शुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
राज्य स्तरीय युवा उत्सव में रॉक बैंड प्रतिभाओं को मिलेगा सीधे मंच पर प्रस्तुति का अवसर 2 मिनट पहले राज्य स्तरीय युवा उत्सव में रॉक बैंड प्रतिभाओं को मिलेगा सीधे मंच पर प्रस्तुति का अवसर ’फिट इंडिया के 100वें संस्करण पर 29 नवंबर को जिले में होगा ‘संडे ऑन साइकिल’ का आयोजन’ 2 मिनट पहले ’फिट इंडिया के 100वें संस्करण पर 29 नवंबर को जिले में होगा ‘संडे ऑन साइकिल’ का आयोजन’ ’गोटुल परिसर में चौपाल आयोजित कर पीएम आवास एवं पीएम जनमन योजना के निर्माण कार्यों की समीक्षा’ 2 मिनट पहले ’गोटुल परिसर में चौपाल आयोजित कर पीएम आवास एवं पीएम जनमन योजना के निर्माण कार्यों की समीक्षा’ ’छोटेडोंगर में दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए ‘एनिमल इंडक्शन प्रोग्राम’ की पहल’ 2 मिनट पहले ’छोटेडोंगर में दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए ‘एनिमल इंडक्शन प्रोग्राम’ की पहल’ ’मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत नारायणपुर से 11 यात्रियों का दल तीर्थयात्रा पर रवाना’ 2 मिनट पहले ’मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत नारायणपुर से 11 यात्रियों का दल तीर्थयात्रा पर रवाना’ ’दक्षिण क्षेत्रीय अंतर महाविद्यालयीन खेल प्रतियोगिता में नारायणपुर कृषि महाविद्यालय बना उपविजेता’ 17 मिनट पहले ’दक्षिण क्षेत्रीय अंतर महाविद्यालयीन खेल प्रतियोगिता में नारायणपुर कृषि महाविद्यालय बना उपविजेता’ मुख्यमंत्री निर्माण मजदूर कौशल विकास एवं परिवार सशक्तिकरण योजना के तहत 7 हितग्राहियों को मिलेगा प्रशिक्षण 32 मिनट पहले मुख्यमंत्री निर्माण मजदूर कौशल विकास एवं परिवार सशक्तिकरण योजना के तहत 7 हितग्राहियों को मिलेगा प्रशिक्षण पीएम-जनमन योजना से सुखनी के पक्के घर का सपना हुआ साकार, पहाड़ी कोरवा परिवार के जीवन में आई खुशहाली 32 मिनट पहले पीएम-जनमन योजना से सुखनी के पक्के घर का सपना हुआ साकार, पहाड़ी कोरवा परिवार के जीवन में आई खुशहाली स्पेलिंग बी प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाया भाषाई कौशल 47 मिनट पहले स्पेलिंग बी प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाया भाषाई कौशल नक्सली डंप से बरामद 10 लाख रुपये पर प्रशासन ने मंगाई दावा-आपत्ति 47 मिनट पहले नक्सली डंप से बरामद 10 लाख रुपये पर प्रशासन ने मंगाई दावा-आपत्ति सुदूर अंचल की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने बिहान की पहल, सक्षम केंद्र में दीदियों का क्षमतावर्धन प्रशिक्षण 47 मिनट पहले सुदूर अंचल की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने बिहान की पहल, सक्षम केंद्र में दीदियों का क्षमतावर्धन प्रशिक्षण सेवा सेतु से रोमन कुमार को 15 दिनों में मिले जाति एवं निवास प्रमाण पत्र 1 घंटे पहले सेवा सेतु से रोमन कुमार को 15 दिनों में मिले जाति एवं निवास प्रमाण पत्र तेलंगाना की बिजली पर निर्भर पामेड़ का ‘वनवास’ खत्म होने की ओर, कोंडापल्ली में सब-स्टेशन के लिए सर्वे 1 घंटे पहले तेलंगाना की बिजली पर निर्भर पामेड़ का ‘वनवास’ खत्म होने की ओर, कोंडापल्ली में सब-स्टेशन के लिए सर्वे बस्तर ओलंपिक 2026 : ‘बस्तर ओलंपिक“ से निखर रही खेल प्रतिभाएं 1 घंटे पहले बस्तर ओलंपिक 2026 : ‘बस्तर ओलंपिक“ से निखर रही खेल प्रतिभाएं तकनीकी सुधार, त्वरित समाधान और पारदर्शी व्यवस्थाओं के साथ किसानों से धान खरीदी जारी 1 घंटे पहले तकनीकी सुधार, त्वरित समाधान और पारदर्शी व्यवस्थाओं के साथ किसानों से धान खरीदी जारी नसीरुद्दीन शाह से पहली मुलाकात में मनोज बाजपेयी ने कर दी ऐसी हरकत, दोस्तों को लगा पड़ेगा थप्पड़ 1 घंटे पहले नसीरुद्दीन शाह से पहली मुलाकात में मनोज बाजपेयी ने कर दी ऐसी हरकत, दोस्तों को लगा पड़ेगा थप्पड़ बस्तर के युवा का हिमालय में परचम, 14,830 फीट की ऊंचाई पर पहुंचे भुवनेश्वर कश्यप 2 घंटे पहले बस्तर के युवा का हिमालय में परचम, 14,830 फीट की ऊंचाई पर पहुंचे भुवनेश्वर कश्यप परिसीमन बिल पर सस्पेंस बरकरार, किरेन रिजिजू बोले- संसद में ला रहे हैं बेहद महत्वपूर्ण बिल 3 घंटे पहले परिसीमन बिल पर सस्पेंस बरकरार, किरेन रिजिजू बोले- संसद में ला रहे हैं बेहद महत्वपूर्ण बिल 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का क्रिकेट में धमाका, 35 महीनों में 12 रिकॉर्ड ध्वस्त 3 घंटे पहले 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का क्रिकेट में धमाका, 35 महीनों में 12 रिकॉर्ड ध्वस्त बेहतर मूल्य से खेती के विस्तार का सपना 3 घंटे पहले बेहतर मूल्य से खेती के विस्तार का सपना
Chhattisgarh

’मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत नारायणपुर से 11 यात्रियों का दल तीर्थयात्रा पर रवाना’

’बोधगया, सारनाथ और नालंदा का करेंगे दर्शन’ ’निःशुल्क भोजन, आवास, चिकित्सा एवं अन्य सुविधाओं के साथ श्रद्धालुओं को कराई जा रही तीर्थयात्रा’ नारायणपुर, 27 नवंबर 2026 छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के...

’मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत नारायणपुर से 11 यात्रियों का दल तीर्थयात्रा पर रवाना’

इम्पेक्ट न्यूज। नारायणपुर। ’बोधगया, सारनाथ और नालंदा का करेंगे दर्शन’

’निःशुल्क भोजन, आवास, चिकित्सा एवं अन्य सुविधाओं के साथ श्रद्धालुओं को कराई जा रही तीर्थयात्रा’

नारायणपुर, 27 नवंबर 2026

छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जिले के 11 यात्रियों का दल आज तीर्थयात्रा के लिए रवाना हुआ। कलेक्टर नम्रता जैन के मार्गदर्शन में चयनित यात्रियों को आज प्रातः 6 बजे शासकीय बौद्धिक मंद बालिकाओं का विशेष विद्यालय, ग्राम सुलेंगा (गुरिया) जिला नारायणपुर से रायपुर रेलवे स्टेशन के लिए रवाना किया गया। यात्री 27 नवंबर से 1 दिसंबर 2026 तक निर्धारित यात्रा कार्यक्रम के अनुसार बिहार एवं उत्तर प्रदेश के प्रमुख धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण करेंगे।

इस यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को बिहार के बोधगया, नालंदा तथा उत्तर प्रदेश के सारनाथ स्थित प्रमुख धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों के दर्शन का अवसर मिलेगा। बोधगया में भगवान बुद्ध को ज्ञान प्राप्ति से जुड़े पवित्र महाबोधि मंदिर एवं बोधिवृक्ष, सारनाथ में भगवान बुद्ध के प्रथम उपदेश स्थल तथा नालंदा में प्राचीन नालंदा महाविहार के ऐतिहासिक अवशेषों का भ्रमण कराया जाएगा। इन स्थलों का धार्मिक, आध्यात्मिक एवं ऐतिहासिक दृष्टि से विशेष महत्व है।

’यात्रियों को मिलती हैं विभिन्न सुविधाएं’

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना का उद्देश्य प्रदेश के पात्र वरिष्ठ नागरिकों एवं अन्य पात्र हितग्राहियों को देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों की यात्रा का अवसर उपलब्ध कराना है। योजना के अंतर्गत शासन द्वारा निर्धारित यात्रा कार्यक्रम के अनुसार यात्रियों के आवागमन, ठहरने, भोजन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं की जाती हैं।

यात्रा के दौरान यात्रियों के लिए शाकाहारी नाश्ता एवं भोजन, धर्मशाला अथवा होटल में ठहरने, तीर्थस्थलों के स्थानीय भ्रमण के लिए बस, शुद्ध पेयजल, चिकित्सा सुविधा तथा आवश्यकतानुसार टूरिस्ट गाइड की व्यवस्था शामिल है। इसके अतिरिक्त यात्रा के लिए आवश्यक किट एवं दुर्घटना बीमा जैसी सुविधाएं भी योजना के प्रावधानों के अनुसार उपलब्ध कराई जाती हैं।

यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अनुरक्षक की व्यवस्था भी की जाती है, जो यात्रा के दौरान आवश्यक समन्वय एवं सहयोग प्रदान करता है। शासन की इस पहल से ऐसे वरिष्ठ नागरिकों एवं पात्र हितग्राहियों को देश के प्रसिद्ध धार्मिक एवं आध्यात्मिक स्थलों के दर्शन का अवसर मिल रहा है, जो आर्थिक अथवा अन्य परिस्थितियों के कारण स्वयं तीर्थयात्रा करने में असमर्थ रहते हैं। कच्छप/सुरेश्वर/944