शुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
राज्य स्तरीय युवा उत्सव में रॉक बैंड प्रतिभाओं को मिलेगा सीधे मंच पर प्रस्तुति का अवसर 2 मिनट पहले राज्य स्तरीय युवा उत्सव में रॉक बैंड प्रतिभाओं को मिलेगा सीधे मंच पर प्रस्तुति का अवसर ’फिट इंडिया के 100वें संस्करण पर 29 नवंबर को जिले में होगा ‘संडे ऑन साइकिल’ का आयोजन’ 2 मिनट पहले ’फिट इंडिया के 100वें संस्करण पर 29 नवंबर को जिले में होगा ‘संडे ऑन साइकिल’ का आयोजन’ ’गोटुल परिसर में चौपाल आयोजित कर पीएम आवास एवं पीएम जनमन योजना के निर्माण कार्यों की समीक्षा’ 2 मिनट पहले ’गोटुल परिसर में चौपाल आयोजित कर पीएम आवास एवं पीएम जनमन योजना के निर्माण कार्यों की समीक्षा’ ’छोटेडोंगर में दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए ‘एनिमल इंडक्शन प्रोग्राम’ की पहल’ 2 मिनट पहले ’छोटेडोंगर में दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए ‘एनिमल इंडक्शन प्रोग्राम’ की पहल’ ’मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत नारायणपुर से 11 यात्रियों का दल तीर्थयात्रा पर रवाना’ 2 मिनट पहले ’मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत नारायणपुर से 11 यात्रियों का दल तीर्थयात्रा पर रवाना’ ’दक्षिण क्षेत्रीय अंतर महाविद्यालयीन खेल प्रतियोगिता में नारायणपुर कृषि महाविद्यालय बना उपविजेता’ 17 मिनट पहले ’दक्षिण क्षेत्रीय अंतर महाविद्यालयीन खेल प्रतियोगिता में नारायणपुर कृषि महाविद्यालय बना उपविजेता’ मुख्यमंत्री निर्माण मजदूर कौशल विकास एवं परिवार सशक्तिकरण योजना के तहत 7 हितग्राहियों को मिलेगा प्रशिक्षण 32 मिनट पहले मुख्यमंत्री निर्माण मजदूर कौशल विकास एवं परिवार सशक्तिकरण योजना के तहत 7 हितग्राहियों को मिलेगा प्रशिक्षण पीएम-जनमन योजना से सुखनी के पक्के घर का सपना हुआ साकार, पहाड़ी कोरवा परिवार के जीवन में आई खुशहाली 32 मिनट पहले पीएम-जनमन योजना से सुखनी के पक्के घर का सपना हुआ साकार, पहाड़ी कोरवा परिवार के जीवन में आई खुशहाली स्पेलिंग बी प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाया भाषाई कौशल 47 मिनट पहले स्पेलिंग बी प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाया भाषाई कौशल नक्सली डंप से बरामद 10 लाख रुपये पर प्रशासन ने मंगाई दावा-आपत्ति 47 मिनट पहले नक्सली डंप से बरामद 10 लाख रुपये पर प्रशासन ने मंगाई दावा-आपत्ति सुदूर अंचल की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने बिहान की पहल, सक्षम केंद्र में दीदियों का क्षमतावर्धन प्रशिक्षण 47 मिनट पहले सुदूर अंचल की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने बिहान की पहल, सक्षम केंद्र में दीदियों का क्षमतावर्धन प्रशिक्षण सेवा सेतु से रोमन कुमार को 15 दिनों में मिले जाति एवं निवास प्रमाण पत्र 1 घंटे पहले सेवा सेतु से रोमन कुमार को 15 दिनों में मिले जाति एवं निवास प्रमाण पत्र तेलंगाना की बिजली पर निर्भर पामेड़ का ‘वनवास’ खत्म होने की ओर, कोंडापल्ली में सब-स्टेशन के लिए सर्वे 1 घंटे पहले तेलंगाना की बिजली पर निर्भर पामेड़ का ‘वनवास’ खत्म होने की ओर, कोंडापल्ली में सब-स्टेशन के लिए सर्वे बस्तर ओलंपिक 2026 : ‘बस्तर ओलंपिक“ से निखर रही खेल प्रतिभाएं 1 घंटे पहले बस्तर ओलंपिक 2026 : ‘बस्तर ओलंपिक“ से निखर रही खेल प्रतिभाएं तकनीकी सुधार, त्वरित समाधान और पारदर्शी व्यवस्थाओं के साथ किसानों से धान खरीदी जारी 1 घंटे पहले तकनीकी सुधार, त्वरित समाधान और पारदर्शी व्यवस्थाओं के साथ किसानों से धान खरीदी जारी नसीरुद्दीन शाह से पहली मुलाकात में मनोज बाजपेयी ने कर दी ऐसी हरकत, दोस्तों को लगा पड़ेगा थप्पड़ 1 घंटे पहले नसीरुद्दीन शाह से पहली मुलाकात में मनोज बाजपेयी ने कर दी ऐसी हरकत, दोस्तों को लगा पड़ेगा थप्पड़ बस्तर के युवा का हिमालय में परचम, 14,830 फीट की ऊंचाई पर पहुंचे भुवनेश्वर कश्यप 2 घंटे पहले बस्तर के युवा का हिमालय में परचम, 14,830 फीट की ऊंचाई पर पहुंचे भुवनेश्वर कश्यप परिसीमन बिल पर सस्पेंस बरकरार, किरेन रिजिजू बोले- संसद में ला रहे हैं बेहद महत्वपूर्ण बिल 3 घंटे पहले परिसीमन बिल पर सस्पेंस बरकरार, किरेन रिजिजू बोले- संसद में ला रहे हैं बेहद महत्वपूर्ण बिल 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का क्रिकेट में धमाका, 35 महीनों में 12 रिकॉर्ड ध्वस्त 3 घंटे पहले 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का क्रिकेट में धमाका, 35 महीनों में 12 रिकॉर्ड ध्वस्त बेहतर मूल्य से खेती के विस्तार का सपना 3 घंटे पहले बेहतर मूल्य से खेती के विस्तार का सपना
Chhattisgarh

’छोटेडोंगर में दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए ‘एनिमल इंडक्शन प्रोग्राम’ की पहल’

’25 आदिवासी महिलाओं को डेयरी संचालन का वैज्ञानिक एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण देकर स्वरोजगार से जोड़ने की तैयारी’ नारायणपुर, 27 नवम्बर 2026 बस्तर संभाग में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने, आदिवासी महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने...

’छोटेडोंगर में दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए ‘एनिमल इंडक्शन प्रोग्राम’ की पहल’

इम्पेक्ट न्यूज। नारायणपुर। ’25 आदिवासी महिलाओं को डेयरी संचालन का वैज्ञानिक एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण देकर स्वरोजगार से जोड़ने की तैयारी’

नारायणपुर, 27 नवम्बर 2026

बस्तर संभाग में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने, आदिवासी महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने तथा दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नारायणपुर जिले के छोटेडोंगर गांव में डेयरी विकास की अभिनव पहल की जा रही है। राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड के डेयरी सेवाएं डिविजन एवं जिला प्रशासन के संयुक्त प्रयास से यहां ‘एनिमल इंडक्शन प्रोग्राम’ के तहत पायलट परियोजना शुरू करने की प्रारंभिक तैयारियां की जा रही हैं।

कलेक्टर नम्रता जैन के निर्देशानुसार एनडीडीबी की तकनीकी टीम एवं पशुधन विकास विभाग के मैदानी अमले द्वारा परियोजना के लिए उपयुक्त भूमि चिन्हांकन, आवश्यक आधारभूत सुविधाओं का आकलन तथा हितग्राहियों के चयन की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। इस परियोजना के माध्यम से गांव की 25 आदिवासी महिलाओं को डेयरी व्यवसाय से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने की योजना है।

पायलट परियोजना के अंतर्गत चयनित महिला हितग्राहियों को छह माह तक एक ही स्थान पर डेयरी संचालन का वैज्ञानिक एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान पशुओं की देखभाल, संतुलित आहार एवं पोषण, स्वच्छ दुग्ध उत्पादन, पशु स्वास्थ्य एवं प्रबंधन तथा डेयरी व्यवसाय के संचालन से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान की जाएगी।

प्रशिक्षण पूर्ण होने के पश्चात प्रत्येक हितग्राही को दो दुधारू पशु उपलब्ध कराने की योजना है, जिससे महिलाएं स्वयं का डेयरी व्यवसाय प्रारंभ कर नियमित आय अर्जित कर सकें। परियोजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए डेयरी प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना हेतु स्थल चयन, बिजली एवं पानी की उपलब्धता सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं का आकलन किया जा रहा है।

इस संबंध में सरपंच छोटेडोंगर, वन विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, राजस्व विभाग, विद्युत विभाग तथा महिला स्व सहायता समूहों के सदस्यों के साथ चर्चा कर समन्वय स्थापित किया गया। बैठक में हितग्राही चयन, प्रशिक्षण केंद्र की व्यवस्थाओं एवं परियोजना के संचालन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श कर आगामी कार्ययोजना तैयार करने की दिशा में पहल की गई।

यह पायलट परियोजना छोटेडोंगर की आदिवासी महिलाओं को आजीविका के नए अवसर उपलब्ध कराने के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालन एवं डेयरी गतिविधियों को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकती है। स्थानीय स्तर पर दुग्ध उत्पादन बढ़ने से महिलाओं की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होने, स्वरोजगार के अवसर विकसित होने तथा गांव में डेयरी आधारित आजीविका गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

कच्छप/सुरेश्वर/945