बुधवार, 25 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
पीएम सूर्य घर योजना से चितालंका निवासी मनोज कुमार के घर रोशन, बिजली बिल से मिली राहत 8 मिनट पहले पीएम सूर्य घर योजना से चितालंका निवासी मनोज कुमार के घर रोशन, बिजली बिल से मिली राहत सारंगढ़-बिलाईगढ़ : ड्रोन दीदी योजना से महिलाओं को मिलेगी नई उड़ान, प्रशिक्षण के लिए जिले की 10 प्रतिभागियों का पहला बैच रायपुर रवाना 8 मिनट पहले सारंगढ़-बिलाईगढ़ : ड्रोन दीदी योजना से महिलाओं को मिलेगी नई उड़ान, प्रशिक्षण के लिए जिले की 10 प्रतिभागियों का पहला बैच रायपुर रवाना रिंकू सिंह-प्रिया सरोज की शाही शादी, PM मोदी-CM योगी समेत 2000 मेहमानों को न्योता 45 मिनट पहले रिंकू सिंह-प्रिया सरोज की शाही शादी, PM मोदी-CM योगी समेत 2000 मेहमानों को न्योता बिहान योजना से बदली गायत्री की जिंदगी, विभिन्न आजीविका गतिविधियों से बनीं ‘लखपति दीदी’ 1 घंटे पहले बिहान योजना से बदली गायत्री की जिंदगी, विभिन्न आजीविका गतिविधियों से बनीं ‘लखपति दीदी’ मोबाइल से घर बैठे टोकन, समिति में धान विक्रय की बेहतर सुविधा से किसानों को मिल रही राहत, बिचौलियों से मिली मुक्ति 1 घंटे पहले मोबाइल से घर बैठे टोकन, समिति में धान विक्रय की बेहतर सुविधा से किसानों को मिल रही राहत, बिचौलियों से मिली मुक्ति भोपाल में भारत-जापान की भिड़ंत, जीत के साथ लीग चरण खत्म करना चाहेगी मेजबान टीम 1 घंटे पहले भोपाल में भारत-जापान की भिड़ंत, जीत के साथ लीग चरण खत्म करना चाहेगी मेजबान टीम आतंकवादी हमलों के लिए नई तकनीक अपना रहे आतंकी, भारत ने दुनिया को किया आगाह 1 घंटे पहले आतंकवादी हमलों के लिए नई तकनीक अपना रहे आतंकी, भारत ने दुनिया को किया आगाह मानसून सत्र का सत्रावसान नहीं हुआ, शीत सत्र का नोटिफिकेशन भी अटका 2 घंटे पहले मानसून सत्र का सत्रावसान नहीं हुआ, शीत सत्र का नोटिफिकेशन भी अटका अर्जुन कपूर की जिंदगी में फिर प्यार की एंट्री? 10 साल छोटी हसीना साहिबा बाली संग जुड़ा नाम 2 घंटे पहले अर्जुन कपूर की जिंदगी में फिर प्यार की एंट्री? 10 साल छोटी हसीना साहिबा बाली संग जुड़ा नाम रक्तदान-महादान पीटीएस लालबाग में जवानों ने किया रक्तदान 2 घंटे पहले रक्तदान-महादान पीटीएस लालबाग में जवानों ने किया रक्तदान जगदलपुर नगर पालिक निगम द्वारा सार्वजनिक व सामुदायिक शौचालयों का विशेष ऑडिट अभियान शुरू 3 घंटे पहले जगदलपुर नगर पालिक निगम द्वारा सार्वजनिक व सामुदायिक शौचालयों का विशेष ऑडिट अभियान शुरू जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक 2026 का भव्य शुभारंभ 3 घंटे पहले जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक 2026 का भव्य शुभारंभ वॉर 2 की असफलता पर पहली बार बोले अयान मुखर्जी, बताया किसकी थी फिल्म की कहानी 3 घंटे पहले वॉर 2 की असफलता पर पहली बार बोले अयान मुखर्जी, बताया किसकी थी फिल्म की कहानी हर बच्चे के बेहतर बचपन की सीख : गुजरात के नन्द घरों का अवलोकन करने पहुंचीं मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े 3 घंटे पहले हर बच्चे के बेहतर बचपन की सीख : गुजरात के नन्द घरों का अवलोकन करने पहुंचीं मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े NDA में शामिल हुई शिरोमणि अकाली दल, लोकसभा में गठबंधन की संख्या 320 के पार 3 घंटे पहले NDA में शामिल हुई शिरोमणि अकाली दल, लोकसभा में गठबंधन की संख्या 320 के पार सपा के पांच उम्मीदवारों के ऐलान पर भड़के इमरान मसूद, गठबंधन की गंभीरता पर उठाए सवाल 4 घंटे पहले सपा के पांच उम्मीदवारों के ऐलान पर भड़के इमरान मसूद, गठबंधन की गंभीरता पर उठाए सवाल पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति 4 घंटे पहले पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति IPL ऑक्शन में बेन स्टोक्स की एंट्री, 12 बांग्लादेशी खिलाड़ी भी नीलामी में शामिल 5 घंटे पहले IPL ऑक्शन में बेन स्टोक्स की एंट्री, 12 बांग्लादेशी खिलाड़ी भी नीलामी में शामिल शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 1500 अंक चढ़ा, निफ्टी 25,790 के करीब 5 घंटे पहले शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 1500 अंक चढ़ा, निफ्टी 25,790 के करीब सऊदी एयर डिफेंस ने हूतियों के 209 हवाई हमले हवा में नाकाम किए 5 घंटे पहले सऊदी एयर डिफेंस ने हूतियों के 209 हवाई हमले हवा में नाकाम किए
Chhattisgarh

सारंगढ़-बिलाईगढ़ : ड्रोन दीदी योजना से महिलाओं को मिलेगी नई उड़ान, प्रशिक्षण के लिए जिले की 10 प्रतिभागियों का पहला बैच रायपुर रवाना

ड्रोन दीदी योजना से महिलाओं को मिलेगी नई उड़ान, प्रशिक्षण के लिए जिले की 10 प्रतिभागियों का पहला बैच रायपुर रवाना जिला पंचायत सीईओ ऋषिकेश तिवारी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना DGCA प्रमाणित संस्थान...

सारंगढ़-बिलाईगढ़ : ड्रोन दीदी योजना से महिलाओं को मिलेगी नई उड़ान, प्रशिक्षण के लिए जिले की 10 प्रतिभागियों का पहला बैच रायपुर रवाना

इम्पेक्ट न्यूज। सारंगढ़-बिलाईगढ़। ड्रोन दीदी योजना से महिलाओं को मिलेगी नई उड़ान, प्रशिक्षण के लिए जिले की 10 प्रतिभागियों का पहला बैच रायपुर रवाना

जिला पंचायत सीईओ ऋषिकेश तिवारी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

DGCA प्रमाणित संस्थान में प्राप्त करेंगी ड्रोन संचालन का प्रशिक्षण

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 25 नवंबर 2026

महिलाओं को आधुनिक कृषि तकनीक से जोड़ने, उन्हें आत्मनिर्भर बनाने तथा कृषि क्षेत्र में नई तकनीकों के उपयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिले में ड्रोन दीदी योजना के तहत महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। इसी कड़ी में कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू के निर्देशानुसार बुधवार को सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले की 10 महिला प्रतिभागियों के प्रथम बैच को ड्रोन दीदी प्रशिक्षण के लिए रायपुर रवाना किया गया।

इस अवसर पर सारंगढ़ स्थित रेस्ट हाउस (सर्किट हाउस) से जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री तिवारी ने हरी झंडी दिखाकर प्रशिक्षणार्थियों के वाहन को रवाना किया। जिले की इन 10 प्रतिभागियों को रायपुर स्थित डीजीसीए (DGCA) से प्रमाणित आरपीटीओ (RPTO) संस्थान द्वारा ड्रोन संचालन का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को ड्रोन के संचालन, उसके तकनीकी उपयोग, रखरखाव तथा कृषि कार्यों में ड्रोन के प्रभावी इस्तेमाल से संबंधित आवश्यक जानकारी एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके माध्यम से महिलाएं आधुनिक कृषि पद्धतियों से जुड़कर खेती-किसानी के कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकेंगी। साथ ही भविष्य में ड्रोन के माध्यम से खेतों में उर्वरक एवं कीटनाशकों के छिड़काव जैसी सेवाएं प्रदान कर स्वरोजगार और आय के नए अवसर भी विकसित कर सकेंगी।

ड्रोन दीदी पहल का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को तकनीकी रूप से दक्ष बनाकर उन्हें रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ना है। इससे न केवल महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीक के विस्तार को भी गति मिलेगी।

इस अवसर पर रवि कुमार, रवि यादव एवं कृषि विभाग से जेपी गुप्ता सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

समाचार क्रमांक-1096/गुलाब डड़सेना