शनिवार, 28 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
नारी शक्ति से किया वादा पूरा करेंगे’, परिसीमन पर बोले प्रधानमंत्री मोदी 16 मिनट पहले नारी शक्ति से किया वादा पूरा करेंगे’, परिसीमन पर बोले प्रधानमंत्री मोदी बिसलेरी के पानी में मिला बैक्टीरिया, बंगाल का सैंपल फेल; FSSAI ने केस चलाने की दी मंजूरी 17 मिनट पहले बिसलेरी के पानी में मिला बैक्टीरिया, बंगाल का सैंपल फेल; FSSAI ने केस चलाने की दी मंजूरी मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, दीपोत्सव में झूमे श्रद्धालु 48 मिनट पहले मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, दीपोत्सव में झूमे श्रद्धालु ‘ड्यून 3’ और ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ में होगा बॉक्स ऑफिस क्लैश, डेनिस विलेन्यूव ने जताई निराशा 1 घंटे पहले ‘ड्यून 3’ और ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ में होगा बॉक्स ऑफिस क्लैश, डेनिस विलेन्यूव ने जताई निराशा परिसीमन बिल पर DMK का केंद्र को समर्थन, स्टालिन बोले- तमिलनाडु के लिए बड़ी जीत 1 घंटे पहले परिसीमन बिल पर DMK का केंद्र को समर्थन, स्टालिन बोले- तमिलनाडु के लिए बड़ी जीत अर्चना पूरन सिंह ने परमीत सेठी से गुपचुप शादी का दिलचस्प किस्सा सुनाया 1 घंटे पहले अर्चना पूरन सिंह ने परमीत सेठी से गुपचुप शादी का दिलचस्प किस्सा सुनाया बीजापुर में नक्सली डंप से 3.84 किलो सोना और 24.22 लाख नकद बरामद, कुल कीमत 4.53 करोड़ रुपये 1 घंटे पहले बीजापुर में नक्सली डंप से 3.84 किलो सोना और 24.22 लाख नकद बरामद, कुल कीमत 4.53 करोड़ रुपये अफगानिस्तान के स्कूल में भीषण धमाका, 6 छात्रों की मौत और 97 घायल 2 घंटे पहले अफगानिस्तान के स्कूल में भीषण धमाका, 6 छात्रों की मौत और 97 घायल KBC 18 में अमिताभ बच्चन का मजेदार खुलासा, बोले- घर के सारे कमरे जया के, मेरे हिस्से छोटा कमरा 3 घंटे पहले KBC 18 में अमिताभ बच्चन का मजेदार खुलासा, बोले- घर के सारे कमरे जया के, मेरे हिस्से छोटा कमरा भारतीय महिला हॉकी टीम फाइनल में पहुंची, सेमीफाइनल में मलेशिया को 6-2 से रौंदा 3 घंटे पहले भारतीय महिला हॉकी टीम फाइनल में पहुंची, सेमीफाइनल में मलेशिया को 6-2 से रौंदा अलकराज के बिना स्पेन ने ऑस्ट्रिया हराया, डेविस कप सेमीफाइनल में बनाई जगह 3 घंटे पहले अलकराज के बिना स्पेन ने ऑस्ट्रिया हराया, डेविस कप सेमीफाइनल में बनाई जगह ऋषभ पंत ने रचा इतिहास, WTC में 89 छक्कों के साथ बेन स्टोक्स का रिकॉर्ड तोड़ा 4 घंटे पहले ऋषभ पंत ने रचा इतिहास, WTC में 89 छक्कों के साथ बेन स्टोक्स का रिकॉर्ड तोड़ा 48 साल बाद खुला जगन्नाथ मंदिर का रत्न भंडार, हीरे-नीलम और माणिक का होगा आकलन 5 घंटे पहले 48 साल बाद खुला जगन्नाथ मंदिर का रत्न भंडार, हीरे-नीलम और माणिक का होगा आकलन 8वें वेतन आयोग को लेकर पेंशनर्स की 11 मांगें, पीएम मोदी को भेजा प्रस्ताव; जानें क्या होगा फायदा 5 घंटे पहले 8वें वेतन आयोग को लेकर पेंशनर्स की 11 मांगें, पीएम मोदी को भेजा प्रस्ताव; जानें क्या होगा फायदा सौर ऊर्जा से बिजली उत्पादक बने जतिन कुमार साव, बिजली बिल में आई बड़ी राहत 5 घंटे पहले सौर ऊर्जा से बिजली उत्पादक बने जतिन कुमार साव, बिजली बिल में आई बड़ी राहत WWE को बड़ा झटका, 38 साल की उम्र में दिग्गज रेसलर ब्रॉनसन रीड का निधन 6 घंटे पहले WWE को बड़ा झटका, 38 साल की उम्र में दिग्गज रेसलर ब्रॉनसन रीड का निधन डिलिमिटेशन बिल को समर्थन देंगे शरद पवार की पार्टी के सांसद, सुप्रिया सुले ने दी सफाई 6 घंटे पहले डिलिमिटेशन बिल को समर्थन देंगे शरद पवार की पार्टी के सांसद, सुप्रिया सुले ने दी सफाई भारत की पहली पारी लड़खड़ाई, न्यूजीलैंड से अब भी 240 रन पीछे; आकाश दीप ने पहली पारी में झटके पांच विकेट 6 घंटे पहले भारत की पहली पारी लड़खड़ाई, न्यूजीलैंड से अब भी 240 रन पीछे; आकाश दीप ने पहली पारी में झटके पांच विकेट ऑस्ट्रेलियाई टीम में बड़ा बदलाव, 13 साल बाद नाथन लायन बाहर; दो नए खिलाड़ियों को मौका 7 घंटे पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम में बड़ा बदलाव, 13 साल बाद नाथन लायन बाहर; दो नए खिलाड़ियों को मौका लंदन से भारत लौटा 60 टन सोना, कहां रखा जाएगा देश का कीमती गोल्ड रिजर्व? 7 घंटे पहले लंदन से भारत लौटा 60 टन सोना, कहां रखा जाएगा देश का कीमती गोल्ड रिजर्व?
राष्ट्रीय

नारी शक्ति से किया वादा पूरा करेंगे’, परिसीमन पर बोले प्रधानमंत्री मोदी

नारी शक्ति से किया वादा पूरा करेंगे’, परिसीमन पर बोले प्रधानमंत्री मोदी

नई दिल्ली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को संसद और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को आरक्षण देने को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किया है। पीएम मोदी ने शनिवार को कहा कि केंद्र की NDA सरकार महिलाओं को आरक्षण देने के अपने वादे को पूरा करने के लिए पूरी तरह तैयार है। पीएम का ये बयान ऐसे समय आया जब सरकार 30 नवंबर से शुरू होने वाले संसद के तीन दिवसीय विशेष सत्र में महिला आरक्षण और परिसीमन से जुड़ा विधेयक फिर से पेश करने की तैयारी कर रही है।

पीएम मोदी ने किया पोस्ट
वीडियो के कैप्शन में लिखा था, “हमारा हौसला भी बुलंद है। हमारी हिम्मत भी अटूट है।” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने X पर एक वीडियो संदेश शेयर करते हुए कहा, "हमने देश की महिलाओं से एक वादा किया था और उसे पूरा करने के लिए हम पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।" इस वीडियो में लिखा था, "हमारा हौसला भी मजबूत है और हमारा इरादा भी अटल है।" पीएम मोदी ने शनिवार को कहा कि संसद और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को आरक्षण देने के रास्ते में आने वाली हर बाधा को दूर किया जाएगा। उन्होंने दोहराया कि, उनकी सरकार महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने के अपने वादे को पूरा करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

तीन दिन का बुलाया विशेष सत्र
केंद्र सरकार ने सोमवार, 30 नवंबर से संसद का तीन दिवसीय विशेष सत्र बुलाया है। इस दौरान सरकार परिसीमन से जुड़ा संशोधित विधेयक पेश कर सकती है। सूत्रों के मुताबिक, सत्र में संविधान (132वां संशोधन) विधेयक, 2026, परिसीमन (दूसरा) विधेयक, 2026 और केंद्र शासित प्रदेश कानून (संशोधन) विधेयक भी लाए जाने की तैयारी है। लोकसभा की कार्यवाही 30 नवंबर से शुरू होगी, जबकि राज्यसभा की बैठक 2 दिसंबर से होगी। संसद के दोनों सदनों का सत्र 3 दिसंबर को समाप्त होगा।

वहीं संसद के तीन दिवसीय विशेष सत्र से पहले द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) ने प्रस्तावित परिसीमन विधेयक का समर्थन करने का फैसला किया है।

परिसीमन विधेयक पर केंद्र की नई पहल
प्रधानमंत्री का यह आश्वासन डिलिमिटेशन विधेयक को आगे बढ़ाने के केंद्र सरकार के नए प्रयासों के बीच आया है। केंद्र ने 2023 में पारित हुए महिला आरक्षण कानून को परिसीमन के साथ जोड़ा है।

सरकार का कहना है कि 2029 के लोकसभा चुनावों में निर्वाचन क्षेत्रों के नए सिरे से परिसीमन के बाद बनने वाली बड़ी संसद में महिलाओं को 33 प्रतिशत सीटें मिलेंगी।

महिला आरक्षण बिल में संशोधन की तैयारी
सरकार पिछले कानून में संशोधन करने पर विचार कर रही है, जिसका उद्देश्य लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण प्रदान करना है। ये प्रस्तावित बदलाव अप्रैल में लोकसभा में संविधान विधेयक 2026 के पारित न हो पाने के बाद लाए जा रहे हैं।

पिछले विधेयक में महिला आरक्षण को लागू करने की प्रक्रिया को परिसीमन से जोड़ा गया था और लोकसभा की मौजूदा 543 सीटों को बढ़ाकर अधिकतम 850 करने का प्रस्ताव रखा गया था।

संसद के विशेष सत्र का कार्यक्रम
संसद का विशेष सत्र 30 नवंबर को लोकसभा की बैठक के साथ शुरू होगा, जबकि राज्यसभा की बैठक 2 दिसंबर से होगी। सरकारी कामकाज की उपलब्धता के आधार पर इस विशेष सत्र के 3 दिसंबर को समाप्त होने की उम्मीद है।