शुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
किसान क्रेडिट कार्ड लोन धोखाधड़ी CBI की बड़ी कार्रवाई, 21 साल से फरार चल रहा आरोपित गिरफ्तार 1 मिनट पहले किसान क्रेडिट कार्ड लोन धोखाधड़ी CBI की बड़ी कार्रवाई, 21 साल से फरार चल रहा आरोपित गिरफ्तार भगोड़े जाकिर नाइक पर केंद्र का शिकंजा, IRF के फंड और संपत्तियों पर एक्शन के लिए मिले राज्यों को अधिकार 2 मिनट पहले भगोड़े जाकिर नाइक पर केंद्र का शिकंजा, IRF के फंड और संपत्तियों पर एक्शन के लिए मिले राज्यों को अधिकार तमिलनाडु: TVK विधायक के बाद अब DMK एमएलए पर महिला अधिकारी को प्रताड़ित करने का आरोप, FIR दर्ज 3 मिनट पहले तमिलनाडु: TVK विधायक के बाद अब DMK एमएलए पर महिला अधिकारी को प्रताड़ित करने का आरोप, FIR दर्ज ‘योगी जी नहीं तो यूपी नहीं…’, बीजेपी में CM फेस पर चर्चा के बीच संजय राउत ने की तारीफ 4 मिनट पहले ‘योगी जी नहीं तो यूपी नहीं…’, बीजेपी में CM फेस पर चर्चा के बीच संजय राउत ने की तारीफ 1 दिसंबर से बदलेंगे SBI क्रेडिट कार्ड के नियम, ग्राहकों की जेब पर बढ़ेगा आर्थिक बोझ 1 घंटे पहले 1 दिसंबर से बदलेंगे SBI क्रेडिट कार्ड के नियम, ग्राहकों की जेब पर बढ़ेगा आर्थिक बोझ नेपाल बाढ़ त्रासदी: लापता 213 भारतीयों को मृत मानने की प्रक्रिया शुरू, परिजनों से मांगे सुझाव 1 घंटे पहले नेपाल बाढ़ त्रासदी: लापता 213 भारतीयों को मृत मानने की प्रक्रिया शुरू, परिजनों से मांगे सुझाव TVS परिवार में बंटवारे की जंग तेज, बेटी ने पिता और भाई के खिलाफ हाईकोर्ट में लगाई अर्जी 1 घंटे पहले TVS परिवार में बंटवारे की जंग तेज, बेटी ने पिता और भाई के खिलाफ हाईकोर्ट में लगाई अर्जी दुनियाभर में महिलाओं के लिए घर ही सबसे असुरक्षित, हर घंटे पांच से ज्यादा की हत्या 1 घंटे पहले दुनियाभर में महिलाओं के लिए घर ही सबसे असुरक्षित, हर घंटे पांच से ज्यादा की हत्या निजी अस्पतालों को नए श्रम कानूनों की दी गई जानकारी, कर्मचारियों के अधिकार और नियोजकों के दायित्वों पर कार्यशाला 12 घंटे पहले निजी अस्पतालों को नए श्रम कानूनों की दी गई जानकारी, कर्मचारियों के अधिकार और नियोजकों के दायित्वों पर कार्यशाला आईटीआई कोनी में प्लेसमेंट कैंप 30 नवम्बर को 12 घंटे पहले आईटीआई कोनी में प्लेसमेंट कैंप 30 नवम्बर को फरार आरोपी की सूचना देने पर मिलेगा ईनाम 12 घंटे पहले फरार आरोपी की सूचना देने पर मिलेगा ईनाम बादल में अनियमित पद हेतु चल-साक्षात्कार का आयोजन 21 दिसम्बर को 12 घंटे पहले बादल में अनियमित पद हेतु चल-साक्षात्कार का आयोजन 21 दिसम्बर को विधानसभा के शीतकालीन सत्र के लिए धमतरी में नोडल अधिकारी नियुक्त, अधिकारियों-कर्मचारियों को मुख्यालय में रहने के निर्देश 12 घंटे पहले विधानसभा के शीतकालीन सत्र के लिए धमतरी में नोडल अधिकारी नियुक्त, अधिकारियों-कर्मचारियों को मुख्यालय में रहने के निर्देश ’स्वीकृत राशि से स्थापित जिम उपकरणों का कार्य अंतिम चरण में, भौतिक सत्यापन के बाद होगा भुगतान’ 12 घंटे पहले ’स्वीकृत राशि से स्थापित जिम उपकरणों का कार्य अंतिम चरण में, भौतिक सत्यापन के बाद होगा भुगतान’ ’समर्थन मूल्य पर धान बेचकर खुश हुए टिमनार के किसान रामलाल’ 12 घंटे पहले ’समर्थन मूल्य पर धान बेचकर खुश हुए टिमनार के किसान रामलाल’ ’गढ़बेंगाल एवं एड़का धान उपार्जन केंद्र का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, किसानों के लिए आवश्यक सुविधाएं मिली दुरुस्त’ 12 घंटे पहले ’गढ़बेंगाल एवं एड़का धान उपार्जन केंद्र का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, किसानों के लिए आवश्यक सुविधाएं मिली दुरुस्त’ जिले में मनाया गया संविधान दिवस, अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली संविधान की उद्देशिका की शपथ 12 घंटे पहले जिले में मनाया गया संविधान दिवस, अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली संविधान की उद्देशिका की शपथ जिले के सभी अमृत सरोवर तटों पर स्वच्छता अभियान चलाकर ली गई संविधान की शपथ 12 घंटे पहले जिले के सभी अमृत सरोवर तटों पर स्वच्छता अभियान चलाकर ली गई संविधान की शपथ बुलेट ट्रेन का नया कॉरिडोर तैयार, 300 की रफ्तार से 2000 किलोमीटर का सफर 12 घंटे पहले बुलेट ट्रेन का नया कॉरिडोर तैयार, 300 की रफ्तार से 2000 किलोमीटर का सफर PhonePe IPO: इस साल आएगा या 2027 में होगा लॉन्च, जानिए कंपनी के आईपीओ की पूरी टाइमलाइन 12 घंटे पहले PhonePe IPO: इस साल आएगा या 2027 में होगा लॉन्च, जानिए कंपनी के आईपीओ की पूरी टाइमलाइन
राष्ट्रीय

भगोड़े जाकिर नाइक पर केंद्र का शिकंजा, IRF के फंड और संपत्तियों पर एक्शन के लिए मिले राज्यों को अधिकार

इम्पेक्ट न्यूज डेस्क। नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने भगोड़े जाकिर नाइक के संगठन इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन के खिलाफ कार्रवाई तेज करते हुए राज्यों को विशेष अधिकार दिए हैं। अब राज्य सरकारें इस प्रतिबंधित संगठन के…

भगोड़े जाकिर नाइक पर केंद्र का शिकंजा, IRF के फंड और संपत्तियों पर एक्शन के लिए मिले राज्यों को अधिकार
CG Impact की मौलिक सांकेतिक श्रेणी इमेज

इम्पेक्ट न्यूज डेस्क। नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने भगोड़े जाकिर नाइक के संगठन इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन के खिलाफ कार्रवाई तेज करते हुए राज्यों को विशेष अधिकार दिए हैं। अब राज्य सरकारें इस प्रतिबंधित संगठन के फंड और संपत्तियों पर सीधे कार्रवाई कर सकेंगे।

समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने गुरुवार को एक गजट जारी कर गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम, 1967 (UAPA) की धारा 42 के तहत यह निर्देश जारी किया है।

इससे पहले 13 नवंबर को मंत्रालय ने यूएपीए की धारा 3(1) और 3(3) के तहत अधिसूचना संख्या S.O. 6182(E) जारी कर आईआरएफ को गैरकानूनी संगठन घोषित रखते हुए इस पर लगे प्रतिबंध को बढ़ा दिया था।

अधिसूचना के अनुसार, केंद्र सरकार ने यूएपीए की धारा 7 और धारा 8 के तहत अपने अधिकार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को सौंपे हैं।

धारा 7 के तहत सरकार को यह अधिकार मिलता है कि वह गैरकानूनी संगठन के कामों में इस्तेमाल होने वाले या इस्तेमाल किए जाने की आशंका वाले फंड, प्रतिभूतियों और अन्य वित्तीय संपत्तियों के उपयोग या ट्रांसफर पर रोक लगा सके, साथ ही अधिकृत अधिकारी ऐसे वित्तीय लेनदेन की जांच भी कर सकते हैं।

वहीं, धारा 8 सरकार को उन घरों, इमारतों और परिसरों को अधिसूचित करने का अधिकार देती है, जिनका उपयोग किसी गैरकानूनी संगठन की गतिविधियों के लिए होने का संदेह हो।

अधिसूचना जारी होने के बाद प्रशासन इन परिसरों में आने-जाने को नियंत्रित कर सकता है और वहां मौजूद चल संपत्तियों के इस्तेमाल पर रोक लगा सकता है।

केंद्र सरकार ने 13 नवंबर को यूएपीए के तहत जाकिर नाइक के संगठन पर लगा प्रतिबंध पांच साल के लिए और बढ़ा दिया था, क्योंकि पुराना प्रतिबंध 14 नवंबर को समाप्त होने वाला था।

महाराष्ट्र का रहने वाला नाइक 2016 में उस समय विदेश यात्रा पर था, जब सरकार ने उसके संगठन पर पहली बार प्रतिबंध लगाया था, और तब से वह मलेशिया में रह रहा है। साल 2017 में एनआईए के अनुरोध पर उसका पासपोर्ट भी रद कर दिया गया था।

भारत सरकार 17 नवंबर, 2016 से ही जाकिर नाइक के खिलाफ कानूनी और कूटनीतिक कदम उठा रही है, जब धार्मिक समुदायों के बीच दुश्मनी और नफरत फैलाने के आरोपों के चलते आईआरएफ को गैरकानूनी संगठन घोषित किया गया था।

भारत ने मई 2017 में नाइक के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस (आरसीएन) जारी करने के लिए इंटरपोल से संपर्क किया था और अगस्त व अक्टूबर में इससे जुड़े स्पष्टीकरण भी दिए थे, लेकिन दिसंबर 2017 में इंटरपोल आयोग ने यह कहते हुए अनुरोध को समय से पहले का बताया कि शुरुआती आवेदन के समय चार्जशीट दाखिल नहीं की गई थी।

इसके बाद 24 नवंबर, 2017 को अदालत से जारी नए वारंट के आधार पर भारतीय एजेंसियों ने 3 जनवरी, 2018 को इंटरपोल को फिर से आवेदन भेजा, जिस पर जवाब का अभी भी इंतजार है।

इसके अलावा, नाइक को मलेशिया में स्थायी निवासी का दर्जा मिलने की पुष्टि होने के बाद भारत ने 19 जनवरी, 2018 को मलेशिया के विदेश मंत्रालय को उसकी अस्थायी गिरफ्तारी और प्रत्यर्पण का औपचारिक अनुरोध भी भेजा था।