गुरुवार, 19 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
सारंगढ़-बिलाईगढ़ : एआई से नई सोच को मिलेगी उड़ान, भविष्य की तकनीक से जुड़ेंगे जिले के स्कूली बच्चे 31 मिनट पहले सारंगढ़-बिलाईगढ़ : एआई से नई सोच को मिलेगी उड़ान, भविष्य की तकनीक से जुड़ेंगे जिले के स्कूली बच्चे खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा खेलवृत्ति के लिए आवेदन आमंत्रित 32 मिनट पहले खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा खेलवृत्ति के लिए आवेदन आमंत्रित सुकमा में आगामी दिनों में भारी बारिश की चेतावनी, किसानों के लिए कृषि सलाह जारी 46 मिनट पहले सुकमा में आगामी दिनों में भारी बारिश की चेतावनी, किसानों के लिए कृषि सलाह जारी चिन्हारी योजना से वर्षों पुरानी समस्या का हुआ समाधान 46 मिनट पहले चिन्हारी योजना से वर्षों पुरानी समस्या का हुआ समाधान खेल के मैदानों में गूंज रहा बदलाव का संदेश, बस्तर ओलंपिक से संवर रहा ग्रामीण प्रतिभाओं का भविष्य 46 मिनट पहले खेल के मैदानों में गूंज रहा बदलाव का संदेश, बस्तर ओलंपिक से संवर रहा ग्रामीण प्रतिभाओं का भविष्य एकीकृत किसान पोर्टल में पंजीयन की तिथि बढ़ाई गई 46 मिनट पहले एकीकृत किसान पोर्टल में पंजीयन की तिथि बढ़ाई गई कोटपा एक्ट के तहत बिश्रामपुर में 50 चालानी कार्रवाई, 05 हजार रुपये जुर्माना वसूला 46 मिनट पहले कोटपा एक्ट के तहत बिश्रामपुर में 50 चालानी कार्रवाई, 05 हजार रुपये जुर्माना वसूला सेवा सेतु से सुगम हुई शासकीय सेवाओं की राह, महज दो दिनों में मिला जाति प्रमाण पत्र 46 मिनट पहले सेवा सेतु से सुगम हुई शासकीय सेवाओं की राह, महज दो दिनों में मिला जाति प्रमाण पत्र पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रति जागरूकता बढ़ाने व्यापारियों के साथ बैठक आयोजित 46 मिनट पहले पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रति जागरूकता बढ़ाने व्यापारियों के साथ बैठक आयोजित घर बैठे ऑनलाइन टोकन, धान विक्रय में मिली बड़ी सहूलियत 47 मिनट पहले घर बैठे ऑनलाइन टोकन, धान विक्रय में मिली बड़ी सहूलियत ’परंपरागत धान की खेती से उन्नत सब्जी उत्पादन की ओर बढ़े कदम, रूकमणी नाग की बढ़ी आमदनी’ 1 घंटे पहले ’परंपरागत धान की खेती से उन्नत सब्जी उत्पादन की ओर बढ़े कदम, रूकमणी नाग की बढ़ी आमदनी’ जनसमस्याओं के निराकरण हेतु गांव-गांव लगेगा समाधान शिविर , 23 नवंबर से होगी शुरुआत’ 1 घंटे पहले जनसमस्याओं के निराकरण हेतु गांव-गांव लगेगा समाधान शिविर , 23 नवंबर से होगी शुरुआत’ ’जिले में 25 नवंबर को एक दिवसीय रोजगार मेले का होगा आयोजन’ 1 घंटे पहले ’जिले में 25 नवंबर को एक दिवसीय रोजगार मेले का होगा आयोजन’ ’अबूझमाड़ के गोमे और कोंगे में सुशासन एक्सप्रेस शिविर से ग्रामीणों को मिल रहा शासकीय सेवाओं का लाभ’ 1 घंटे पहले ’अबूझमाड़ के गोमे और कोंगे में सुशासन एक्सप्रेस शिविर से ग्रामीणों को मिल रहा शासकीय सेवाओं का लाभ’ ’जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का उत्साहपूर्ण आयोजन संपन्न, खिलाड़ियों ने खेल प्रतिभा का किया शानदार प्रदर्शन’ 1 घंटे पहले ’जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का उत्साहपूर्ण आयोजन संपन्न, खिलाड़ियों ने खेल प्रतिभा का किया शानदार प्रदर्शन’ ’माओवाद की खात्मा से अबूझमाड़ में जनजातीय गौरव, शांति और विकास का नया सवेरा’ 1 घंटे पहले ’माओवाद की खात्मा से अबूझमाड़ में जनजातीय गौरव, शांति और विकास का नया सवेरा’ जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन 20 नवम्बर 2026 को इंडोर स्टेडियम में 1 घंटे पहले जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन 20 नवम्बर 2026 को इंडोर स्टेडियम में जल जीवन मिशन से महिलाओं को पानी की मशक्कत से राहत, बदल रही दिनचर्या 1 घंटे पहले जल जीवन मिशन से महिलाओं को पानी की मशक्कत से राहत, बदल रही दिनचर्या धुरंधर’ में बीमार दिखा दाऊद, कामरान फरीदी ने किए चौंकाने वाले खुलासे 1 घंटे पहले धुरंधर’ में बीमार दिखा दाऊद, कामरान फरीदी ने किए चौंकाने वाले खुलासे कस्टम मिलिंग का चावल जमा न करने पर राजपुर की सर्वमंगला राइस मिल सील 1 घंटे पहले कस्टम मिलिंग का चावल जमा न करने पर राजपुर की सर्वमंगला राइस मिल सील
छत्तीसगढ़

राजगढ़ : नेशनल हाईवे पर दो बाइकों में आमने-सामने की टक्कर, एक मासूम समेत तीन लोगों की मौत, तीन घायल

राजगढ़.

जूटमिल थाना क्षेत्र में शुक्रवार की शाम दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में एक मासूम बच्ची समेत तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य लोग गंभीर घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम नेशनल हाइवे रायगढ़-ओडिसा मार्ग में टोल प्लाजा से एक किलोमीटर पहले ग्राम मिडमिडा के पास दो बाइकों में टक्कर हो गई।

हादसे में घटनास्थल पर ही एक मासूम के अलावा दो अन्य लोगों की मौत हो गई। वहीं, तीन लोगो को गंभीर चोट आई है। अचानक घटी इस घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई, जिससे कुछ देर तक इस मार्ग में वाहनों का परिचालन पूरी तरह ठप्प हो गया था और भीड़ के कारण चक्काजाम की स्थिति निर्मित होने लगी।
वहीं, जूटमिल थाना पुलिस टीम को जैसे ही इस घटना की जानकारी मिली वे तत्काल मौके पर पहुंचे। इसी बीच सीएसपी अभिनव उपाध्याय व तीनों थानों के थाना प्रभारी भी मौके पर पहुंचे और घटना स्थल पर लोगों की भीड को खाली कराते हुए मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेजा। साथ ही घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उन्हें इलाज के लिए अपेक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

हादसे में सुखदेव फोबिया (27) निवासी गढ़उमारिया, पांच वर्ष की बच्ची कुहू सिदार निवासी गढउमारिया और एक अन्य ग्रामीण की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, सुखदेव फोबिया की पत्नी रीमा फोबिया (26), खेमराज साव (14) और रॉकी उर्फ हरिकृष्ण पटेल निवासी कोतरलिया गंभीर रूप से घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि मृतकों में एक कुहू सिदार एक अन्य मृतक सुखदेव फोबिया के साढू़ की बेटी थी, जो मेला देखने उन्हीं के साथ उनके ही बाइक पर वहां पहुंची थी।