतिथियों का सम्मान व स्वागत सर्व श्री ताराचन्द्र शर्मा, आशीष शर्मा, गोपाल शर्मा ने शाल, श्रीफल व पुष्प गुच्छ से किया। रचनाकार का परिचय पुष्पलता साहू अधिवक्ता ने दिया तथा स्वागत भाषण संजीव तिवारी ने दिया।

विमोचन के पश्चात् अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि श्री कनक तिवारी नें अनेक संस्मरणों के माध्यम से कृतिकार श्री ताराचन्द्र शर्मा के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए उनकी विद्ववता, सरलता व बहुमुखी प्रतिभा को याद किया। साथ ही स्वयं को व ताराचन्द्र शर्मा को समाजवादी बताते हुए कहा कि चिंतक व विचारक डॉ. राममनोहर लोहिया के विचारों का दोनो पर प्रभाव था और है।

कार्यकम के अध्यक्ष श्री तुंगभद्र सिंह राठौर नें कहा कि कृतिकार श्री ताराचन्द्र शर्मा ने इस आयु में भी युवकोचित उत्साह व भाव के साथ साहित्य, अध्यात्म साधना तथा विधि के क्षेत्र से जीवंतता के साथ अपने को जोड़े रखा है। कृतिकार बहुमुखी प्रतिभा के धनी है उनका "अस्मिन क्षणे" नामक काव्य संग्रह पूर्व में प्रकाशित हो चुका है और अब कहानी संग्रह "महाबाहो" का विमोचन हुआ है जो कहानी के क्षेत्र में अपना स्थान बनायेगा ऐसी आशा है। ताराचन्द शर्मा मथुरिया इस आयु में भी निरंतर साहित्य सृजन में लगे हुए हैं, इसी कारण उनका व्यक्तित्व अनुकरणीय है। इस अवसर पर उन्हें साहित्य के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए "साहित्य सुधा सम्मान से समानित किया गया है तथा विधि के क्षेत्र में सेवारत रहते हुए 50 वर्ष पूर्ण करनें के अवसर पर उन्हें जिला अधिवक्ता संघ दुर्ग द्वारा" अधिवक्ता गौरव" सम्मान से सम्मानित किया गया।
विशेष अतिथि श्रीमती सरला शर्मा नें कहानी संग्रह "महाबाहो" की कहानियों का विस्तृत विश्लेषण किया तथा उन्हें पठनीय बताते हुए व कहा कि कहानियां संतुलित है। सुश्री नीता जैन का कथन था कि ताराचन्द्र शर्मा के मार्गदर्शन में विधि के क्षेत्र में अनेक अधिवक्ताओं नें विधि में स्वयं को पारंगत किया तथा वे विधिवेत्ता के रूप में आज भी सकिय है और युवा और अधिवक्ताओं को प्रेरणा देते हैं। विधि एवं साहित्य दोनो ही क्षेत्रों में उन्हें महारथ हासिल है वे अधिवक्ताओं के गौरव है।

श्री आर एस. यादव ने "महाबाहो" कहानी संग्रह की कहानियों पर चर्चा करते हुए कहानीकार के बारे में भी उद्‌गार व्यक्त किया है।श्रीमती कंचनबाला नें कहानियों पर विस्तृत रूप से प्रकाश डालते हुए कहा कि कहानीकार ने कहानियों के साथ न्याय किया है, भाषा सरल है व आसानी से पाठक के हृदय में अपना स्थान बना लेती है। कहानीकार अपने उद्देश्य में सफल है।

आयोजन में 500 से अधिक श्रोतागण व दर्शकों की उपस्थिति रही, विशेष रूप से सर्वश्री रविशंकर सिंह, अभयराज सिंह, राम पाटणकर, गिरिजाशंकर सिंह, प्रशांत जोशी, बृजकिशोर पाण्डेय, राजेश महाडिक, अनिल जायसवाल, प्रमोद शर्मा श्रीमती रमा श्रीवास्तव, श्रीमती योगिता सिंह ललखेर, डॉ. नौशाद सिद्धिकी, अनुराधा बख्शी, नीलम जायसवाल, सुभाष सत्तपथी, नरसिंह राम वर्मा सहित अनेक साहित्यप्रे मी गण्मान्य नागरिक उपस्थित थे। कार्यकम का संचालन साहित्यकार व रंगकर्मी श्री योगेश पाण्डेय ने किया एव तथा अभार प्रदर्शन श्री आशीष कुमार शर्मा अधिवक्ता ने किया।