रविवार, 22 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
पेट्रोल में कितना मिल रहा एथनॉल? पीपीएसी की रिपोर्ट में सबकुछ हुआ क्लियर 44 मिनट पहले पेट्रोल में कितना मिल रहा एथनॉल? पीपीएसी की रिपोर्ट में सबकुछ हुआ क्लियर पुरानी तकनीक छोड़ना इतना आसान क्यों नहीं? रिसर्च में सामने आई वजह 45 मिनट पहले पुरानी तकनीक छोड़ना इतना आसान क्यों नहीं? रिसर्च में सामने आई वजह एंटी-ड्रोन गन बेचने पर इंडियामार्ट पर एक्शन, एयरवन रोबोटिक्स पर 10 लाख का जुर्माना 46 मिनट पहले एंटी-ड्रोन गन बेचने पर इंडियामार्ट पर एक्शन, एयरवन रोबोटिक्स पर 10 लाख का जुर्माना बिसलेरी का पानी भी शुद्ध नहीं, जांच में मिले खतरनाक केमिकल; FSSAI ने लिया एक्शन 47 मिनट पहले बिसलेरी का पानी भी शुद्ध नहीं, जांच में मिले खतरनाक केमिकल; FSSAI ने लिया एक्शन ब्लाइंड क्रिकेट एशिया कप विवाद में नया मोड़, पाकिस्तानी अंपायर का खिलाड़ियों संग जश्न वायरल 1 घंटे पहले ब्लाइंड क्रिकेट एशिया कप विवाद में नया मोड़, पाकिस्तानी अंपायर का खिलाड़ियों संग जश्न वायरल किम जोंग उन ने ट्रंप के फोन और चिट्ठी को किया नजरअंदाज, बिना खोले लौटाया अमेरिकी संदेश 1 घंटे पहले किम जोंग उन ने ट्रंप के फोन और चिट्ठी को किया नजरअंदाज, बिना खोले लौटाया अमेरिकी संदेश प्रधानमंत्री मोदी और पीएम बालेन शाह इन 9 एजेंडों पर करेंगे बात, भारत-नेपाल सीमा विवाद पर भी होगी चर्चा 1 घंटे पहले प्रधानमंत्री मोदी और पीएम बालेन शाह इन 9 एजेंडों पर करेंगे बात, भारत-नेपाल सीमा विवाद पर भी होगी चर्चा CII ने दिए 15 सुझाव, भारत कब बनेगा 26.5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था? पूरी डिटेल 1 घंटे पहले CII ने दिए 15 सुझाव, भारत कब बनेगा 26.5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था? पूरी डिटेल विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बालेन शाह से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों पर हुई चर्चा 1 घंटे पहले विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बालेन शाह से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों पर हुई चर्चा ‘दीपथून’ पर दीप जलाने के आदेश के खिलाफ SC पहुंची तमिलनाडु सरकार, कड़ी शर्तों के साथ दी गई थी अंतरिम अनुमति 1 घंटे पहले ‘दीपथून’ पर दीप जलाने के आदेश के खिलाफ SC पहुंची तमिलनाडु सरकार, कड़ी शर्तों के साथ दी गई थी अंतरिम अनुमति ‘सनातन को डेंगू, मलेरिया कहा’, राहुल गांधी के अर्धनारेश्वर पोस्ट पर बीजेपी का पलटवार 1 घंटे पहले ‘सनातन को डेंगू, मलेरिया कहा’, राहुल गांधी के अर्धनारेश्वर पोस्ट पर बीजेपी का पलटवार अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन 1 घंटे पहले अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन दूसरा टेस्ट: बांग्लादेश के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन घोषित 2 घंटे पहले दूसरा टेस्ट: बांग्लादेश के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन घोषित विधायक विक्रम के आरोप पर बीजापुर जिला प्रशासन का जवाब : 16.73 करोड़ स्वीकृत राशि, भुगतान सिर्फ ₹2.42 करोड़ का 2 घंटे पहले विधायक विक्रम के आरोप पर बीजापुर जिला प्रशासन का जवाब : 16.73 करोड़ स्वीकृत राशि, भुगतान सिर्फ ₹2.42 करोड़ का अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन 2 घंटे पहले अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन देश के चार राज्यों में छह भीषण सड़क हादसे, एक ही दिन में 28 लोगों की दर्दनाक मौत 2 घंटे पहले देश के चार राज्यों में छह भीषण सड़क हादसे, एक ही दिन में 28 लोगों की दर्दनाक मौत चीन सीमा से सटे 40 गांवों में बढ़ी आबादी, अरुणाचल में अमित शाह ने किया बड़ा दावा 2 घंटे पहले चीन सीमा से सटे 40 गांवों में बढ़ी आबादी, अरुणाचल में अमित शाह ने किया बड़ा दावा भारत पहुंचे नेपाल के PM बालेन शाह, सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी से होगी मुलाकत 2 घंटे पहले भारत पहुंचे नेपाल के PM बालेन शाह, सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी से होगी मुलाकत बिलासपुर एयरपोर्ट के विस्तार के लिए शीतकालीन सत्र के बजट में 103 करोड़ के आवंटन की मांग 2 घंटे पहले बिलासपुर एयरपोर्ट के विस्तार के लिए शीतकालीन सत्र के बजट में 103 करोड़ के आवंटन की मांग दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- जिले के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप 2 घंटे पहले दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- जिले के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप
Breaking News

NMDC PRESS RELEASE : लौह अयस्क खदानें और इस्पात संयंत्र आवश्यक सेवाओं की सूची में, लाॅक आउट से मिली छूट…

कोरोना को लेकर एनएमडीसी गंभीर, बचाव के लिए उठाए कई कदम
– संयंत्रों को लौह अयस्क की निर्बाध आपूर्ति बनी चुनौती
– निजी स्वच्छता के लिए हर कार्मिक को 1000 रूपये अतिरिक्त
– महिला स्वयंसेवी समूहों से मास्क और सेनेटाइजर की खरीद

  • इम्पेक्ट न्यूज. हैदराबाद/दंतेवाड़ा।

लॉक डाउन के दौरान एनएमडीसी में काम संचालित होने को लेकर विवाद के बीच हैदराबाद से एनएमडीसी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर अपना पक्ष रखते बताया कि केंद्र सरकार द्वारा लौह अयस्क खदानों और इस्पात संयंत्रों के संचालन को आवश्यक सेवाओं की सूची में रखा गया है। ऐसे में नवरत्न कपंनी एनएमडीसी छत्तीसगढ़ की बैलाडीला स्थित अपनी खदानों से देश के इस्पात संयंत्रों को लौह अयस्क की निर्बाध आपूर्ति के लिए भरसक प्रयास कर रही है।

कार्पोरेट कम्यूनिकेशन के प्रमुख जयप्रकाश ने जारी बयान में कहा कि इस्पात मंत्रालय के निर्देशों के अनुरूप कंपनी द्वारा एक ओर जहां अपनी सभी खदानों और संयंत्रों में कार्मिकों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए कदम उठाए गए हैं, वहीं जिला प्रशासन के सहयोग से सीएसआर के तहत स्थानीय लोगों के बचाव और उपचार की भी समुचित पहल की जा रही है।

केंद्र सरकार द्वारा इस्पात संयंत्रों और लौह अयस्क, कोयला, डोलोमाइट के रूप में इसके कच्चे माल की आपूर्ति के लिए खदानों को आवश्यक सेवा अनुरक्षण कानून (एस्मा), 1981 के तहत आवश्यक सेवाएं मानते हुए इनके उत्पादन, आपूर्ति एवं वितरण को लाॅक-आउट से छूट दी गई है। चूंकि एनएमडीसी से राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड समेत कई इस्पात संयंत्रों को लौह अयस्क की आपूर्ति की जाती है, ऐसे में दंतेवाड़ा जिला प्रशासन द्वारा भी कंपनी के किरंदुल और बचेली में स्थित बैलाडीला लौह अयस्क खदानों को प्रतिबंध से मुक्त रखा गया है।

कंपनी द्वारा अपने प्रशासनिक भवनों में तैनात सभी कार्मिकों और अधिकारियों को घर से कार्य करने की अनुमति दे दी है। वहीं उत्पादन प्रक्रिया से जुड़े न्यूनतम कार्मिकों को पूरी सावधानी बरतते हुए ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए हैं। इस महामारी के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए कंपनी प्रबंधन ने सभी नियमित कार्मिकों-अधिकारियों, अनुबंधित और दैनिक वेतनभोगी श्रमिकों को एक हजार रूपये की धनराशि देने की घोषणा भी की है।

यह राशि विभिन्न परियोजनाओं मेें इस मद में खर्च की जा रही राशि के अतिरिक्त होगी। वहीं ड्यूटी पर जाने वाले सभी कार्मिकों की चेक पोस्ट पर थर्मल स्कैनर के जरिए जांच की जा रही है। प्रोडक्शन एरिया के साथ ही सभी वाहनों का नियमित तौर पर सेनिटाइजेशन कराया जा रहा है। प्रमुख स्थानों पर हाथ धोने के साबुन के साथ ही पर्याप्त सेनेटाइजर रखवाए गए हैं।

पोस्टर एवं पेंफलेट आदि के जरिए कार्मिकों को ड्यूटी के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग के बाबत जागरूक किया जा रहा है। सभी परियोजना स्थलों में कार्मिक विभाग द्वारा करोना वायरस से जुड़े मामलों की रिपोर्टिंग के लिए कंट्रोल सेंटर बनाए गए हैं, जो बीमारी से जुड़े मामलों पर लगातार नजर रखे हुए हैं। कंपनी के हैदराबाद स्थित मुख्यालय से इसकी माॅनीटरिंग की जा रही है।

कार्मिक या उनके कोई परिजन किसी अन्य शहर या प्रदेश से वापस आते हैं तो परियोजना अस्पताल में उनकी जांच कराई जा रही है। कुशल चिकित्सकों की देखरेख में सभी परियोजना अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा भी कई अन्य जगह संदिग्ध मरीजों को रखने की व्यवस्था की गई है।

ऐसे कार्मिक या अधिकारी जो विदेश यात्रा से लौटे हैं, उन्हें 15 दिन क्वाराइनटाइन करने के बाद मेडिकली फिट होने का सर्टिफिकेट दिखाने पर ही ड्यूटी ज्चाॅइन कराई जा रही है। विजिटर्स का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है। सभी टाउनशिप में जनजागरूकता के लिए होर्डिंग-बैनर इत्यादि लगाए गए हैं। कार्मिकों को यह भी निर्देश दिए गए हैं कि अनावश्यक यात्रा न करें। अपने घरों व आसपास साफ-सफाई के साथ ही लोगों को भीड़ भरे स्थानों या किसी समारोह से दूर रहने के लिए भी हिदायत दी गई है।

कंपनी द्वारा अपने कार्मिकों और अधिकारियों के साथ ही परियोजना स्थलों के समीप रहने वाले ग्रामीणों और अन्य जरूरतमंदों को भी नैगम सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत निःशुल्क मास्क और सेनिटाइजर वितरित किए जा रहे हैं।

यह मास्क और सेनेटाइजर बनाने के लिए खासतौर पर दंतेवाड़ा के जनजातीय महिलाओं वाले स्वयंसेवी समूहों को चुना गया है, ताकि कोरोना वायरस से बचाव के साथ ही उनकी आय में भी बढ़ोत्तरी हो सके। इसके अलावा सभी परियोजना अस्पतालों में वंचित तबके के स्थानीय लोगों का निःशुल्क उपचार कर दवा वितरित की जा रही है।

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *