गुरुवार, 26 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
जनसंपर्क संचालनालय में संविधान दिवस पर उद्देशिका का सामूहिक वाचन अभी-अभी जनसंपर्क संचालनालय में संविधान दिवस पर उद्देशिका का सामूहिक वाचन कृषि उन्नत योजना:धान का उचित मूल्य मिलने से किसानों के चेहरे पर आई खुशी, शासन की व्यवस्था के प्रति जताया आभार 15 मिनट पहले कृषि उन्नत योजना:धान का उचित मूल्य मिलने से किसानों के चेहरे पर आई खुशी, शासन की व्यवस्था के प्रति जताया आभार छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी 30 मिनट पहले छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी DA में 3% बढ़ोतरी के बाद कर्मचारियों को वेतन-पेंशन बढ़ने का इंतजार, कब आएगी नई सिफारिश? 42 मिनट पहले DA में 3% बढ़ोतरी के बाद कर्मचारियों को वेतन-पेंशन बढ़ने का इंतजार, कब आएगी नई सिफारिश? बिहान से बदली गायत्री की जिंदगी, खेती और मछली पालन से बनीं लखपति दीदी 45 मिनट पहले बिहान से बदली गायत्री की जिंदगी, खेती और मछली पालन से बनीं लखपति दीदी गांव में ही खुला धान खरीदी केन्द्र, काकरवाड़ा के किसानों की राह हुई आसान 1 घंटे पहले गांव में ही खुला धान खरीदी केन्द्र, काकरवाड़ा के किसानों की राह हुई आसान Gen Z की प्लेलिस्ट में जरूर होने चाहिए किशोर कुमार के ये 10 सदाबहार गाने 1 घंटे पहले Gen Z की प्लेलिस्ट में जरूर होने चाहिए किशोर कुमार के ये 10 सदाबहार गाने सेवा सेतु बना सुशासन का माध्यम, हेमंत कुमार को आवेदन के दिन ही मिला आय प्रमाण पत्र 1 घंटे पहले सेवा सेतु बना सुशासन का माध्यम, हेमंत कुमार को आवेदन के दिन ही मिला आय प्रमाण पत्र ऑफलाइन टोकन से धान बेचना हुआ आसान, किसान हीरा सिंह ने की खरीदी व्यवस्था की सराहना 1 घंटे पहले ऑफलाइन टोकन से धान बेचना हुआ आसान, किसान हीरा सिंह ने की खरीदी व्यवस्था की सराहना घर बैठे ऑनलाइन टोकन से धान बेचना हुआ आसान, किसान रामलखन ने की खरीदी व्यवस्था की सराहना 1 घंटे पहले घर बैठे ऑनलाइन टोकन से धान बेचना हुआ आसान, किसान रामलखन ने की खरीदी व्यवस्था की सराहना 241 ओवर गेंदबाजी के बाद टीम इंडिया की बढ़ी मुश्किलें, दूसरे टेस्ट में सिराज की वापसी संभव 1 घंटे पहले 241 ओवर गेंदबाजी के बाद टीम इंडिया की बढ़ी मुश्किलें, दूसरे टेस्ट में सिराज की वापसी संभव 26/11 की बरसी पर मुंबई को बम धमाके की धमकी, अमिताभ का जलसा और दिलजीत का कॉन्सर्ट निशाने पर 1 घंटे पहले 26/11 की बरसी पर मुंबई को बम धमाके की धमकी, अमिताभ का जलसा और दिलजीत का कॉन्सर्ट निशाने पर आईपीएल और टीम इंडिया में नहीं मिला मौका, बाबा अपराजित ने क्रिकेट को कहा अलविदा 1 घंटे पहले आईपीएल और टीम इंडिया में नहीं मिला मौका, बाबा अपराजित ने क्रिकेट को कहा अलविदा सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, पैकेटबंद फूड पर चेतावनी लेबल लगाना होगा अनिवार्य 1 घंटे पहले सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, पैकेटबंद फूड पर चेतावनी लेबल लगाना होगा अनिवार्य संविधान गौरव दिवस पर अमित शाह का संदेश, बोले- संविधान की भावना समझना जरूरी 1 घंटे पहले संविधान गौरव दिवस पर अमित शाह का संदेश, बोले- संविधान की भावना समझना जरूरी ग्राम पथराई की पट्टे से संबंधित भूमि की जांच, 10 दिसंबर को होगी सुनवाई 2 घंटे पहले ग्राम पथराई की पट्टे से संबंधित भूमि की जांच, 10 दिसंबर को होगी सुनवाई निर्माण श्रमिकों एवं उनके आश्रितों को मिलेगा रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण 2 घंटे पहले निर्माण श्रमिकों एवं उनके आश्रितों को मिलेगा रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण 324 दवाओं और कॉस्मेटिक के सैंपल फेल, पाकिस्तान में बनी क्रीम भी गुणवत्ता जांच में निकली घटिया 2 घंटे पहले 324 दवाओं और कॉस्मेटिक के सैंपल फेल, पाकिस्तान में बनी क्रीम भी गुणवत्ता जांच में निकली घटिया पीएम सूर्य घर योजना से कमल सेठिया के घर रोशन हुआ सौर ऊर्जा का उजाला, बिजली बिल में मिलेगी बड़ी राहत 2 घंटे पहले पीएम सूर्य घर योजना से कमल सेठिया के घर रोशन हुआ सौर ऊर्जा का उजाला, बिजली बिल में मिलेगी बड़ी राहत संविधान दिवस पर कलेक्ट्रेट के टाउनहॉल में हुआ संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन 2 घंटे पहले संविधान दिवस पर कलेक्ट्रेट के टाउनहॉल में हुआ संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन
Chhattisgarh

कृषि उन्नत योजना:धान का उचित मूल्य मिलने से किसानों के चेहरे पर आई खुशी, शासन की व्यवस्था के प्रति जताया आभार

पोटियाडीह धान उपार्जन केंद्र से जुड़े दो किसानों को धान का मिला 3,709 रुपये प्रति क्विंटल का कुल मूल्य, बोनस राशि से बढ़ा आर्थिक संबल धमतरी, 26 नवंबर 2026 किसानों को उनकी उपज का उचित...

कृषि उन्नत योजना:धान का उचित मूल्य मिलने से किसानों के चेहरे पर आई खुशी, शासन की व्यवस्था के प्रति जताया आभार

इम्पेक्ट न्यूज। धमतरी। पोटियाडीह धान उपार्जन केंद्र से जुड़े दो किसानों को धान का मिला 3,709 रुपये प्रति क्विंटल का कुल मूल्य, बोनस राशि से बढ़ा आर्थिक संबल

धमतरी, 26 नवंबर 2026

किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने और कृषि को लाभकारी बनाने के उद्देश्य से राज्य शासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों का सकारात्मक परिणाम किसानों के जीवन में दिखाई देने लगा है। इसी क्रम में धमतरी जिले के पोटियाडीह धान उपार्जन केंद्र से जुड़े दो किसान चुम्मन लाल एवं श्रीमती वेदबाई मुजगन ( पति-पत्नी) ने धान की बिक्री के माध्यम से बेहतर आर्थिक लाभ प्राप्त किया है।

दोनों किसानों ने अपनी उपज का 26.90 क्विंटल गोल्डन धान राइस मिल में विक्रय कर 3,050 रुपये प्रति क्विंटल की दर से राशि राशि प्राप्त राशि एवं कृषि उन्नत योजना अंतर्गत आदान सहायता मिलने वाली 659 रुपये प्रति क्विंटल की राशि को जोड़ने पर उन्हें कुल 3,709 रुपये प्रति क्विंटल का आर्थिक लाभ प्राप्त हुआ। श्री लाल ने 20.90 क्विंटल एवं श्रीमती वेदबाई ने 6.00 क्विंटल धान बेचा है ।

मालूम हो कि छत्तीसगढ़ शासन की कृषक उन्नति योजना के तहत खरीफ वर्ष 2026-27 से पात्र किसानों को 13,839 रुपये प्रति एकड़ आदान सहायता राशि सीधे उनके आधार लिंक्ड बैंक खाते में दी जा रही है। यदि किसान प्रति एकड़ 21 क्विंटल से कम धान बेचते हैं, तब भी उन्हें सत्यापित बोए गए रकबे के आधार पर पूरी आदान सहायता राशि दी जाती है । दोनों किसानों ने बताया कि खेती-किसानी में लागत लगातार एक महत्वपूर्ण विषय रही है।

ऐसे में शासन द्वारा धान उत्पादक किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य दिलाने के साथ आदान सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था किसानों के लिए काफी लाभकारी सिद्ध हो रही है। धान विक्रय से प्राप्त नकद राशि और आदान सहायता की राशि से खेती की आगामी जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी। इससे कृषि कार्यों के प्रति भरोसा और उत्साह भी बढ़ा है।

किसान श्री लाल एवं श्रीमती वेदबाई मुजगन ने इस व्यवस्था पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की किसान हितैषी नीतियों से किसानों को आर्थिक संबल मिल रहा है। आदान सहायता योजना के माध्यम से मिलने वाली अतिरिक्त राशि खेती की लागत की भरपाई करने और आगामी कृषि कार्यों की तैयारी में उपयोगी साबित होगी। उन्होंने कहा कि किसानों की मेहनत का उचित मूल्य सुनिश्चित करने की दिशा में राज्य सरकार की यह पहल सराहनीय है।

दोनों किसानों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा कि किसान हितों को प्राथमिकता देते हुए शासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों से कृषि क्षेत्र को नई मजबूती मिल रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री एवं राज्य शासन को धन्यवाद देते हुए धान खरीदी व्यवस्था से जुड़े समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रति भी कृतज्ञता व्यक्त की।

किसानों का कहना है कि शासन की योजनाओं का लाभ मिलने से न केवल आर्थिक राहत मिलती है, बल्कि खेती को लेकर सकारात्मक सोच और भविष्य के प्रति विश्वास भी मजबूत होता है। किसानों ने उम्मीद जताई कि इसी तरह किसान हितैषी योजनाओं और सहयोगात्मक व्यवस्था से कृषि क्षेत्र निरंतर समृद्ध होगा तथा किसानों की आर्थिक स्थिति और सुदृढ़ बनेगी। // पाराशर//