रविवार, 29 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
यामी गौतम का सपना था IAS बनना, किस्मत ने पहुंचाया बॉलीवुड की दुनिया में 21 मिनट पहले यामी गौतम का सपना था IAS बनना, किस्मत ने पहुंचाया बॉलीवुड की दुनिया में PF खाते से किस्तों में पैसा निकालने पर नहीं लगेगा टैक्स, बची रकम पर मिलेगा ब्याज 31 मिनट पहले PF खाते से किस्तों में पैसा निकालने पर नहीं लगेगा टैक्स, बची रकम पर मिलेगा ब्याज दिसंबर 2026 में 19 दिन बंद रहेंगे बैंक, घर से निकलने से पहले देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट 51 मिनट पहले दिसंबर 2026 में 19 दिन बंद रहेंगे बैंक, घर से निकलने से पहले देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट Royal Enfield Himalayan 750 लॉन्च, 4.89 लाख रुपये कीमत के साथ मिलेंगे दमदार फीचर्स 1 घंटे पहले Royal Enfield Himalayan 750 लॉन्च, 4.89 लाख रुपये कीमत के साथ मिलेंगे दमदार फीचर्स FY27 में अदाणी समूह का कैपेक्स 41% बढ़कर 2.2 लाख करोड़ रुपये पहुंचने का अनुमान 1 घंटे पहले FY27 में अदाणी समूह का कैपेक्स 41% बढ़कर 2.2 लाख करोड़ रुपये पहुंचने का अनुमान 8वें वेतन आयोग में पेंशनर्स की 11 बड़ी मांगें, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर मांगी पेंशन बढ़ोतरी 1 घंटे पहले 8वें वेतन आयोग में पेंशनर्स की 11 बड़ी मांगें, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर मांगी पेंशन बढ़ोतरी रेलवे का बड़ा फैसला, फरवरी तक 20 ट्रेनें रहेंगी रद्द, यहां देखें पूरी लिस्ट 1 घंटे पहले रेलवे का बड़ा फैसला, फरवरी तक 20 ट्रेनें रहेंगी रद्द, यहां देखें पूरी लिस्ट परिसीमन के बाद बदलेगा देश का चुनावी नक्शा, किन राज्यों में नहीं बढ़ेंगी लोकसभा सीटें? 2 घंटे पहले परिसीमन के बाद बदलेगा देश का चुनावी नक्शा, किन राज्यों में नहीं बढ़ेंगी लोकसभा सीटें? भारत का नया मिसाइल शील्ड तैयार, अग्नि-5 और K-4 के बीच चीन की बढ़ी चिंता; S-400 से तुलना 2 घंटे पहले भारत का नया मिसाइल शील्ड तैयार, अग्नि-5 और K-4 के बीच चीन की बढ़ी चिंता; S-400 से तुलना नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों के लिए मेरिट और आवंटन सूची जारी, 30 नवंबर तक प्रवेश 13 घंटे पहले नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों के लिए मेरिट और आवंटन सूची जारी, 30 नवंबर तक प्रवेश पुतिन ने जिरकॉन हाइपरसोनिक मिसाइलों से लैस परमाणु पनडुब्बी नौसेना में शामिल की 13 घंटे पहले पुतिन ने जिरकॉन हाइपरसोनिक मिसाइलों से लैस परमाणु पनडुब्बी नौसेना में शामिल की सबसे बड़े इस्लामिक देश ने मक्का पैक्ट से बनाई दूरी, मुस्लिम ब्रदरहुड को बड़ा झटका 13 घंटे पहले सबसे बड़े इस्लामिक देश ने मक्का पैक्ट से बनाई दूरी, मुस्लिम ब्रदरहुड को बड़ा झटका रिंकू सिंह बन सकते हैं KKR के नए कप्तान, इरफान पठान ने जताया भरोसा 13 घंटे पहले रिंकू सिंह बन सकते हैं KKR के नए कप्तान, इरफान पठान ने जताया भरोसा विशेष लेख : रामसर साइट के रूप में विकसित होगा भखारा का आमा तालाब, विशेषज्ञों की टीम ने किया निरीक्षण 14 घंटे पहले विशेष लेख : रामसर साइट के रूप में विकसित होगा भखारा का आमा तालाब, विशेषज्ञों की टीम ने किया निरीक्षण धमतरी में युवाओं को उद्यमी बनाने की पहल, तीन दिवसीय स्टार्टअप बूटकैंप का शुभारंभ 14 घंटे पहले धमतरी में युवाओं को उद्यमी बनाने की पहल, तीन दिवसीय स्टार्टअप बूटकैंप का शुभारंभ निर्माण श्रमिकों के बच्चों को मिलेगा रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण, धमतरी के 7 हितग्राहियों का होगा चयन 14 घंटे पहले निर्माण श्रमिकों के बच्चों को मिलेगा रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण, धमतरी के 7 हितग्राहियों का होगा चयन नशामुक्त युवा, विकसित भारत के संदेश के साथ निकलेगी साइकिल रैली, 14 घंटे पहले नशामुक्त युवा, विकसित भारत के संदेश के साथ निकलेगी साइकिल रैली, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रहीं ग्रामीण महिलाएं 14 घंटे पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रहीं ग्रामीण महिलाएं सूरज की रोशनी से रोशन हुआ घर, बिजली बिल हुआ शून्य 14 घंटे पहले सूरज की रोशनी से रोशन हुआ घर, बिजली बिल हुआ शून्य जिले में अवैध धान पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, अबतक 32 प्रकरणों में 7,651 बोरी धान जब्त 14 घंटे पहले जिले में अवैध धान पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, अबतक 32 प्रकरणों में 7,651 बोरी धान जब्त
व्यापार

FY27 में अदाणी समूह का कैपेक्स 41% बढ़कर 2.2 लाख करोड़ रुपये पहुंचने का अनुमान

FY27 में अदाणी समूह का कैपेक्स 41% बढ़कर 2.2 लाख करोड़ रुपये पहुंचने का अनुमान

मुंबई 

नई दिल्ली। विविध कारोबारों में सक्रिय अदाणी समूह का कैपिटल एक्सपेंडिचर चालू वित्त वर्ष में 41 प्रतिशत से अधिक बढ़कर 2.2 लाख करोड़ रुपये रहने का अनुमान है। समूह के मुख्य वित्त अधिकारी (सीएफओ) जुगेशिंदर ‘रॉबी’ सिंह ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि अदाणी समूह के पास सालाना 4.5 लाख करोड़ से पांच लाख करोड़ रुपये तक निवेश करने की वित्तीय क्षमता है, लेकिन जमीन पर इतनी बड़ी परियोजनाओं को पूरा करने की उसकी क्रियान्वयन क्षमता फिलहाल सीमित है।

सिंह ने बताया कि बुनियादी ढांचा क्षेत्र पर केंद्रित समूह ने वित्त वर्ष 2025-26 में 1.56 लाख करोड़ रुपये, 2024-25 में 1.10 लाख करोड़ रुपये और 2023-24 में 80,000 करोड़ रुपये का पूंजीगत व्यय किया था।

उन्होंने यहां एक कार्यक्रम के दौरान अलग से बातचीत में कहा कि समूह की योजना अपनी कुल पूंजी जरूरतों का 70-75 प्रतिशत घरेलू पूंजी बाजार से स्थायी आधार पर जुटाने की है।

1.3-1.4 लाख करोड़ के कर्ज की जरूरत
फिलहाल समूह के कुल कर्ज में घरेलू वित्तपोषण की हिस्सेदारी करीब 56 प्रतिशत है। अंतरराष्ट्रीय बाजार से धन जुटाने के बारे में सिंह ने कहा कि समूह वित्त वर्ष 2027-28 में डॉलर में सार्वजनिक बॉन्ड जारी करने पर विचार कर सकता है। इसमें 20 साल की अवधि वाले बॉन्ड भी शामिल हो सकते हैं।

उन्होंने कहा कि समूह की कंपनियों पर करीब 60 करोड़ डॉलर का कर्ज परिपक्व होने वाला है। संबंधित कंपनियों के पास इसके पुनर्भुगतान के लिए पर्याप्त नकदी है, हालांकि मौजूदा कर्ज की जगह कुछ नया कर्ज भी लिया जा सकता है।

सिंह के मुताबिक, वित्त वर्ष 2026-27 में समूह की कर्ज लेने की जरूरत करीब 1.3-1.4 लाख करोड़ रुपये रहेगी और अगले वित्त वर्ष में भी यह लगभग इतनी ही रहने का अनुमान है।

धन जुटाने की लागत 2019 के मुकाबले करीब 1.8 प्रतिशत कम है।
उन्होंने बताया कि समूह का कुल सकल कर्ज करीब 3.2-3.3 लाख करोड़ रुपये है और शुद्ध कर्ज तथा कर-पूर्व आय (ईबीआईटीडीए) का अनुपात 2.8-3 गुना है। सिंह ने कहा कि भारत के व्यापार समझौतों से समूह के हवाईअड्डा और बंदरगाह कारोबार को अप्रत्यक्ष रूप से लाभ मिलेगा।