गुरुवार, 26 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
बिहान से बदली गायत्री की जिंदगी, खेती और मछली पालन से बनीं लखपति दीदी 1 मिनट पहले बिहान से बदली गायत्री की जिंदगी, खेती और मछली पालन से बनीं लखपति दीदी गांव में ही खुला धान खरीदी केन्द्र, काकरवाड़ा के किसानों की राह हुई आसान 16 मिनट पहले गांव में ही खुला धान खरीदी केन्द्र, काकरवाड़ा के किसानों की राह हुई आसान सेवा सेतु बना सुशासन का माध्यम, हेमंत कुमार को आवेदन के दिन ही मिला आय प्रमाण पत्र 31 मिनट पहले सेवा सेतु बना सुशासन का माध्यम, हेमंत कुमार को आवेदन के दिन ही मिला आय प्रमाण पत्र ऑफलाइन टोकन से धान बेचना हुआ आसान, किसान हीरा सिंह ने की खरीदी व्यवस्था की सराहना 31 मिनट पहले ऑफलाइन टोकन से धान बेचना हुआ आसान, किसान हीरा सिंह ने की खरीदी व्यवस्था की सराहना घर बैठे ऑनलाइन टोकन से धान बेचना हुआ आसान, किसान रामलखन ने की खरीदी व्यवस्था की सराहना 31 मिनट पहले घर बैठे ऑनलाइन टोकन से धान बेचना हुआ आसान, किसान रामलखन ने की खरीदी व्यवस्था की सराहना सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, पैकेटबंद फूड पर चेतावनी लेबल लगाना होगा अनिवार्य 59 मिनट पहले सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, पैकेटबंद फूड पर चेतावनी लेबल लगाना होगा अनिवार्य संविधान गौरव दिवस पर अमित शाह का संदेश, बोले- संविधान की भावना समझना जरूरी 59 मिनट पहले संविधान गौरव दिवस पर अमित शाह का संदेश, बोले- संविधान की भावना समझना जरूरी ग्राम पथराई की पट्टे से संबंधित भूमि की जांच, 10 दिसंबर को होगी सुनवाई 1 घंटे पहले ग्राम पथराई की पट्टे से संबंधित भूमि की जांच, 10 दिसंबर को होगी सुनवाई निर्माण श्रमिकों एवं उनके आश्रितों को मिलेगा रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण 1 घंटे पहले निर्माण श्रमिकों एवं उनके आश्रितों को मिलेगा रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण 324 दवाओं और कॉस्मेटिक के सैंपल फेल, पाकिस्तान में बनी क्रीम भी गुणवत्ता जांच में निकली घटिया 1 घंटे पहले 324 दवाओं और कॉस्मेटिक के सैंपल फेल, पाकिस्तान में बनी क्रीम भी गुणवत्ता जांच में निकली घटिया पीएम सूर्य घर योजना से कमल सेठिया के घर रोशन हुआ सौर ऊर्जा का उजाला, बिजली बिल में मिलेगी बड़ी राहत 1 घंटे पहले पीएम सूर्य घर योजना से कमल सेठिया के घर रोशन हुआ सौर ऊर्जा का उजाला, बिजली बिल में मिलेगी बड़ी राहत संविधान दिवस पर कलेक्ट्रेट के टाउनहॉल में हुआ संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन 1 घंटे पहले संविधान दिवस पर कलेक्ट्रेट के टाउनहॉल में हुआ संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन ऑनलाइन टोकन व्यवस्था बनी किसानों के लिए राहत, घर बैठे टोकन से धान बेचना हुआ आसान 1 घंटे पहले ऑनलाइन टोकन व्यवस्था बनी किसानों के लिए राहत, घर बैठे टोकन से धान बेचना हुआ आसान पीएम जनमन योजना से पहाड़ी कोरवा परिवारों के घरों में पहुंची सौर ऊर्जा की रोशनी 2 घंटे पहले पीएम जनमन योजना से पहाड़ी कोरवा परिवारों के घरों में पहुंची सौर ऊर्जा की रोशनी जल जीवन मिशन के कार्यों का विद्यार्थियों ने किया शैक्षणिक भ्रमण 2 घंटे पहले जल जीवन मिशन के कार्यों का विद्यार्थियों ने किया शैक्षणिक भ्रमण सेवा सेतु केंद्र बना ग्रामीणों के लिए सुविधाओं का सेतु, यमुना मंडावी को 15 दिनों में मिले जाति एवं निवास प्रमाण पत्र 2 घंटे पहले सेवा सेतु केंद्र बना ग्रामीणों के लिए सुविधाओं का सेतु, यमुना मंडावी को 15 दिनों में मिले जाति एवं निवास प्रमाण पत्र रणबीर कपूर की रामायण ने रचा इतिहास, ऑस्कर की टॉप 20 फिल्मों में बनाई जगह 2 घंटे पहले रणबीर कपूर की रामायण ने रचा इतिहास, ऑस्कर की टॉप 20 फिल्मों में बनाई जगह गांव में ही खुला धान खरीदी केन्द्र, किसानों की राह हुई आसान 2 घंटे पहले गांव में ही खुला धान खरीदी केन्द्र, किसानों की राह हुई आसान एसएसआर-2026 के तहत राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की द्वितीय साप्ताहिक बैठक आयोजित 2 घंटे पहले एसएसआर-2026 के तहत राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की द्वितीय साप्ताहिक बैठक आयोजित मुख्यमंत्री की मंशानुरूप सेवा सेतु अभियान से ग्रामीण युवाओं को मिल रही शासकीय सेवाओं की सुविधा, पूजा को मिला जाति एवं आय प्रमाण पत्र 2 घंटे पहले मुख्यमंत्री की मंशानुरूप सेवा सेतु अभियान से ग्रामीण युवाओं को मिल रही शासकीय सेवाओं की सुविधा, पूजा को मिला जाति एवं आय प्रमाण पत्र
Chhattisgarh

गांव में ही खुला धान खरीदी केन्द्र, काकरवाड़ा के किसानों की राह हुई आसान

काकरवाड़ा में नवीन उपार्जन केन्द्र शुरू होने से किसानों में उत्साह, परिवहन और धान विक्रय हेतु मिली सुविधा रायपुर, 26 नवंबर 2026 बस्तर जिले के जगदलपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम काकरवाड़ा में नवीन धान उपार्जन केन्द्र...

गांव में ही खुला धान खरीदी केन्द्र, काकरवाड़ा के किसानों की राह हुई आसान

इम्पेक्ट न्यूज। रायपुर। काकरवाड़ा में नवीन उपार्जन केन्द्र शुरू होने से किसानों में उत्साह, परिवहन और धान विक्रय हेतु मिली सुविधा

रायपुर, 26 नवंबर 2026

बस्तर जिले के जगदलपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम काकरवाड़ा में नवीन धान उपार्जन केन्द्र शुरू होने से क्षेत्र के किसानों के चेहरे पर खुशी नजर आने लगी है। अब किसानों को अपनी मेहनत से उपजाए धान को बेचने के लिए दूर के उपार्जन केन्द्रों तक नहीं जाना पड़ रहा है। घर और गांव के समीप ही धान खरीदी की सुविधा मिलने से न केवल परिवहन की परेशानी कम हुई है, बल्कि समय और श्रम की भी बचत हो रही है। इस नवीन केन्द्र से टोंडापाल, काकरवाड़ा एवं बिरनपाल ग्राम पंचायतों के किसान लाभान्वित हो रहे हैं।

काकरवाड़ा धान उपार्जन केन्द्र में कुल 289 किसानों ने पंजीयन कराया है। यहां अब तक 10 किसानों से 724 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है। नवीन उपार्जन केन्द्र शुरू होने से किसानों को मिली सुविधा का अनुभव साझा करते हुए काकरवाड़ा निवासी किसान धनसिंह नाग बताते हैं कि पहले उन्हें अपना धान बेचने के लिए गांव से करीब 6 किलोमीटर दूर जमावाड़ा धान खरीदी केन्द्र जाना पड़ता था।

टोकन कटवाने से लेकर धान के परिवहन और तौल तक उसकी देखरेख के लिए कई बार रात में भी रुकना पड़ता था। इससे समय और श्रम के साथ अतिरिक्त परेशानियों का सामना करना पड़ता था। इस वर्ष वे अपना 63 क्विंटल धान बेचने काकरवाड़ा के नवीन उपार्जन केन्द्र पहुंचे हैं। वे कहते हैं कि अब गांव में ही धान खरीदी केन्द्र शुरू हो जाने से हम किसानों को बहुत बड़ी राहत मिली है।

इसी तरह ग्राम चिलकुटी निवासी किसान टीकाराम सेठिया भी नवीन धान उपार्जन केन्द्र की सुविधा से खुश हैं। वे यहां अपना 148 क्विंटल धान विक्रय करने पहुंचे। उनका कहना है कि पहले की तुलना में अब धान बेचने की प्रक्रिया काफी आसान हो गई है। नवीन केन्द्र में भी किसानों की सुविधाओं का ध्यान रखा गया है। यहां पेयजल और शौचालय जैसी बुनियादी व्यवस्थाएं उपलब्ध हैं, जिससे किसानों को खरीदी के दौरान सहूलियत मिल रही है।

दोनों किसानों ने राज्य शासन की कृषक उन्नति योजना के तहत प्रति एकड़ 13,839 रुपए की आदान सहायता प्रदान किए जाने की पहल की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि शासन की यह पहल किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने और खेती-किसानी को लाभकारी बनाने की दिशा में संवेदनशील एवं किसान हितैषी कदम है।

11288/राठौर /गोपाल