Google Analytics Meta Pixel
Big newsDistrict DantewadaNaxal

दंतेवाड़ा : जवानों को मिली बड़ी सफलता, मुठभेड़ में 5 लाख के इनामी नक्सली ढेर…

इम्पैक्ट डेस्क.

दंतेवाड़ा। राज्य के अथक प्रयासों के बाद भी वनांचल क्षेत्र दंतेवाड़ा में नक्सलियों का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन नक्सली ग्रामीण व जवानों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश में रहते है। इसी बीच एक बार फिर जबरामेटा में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई है।

जिसमें पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। जवानों ने 5 लाख के इनामी नक्सली को ढेर किया है। बताया जा रहा है कि मुठभेड़ में मारे गए मृत नक्सली एरिया कमेटी का सदस्य है। मामला कटेकल्याण थाना क्षेत्र है।