गुरुवार, 26 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी 6 मिनट पहले छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी DA में 3% बढ़ोतरी के बाद कर्मचारियों को वेतन-पेंशन बढ़ने का इंतजार, कब आएगी नई सिफारिश? 19 मिनट पहले DA में 3% बढ़ोतरी के बाद कर्मचारियों को वेतन-पेंशन बढ़ने का इंतजार, कब आएगी नई सिफारिश? बिहान से बदली गायत्री की जिंदगी, खेती और मछली पालन से बनीं लखपति दीदी 21 मिनट पहले बिहान से बदली गायत्री की जिंदगी, खेती और मछली पालन से बनीं लखपति दीदी गांव में ही खुला धान खरीदी केन्द्र, काकरवाड़ा के किसानों की राह हुई आसान 37 मिनट पहले गांव में ही खुला धान खरीदी केन्द्र, काकरवाड़ा के किसानों की राह हुई आसान Gen Z की प्लेलिस्ट में जरूर होने चाहिए किशोर कुमार के ये 10 सदाबहार गाने 48 मिनट पहले Gen Z की प्लेलिस्ट में जरूर होने चाहिए किशोर कुमार के ये 10 सदाबहार गाने सेवा सेतु बना सुशासन का माध्यम, हेमंत कुमार को आवेदन के दिन ही मिला आय प्रमाण पत्र 51 मिनट पहले सेवा सेतु बना सुशासन का माध्यम, हेमंत कुमार को आवेदन के दिन ही मिला आय प्रमाण पत्र ऑफलाइन टोकन से धान बेचना हुआ आसान, किसान हीरा सिंह ने की खरीदी व्यवस्था की सराहना 51 मिनट पहले ऑफलाइन टोकन से धान बेचना हुआ आसान, किसान हीरा सिंह ने की खरीदी व्यवस्था की सराहना घर बैठे ऑनलाइन टोकन से धान बेचना हुआ आसान, किसान रामलखन ने की खरीदी व्यवस्था की सराहना 52 मिनट पहले घर बैठे ऑनलाइन टोकन से धान बेचना हुआ आसान, किसान रामलखन ने की खरीदी व्यवस्था की सराहना 241 ओवर गेंदबाजी के बाद टीम इंडिया की बढ़ी मुश्किलें, दूसरे टेस्ट में सिराज की वापसी संभव 52 मिनट पहले 241 ओवर गेंदबाजी के बाद टीम इंडिया की बढ़ी मुश्किलें, दूसरे टेस्ट में सिराज की वापसी संभव 26/11 की बरसी पर मुंबई को बम धमाके की धमकी, अमिताभ का जलसा और दिलजीत का कॉन्सर्ट निशाने पर 1 घंटे पहले 26/11 की बरसी पर मुंबई को बम धमाके की धमकी, अमिताभ का जलसा और दिलजीत का कॉन्सर्ट निशाने पर आईपीएल और टीम इंडिया में नहीं मिला मौका, बाबा अपराजित ने क्रिकेट को कहा अलविदा 1 घंटे पहले आईपीएल और टीम इंडिया में नहीं मिला मौका, बाबा अपराजित ने क्रिकेट को कहा अलविदा सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, पैकेटबंद फूड पर चेतावनी लेबल लगाना होगा अनिवार्य 1 घंटे पहले सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, पैकेटबंद फूड पर चेतावनी लेबल लगाना होगा अनिवार्य संविधान गौरव दिवस पर अमित शाह का संदेश, बोले- संविधान की भावना समझना जरूरी 1 घंटे पहले संविधान गौरव दिवस पर अमित शाह का संदेश, बोले- संविधान की भावना समझना जरूरी ग्राम पथराई की पट्टे से संबंधित भूमि की जांच, 10 दिसंबर को होगी सुनवाई 1 घंटे पहले ग्राम पथराई की पट्टे से संबंधित भूमि की जांच, 10 दिसंबर को होगी सुनवाई निर्माण श्रमिकों एवं उनके आश्रितों को मिलेगा रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण 1 घंटे पहले निर्माण श्रमिकों एवं उनके आश्रितों को मिलेगा रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण 324 दवाओं और कॉस्मेटिक के सैंपल फेल, पाकिस्तान में बनी क्रीम भी गुणवत्ता जांच में निकली घटिया 2 घंटे पहले 324 दवाओं और कॉस्मेटिक के सैंपल फेल, पाकिस्तान में बनी क्रीम भी गुणवत्ता जांच में निकली घटिया पीएम सूर्य घर योजना से कमल सेठिया के घर रोशन हुआ सौर ऊर्जा का उजाला, बिजली बिल में मिलेगी बड़ी राहत 2 घंटे पहले पीएम सूर्य घर योजना से कमल सेठिया के घर रोशन हुआ सौर ऊर्जा का उजाला, बिजली बिल में मिलेगी बड़ी राहत संविधान दिवस पर कलेक्ट्रेट के टाउनहॉल में हुआ संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन 2 घंटे पहले संविधान दिवस पर कलेक्ट्रेट के टाउनहॉल में हुआ संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन ऑनलाइन टोकन व्यवस्था बनी किसानों के लिए राहत, घर बैठे टोकन से धान बेचना हुआ आसान 2 घंटे पहले ऑनलाइन टोकन व्यवस्था बनी किसानों के लिए राहत, घर बैठे टोकन से धान बेचना हुआ आसान पीएम जनमन योजना से पहाड़ी कोरवा परिवारों के घरों में पहुंची सौर ऊर्जा की रोशनी 2 घंटे पहले पीएम जनमन योजना से पहाड़ी कोरवा परिवारों के घरों में पहुंची सौर ऊर्जा की रोशनी
मनोरंजन

26/11 की बरसी पर मुंबई को बम धमाके की धमकी, अमिताभ का जलसा और दिलजीत का कॉन्सर्ट निशाने पर

26/11 की बरसी पर मुंबई को बम धमाके की धमकी, अमिताभ का जलसा और दिलजीत का कॉन्सर्ट निशाने पर

26/11 मुंबई आतंकी हमलों की 18वीं बरसी के दिन मायानगरी मुंबई को एक बार फिर दहलाने की धमकी मिली है. गुरुवार को मिले एक धमकी भरे ईमेल में बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के बंगले 'जलसा', बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) मुख्यालय स्थित मेयर के दफ्तर और शहर की कई अहम जगहों को बम से उड़ाने की बात कही गई है.

हालांकि हाल के हफ्तों में 'जलसा' और BMC मुख्यालय को पहले भी ऐसी धमकियां मिल चुकी हैं, लेकिन इस बार ईमेल भेजने वाले ने पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के मुंबई में होने वाले कॉन्सर्ट को भी सीधे तौर पर निशाने पर लिया है.

दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट निशाने पर
धमकी भरे ईमेल में साफ तौर पर 27 नवंबर, शुक्रवार को महालक्ष्मी रेस कोर्स में होने वाले दिलजीत दोसांझ के शो पर हमले की चेतावनी दी गई है. यह मेल मुंबई की मेयर ऋतु तावड़े और BMC कमिश्नर अश्विनी भिड़े को संबोधित करते हुए भेजा गया है, जिसमें मुंबई के मेट्रो रेल नेटवर्क को भी निशाना बनाने की धमकी दी गई है.

ग्रेनेड हमले की चेतावनी
इस ईमेल में खालिस्तान और 1984 के सिख-विरोधी दंगों का हवाला दिया गया है. मेल भेजने वाले ने 'बब्बर खालसा (परमार-कनाडा)' और 'खालिस्तान नेशनल आर्मी' का नाम लेते हुए चेतावनी दी है कि अगर मुंबई में दिलजीत का कॉन्सर्ट आयोजित हुआ, तो पूरे शहर में लगातार 30 दिनों तक ग्रेनेड हमले किए जाएंगे.

बेंगलुरु शो को भी मिली थी धमकी
मुंबई से पहले दिलजीत दोसांझ के बेंगलुरु कॉन्सर्ट को लेकर भी ऐसी ही धमकी सामने आ चुकी है. महज दो दिन पहले एक ईमेल के जरिए 29 नवंबर को बेंगलुरु के मदावारा स्थित NICE ग्राउंड्स में होने वाले दिलजीत के शो के दौरान IED (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) से धमाका करने की धमकी दी गई थी.

12 नवंबर को भी जारी हुआ था हाई अलर्ट
यह पहला मौका नहीं है जब अमिताभ बच्चन के घर और मुंबई की बड़ी जगहों को इस तरह की धमकी मिली हो. इससे पहले इसी महीने 12 नवंबर को भी एक धमकी भरे ईमेल के बाद मुंबई के अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रखा गया था. उस मेल में छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे, महालक्ष्मी स्टेडियम, मेयर के कार्यालय, अमिताभ बच्चन के बंगले 'जलसा' और पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की एक शाखा में बम धमाके करने की बात कही गई थी.