रविवार, 29 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
सेवा सेतु बना सपनों की उड़ान का आधार, महज एक घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र, रवीना का नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश का सपना हुआ साकार अभी-अभी सेवा सेतु बना सपनों की उड़ान का आधार, महज एक घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र, रवीना का नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश का सपना हुआ साकार सेवा सेतु से साकार हो रही सुशासन की संकल्पना, महज एक घंटे में मिला केंद्रीय जाति प्रमाण पत्र 15 मिनट पहले सेवा सेतु से साकार हो रही सुशासन की संकल्पना, महज एक घंटे में मिला केंद्रीय जाति प्रमाण पत्र शेख हसीना की 16 दिसंबर को बांग्लादेश वापसी की तैयारी, सड़क मार्ग से सीमा पार करने पर विचार 1 घंटे पहले शेख हसीना की 16 दिसंबर को बांग्लादेश वापसी की तैयारी, सड़क मार्ग से सीमा पार करने पर विचार अभिषेक बनर्जी की बढ़ी मुश्किलें, फर्जी वीडियो शेयर करने के आरोप में बंगाल पुलिस ने दर्ज किया केस 1 घंटे पहले अभिषेक बनर्जी की बढ़ी मुश्किलें, फर्जी वीडियो शेयर करने के आरोप में बंगाल पुलिस ने दर्ज किया केस अमेरिका के लॉस एंजेल्स में 5.0 तीव्रता का भूकंप, लगातार 40 झटकों से मची अफरा-तफरी 1 घंटे पहले अमेरिका के लॉस एंजेल्स में 5.0 तीव्रता का भूकंप, लगातार 40 झटकों से मची अफरा-तफरी इजरायल में सत्ता साझेदारी पर सियासी घमासान, नेतन्याहू और आइजनकोट की अहम बैठक आज 2 घंटे पहले इजरायल में सत्ता साझेदारी पर सियासी घमासान, नेतन्याहू और आइजनकोट की अहम बैठक आज डेनमार्क ने भारत को बताया महाशक्ति, रक्षा से लेकर एआई तक पांच साल का सहयोग बढ़ाएंगे दोनों देश 2 घंटे पहले डेनमार्क ने भारत को बताया महाशक्ति, रक्षा से लेकर एआई तक पांच साल का सहयोग बढ़ाएंगे दोनों देश पीएम मोदी ने बीजेपी के चिंतन शिविर में बिताए 12 घंटे, पदाधिकारियों को दी जमीनी राजनीति की सीख 2 घंटे पहले पीएम मोदी ने बीजेपी के चिंतन शिविर में बिताए 12 घंटे, पदाधिकारियों को दी जमीनी राजनीति की सीख महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक पर सरकार की रणनीति सफल, कई विपक्षी दल समर्थन में आए 2 घंटे पहले महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक पर सरकार की रणनीति सफल, कई विपक्षी दल समर्थन में आए पंजाब चुनाव से पहले गरमाई सियासत, केजरीवाल के शीशमहल को मुद्दा बनाएगा विपक्ष 2 घंटे पहले पंजाब चुनाव से पहले गरमाई सियासत, केजरीवाल के शीशमहल को मुद्दा बनाएगा विपक्ष मन की बात में PM मोदी की युवाओं को नसीहत, बोले- सपनों के सामने बड़ी चुनौती बन रहा नशा 3 घंटे पहले मन की बात में PM मोदी की युवाओं को नसीहत, बोले- सपनों के सामने बड़ी चुनौती बन रहा नशा 150 साल बाद मदुरै की पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, भावुक हुए हजारों श्रद्धालु 4 घंटे पहले 150 साल बाद मदुरै की पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, भावुक हुए हजारों श्रद्धालु क्राइस्टचर्च टेस्ट में भारत की मुश्किलें बढ़ीं, न्यूजीलैंड की कुल बढ़त 243 रन पहुंची 4 घंटे पहले क्राइस्टचर्च टेस्ट में भारत की मुश्किलें बढ़ीं, न्यूजीलैंड की कुल बढ़त 243 रन पहुंची ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली मामले में चौबे गिरफ्तार, पूछताछ में वरिष्ठ IPS अधिकारी का नाम आने का दावा 4 घंटे पहले ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली मामले में चौबे गिरफ्तार, पूछताछ में वरिष्ठ IPS अधिकारी का नाम आने का दावा जनकपुर से विशेष ट्रेन में अयोध्या पहुंचे 51 श्रद्धालु, भगवान राम का तिलकोत्सव 5 घंटे पहले जनकपुर से विशेष ट्रेन में अयोध्या पहुंचे 51 श्रद्धालु, भगवान राम का तिलकोत्सव मातृ पोषण जनसंचार अभियान का शुभारंभ करेंगी मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े 5 घंटे पहले मातृ पोषण जनसंचार अभियान का शुभारंभ करेंगी मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े चीन की आर्थिक तरक्की से सिर्फ 15 साल पीछे भारत, इकोनॉमिस्ट ने बताया आगे का रास्ता 5 घंटे पहले चीन की आर्थिक तरक्की से सिर्फ 15 साल पीछे भारत, इकोनॉमिस्ट ने बताया आगे का रास्ता एशिया में भारत की बादशाहत कायम, महिला हॉकी टीम ने लगातार तीसरी बार खिताब जीता 5 घंटे पहले एशिया में भारत की बादशाहत कायम, महिला हॉकी टीम ने लगातार तीसरी बार खिताब जीता रिंकू भैया की शादी में बाराती बनेंगे वैभव सूर्यवंशी, ओमान से लौटते ही शुरू की तैयारी 5 घंटे पहले रिंकू भैया की शादी में बाराती बनेंगे वैभव सूर्यवंशी, ओमान से लौटते ही शुरू की तैयारी Hyundai ने पेश की नई इलेक्ट्रिक SUV Mercury, मिलेगी बैटरी स्वैपिंग तकनीक और स्पोर्टी लुक 5 घंटे पहले Hyundai ने पेश की नई इलेक्ट्रिक SUV Mercury, मिलेगी बैटरी स्वैपिंग तकनीक और स्पोर्टी लुक
Chhattisgarh

सेवा सेतु बना सपनों की उड़ान का आधार, महज एक घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र, रवीना का नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश का सपना हुआ साकार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सुशासन की पहल से युवाओं के भविष्य संवारने की राह हो रही आसान रायपुर, 29 नवंबर 2026 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आम नागरिकों को सरल, सहज,...

सेवा सेतु बना सपनों की उड़ान का आधार, महज एक घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र, रवीना का नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश का सपना हुआ साकार

इम्पेक्ट न्यूज। रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सुशासन की पहल से युवाओं के भविष्य संवारने की राह हो रही आसान

रायपुर, 29 नवंबर 2026

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आम नागरिकों को सरल, सहज, पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से शासकीय सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं। शासन की जनहितकारी पहल ‘सेवा-सेतु’ न केवल नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान का माध्यम बन रही है, बल्कि युवाओं के सपनों को साकार करने और उनके भविष्य को संवारने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

इसकी एक सुखद तस्वीर गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के ग्राम पंचायत कोटरियाडांड में देखने को मिली, जहां रवीना को महज एक घंटे में आय प्रमाण पत्र उपलब्ध होने से नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश लेने का सपना साकार हो गया।

ग्राम पंचायत कोटरियाडांड निवासी रवीना उच्च शिक्षा प्राप्त कर नर्सिंग के क्षेत्र में अपना भविष्य संवारना चाहती थीं। नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश के लिए उन्हें आय प्रमाण पत्र की आवश्यकता थी। प्रवेश प्रक्रिया में आवश्यक इस दस्तावेज को समय पर प्राप्त करना उनके लिए बेहद महत्वपूर्ण था। इसके लिए रवीना ने तहसील कार्यालय पेंड्रारोड पहुंचकर सेवा सेतु के माध्यम से आय प्रमाण पत्र बनवाने हेतु आवेदन किया।

तहसील कार्यालय में संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए उनके आवेदन की आवश्यक प्रक्रिया पूरी की और महज एक घंटे के भीतर उन्हें आय प्रमाण पत्र उपलब्ध करा दिया। इतनी कम अवधि में आवश्यक दस्तावेज मिलने से रवीना की चिंता दूर हुई और नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश की राह में आ रही बाधा भी समाप्त हो गई। समय पर आय प्रमाण पत्र मिलने से रवीना नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश लेने में सफल रहीं।

शासन की इस त्वरित एवं संवेदनशील सेवा से प्रसन्न रवीना ने बताया कि सेवा सेतु के माध्यम से कम समय में आय प्रमाण पत्र प्राप्त होने से उन्हें काफी सहूलियत मिली। आवश्यक दस्तावेज समय पर उपलब्ध होने से नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश लेने और अपना भविष्य संवारने का सपना साकार हो सका। उन्होंने शासन की इस जनहितकारी व्यवस्था की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशा के अनुरूप प्रदेश में प्रशासनिक व्यवस्थाओं को अधिक जनोन्मुखी, संवेदनशील एवं प्रभावी बनाया जा रहा है। सेवा सेतु के माध्यम से नागरिकों को आवश्यक शासकीय सेवाएं सुगमता से उपलब्ध हो रही हैं। विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों, विद्यार्थियों एवं युवाओं को इस व्यवस्था का लाभ मिल रहा है। आवश्यक प्रमाण पत्रों के लिए शासकीय कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर लगाने से राहत मिलने के साथ ही लोगों के समय और श्रम की भी बचत हो रही है।

रवीना की सफलता की यह कहानी इस बात का जीवंत उदाहरण है कि समय पर उपलब्ध कराई गई एक शासकीय सेवा किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा सकारात्मक बदलाव ला सकती है। महज एक घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र रवीना के लिए केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि उनके उज्ज्वल भविष्य की राह खोलने वाला महत्वपूर्ण माध्यम बन गया।

सेवा सेतु आज शासन और आम नागरिकों के बीच विश्वास का मजबूत सेतु बन रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सुशासन की यह पहल लोगों के जीवन को आसान बनाने के साथ ही उनकी उम्मीदों, आकांक्षाओं और सपनों को नई उड़ान दे रही है।