शनिवार, 28 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
रोहित शर्मा फिर बने मुंबई इंडियंस के कप्तान, आईपीएल की 8 टीमों पर रहा हिटमैन का दबदबा 32 मिनट पहले रोहित शर्मा फिर बने मुंबई इंडियंस के कप्तान, आईपीएल की 8 टीमों पर रहा हिटमैन का दबदबा छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी गाड़ा-गाड़ा बधाई 34 मिनट पहले छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी गाड़ा-गाड़ा बधाई नारी शक्ति से किया वादा पूरा करेंगे’, परिसीमन पर बोले प्रधानमंत्री मोदी 1 घंटे पहले नारी शक्ति से किया वादा पूरा करेंगे’, परिसीमन पर बोले प्रधानमंत्री मोदी बिसलेरी के पानी में मिला बैक्टीरिया, बंगाल का सैंपल फेल; FSSAI ने केस चलाने की दी मंजूरी 1 घंटे पहले बिसलेरी के पानी में मिला बैक्टीरिया, बंगाल का सैंपल फेल; FSSAI ने केस चलाने की दी मंजूरी मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, दीपोत्सव में झूमे श्रद्धालु 1 घंटे पहले मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, दीपोत्सव में झूमे श्रद्धालु ‘ड्यून 3’ और ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ में होगा बॉक्स ऑफिस क्लैश, डेनिस विलेन्यूव ने जताई निराशा 2 घंटे पहले ‘ड्यून 3’ और ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ में होगा बॉक्स ऑफिस क्लैश, डेनिस विलेन्यूव ने जताई निराशा परिसीमन बिल पर DMK का केंद्र को समर्थन, स्टालिन बोले- तमिलनाडु के लिए बड़ी जीत 2 घंटे पहले परिसीमन बिल पर DMK का केंद्र को समर्थन, स्टालिन बोले- तमिलनाडु के लिए बड़ी जीत अर्चना पूरन सिंह ने परमीत सेठी से गुपचुप शादी का दिलचस्प किस्सा सुनाया 2 घंटे पहले अर्चना पूरन सिंह ने परमीत सेठी से गुपचुप शादी का दिलचस्प किस्सा सुनाया बीजापुर में नक्सली डंप से 3.84 किलो सोना और 24.22 लाख नकद बरामद, कुल कीमत 4.53 करोड़ रुपये 2 घंटे पहले बीजापुर में नक्सली डंप से 3.84 किलो सोना और 24.22 लाख नकद बरामद, कुल कीमत 4.53 करोड़ रुपये अफगानिस्तान के स्कूल में भीषण धमाका, 6 छात्रों की मौत और 97 घायल 3 घंटे पहले अफगानिस्तान के स्कूल में भीषण धमाका, 6 छात्रों की मौत और 97 घायल KBC 18 में अमिताभ बच्चन का मजेदार खुलासा, बोले- घर के सारे कमरे जया के, मेरे हिस्से छोटा कमरा 4 घंटे पहले KBC 18 में अमिताभ बच्चन का मजेदार खुलासा, बोले- घर के सारे कमरे जया के, मेरे हिस्से छोटा कमरा भारतीय महिला हॉकी टीम फाइनल में पहुंची, सेमीफाइनल में मलेशिया को 6-2 से रौंदा 4 घंटे पहले भारतीय महिला हॉकी टीम फाइनल में पहुंची, सेमीफाइनल में मलेशिया को 6-2 से रौंदा अलकराज के बिना स्पेन ने ऑस्ट्रिया हराया, डेविस कप सेमीफाइनल में बनाई जगह 4 घंटे पहले अलकराज के बिना स्पेन ने ऑस्ट्रिया हराया, डेविस कप सेमीफाइनल में बनाई जगह ऋषभ पंत ने रचा इतिहास, WTC में 89 छक्कों के साथ बेन स्टोक्स का रिकॉर्ड तोड़ा 5 घंटे पहले ऋषभ पंत ने रचा इतिहास, WTC में 89 छक्कों के साथ बेन स्टोक्स का रिकॉर्ड तोड़ा 48 साल बाद खुला जगन्नाथ मंदिर का रत्न भंडार, हीरे-नीलम और माणिक का होगा आकलन 6 घंटे पहले 48 साल बाद खुला जगन्नाथ मंदिर का रत्न भंडार, हीरे-नीलम और माणिक का होगा आकलन 8वें वेतन आयोग को लेकर पेंशनर्स की 11 मांगें, पीएम मोदी को भेजा प्रस्ताव; जानें क्या होगा फायदा 6 घंटे पहले 8वें वेतन आयोग को लेकर पेंशनर्स की 11 मांगें, पीएम मोदी को भेजा प्रस्ताव; जानें क्या होगा फायदा सौर ऊर्जा से बिजली उत्पादक बने जतिन कुमार साव, बिजली बिल में आई बड़ी राहत 6 घंटे पहले सौर ऊर्जा से बिजली उत्पादक बने जतिन कुमार साव, बिजली बिल में आई बड़ी राहत WWE को बड़ा झटका, 38 साल की उम्र में दिग्गज रेसलर ब्रॉनसन रीड का निधन 7 घंटे पहले WWE को बड़ा झटका, 38 साल की उम्र में दिग्गज रेसलर ब्रॉनसन रीड का निधन डिलिमिटेशन बिल को समर्थन देंगे शरद पवार की पार्टी के सांसद, सुप्रिया सुले ने दी सफाई 7 घंटे पहले डिलिमिटेशन बिल को समर्थन देंगे शरद पवार की पार्टी के सांसद, सुप्रिया सुले ने दी सफाई भारत की पहली पारी लड़खड़ाई, न्यूजीलैंड से अब भी 240 रन पीछे; आकाश दीप ने पहली पारी में झटके पांच विकेट 7 घंटे पहले भारत की पहली पारी लड़खड़ाई, न्यूजीलैंड से अब भी 240 रन पीछे; आकाश दीप ने पहली पारी में झटके पांच विकेट
खेल

रोहित शर्मा फिर बने मुंबई इंडियंस के कप्तान, आईपीएल की 8 टीमों पर रहा हिटमैन का दबदबा

रोहित शर्मा फिर बने मुंबई इंडियंस के कप्तान, आईपीएल की 8 टीमों पर रहा हिटमैन का दबदबा

नई दिल्ली
आईपीएल 2027 से पहले रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस का कप्तान घोषित किया गया है। शुक्रवार, 27 नवंबर को शाम 5 बजकर 45 मिनट पर हुई इस घोषणा के बाद मुंबई इंडियंस और रोहित शर्मा के फैंस में खुशी की लहर है। इसका कारण सिर्फ पांच आईपीएल ट्रॉफी जिताने की कमाल की उपलब्धि ही नहीं, बल्कि सभी आईपीएल फ्रेंजाइजी पर बनाया गया रोहित शर्मा का दबदबा भी है।

रोहित शर्मा ने साल 2013 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी संभाली थी। उन्होंने 2023 तक लगातार इस फ्रेंचाइजी की कप्तानी की। इस दौरान उन्होंने 7 टीमों के खिलाफ हार से ज्यादा जीतें दर्ज की हैं। एक टीम के खिलाफ हिसाब बराबर रहा है। यानी कुल 8 टीमों के खिलाफ रोहित की कप्तानी में मुंबई इंडियंस की टीम को हार की तुलना में जीत या तो अधिक मिली है या बराबर मिली है। हालांकि, लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रोहित शर्मा की कप्तानी का जादू नहीं चला है।

मुंबई इंडियंस के दूसरी बार कप्तान बनने से पहले उनकी उपलब्धियों पर एक नजर डालें तो एलएसजी को छोड़ दिया जाए तो बाकी सभी आईपीएल फ्रेंचाइजी के खिलाफ उनकी कप्तानी में हेड टू हेड रिकॉर्ड शानदार रहा है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू से लेकर चेन्नई सुपर किंग्स तक और शुभमन गिल- हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस पर भी उन्होंने अपना दबदबा बनाए रखा है।

8 टीमों पर रोहित शर्मा का दबदबा
रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने सबसे ज्यादा जीत कोलकाता नाइट राइडर्स पर दर्ज की है। मुंबई इंडियंस ने हिटमैन की कप्तानी में केकेआर से कुल 14 मैच जीते हैं, जबकि 7 में हार का सामना करना पड़ा है। रोहित की कप्तानी में मुंबई से मिली हार के मामले में दूसरे नंबर पर चेन्नई सुपर किंग्स की टीम है, जिसने 12 मुकाबले हारे हैं, जबकि 10 में उसे जीत मिली है। महेंद्र सिंह धोनी सीएसके के लंबे समय तक कप्तान रहे। रोहित की कप्तानी में सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई से 12 मैच हारे हैं, जबकि 9 में जीत मिली है। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुंबई ने हिटमैन के कार्यकाल में कुल 11 मुकाबले जीते हैं, जबकि 9 में हार का सामना करना पड़ा। यही आंकड़ा पंजाब किंग्स के खिलाफ भी है। मुंबई ने आरसीबी के खिलाफ कुल 11 मैच जीते हैं, जबकि 8 में हार का सामना करना पड़ा है। राजस्थान रॉयल्स की खिलाफ रोहित की कप्तानी में मुंबई ने 10 मुकाबले जीते हैं और 6 हारे हैं। गुजरात टाइटंस के खिलाफ चार मैचों में दो में जीत मिली है और दो में हार का सामना करना पड़ा है।

लखनऊ से खाई है मात
साल 2022 से अस्तित्व में आई लखनऊ सुपर जायंट्स एकमात्र ऐसी टीम है, जिसने रोहित शर्मा की कप्तानी में अपना कमाल दिखाया है। रोहित की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने इस फ्रेंचाइजी के खिलाफ कुल चार मुकाबले खेले हैं, जिसमें से तीन लखनऊ की तरफ गए हैं, जबकि एक मुकाबला मुंबई इंडियंस ने जीता है। यानी रोहित शर्मा को जिस एक आईपीएल फ्रेंचाइजी ने उनकी कप्तानी के दिनों में चैलेंज किया है, वह लखनऊ सुपर जायंट्स है। हालांकि, इसका सैंपल साइज काफी कम है। आगामी सीजन में रोहित अपनी कप्तानी में लखनऊ की टीम पर कितने मुकाबले जीत पाएंगे देखना होगा।
रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस को सभी टीमों के खिलाफ मिली जीत और हार

कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ- 14 जीत, 7 हार

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ- 12 जीत, 10 हार

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ- 12 जीत, 9 हार

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 11 जीत, 9 हार

पंजाब किंग्स के खिलाफ- 11 जीत, 9 हार

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ- 11 जीत, 8 हार

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ- 10 जीत, 6 हार

गुजरात टाइटंस के खिलाफ- 2 जीत, 2 हार

लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ- 1 जीत, 3 हार