सोमवार, 23 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
कॉर्पोरेट टैक्स कटौती पर शशि थरूर ने पीएम मोदी का किया समर्थन, लेकिन भ्रष्टाचार को लेकर साधा निशाना 26 मिनट पहले कॉर्पोरेट टैक्स कटौती पर शशि थरूर ने पीएम मोदी का किया समर्थन, लेकिन भ्रष्टाचार को लेकर साधा निशाना तमिलनाडु के विल्लुपुरम में तेज रफ्तार बस ने लॉरी और वैन को मारी टक्कर, ड्राइवर समेत 2 की मौत; 13 घायल 27 मिनट पहले तमिलनाडु के विल्लुपुरम में तेज रफ्तार बस ने लॉरी और वैन को मारी टक्कर, ड्राइवर समेत 2 की मौत; 13 घायल हर्षित राणा को घेरने मैदान पर उतरे पाकिस्तान के 11 खिलाड़ी, जीत के बाद दिखाया ऐसा आक्रामक तेवर 52 मिनट पहले हर्षित राणा को घेरने मैदान पर उतरे पाकिस्तान के 11 खिलाड़ी, जीत के बाद दिखाया ऐसा आक्रामक तेवर शबाना आजमी का बुर्का पहनने पर सवाल, बोलीं- कुरान में कहां लिखा है ऐसा करना जरूरी 52 मिनट पहले शबाना आजमी का बुर्का पहनने पर सवाल, बोलीं- कुरान में कहां लिखा है ऐसा करना जरूरी सूरजपुर में 113 करोड़ के संदिग्ध साइबर लेनदेन का खुलासा, 21 राज्यों की 150 शिकायतों से जुड़े तार 56 मिनट पहले सूरजपुर में 113 करोड़ के संदिग्ध साइबर लेनदेन का खुलासा, 21 राज्यों की 150 शिकायतों से जुड़े तार नीदरलैंड ने की मोदी सरकार की तारीफ, रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म कराने में भारत से लगाई उम्मीद 1 घंटे पहले नीदरलैंड ने की मोदी सरकार की तारीफ, रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म कराने में भारत से लगाई उम्मीद बिसलेरी सैंपल विवाद के बाद एक्शन में सरकार, देशभर में सभी बोतलबंद पानी ब्रांड्स के सैंपल की होगी जांच 1 घंटे पहले बिसलेरी सैंपल विवाद के बाद एक्शन में सरकार, देशभर में सभी बोतलबंद पानी ब्रांड्स के सैंपल की होगी जांच वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत को झटका, WTC अंकतालिका में 50 PCT के साथ चौथे स्थान पर 1 घंटे पहले वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत को झटका, WTC अंकतालिका में 50 PCT के साथ चौथे स्थान पर (रायपुर) शेयर बाजार में मुनाफे का झांसा देकर 6.89 लाख की ठगी, महिला से मारपीट कर सोने की चेन भी छीनी 1 घंटे पहले (रायपुर) शेयर बाजार में मुनाफे का झांसा देकर 6.89 लाख की ठगी, महिला से मारपीट कर सोने की चेन भी छीनी तूफानी तेजी के बाद अचानक क्रैश हुआ बाजार, भारतीय शेयर बाजार को भी लगा बड़ा झटका 2 घंटे पहले तूफानी तेजी के बाद अचानक क्रैश हुआ बाजार, भारतीय शेयर बाजार को भी लगा बड़ा झटका फ्रांस में लगातार छठे वीकेंड सड़कों पर उतरे हजारों लोग, पेरिस में पुलिस से झड़प 2 घंटे पहले फ्रांस में लगातार छठे वीकेंड सड़कों पर उतरे हजारों लोग, पेरिस में पुलिस से झड़प होर्मुज स्ट्रेट खोलने को तैयार ईरान, अमेरिका के सामने रखीं अपनी शर्तें 2 घंटे पहले होर्मुज स्ट्रेट खोलने को तैयार ईरान, अमेरिका के सामने रखीं अपनी शर्तें त्योहारों और शादियों में हवाई किराए ने बिगाड़ा बजट, महंगे टिकटों से यात्री परेशान 2 घंटे पहले त्योहारों और शादियों में हवाई किराए ने बिगाड़ा बजट, महंगे टिकटों से यात्री परेशान नंबर प्लेट से छेड़छाड़ करने पर लगेगा 8 गुना टोल जुर्माना, सरकार लाएगी नया नियम 2 घंटे पहले नंबर प्लेट से छेड़छाड़ करने पर लगेगा 8 गुना टोल जुर्माना, सरकार लाएगी नया नियम तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर दीपक जलाने की अनुमति, 100 साल पुराने विवाद में सुप्रीम कोर्ट का दखल 3 घंटे पहले तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर दीपक जलाने की अनुमति, 100 साल पुराने विवाद में सुप्रीम कोर्ट का दखल चीन के खिलाफ फिलीपींस की सैन्य तैयारी तेज, भारत से आकाश और पिनाका खरीदने पर विचार 3 घंटे पहले चीन के खिलाफ फिलीपींस की सैन्य तैयारी तेज, भारत से आकाश और पिनाका खरीदने पर विचार ‘मेरी बात को गलत पेश किया गया’, शिकागो में हमास और इजरायल पर टिप्पणी की आलोचना के बाद राहुल गांधी ने दी सफाई 3 घंटे पहले ‘मेरी बात को गलत पेश किया गया’, शिकागो में हमास और इजरायल पर टिप्पणी की आलोचना के बाद राहुल गांधी ने दी सफाई मंत्री बनकर SSC भर्ती में दखल देने की कोशिश, पश्चिम बंगाल में आरोपी गिरफ्तार 3 घंटे पहले मंत्री बनकर SSC भर्ती में दखल देने की कोशिश, पश्चिम बंगाल में आरोपी गिरफ्तार एक सदी बाद फिर सुर्खियों में ब्रिटिश सैनिक विली वेबर और ग्लेडिस की प्रेम कहानी, याद में बनी मेमोरियल बेंच 3 घंटे पहले एक सदी बाद फिर सुर्खियों में ब्रिटिश सैनिक विली वेबर और ग्लेडिस की प्रेम कहानी, याद में बनी मेमोरियल बेंच पुतिन के आक्रामक रुख से बड़े युद्ध का खतरा, ब्रिटेन की रक्षा खुफिया एजेंसी ने चेताया 4 घंटे पहले पुतिन के आक्रामक रुख से बड़े युद्ध का खतरा, ब्रिटेन की रक्षा खुफिया एजेंसी ने चेताया
खेल

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत को झटका, WTC अंकतालिका में 50 PCT के साथ चौथे स्थान पर

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत को झटका, WTC अंकतालिका में 50 PCT के साथ चौथे स्थान पर

नई दिल्ली
भारत और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व में खेला गया टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला ड्रॉ पर खत्म हुआ. पांचवें दिन भारतीय गेंदबाज न्यूजीलैंड के बाकी पांच विकेट नहीं निकाल सके और मुकाबला बराबरी पर छूटा.

इस नतीजे का असर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 की अंकतालिका पर भी पड़ा है. भारतीय टीम का पॉइंट्स प्रतिशत (PCT) घटकर 50 हो गया है, जिससे फाइनल में पहुंचने की उसकी राह और चुनौतीपूर्ण हो गई है.

वेलिंगटन टेस्ट से पहले भारत का अंक प्रतिशत 51.52 था, जो ड्रॉ के बाद घटकर 50 रह गया. टीम 12 टेस्ट में पांच जीत, चार हार और तीन ड्रॉ के साथ चौथे स्थान पर है. भारत के खाते में 72 अंक हैं. दूसरी ओर, न्यूजीलैंड का पीसीटी 66.67 है. टीम सात टेस्ट में चार जीत, एक हार और दो ड्रॉ के साथ अब तीसरे स्थान पर खिसक गई है. उसके खाते में 56 अंक हैं.

साउथ अफ्रीका की स्थिति मजबूत
अंकतालिका में साउथ अफ्रीका 75 प्रतिशत अंकों के साथ शीर्ष पर है. उसने आठ टेस्ट में छह जीत और दो हार दर्ज की हैं. ऑस्ट्रेलिया 69.23 पीसीटी के साथ दूसरे स्थान पर आ चुका है. कंगारू टीम ने 13 टेस्ट में नौ जीत और चार हार हासिल की हैं. भारत के बाद बांग्लादेश 40.74 पीसीटी के साथ पांचवें और इंग्लैंड 38.54 PCT के साथ छठे स्थान पर है. वेस्टइंडीज, श्रीलंका और पाकिस्तान क्रमशः सातवें, आठवें और नौवें स्थान पर हैं.

वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप की ताजा अंकतालिका. (Photo: ICC)
क्या फाइनल में पहुंच पाएगी टीम इंडिया?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में खेला जाएगा. भारत को इसके बाद अगले साल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में हिस्सा लेना है. ये छह मुकाबले भारतीय टीम के लिए काफी अहम होने वाले हैं. इन मुकाबलों में जीत हासिल करने पर ही भारतीय टीम के लिए फाइनल में पहुंचने की संभावना बनेगी.

उधर न्यूजीलैंड को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार टेस्ट खेलने हैं. वहीं साउथ अफ्रीका को बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला खेलना है. साउथ अफ्रीकी टीम को इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू मैदान पर टेस्ट सीरीज खेलनी है, जिसके बाद उसे फरवरी 2027 में श्रीलंका का दौरा करना है.