शनिवार, 28 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
अभी-अभी इम्पेक्ट फॉलोअप : वनाधिकार पट्टाधारी किसानों के समर्थन में उतरे विधायक विक्रम मंडावी, धान खरीदी सुनिश्चित करने की मांग विशेष लेख : राष्ट्रीय पहचान की ओर भखारा का आमा तालाब 5 मिनट पहले विशेष लेख : राष्ट्रीय पहचान की ओर भखारा का आमा तालाब रोहित शर्मा फिर बने मुंबई इंडियंस के कप्तान, आईपीएल की 8 टीमों पर रहा हिटमैन का दबदबा 1 घंटे पहले रोहित शर्मा फिर बने मुंबई इंडियंस के कप्तान, आईपीएल की 8 टीमों पर रहा हिटमैन का दबदबा छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी गाड़ा-गाड़ा बधाई 1 घंटे पहले छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी गाड़ा-गाड़ा बधाई नारी शक्ति से किया वादा पूरा करेंगे’, परिसीमन पर बोले प्रधानमंत्री मोदी 2 घंटे पहले नारी शक्ति से किया वादा पूरा करेंगे’, परिसीमन पर बोले प्रधानमंत्री मोदी बिसलेरी के पानी में मिला बैक्टीरिया, बंगाल का सैंपल फेल; FSSAI ने केस चलाने की दी मंजूरी 2 घंटे पहले बिसलेरी के पानी में मिला बैक्टीरिया, बंगाल का सैंपल फेल; FSSAI ने केस चलाने की दी मंजूरी मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, दीपोत्सव में झूमे श्रद्धालु 2 घंटे पहले मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, दीपोत्सव में झूमे श्रद्धालु ‘ड्यून 3’ और ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ में होगा बॉक्स ऑफिस क्लैश, डेनिस विलेन्यूव ने जताई निराशा 3 घंटे पहले ‘ड्यून 3’ और ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ में होगा बॉक्स ऑफिस क्लैश, डेनिस विलेन्यूव ने जताई निराशा परिसीमन बिल पर DMK का केंद्र को समर्थन, स्टालिन बोले- तमिलनाडु के लिए बड़ी जीत 3 घंटे पहले परिसीमन बिल पर DMK का केंद्र को समर्थन, स्टालिन बोले- तमिलनाडु के लिए बड़ी जीत अर्चना पूरन सिंह ने परमीत सेठी से गुपचुप शादी का दिलचस्प किस्सा सुनाया 3 घंटे पहले अर्चना पूरन सिंह ने परमीत सेठी से गुपचुप शादी का दिलचस्प किस्सा सुनाया बीजापुर में नक्सली डंप से 3.84 किलो सोना और 24.22 लाख नकद बरामद, कुल कीमत 4.53 करोड़ रुपये 3 घंटे पहले बीजापुर में नक्सली डंप से 3.84 किलो सोना और 24.22 लाख नकद बरामद, कुल कीमत 4.53 करोड़ रुपये अफगानिस्तान के स्कूल में भीषण धमाका, 6 छात्रों की मौत और 97 घायल 4 घंटे पहले अफगानिस्तान के स्कूल में भीषण धमाका, 6 छात्रों की मौत और 97 घायल KBC 18 में अमिताभ बच्चन का मजेदार खुलासा, बोले- घर के सारे कमरे जया के, मेरे हिस्से छोटा कमरा 5 घंटे पहले KBC 18 में अमिताभ बच्चन का मजेदार खुलासा, बोले- घर के सारे कमरे जया के, मेरे हिस्से छोटा कमरा भारतीय महिला हॉकी टीम फाइनल में पहुंची, सेमीफाइनल में मलेशिया को 6-2 से रौंदा 5 घंटे पहले भारतीय महिला हॉकी टीम फाइनल में पहुंची, सेमीफाइनल में मलेशिया को 6-2 से रौंदा अलकराज के बिना स्पेन ने ऑस्ट्रिया हराया, डेविस कप सेमीफाइनल में बनाई जगह 5 घंटे पहले अलकराज के बिना स्पेन ने ऑस्ट्रिया हराया, डेविस कप सेमीफाइनल में बनाई जगह ऋषभ पंत ने रचा इतिहास, WTC में 89 छक्कों के साथ बेन स्टोक्स का रिकॉर्ड तोड़ा 6 घंटे पहले ऋषभ पंत ने रचा इतिहास, WTC में 89 छक्कों के साथ बेन स्टोक्स का रिकॉर्ड तोड़ा 48 साल बाद खुला जगन्नाथ मंदिर का रत्न भंडार, हीरे-नीलम और माणिक का होगा आकलन 7 घंटे पहले 48 साल बाद खुला जगन्नाथ मंदिर का रत्न भंडार, हीरे-नीलम और माणिक का होगा आकलन 8वें वेतन आयोग को लेकर पेंशनर्स की 11 मांगें, पीएम मोदी को भेजा प्रस्ताव; जानें क्या होगा फायदा 7 घंटे पहले 8वें वेतन आयोग को लेकर पेंशनर्स की 11 मांगें, पीएम मोदी को भेजा प्रस्ताव; जानें क्या होगा फायदा सौर ऊर्जा से बिजली उत्पादक बने जतिन कुमार साव, बिजली बिल में आई बड़ी राहत 7 घंटे पहले सौर ऊर्जा से बिजली उत्पादक बने जतिन कुमार साव, बिजली बिल में आई बड़ी राहत WWE को बड़ा झटका, 38 साल की उम्र में दिग्गज रेसलर ब्रॉनसन रीड का निधन 8 घंटे पहले WWE को बड़ा झटका, 38 साल की उम्र में दिग्गज रेसलर ब्रॉनसन रीड का निधन
छत्तीसगढ़

इम्पेक्ट फॉलोअप : वनाधिकार पट्टाधारी किसानों के समर्थन में उतरे विधायक विक्रम मंडावी, धान खरीदी सुनिश्चित करने की मांग

पामेड़ क्षेत्र के 35 गांवों के 500-600 किसानों का एग्रीस्टैक में पंजीयन नहीं, प्रशासन से तत्काल पहल की मांग

इम्पेक्ट न्यूज़। बीजापुर। पामेड़ क्षेत्र के नए वनाधिकार पट्टाधारी किसानों के धान पंजीयन का मामला अब राजनीतिक स्तर पर भी उठने लगा है। जिला कांग्रेस कमेटी की 28 नवंबर की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार शनिवार को बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी ने पामेड़ में प्रभावित किसानों से मुलाकात की और जिला प्रशासन से उनके नाम तत्काल एग्रीस्टैक पोर्टल पर दर्ज कराने तथा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी सुनिश्चित करने की मांग की।

गौरतलब है कि 26 नवंबर को सीजी इम्पेक्ट ने पामेड़ क्षेत्र के करीब 35 गांवों में 500 से 600 नए वनाधिकार पट्टों के वितरण के बावजूद किसानों का पंजीयन अटकने की समस्या प्रमुखता से प्रकाशित की थी। किसानों ने कलेक्टर के नाम आवेदन देकर पंजीयन की मांग की थी।

जमीन का अधिकार मिला, लेकिन उपज बेचने का संकट बरकरार

विधायक मंडावी ने कहा कि वन अधिकार अधिनियम के तहत किसानों को खेती की जमीन का पट्टा मिला है, लेकिन एग्रीस्टैक पोर्टल पर नाम दर्ज नहीं होने के कारण वे धान पंजीयन नहीं करा पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वनाधिकार पट्टाधारी किसानों के साथ भेदभाव नहीं होना चाहिए और उन्हें अन्य किसानों की तरह समर्थन मूल्य पर धान बेचने का अवसर मिलना चाहिए।

किसानों को आर्थिक नुकसान और कर्ज की चिंता

किसानों ने विधायक को बताया कि पंजीयन नहीं होने से सरकारी खरीदी का लाभ नहीं मिल रहा है। समय रहते समाधान नहीं होने पर आर्थिक नुकसान और कर्ज का दबाव बढ़ने की आशंका है। पूर्व में किसानों ने सीजी इम्पेक्ट को बताया था कि तेलंगाना के बिचौलियों के हाथों 800 से 900 रुपये प्रति क्विंटल की दर पर धान बेचने की मजबूरी पैदा हो सकती है।

कलेक्टर ने दिया था पंजीयन के प्रयास का भरोसा

26 नवंबर की मूल खबर में कलेक्टर विश्वदीप ने बताया था कि जिले में 20 हजार से अधिक किसानों का पंजीयन हो चुका है और शेष किसानों को भी खरीदी व्यवस्था से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने नियम विरुद्ध धान खरीदी के मामलों में कार्रवाई की बात भी कही थी। प्रभावित किसानों के पंजीयन की वर्तमान स्थिति की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है।

प्रशासन की पहल का इंतजार

अब किसानों की निगाहें प्रशासन पर टिकी हैं। सवाल है कि इन किसानों का एग्रीस्टैक और धान पंजीयन कब तक पूरा होगा और क्या मौजूदा खरीफ विपणन सत्र में उन्हें सरकारी खरीदी का लाभ मिल सकेगा।

प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लालू राठौर, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष कमलेश कारम, ब्लॉक कांग्रेस उसूर के अध्यक्ष मनोज अवलम, कांग्रेस नेता गुड्डू कोरसा, जनपद सदस्य अनिता तेलम, वीरेंद्र वासम, मुन्ना कुरसम, टी. सतीश, सुमन कोप्पुल, परीक्षित के. जी., पब्बा लक्ष्मैया, शंकर खटबीना सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, किसान और कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: 26 नवंबर की मूल खबर : नए वनाधिकार पट्टाधारकों का एग्रीस्टैक में पंजीयन नहीं, धान बेचने का संकट