बुधवार, 25 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
सपा के पांच उम्मीदवारों के ऐलान पर भड़के इमरान मसूद, गठबंधन की गंभीरता पर उठाए सवाल 16 मिनट पहले सपा के पांच उम्मीदवारों के ऐलान पर भड़के इमरान मसूद, गठबंधन की गंभीरता पर उठाए सवाल पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति 47 मिनट पहले पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति IPL ऑक्शन में बेन स्टोक्स की एंट्री, 12 बांग्लादेशी खिलाड़ी भी नीलामी में शामिल 58 मिनट पहले IPL ऑक्शन में बेन स्टोक्स की एंट्री, 12 बांग्लादेशी खिलाड़ी भी नीलामी में शामिल शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 1500 अंक चढ़ा, निफ्टी 25,790 के करीब 1 घंटे पहले शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 1500 अंक चढ़ा, निफ्टी 25,790 के करीब सऊदी एयर डिफेंस ने हूतियों के 209 हवाई हमले हवा में नाकाम किए 1 घंटे पहले सऊदी एयर डिफेंस ने हूतियों के 209 हवाई हमले हवा में नाकाम किए सरकारी जांच में खुलासा, देश में 13.5 प्रतिशत अपात्र लोग उठा रहे मुफ्त राशन का लाभ 2 घंटे पहले सरकारी जांच में खुलासा, देश में 13.5 प्रतिशत अपात्र लोग उठा रहे मुफ्त राशन का लाभ आज शुरू होगा ‘समावेश’ और ई-अनुदान पोर्टल, सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की प्रक्रिया में होगी सुविधा 2 घंटे पहले आज शुरू होगा ‘समावेश’ और ई-अनुदान पोर्टल, सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की प्रक्रिया में होगी सुविधा देश में पहली बार ATM निकासी से आगे निकला क्रेडिट कार्ड से खर्च, ₹2.4 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा 2 घंटे पहले देश में पहली बार ATM निकासी से आगे निकला क्रेडिट कार्ड से खर्च, ₹2.4 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा असम ट्रिपल मर्डर केस के दो आरोपी एनकाउंटर में घायल, ऑनलाइन गेमिंग में 4 लाख हारने के बाद दिया था वारदात को अंजाम 2 घंटे पहले असम ट्रिपल मर्डर केस के दो आरोपी एनकाउंटर में घायल, ऑनलाइन गेमिंग में 4 लाख हारने के बाद दिया था वारदात को अंजाम PF निकालने का तरीका बदलेगा, अब UPI से खाते में आएगा पैसा, जानें EPFO का नया प्लान 2 घंटे पहले PF निकालने का तरीका बदलेगा, अब UPI से खाते में आएगा पैसा, जानें EPFO का नया प्लान मुंबई के रियल एस्टेट बाजार पर विदेशी निवेशकों का भरोसा, सात गुना बढ़ा निवेश 3 घंटे पहले मुंबई के रियल एस्टेट बाजार पर विदेशी निवेशकों का भरोसा, सात गुना बढ़ा निवेश मोदी सरकार के कार्यकाल में गरीबी दर में बड़ी गिरावट, 49.60 करोड़ लोगों को मिली राहत 3 घंटे पहले मोदी सरकार के कार्यकाल में गरीबी दर में बड़ी गिरावट, 49.60 करोड़ लोगों को मिली राहत अरुणाचल सीमा से 40 किलोमीटर दूर चीन बना रहा विशाल बांध, नदी मोड़ने की तैयारी 3 घंटे पहले अरुणाचल सीमा से 40 किलोमीटर दूर चीन बना रहा विशाल बांध, नदी मोड़ने की तैयारी EPFO की नई सुविधा: अब UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा, दिसंबर में हो सकती है शुरुआत 4 घंटे पहले EPFO की नई सुविधा: अब UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा, दिसंबर में हो सकती है शुरुआत 8वें वेतन आयोग में बड़े बदलाव की चर्चा, न्यूनतम बेसिक सैलरी बढ़कर ₹69,000 होने का अनुमान 4 घंटे पहले 8वें वेतन आयोग में बड़े बदलाव की चर्चा, न्यूनतम बेसिक सैलरी बढ़कर ₹69,000 होने का अनुमान हिमालय में मंडराया नई तबाही का खतरा, भारत से नेपाल-पाकिस्तान तक मच सकती है भारी हलचल 15 घंटे पहले हिमालय में मंडराया नई तबाही का खतरा, भारत से नेपाल-पाकिस्तान तक मच सकती है भारी हलचल भारत-नेपाल संबंधों में संतुलन की चुनौती, खुली सीमा और भू-राजनीतिक समीकरण अहम 15 घंटे पहले भारत-नेपाल संबंधों में संतुलन की चुनौती, खुली सीमा और भू-राजनीतिक समीकरण अहम झींगा पालन से जशपुर के मत्स्य कृषकों को मिलेगा दोहरा लाभ 15 घंटे पहले झींगा पालन से जशपुर के मत्स्य कृषकों को मिलेगा दोहरा लाभ अमृत सरोवरों पर संविधान दिवस का होगा आयोजन, संवैधानिक मूल्यों के साथ जल संरक्षण का दिया जाएगा संदेश 15 घंटे पहले अमृत सरोवरों पर संविधान दिवस का होगा आयोजन, संवैधानिक मूल्यों के साथ जल संरक्षण का दिया जाएगा संदेश जशपुर में चक्रवात से प्रभावित फसलों का सर्वे जारी, किसानों के मुआवजे के लिए प्रकरण तैयार 15 घंटे पहले जशपुर में चक्रवात से प्रभावित फसलों का सर्वे जारी, किसानों के मुआवजे के लिए प्रकरण तैयार
खेल

IPL ऑक्शन में बेन स्टोक्स की एंट्री, 12 बांग्लादेशी खिलाड़ी भी नीलामी में शामिल

IPL ऑक्शन में बेन स्टोक्स की एंट्री, 12 बांग्लादेशी खिलाड़ी भी नीलामी में शामिल

मुंबई 

IPL (इंडियन प्रीमियर लीग) 2027 के लिए होने वाली मिनी नीलामी की शुरुआती सूची में बांग्लादेश के 12 खिलाड़ियों को जगह मिली है. हालांकि, मुस्ताफिजुर रहमान और शाकिब अल हसन जैसे बड़े नाम इसमें शामिल नहीं हैं. दूसरी ओर, इंग्लैंड के पूर्व ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने भी नीलामी के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है. उनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये है। 

मंगलवार शाम फ्रेंचाइजी के साथ साझा किए गए रजिस्टर में कुल 1,220 खिलाड़ियों के नाम हैं. 35 वर्षीय बेन स्टोक्स इस नीलामी के प्रमुख आकर्षण हो सकते हैं. कप्तान की तलाश कर रही टीमें भी उनमें दिलचस्पी दिखा सकती हैं. वह अब तक राइजिंग पुणे सुपरजायंट (RPS), राजस्थान रॉयल्स (RR) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए खेल चुके हैं. उनके नाम पर 45 मैचों में 935 रन और 28 विकेट दर्ज हैं। 

मिनी नीलामी के लिए रजिस्ट्रेशन कराने वाले बांग्लादेशी खिलाड़ियों में हसन महमूद, परवेज हुसैन इमोन, रिपोन मंडल, रिशाद हुसैन, सैफ हसन, शाक महेदी हसन, शमीम हुसैन, शोरिफुल इस्लाम, तंजीम हसन साकिब, तौहीद हृदोय, एमडी रुबेल और तस्कीन अहमद शामिल हैं। 

मुस्ताफिजुर रहमान का नाम नहीं होना पिछले सीजन से जुड़े विवाद के कारण भी चर्चा में है. कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने उन्हें पिछले मिनी ऑक्शन में 9.2 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन बाद में बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड) के निर्देश पर रिलीज कर दिया. उस समय भारत और बांग्लादेश के बीच भू-राजनीतिक तनाव की पृष्ठभूमि में यह फैसला लिया गया था। 

लिस्ट में कुल 930 भारतीय खिलाड़ी
कुल 1,220 नामों में 939 भारतीय और 281 विदेशी खिलाड़ी हैं. फ्रेंचाइजी टीम्स के पास अधिकतम 66 खिलाड़ियों को खरीदने की जगह है, जिनमें 25 विदेशी स्लॉट शामिल हैं. सूची में 170 कैप्ड विदेशी, 14 कैप्ड भारतीय और 42 एसोसिएट देशों के खिलाड़ी हैं. इसके अलावा 127 ऐसे अनकैप्ड भारतीय हैं, जो पिछले IPL सीजन में खेल चुके हैं। 

नीलामी में शामिल प्रमुख भारतीय खिलाड़ियों में आकाश दीप, आवेश खान, दीपक चाहर, दीपक हुड्डा, जयदेव उनादकट, करुण नायर, कुलदीप सेन, मयंक अग्रवाल, राहुल त्रिपाठी, शिवम मावी, तुषार देशपांडे, उमेश यादव और उमरान मलिक शामिल हैं। 

बीसीसीआई ने टीमों को 27 नवंबर शाम 5 बजे तक उन खिलाड़ियों के नाम भेजने को कहा है, जो शुरुआती रजिस्टर में नहीं हैं, लेकिन जिन्हें वे नीलामी में शामिल कराना चाहती हैं. इसके बाद 1 दिसंबर तक फ्रेंचाइजी को शुरुआती सूची में से अपने पसंदीदा खिलाड़ियों के नाम देने होंगे. इन्हीं प्रक्रियाओं के बाद नीलामी की अंतिम सूची तैयार की जाएगी।