शुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
राज्य स्तरीय युवा उत्सव में रॉक बैंड प्रतिभाओं को मिलेगा सीधे मंच पर प्रस्तुति का अवसर 2 मिनट पहले राज्य स्तरीय युवा उत्सव में रॉक बैंड प्रतिभाओं को मिलेगा सीधे मंच पर प्रस्तुति का अवसर ’फिट इंडिया के 100वें संस्करण पर 29 नवंबर को जिले में होगा ‘संडे ऑन साइकिल’ का आयोजन’ 2 मिनट पहले ’फिट इंडिया के 100वें संस्करण पर 29 नवंबर को जिले में होगा ‘संडे ऑन साइकिल’ का आयोजन’ ’गोटुल परिसर में चौपाल आयोजित कर पीएम आवास एवं पीएम जनमन योजना के निर्माण कार्यों की समीक्षा’ 2 मिनट पहले ’गोटुल परिसर में चौपाल आयोजित कर पीएम आवास एवं पीएम जनमन योजना के निर्माण कार्यों की समीक्षा’ ’छोटेडोंगर में दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए ‘एनिमल इंडक्शन प्रोग्राम’ की पहल’ 2 मिनट पहले ’छोटेडोंगर में दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए ‘एनिमल इंडक्शन प्रोग्राम’ की पहल’ ’मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत नारायणपुर से 11 यात्रियों का दल तीर्थयात्रा पर रवाना’ 2 मिनट पहले ’मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत नारायणपुर से 11 यात्रियों का दल तीर्थयात्रा पर रवाना’ ’दक्षिण क्षेत्रीय अंतर महाविद्यालयीन खेल प्रतियोगिता में नारायणपुर कृषि महाविद्यालय बना उपविजेता’ 17 मिनट पहले ’दक्षिण क्षेत्रीय अंतर महाविद्यालयीन खेल प्रतियोगिता में नारायणपुर कृषि महाविद्यालय बना उपविजेता’ मुख्यमंत्री निर्माण मजदूर कौशल विकास एवं परिवार सशक्तिकरण योजना के तहत 7 हितग्राहियों को मिलेगा प्रशिक्षण 32 मिनट पहले मुख्यमंत्री निर्माण मजदूर कौशल विकास एवं परिवार सशक्तिकरण योजना के तहत 7 हितग्राहियों को मिलेगा प्रशिक्षण पीएम-जनमन योजना से सुखनी के पक्के घर का सपना हुआ साकार, पहाड़ी कोरवा परिवार के जीवन में आई खुशहाली 32 मिनट पहले पीएम-जनमन योजना से सुखनी के पक्के घर का सपना हुआ साकार, पहाड़ी कोरवा परिवार के जीवन में आई खुशहाली स्पेलिंग बी प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाया भाषाई कौशल 47 मिनट पहले स्पेलिंग बी प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाया भाषाई कौशल नक्सली डंप से बरामद 10 लाख रुपये पर प्रशासन ने मंगाई दावा-आपत्ति 47 मिनट पहले नक्सली डंप से बरामद 10 लाख रुपये पर प्रशासन ने मंगाई दावा-आपत्ति सुदूर अंचल की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने बिहान की पहल, सक्षम केंद्र में दीदियों का क्षमतावर्धन प्रशिक्षण 47 मिनट पहले सुदूर अंचल की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने बिहान की पहल, सक्षम केंद्र में दीदियों का क्षमतावर्धन प्रशिक्षण सेवा सेतु से रोमन कुमार को 15 दिनों में मिले जाति एवं निवास प्रमाण पत्र 1 घंटे पहले सेवा सेतु से रोमन कुमार को 15 दिनों में मिले जाति एवं निवास प्रमाण पत्र तेलंगाना की बिजली पर निर्भर पामेड़ का ‘वनवास’ खत्म होने की ओर, कोंडापल्ली में सब-स्टेशन के लिए सर्वे 1 घंटे पहले तेलंगाना की बिजली पर निर्भर पामेड़ का ‘वनवास’ खत्म होने की ओर, कोंडापल्ली में सब-स्टेशन के लिए सर्वे बस्तर ओलंपिक 2026 : ‘बस्तर ओलंपिक“ से निखर रही खेल प्रतिभाएं 1 घंटे पहले बस्तर ओलंपिक 2026 : ‘बस्तर ओलंपिक“ से निखर रही खेल प्रतिभाएं तकनीकी सुधार, त्वरित समाधान और पारदर्शी व्यवस्थाओं के साथ किसानों से धान खरीदी जारी 1 घंटे पहले तकनीकी सुधार, त्वरित समाधान और पारदर्शी व्यवस्थाओं के साथ किसानों से धान खरीदी जारी नसीरुद्दीन शाह से पहली मुलाकात में मनोज बाजपेयी ने कर दी ऐसी हरकत, दोस्तों को लगा पड़ेगा थप्पड़ 1 घंटे पहले नसीरुद्दीन शाह से पहली मुलाकात में मनोज बाजपेयी ने कर दी ऐसी हरकत, दोस्तों को लगा पड़ेगा थप्पड़ बस्तर के युवा का हिमालय में परचम, 14,830 फीट की ऊंचाई पर पहुंचे भुवनेश्वर कश्यप 2 घंटे पहले बस्तर के युवा का हिमालय में परचम, 14,830 फीट की ऊंचाई पर पहुंचे भुवनेश्वर कश्यप परिसीमन बिल पर सस्पेंस बरकरार, किरेन रिजिजू बोले- संसद में ला रहे हैं बेहद महत्वपूर्ण बिल 3 घंटे पहले परिसीमन बिल पर सस्पेंस बरकरार, किरेन रिजिजू बोले- संसद में ला रहे हैं बेहद महत्वपूर्ण बिल 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का क्रिकेट में धमाका, 35 महीनों में 12 रिकॉर्ड ध्वस्त 3 घंटे पहले 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का क्रिकेट में धमाका, 35 महीनों में 12 रिकॉर्ड ध्वस्त बेहतर मूल्य से खेती के विस्तार का सपना 3 घंटे पहले बेहतर मूल्य से खेती के विस्तार का सपना
Chhattisgarh

’गोटुल परिसर में चौपाल आयोजित कर पीएम आवास एवं पीएम जनमन योजना के निर्माण कार्यों की समीक्षा’

’कुतुल में हितग्राहियों से संवाद कर समस्याओं का लिया जायजा, अधूरे आवास निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश’ नारायणपुर, 27 नवम्बर 2026 जिले के जनपद पंचायत ओरछा अंतर्गत ग्राम पंचायत कुतुल में प्रधानमंत्री आवास...

’गोटुल परिसर में चौपाल आयोजित कर पीएम आवास एवं पीएम जनमन योजना के निर्माण कार्यों की समीक्षा’

इम्पेक्ट न्यूज। नारायणपुर। ’कुतुल में हितग्राहियों से संवाद कर समस्याओं का लिया जायजा, अधूरे आवास निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश’

नारायणपुर, 27 नवम्बर 2026

जिले के जनपद पंचायत ओरछा अंतर्गत ग्राम पंचायत कुतुल में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) एवं पीएम जनमन आवास योजना के तहत स्वीकृत आवासों के निर्माण कार्यों में तेजी लाने के उद्देश्य से कलेक्टर नम्रता जैन के निर्देशानुसार ग्राम के पारंपरिक गोटुल परिसर में चौपाल आयोजित की गई।

चौपाल में पंचायत प्रतिनिधियों, संबंधित विभागीय अधिकारियों एवं ग्रामीणों की उपस्थिति में आवास निर्माण कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई, कार्य स्थल पर जाकर निरीक्षण किया गया तथा शेष कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। चौपाल के दौरान पीएम आवास के जिला समन्वयक गिरेंद्र साहू ने आवास योजना के हितग्राहियों से सीधे संवाद कर निर्माण कार्यों की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली।

हितग्राहियों ने आवास निर्माण के दौरान आ रही विभिन्न व्यावहारिक एवं तकनीकी समस्याओं, निर्माण सामग्री की उपलब्धता, किस्तों के भुगतान तथा अन्य स्थानीय कठिनाइयों से अवगत कराया। ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही कर समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, ताकि निर्माण कार्यों में किसी प्रकार की अनावश्यक बाधा उत्पन्न न हो।

समीक्षा के दौरान इस बात पर जोर दिया गया कि शासन की महत्वाकांक्षी आवास योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राही तक समय पर पहुंचे और स्वीकृत आवास निर्धारित समयावधि में पूर्ण हों। अधिकारियों ने हितग्राहियों एवं मैदानी अमले को निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने, योजनाओं के प्रावधानों के अनुरूप कार्य करने तथा अधूरे आवासों को प्राथमिकता के साथ पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

साथ ही आवास निर्माण की नियमित मॉनिटरिंग एवं हितग्राहियों को आवश्यक सहयोग प्रदान करने पर भी जोर दिया गया।

ग्राम के पारंपरिक गोटुल परिसर में ग्रामीणों के साथ आयोजित इस चौपाल का उद्देश्य योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता सुनिश्चित करना, हितग्राहियों की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर समाधान करना तथा आवास निर्माण कार्यों को गति प्रदान करना रहा। इस अवसर पर पंचायत प्रतिनिधि, संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

कच्छप/सुरेश्वर/946