गुरुवार, 19 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
जिले में समर्थन मूल्य पर अब तक 992.48 मीट्रिक टन धान की खरीदी, 169 किसानों ने बेची उपज 12 मिनट पहले जिले में समर्थन मूल्य पर अब तक 992.48 मीट्रिक टन धान की खरीदी, 169 किसानों ने बेची उपज तुंहर टोकन एप से घर बैठे मिल रही धान विक्रय की सुविधा 27 मिनट पहले तुंहर टोकन एप से घर बैठे मिल रही धान विक्रय की सुविधा सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट का अनुमान! Goldman Sachs ने दिया $5,600 का नया टारगेट 1 घंटे पहले सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट का अनुमान! Goldman Sachs ने दिया $5,600 का नया टारगेट सारंगढ़-बिलाईगढ़ : एआई से नई सोच को मिलेगी उड़ान, भविष्य की तकनीक से जुड़ेंगे जिले के स्कूली बच्चे 1 घंटे पहले सारंगढ़-बिलाईगढ़ : एआई से नई सोच को मिलेगी उड़ान, भविष्य की तकनीक से जुड़ेंगे जिले के स्कूली बच्चे खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा खेलवृत्ति के लिए आवेदन आमंत्रित 1 घंटे पहले खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा खेलवृत्ति के लिए आवेदन आमंत्रित UN में भारत ने पाकिस्तानी सेना को घेरा, कहा- जनता नहीं अपने फायदे के लिए लूट रहे देश के संसाधन 1 घंटे पहले UN में भारत ने पाकिस्तानी सेना को घेरा, कहा- जनता नहीं अपने फायदे के लिए लूट रहे देश के संसाधन चेन्नई में धोनी का जलवा, दुकान से लेकर कॉफी तक हर जगह दिखता है थाला का नाम 1 घंटे पहले चेन्नई में धोनी का जलवा, दुकान से लेकर कॉफी तक हर जगह दिखता है थाला का नाम सुकमा में आगामी दिनों में भारी बारिश की चेतावनी, किसानों के लिए कृषि सलाह जारी 1 घंटे पहले सुकमा में आगामी दिनों में भारी बारिश की चेतावनी, किसानों के लिए कृषि सलाह जारी चिन्हारी योजना से वर्षों पुरानी समस्या का हुआ समाधान 1 घंटे पहले चिन्हारी योजना से वर्षों पुरानी समस्या का हुआ समाधान खेल के मैदानों में गूंज रहा बदलाव का संदेश, बस्तर ओलंपिक से संवर रहा ग्रामीण प्रतिभाओं का भविष्य 1 घंटे पहले खेल के मैदानों में गूंज रहा बदलाव का संदेश, बस्तर ओलंपिक से संवर रहा ग्रामीण प्रतिभाओं का भविष्य एकीकृत किसान पोर्टल में पंजीयन की तिथि बढ़ाई गई 1 घंटे पहले एकीकृत किसान पोर्टल में पंजीयन की तिथि बढ़ाई गई कोटपा एक्ट के तहत बिश्रामपुर में 50 चालानी कार्रवाई, 05 हजार रुपये जुर्माना वसूला 1 घंटे पहले कोटपा एक्ट के तहत बिश्रामपुर में 50 चालानी कार्रवाई, 05 हजार रुपये जुर्माना वसूला सेवा सेतु से सुगम हुई शासकीय सेवाओं की राह, महज दो दिनों में मिला जाति प्रमाण पत्र 1 घंटे पहले सेवा सेतु से सुगम हुई शासकीय सेवाओं की राह, महज दो दिनों में मिला जाति प्रमाण पत्र पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रति जागरूकता बढ़ाने व्यापारियों के साथ बैठक आयोजित 1 घंटे पहले पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रति जागरूकता बढ़ाने व्यापारियों के साथ बैठक आयोजित घर बैठे ऑनलाइन टोकन, धान विक्रय में मिली बड़ी सहूलियत 1 घंटे पहले घर बैठे ऑनलाइन टोकन, धान विक्रय में मिली बड़ी सहूलियत ’परंपरागत धान की खेती से उन्नत सब्जी उत्पादन की ओर बढ़े कदम, रूकमणी नाग की बढ़ी आमदनी’ 1 घंटे पहले ’परंपरागत धान की खेती से उन्नत सब्जी उत्पादन की ओर बढ़े कदम, रूकमणी नाग की बढ़ी आमदनी’ जनसमस्याओं के निराकरण हेतु गांव-गांव लगेगा समाधान शिविर , 23 नवंबर से होगी शुरुआत’ 1 घंटे पहले जनसमस्याओं के निराकरण हेतु गांव-गांव लगेगा समाधान शिविर , 23 नवंबर से होगी शुरुआत’ ’जिले में 25 नवंबर को एक दिवसीय रोजगार मेले का होगा आयोजन’ 1 घंटे पहले ’जिले में 25 नवंबर को एक दिवसीय रोजगार मेले का होगा आयोजन’ ’अबूझमाड़ के गोमे और कोंगे में सुशासन एक्सप्रेस शिविर से ग्रामीणों को मिल रहा शासकीय सेवाओं का लाभ’ 1 घंटे पहले ’अबूझमाड़ के गोमे और कोंगे में सुशासन एक्सप्रेस शिविर से ग्रामीणों को मिल रहा शासकीय सेवाओं का लाभ’ ’जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का उत्साहपूर्ण आयोजन संपन्न, खिलाड़ियों ने खेल प्रतिभा का किया शानदार प्रदर्शन’ 1 घंटे पहले ’जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का उत्साहपूर्ण आयोजन संपन्न, खिलाड़ियों ने खेल प्रतिभा का किया शानदार प्रदर्शन’
राष्ट्रीय

इस क्षेत्र में नौकरियों में आया बंपर उछाल, 271 फीसदी तक बढ़ी जॉब, सैलरी भी बढ़ी

नई दिल्ली
 कोविड-19 से जिन क्षेत्रों पर सबसे अधिक मार पड़ी थी, उनमें हॉस्पिटैलिटी सेक्टर भी एक था। लेकिन, पिछले दो वर्षों में इस सेक्टर ने तेजी से विकास किया है और रोजगार के नए अवसर पैदा हुए हैं। पिछले दो वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में कुल मिलाकर अप्रैंटिस और ट्रेनी की नियुक्तियां 54% अधिक हुई हैं। लेकिन, इसी दौरान इसी कैटिगरी में नियुक्तियों में हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में 271% की भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

टीमलीज डिग्री अप्रेंटिसशिप के VP धृति प्रसन्ना महंत ने कहा कि टूरिज्म में उछाल के कारण तेजी से नियुक्तियां हुई हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, एंट्री लेवल की नौकरियों में सबसे तेजी से बढ़ोतरी दर्ज हुई है। भारत में कुल अप्रैंटिस में टूरिजम और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर का योगदान पिछले दो वर्षों में 5.4 गुना बढ़ गया है। 2020-21 में यह 0.4% था, जो 2022-23 में 2.4% हो गया। होटल व्यवसायियों का कहना है कि यह हॉस्पिटैलिटी का रुतबा लौटने का संकेत है।

आगे भी तेजी रहेगी बरकरार

हिल्टन इंडिया के VP (HR) साबू राघवन ने कहा, संगठित होटल क्षेत्र में यह स्थिति 2024 में भी जारी रहने की उम्मीद है। वहीं, कुछ अन्य का कहना है कि विकास की यह गति लंबे समय तक कायम रहेगी। साउथ इंडिया होटल्स ऐंड रेस्टोरेंट्स असोसिएशन के ऑनरेरी सेक्रेटरी टी नटराजन के अनुसार, नए होटल खोलने और हॉस्पिटैलिटी में नौकरियां बढ़ने का यह चलन 2030 तक जारी रहेगा, जो भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए फायदेमंद होगा। उन्होंने कहा कि टियर-2 और 3 शहरों में नए होटल खुलना जारी रहेगा। बढ़े टूरिजम ने हॉस्पिटैलिटी में नए निवेश को जन्म दिया है। जुलाई-सितंबर 2023 में संगठित होटल क्षेत्र में 2,400 कमरों के साथ 34 होटल खुले। इनमें से 80% से अधिक प्रतिष्ठान टियर-2 और 3 शहरों में हैं।

सैलरी में हुआ इजाफा

हॉस्पिटैलिटी सेक्टर के जानकारों का कहना है कि नौकरी में बढ़ोतरी के साथ वेतन वृद्धि भी आती है। लिहाजा, ट्रेनी के स्टाइपेंड में 15% की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, परमानेंट और स्किल्ड कर्मचारियों के लिए कंपनियों ने 8-10% की उदारता दिखाई है। यही नहीं, जहां पहले एंट्री लेवल के नियुक्तियां सीजनल होती थीं, वहीं अब यह साल भर हो रही हैं। हाल ही में होटल असोसिएशन ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि भारत की GDP में होटल उद्योग का प्रत्यक्ष योगदान 2047 तक एक ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच जाएगा। इसमें वर्क फोर्स की जरूरत में कम से कम 25% की बढ़ोतरी होगी।