रविवार, 22 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
जशपुर जिले में 49 उपार्जन केंद्रों पर धान खरीदी जारी, किसानों की सुविधा के लिए बनाए गए 3 नए केंद्र 5 मिनट पहले जशपुर जिले में 49 उपार्जन केंद्रों पर धान खरीदी जारी, किसानों की सुविधा के लिए बनाए गए 3 नए केंद्र अजरबैजान में नौकरी की तलाश में निकला असम का मुन्ना रूस कैसे पहुंचा? तस्वीर वायरल 18 मिनट पहले अजरबैजान में नौकरी की तलाश में निकला असम का मुन्ना रूस कैसे पहुंचा? तस्वीर वायरल बस्तर में नीली क्रांति की ओर नया कदम 32 मिनट पहले बस्तर में नीली क्रांति की ओर नया कदम New Toll Rules: टोल बचाने के लिए भूलकर भी न करें ये काम, 8 गुना तक जुर्माना वसूलेगी सरकार 33 मिनट पहले New Toll Rules: टोल बचाने के लिए भूलकर भी न करें ये काम, 8 गुना तक जुर्माना वसूलेगी सरकार ‘ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं’, भारत ने सैन्य उड़ानों के लिए नेपाल के हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल करने की खबरों को किया खारिज 34 मिनट पहले ‘ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं’, भारत ने सैन्य उड़ानों के लिए नेपाल के हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल करने की खबरों को किया खारिज ‘ये नए भारत का जवाब है’, पाकिस्तानी मंत्री के ताली बजाने वाले वीडियो पर भाजपा ने साधा निशाना 35 मिनट पहले ‘ये नए भारत का जवाब है’, पाकिस्तानी मंत्री के ताली बजाने वाले वीडियो पर भाजपा ने साधा निशाना जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक में 11 खेलों में खिलाड़ी दिखाएंगे दम, 23-24 नवम्बर को आयोजन 35 मिनट पहले जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक में 11 खेलों में खिलाड़ी दिखाएंगे दम, 23-24 नवम्बर को आयोजन एक बर्थ, दो मुसाफिर और 40 साल का सफर: क्या इतिहास बन जाएगा रेलवे का RAC टिकट? 37 मिनट पहले एक बर्थ, दो मुसाफिर और 40 साल का सफर: क्या इतिहास बन जाएगा रेलवे का RAC टिकट? मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने धरसींवा विधानसभा क्षेत्र को दी 27.53 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात 38 मिनट पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने धरसींवा विधानसभा क्षेत्र को दी 27.53 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ऐतिहासिक मुक्तेश्वर शिव मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना 40 मिनट पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ऐतिहासिक मुक्तेश्वर शिव मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना गेंदा फूल की खेती कर विद्याधर पटेल कमा रहे लाखों रुपये 1 घंटे पहले गेंदा फूल की खेती कर विद्याधर पटेल कमा रहे लाखों रुपये इजरायल में सरकार गठन पर संकट, नेतन्याहू की लिकुड पार्टी से गठबंधन के लिए आइजनकोट ने बढ़ाया हाथ 1 घंटे पहले इजरायल में सरकार गठन पर संकट, नेतन्याहू की लिकुड पार्टी से गठबंधन के लिए आइजनकोट ने बढ़ाया हाथ एलपीजी सिलेंडर के दाम में आज कोई बदलाव नहीं, दिल्ली से पटना तक जानें नए रेट 1 घंटे पहले एलपीजी सिलेंडर के दाम में आज कोई बदलाव नहीं, दिल्ली से पटना तक जानें नए रेट नीमच औषधीय मण्डी की तर्ज पर विकसित होगी धमतरी की वनौषधि मण्डी, आधुनिक सुविधाओं के विस्तार की बनेगी कार्ययोजना 1 घंटे पहले नीमच औषधीय मण्डी की तर्ज पर विकसित होगी धमतरी की वनौषधि मण्डी, आधुनिक सुविधाओं के विस्तार की बनेगी कार्ययोजना महाराष्ट्र में 24 घंटे में दो भीषण सड़क हादसे, होने वाली दुल्हन समेत छह लोगों की मौत 1 घंटे पहले महाराष्ट्र में 24 घंटे में दो भीषण सड़क हादसे, होने वाली दुल्हन समेत छह लोगों की मौत चीनी ड्रोन और पुर्जों की खरीद पर सेना को चेतावनी, 689 टेंडरों में सामने आई बड़ी बात 2 घंटे पहले चीनी ड्रोन और पुर्जों की खरीद पर सेना को चेतावनी, 689 टेंडरों में सामने आई बड़ी बात राज्यसभा सांसद रामराव वडकुटे का निधन, राष्ट्रपति मुर्मु और पीएम मोदी ने जताया शोक 2 घंटे पहले राज्यसभा सांसद रामराव वडकुटे का निधन, राष्ट्रपति मुर्मु और पीएम मोदी ने जताया शोक गोकुल मिल्क यूनियन ने बढ़ाए दूध के दाम, भैंस का दूध छह और गाय का चार रुपये महंगा 2 घंटे पहले गोकुल मिल्क यूनियन ने बढ़ाए दूध के दाम, भैंस का दूध छह और गाय का चार रुपये महंगा बस्तर में बिहान की पहल से किसानों की बल्ले-बल्ले 2 घंटे पहले बस्तर में बिहान की पहल से किसानों की बल्ले-बल्ले आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बन रही सीएम हेल्पलाइन 1076 2 घंटे पहले आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बन रही सीएम हेल्पलाइन 1076
Big news

बृजभूषण सिंह का पक्ष लेने पर मर्डर… टोलकर्मी को प्लाजा के ही हरियाणवी बाउंसरों ने पीटकर मार डाला…

इम्पैक्ट डेस्क.

बिहार के भोजपुर में मॉब लिंचिंग की एक बड़ी घटना सामने आई है। यह मॉब लिंचिंग टोल प्लाजा पर हुआ। हत्यारे टोल प्लाजा के ही बाउंसर हैं और मरने वाला यहीं का सुपरवाइजर। कोइलवर थाना क्षेत्र के कुल्हड़िया टोल प्लाजा पर यूपी निवासी टोल सुपरवाइजर की महज 50 रुपये चुराने के आरोप में चार हरियाणवी बाउंसर ने हैवानों की तरह पीटकर जान ले ली। यूपी के दो बाउंसरों ने भी उनका साथ दिया। पीटे जाते समय आरोप तो 50 रुपये चोरी का था, लेकिन बताया जा रहा है कि यह सुपरवाइजर इन दिनों पहलवान विवाद में फंसे बृज भूषण सिंह का पक्ष लेता था। हरियाणवी बाउंसर इसी से गुस्से में थे और छोटी-सी चोरी की बात सामने आने पर टारगेट कर हत्या की गई। पकड़कर बुरी तरह पीटे जाने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद एसपी प्रमोद कुमार ने टोल के बाउंसर व अन्य कर्मचारियों पर एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिए। कोइलवर थाना क्षेत्र अंतर्गत आरा-पटना फोरलेन पर कुल्हड़िया स्थित टोल प्लाजा पर काम करने वाले मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के कर्मी बलवंत सिंह के रूप में हुई है।

गोंडा की ट्रेन में छोड़ा, मौत के बाद वीडियो वायरल
गोंडा के कटरा बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत मनकापुर निवासी सूर्य नारायण सिंह का बेटा बलवंत सिंह युवा था। वह बिहार के भोजपुर में NHAI के नवनिर्मित कुल्हड़िया टोल प्लाजा पर सुपरवाइजर था। उसपर आरोप लगाया गया कि उसने 50 रुपये की चोरी की है। उसका पक्ष सुने बगैर टोल प्लाजा पर कार्यरत बाउंसर उसे नजदीक के होटल की छत पर ले गए और बुरी तरह पीटा। उसके पॉकेट से पैसे छीन लिए। पीटते-पीटते जब बाउंसर थक गए और बलवंत मृतप्राय हो गया तो उसे गोंडा जाने वाली ट्रेन में छोड़ आए। वहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई। मौत की खबर आने के बाद उसकी पिटाई का वीडियो सोमवार को सामने आया।

गुहार लगाता रहा वह, यह पीटते रहे
वायरल वीडियो में बलवंत गोलू भैया नाम लेकर गुहार लगाता दिख रहा है। पिटाई करते बाउंसर ग्रुप में कौन-कौन शामिल है, उसका नाम पूछते हैं। बलवंत किसी का नाम नहीं लेता है। वह पिटाई के बाद उठकर खड़ा भी होता है, लेकिन फिर उसका हाथ-पैर पकड़कर जनवरों की तरह पिटाई शुरू कर दी जाती है। पूरा वायरल वीडियो कुल्हड़िया टोल प्लाजा के पास होटल की छत का बताया जा रहा है।

टोलकर्मियों ने बताई हत्या की असल वजह
मौत की सूचना के बाद भी टोलकर्मियों का जमीर आधा ही जागा। आधा इसलिए, क्योंकि हत्या की वजह बता रहे लेकिन खुद को चश्मदीद या गवाह के रूप में सामने लाने से बच रहे हैं। टोलकर्मियों के अनुसार इन दिनों जो राजनीतिक बातें हो रही थीं, उसमें बलवंत और बाउंसर ग्रुप एक-दूसरे के खिलाफ हो गए थे। बलवंत बृज भूषण शरण सिंह का पक्ष ले रहा था, जिससे हरियाणा के रहने वाले बाउंसर नाराज थे। बलवंत सिंह पर जैसे ही पैसा चोरी करने का आरोप लगा तो मौका पाकर इन लोगों ने बदला चुकता कर लिया।

टोल एजेंसी ने आरोपियों को भगाया, मैनेजर फरार
बलवंत की मौत की सूचना मिलते ही सोमवार को कुल्हड़िया टोल प्लाजा पर हड़कंप मच गया। टोल प्लाजा चलाने वाली एजेंसी ने आरोपियों को पुलिस के पास पहुंचाने की जगह हरियाणा और पश्चिमी उत्तरप्रदेश के सभी कर्मियों को कहीं और भेज दिया। मैनेजर भी फरार हो गया। जानलेवा पिटाई में हरियाणा के चार व यूपी के दो लड़कों का नाम सामने आ रहा है। यूपी पुलिस की पूछताछ में हरियाणा के रोहतक निवासी अभिमन्यु शर्मा, सुनील जाखर, सुमित, विक्रम कौशिक व यूपी के रहने वाले ज्ञानेंद्र सिंह और सागर गोलू की पहचान हो सकी है।