रविवार, 22 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
‘ग्रैंड थेफ्ट विदाउट ऑटो’, GTA 6 खेलते हुए शशि थरूर ने मोदी सरकार के नोटबंदी के फैसले पर कसा तंज अभी-अभी ‘ग्रैंड थेफ्ट विदाउट ऑटो’, GTA 6 खेलते हुए शशि थरूर ने मोदी सरकार के नोटबंदी के फैसले पर कसा तंज गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर संघ कार्यालय जागृति मंडल पहुंची शोभायात्रा, स्वयंसेवकों ने किया स्वागत 13 मिनट पहले गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर संघ कार्यालय जागृति मंडल पहुंची शोभायात्रा, स्वयंसेवकों ने किया स्वागत अवैध धान परिवहन एवं भंडारण पर कार्रवाई, 1237 क्विंटल धान जब्त 19 मिनट पहले अवैध धान परिवहन एवं भंडारण पर कार्रवाई, 1237 क्विंटल धान जब्त दूर तलक देखते ही बनती है खुबसूरत गेंदा के फूलों की रंगत. 19 मिनट पहले दूर तलक देखते ही बनती है खुबसूरत गेंदा के फूलों की रंगत. जशपुर जिले में 49 उपार्जन केंद्रों पर धान खरीदी जारी, किसानों की सुविधा के लिए बनाए गए 3 नए केंद्र 34 मिनट पहले जशपुर जिले में 49 उपार्जन केंद्रों पर धान खरीदी जारी, किसानों की सुविधा के लिए बनाए गए 3 नए केंद्र अजरबैजान में नौकरी की तलाश में निकला असम का मुन्ना रूस कैसे पहुंचा? तस्वीर वायरल 46 मिनट पहले अजरबैजान में नौकरी की तलाश में निकला असम का मुन्ना रूस कैसे पहुंचा? तस्वीर वायरल बस्तर में नीली क्रांति की ओर नया कदम 1 घंटे पहले बस्तर में नीली क्रांति की ओर नया कदम New Toll Rules: टोल बचाने के लिए भूलकर भी न करें ये काम, 8 गुना तक जुर्माना वसूलेगी सरकार 1 घंटे पहले New Toll Rules: टोल बचाने के लिए भूलकर भी न करें ये काम, 8 गुना तक जुर्माना वसूलेगी सरकार ‘ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं’, भारत ने सैन्य उड़ानों के लिए नेपाल के हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल करने की खबरों को किया खारिज 1 घंटे पहले ‘ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं’, भारत ने सैन्य उड़ानों के लिए नेपाल के हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल करने की खबरों को किया खारिज ‘ये नए भारत का जवाब है’, पाकिस्तानी मंत्री के ताली बजाने वाले वीडियो पर भाजपा ने साधा निशाना 1 घंटे पहले ‘ये नए भारत का जवाब है’, पाकिस्तानी मंत्री के ताली बजाने वाले वीडियो पर भाजपा ने साधा निशाना जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक में 11 खेलों में खिलाड़ी दिखाएंगे दम, 23-24 नवम्बर को आयोजन 1 घंटे पहले जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक में 11 खेलों में खिलाड़ी दिखाएंगे दम, 23-24 नवम्बर को आयोजन एक बर्थ, दो मुसाफिर और 40 साल का सफर: क्या इतिहास बन जाएगा रेलवे का RAC टिकट? 1 घंटे पहले एक बर्थ, दो मुसाफिर और 40 साल का सफर: क्या इतिहास बन जाएगा रेलवे का RAC टिकट? मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने धरसींवा विधानसभा क्षेत्र को दी 27.53 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात 1 घंटे पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने धरसींवा विधानसभा क्षेत्र को दी 27.53 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ऐतिहासिक मुक्तेश्वर शिव मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना 1 घंटे पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ऐतिहासिक मुक्तेश्वर शिव मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना गेंदा फूल की खेती कर विद्याधर पटेल कमा रहे लाखों रुपये 1 घंटे पहले गेंदा फूल की खेती कर विद्याधर पटेल कमा रहे लाखों रुपये इजरायल में सरकार गठन पर संकट, नेतन्याहू की लिकुड पार्टी से गठबंधन के लिए आइजनकोट ने बढ़ाया हाथ 1 घंटे पहले इजरायल में सरकार गठन पर संकट, नेतन्याहू की लिकुड पार्टी से गठबंधन के लिए आइजनकोट ने बढ़ाया हाथ एलपीजी सिलेंडर के दाम में आज कोई बदलाव नहीं, दिल्ली से पटना तक जानें नए रेट 1 घंटे पहले एलपीजी सिलेंडर के दाम में आज कोई बदलाव नहीं, दिल्ली से पटना तक जानें नए रेट नीमच औषधीय मण्डी की तर्ज पर विकसित होगी धमतरी की वनौषधि मण्डी, आधुनिक सुविधाओं के विस्तार की बनेगी कार्ययोजना 2 घंटे पहले नीमच औषधीय मण्डी की तर्ज पर विकसित होगी धमतरी की वनौषधि मण्डी, आधुनिक सुविधाओं के विस्तार की बनेगी कार्ययोजना महाराष्ट्र में 24 घंटे में दो भीषण सड़क हादसे, होने वाली दुल्हन समेत छह लोगों की मौत 2 घंटे पहले महाराष्ट्र में 24 घंटे में दो भीषण सड़क हादसे, होने वाली दुल्हन समेत छह लोगों की मौत चीनी ड्रोन और पुर्जों की खरीद पर सेना को चेतावनी, 689 टेंडरों में सामने आई बड़ी बात 2 घंटे पहले चीनी ड्रोन और पुर्जों की खरीद पर सेना को चेतावनी, 689 टेंडरों में सामने आई बड़ी बात
Big news

कोविड के बाद मोबाइल वाली महामारी!… 13 साल की बच्ची कर देना चाहती थी मां का कत्ल…

इम्पैक्ट डेस्क.

मोबाइल की लत बच्चों पर कितना बुरा असर डाल रही है इसकी एक और डराने वाली मिसाल अहमदाबाद में सामने आई है। यहां मोबाइल छीनने की वजह से गुस्से में आकर 13 साल की बच्ची अपनी मां की हत्या की साजिश रचने लगी। कभी चीनी के डिब्बे में फीटनाशक पाउडर डाल देती तो कभी बाथरूम के फर्श पर फिनाइल गिरा देती थी। 45 वर्षीय महिला ने जब करीब से निगाह रखनी शुरू की तो यह जानकर हैरान रह गई कि उसकी बेटी ऐसा कर रही है। मजबूरन महिला ने मदद के लिए हेल्पलाइन का नंबर डायल किया। पता चला कि नाबालिग लड़की अपनी मां की हत्या करना चाहती थी जिसने उसका मोबाइल छीन लिया था। 

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अभयम 181 हेल्पलाइन के एक काउंसलर ने बताया कि बच्ची चाहती थी कि उसके पैरेंट्स कीटनाशक खाकर मर जाएं या बाथरूम में फिसलने से सिर में ऐसी चोट आए कि उनकी जान चली जाए। पता चला कि उसकी मां ने कुछ दिन पहले उससे मोबाइल छीन लिया था और वापस देने से इनकार कर दिया था। उन्होंने कहा, ‘पैरेंट्स ने हमें बताया कि लड़की पूरी रात फोन पर टाइम बिताती थी। ऑनलाइन दोस्तों के साथ चैटिंग और सोशल मीडिया पर रील्स या पोस्ट देखती रहती थी। इससे उसकी पढ़ाई और सोशल लाइफ पर बहुत बुरा असर पड़ा था।’

माता-पिता यह जानकर भौचक्के रह गए क्योंकि उन्होंने ऐसी प्रतिक्रिया की कल्पना नहीं की थी। काउंसल ने बताया कि माता-पिता उसके लिए किसी बात की कमी नहीं रखते थे। क्योंकि वह उनकी शादी के 13 साल बाद पैदा हुई थी। अभयम हेल्पलाइन की कोऑर्डिनेटर फाल्गुनी पटेल ने कहा, ‘2020 या कोरोना महामारी से पहले हमें दिन में मुश्किल से 3-4 कॉल्स ही मिलते थे। लेकिन पिछले कुछ सालों में तीन गुना की वृद्धि हुई है और हर दिन 12-15 केस आ रहे हैं, सालाना करीब 5400 कॉल्स।’ उन्होंने कहा कि 20 फीसदी केस बच्चों और नाबालिगों से जुड़े होते हैं। 

विशेषज्ञों का कहना है कि कोरोना महामारी के बाद ऐसे मामले में तेजी आई जब बच्चों को पढ़ाई के लिए फोन मिला। महामारी से पहले उनकी फोन तक पहुंच कम थी और पैरेंट्स के डर से सोशल मीडिया से दूर रहते थे। काउंसलर ने रिपोर्ट में बताया कि नाबालिग ऑनलाइन गेम्स और सोशल मीडिया पर अधिक वक्त बिता रहे हैं। मनोचिकित्सक डॉ. हंसल भाचेच ने कहा कि आंकड़े जमीनी हकीकत को दर्शाते हैं। उन्होंने कहा, ‘फोन या सोशल मीडिया से दूर कर दिए जाने पर दूसरों को नुकसान पहुंचाना एक चरम प्रतिक्रिया है। हमें अक्सर ऐसे मामले मिलते हैं जहां किशोर खुद को नुकसान पहुंचाने की प्रवृत्ति दिखाते हैं।’