शनिवार, 21 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
भारतीय संसदीय इतिहास में मानसून सत्र का नया रिकॉर्ड, 100 दिन पूरे; महिला आरक्षण विधेयक पर टिकी निगाहें 2 मिनट पहले भारतीय संसदीय इतिहास में मानसून सत्र का नया रिकॉर्ड, 100 दिन पूरे; महिला आरक्षण विधेयक पर टिकी निगाहें 7 मिनट पहले खराब हवा पर सरकार को कोर्ट में घसीट सकते हैं नागरिक? क्या कहता है संविधान GTA 6 ने रचा इतिहास, पहले दिन की कमाई ने हॉलीवुड फिल्मों को पछाड़ा; मेटाक्रिटिक पर शानदार स्कोर 34 मिनट पहले GTA 6 ने रचा इतिहास, पहले दिन की कमाई ने हॉलीवुड फिल्मों को पछाड़ा; मेटाक्रिटिक पर शानदार स्कोर 35 मिनट पहले कभी भारत को बताया था ‘डेड इकोनमी’, अब ट्रंप दे रहे उससे सीखने की सलाह किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी 1 घंटे पहले किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मलिक ने की PM मोदी की तारीफ, भारत को दिया पाकिस्तान आने का न्योता 1 घंटे पहले पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मलिक ने की PM मोदी की तारीफ, भारत को दिया पाकिस्तान आने का न्योता EPFO के 8 नियम लागू, अब 90% PF निकासी और तीन दिन में सेटलमेंट 1 घंटे पहले EPFO के 8 नियम लागू, अब 90% PF निकासी और तीन दिन में सेटलमेंट अमेरिका-चीन के बीच छिड़ा चिप वॉर, 5 देशों पर प्रतिबंध से AI इंडस्ट्री पर संकट 1 घंटे पहले अमेरिका-चीन के बीच छिड़ा चिप वॉर, 5 देशों पर प्रतिबंध से AI इंडस्ट्री पर संकट धान खरीदी 2026-27 किसानों की समस्याओं पर शासन की त्वरित कार्रवाई 2 घंटे पहले धान खरीदी 2026-27 किसानों की समस्याओं पर शासन की त्वरित कार्रवाई जैव विविधता संरक्षण के लिए प्रभावी नियम बनाने पर विशेषज्ञों ने किया मंथन 2 घंटे पहले जैव विविधता संरक्षण के लिए प्रभावी नियम बनाने पर विशेषज्ञों ने किया मंथन चिल्फी बॉर्डर पर फिर बड़ी कार्रवाई, बिहार से आ रहा 301 क्विंटल धान पकड़ा 2 घंटे पहले चिल्फी बॉर्डर पर फिर बड़ी कार्रवाई, बिहार से आ रहा 301 क्विंटल धान पकड़ा 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस अंतर्गत राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का उत्साहपूर्ण समापन 2 घंटे पहले 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस अंतर्गत राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का उत्साहपूर्ण समापन 2 घंटे पहले जब थुंबा से उड़ा था भारत का पहला रॉकेट ‘नाइकी-अपाचे’, जानें कैसे हुई थी भारतीय अंतरिक्ष युग की शुरुआत? ’छत्तीसगढ़ इंडस्ट्री डायलॉग के तीसरे अध्याय में मिले 1.06 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव, 29 हजार को रोजगार के अवसर’ 2 घंटे पहले ’छत्तीसगढ़ इंडस्ट्री डायलॉग के तीसरे अध्याय में मिले 1.06 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव, 29 हजार को रोजगार के अवसर’ अकवान चक्रवात से हुई फसल क्षति पर जिला प्रशासन पूरी तरह गंभीर, किसानों को मिलेगा उचित मुआवजा’ 2 घंटे पहले अकवान चक्रवात से हुई फसल क्षति पर जिला प्रशासन पूरी तरह गंभीर, किसानों को मिलेगा उचित मुआवजा’ PCB का बड़ा फैसला, मोहम्मद रिजवान समेत 13 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर, बाबर आजम को झटका 2 घंटे पहले PCB का बड़ा फैसला, मोहम्मद रिजवान समेत 13 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर, बाबर आजम को झटका पार्क में फोटो खींचने को लेकर विवाद, हिंदू कपल पर डंडों से हमला, गाली देने का आरोप 2 घंटे पहले पार्क में फोटो खींचने को लेकर विवाद, हिंदू कपल पर डंडों से हमला, गाली देने का आरोप संसद का मानसून सत्र 100 दिन बाद भी अधर में, 2008 का रिकॉर्ड टूटा 2 घंटे पहले संसद का मानसून सत्र 100 दिन बाद भी अधर में, 2008 का रिकॉर्ड टूटा सगे रिश्तेदारों में शादी पर लगेगी पाबंदी? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब 3 घंटे पहले सगे रिश्तेदारों में शादी पर लगेगी पाबंदी? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब निर्धारित मात्रा से अधिक धान विक्रय के मामले में कलेक्टर सख्त, कृषक का भुगतान रोकने के निर्देश’ 3 घंटे पहले निर्धारित मात्रा से अधिक धान विक्रय के मामले में कलेक्टर सख्त, कृषक का भुगतान रोकने के निर्देश’
राष्ट्रीय

खराब हवा पर सरकार को कोर्ट में घसीट सकते हैं नागरिक? क्या कहता है संविधान

इम्पेक्ट न्यूज डेस्क। नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई शहर हर साल गैस चैंबर में तब्दील हो जाते हैं। जहरीली हवा में सांस लेना लोगों की मजबूरी बन चुका है।ऐसे…

इम्पेक्ट न्यूज डेस्क। नई दिल्ली।

देश की राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई शहर हर साल गैस चैंबर में तब्दील हो जाते हैं। जहरीली हवा में सांस लेना लोगों की मजबूरी बन चुका है।

ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि क्या साफ हवा में सांस लेना हमारा संवैधानिक अधिकार है? और अगर सरकारें हमें स्वच्छ हवा देने में नाकाम रहती हैं, तो क्या एक आम नागरिक सरकार को अदालत में घसीट सकता है? आइए, समझते हैं ‘राइट टू ब्रीद’ यानी सांस लेने के अधिकार का कानूनी पहलू।

साफ हवा में सांस लेना नागरिकों का मौलिक अधिकार सुबह की धुंध नहीं, बल्कि आंखों में जलन और गले में खराश पैदा करने वाला स्माग। यह तस्वीर अब हर सर्दी में आम हो चली है।

भारतीय संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत जीने के अधिकार की व्याख्या करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि जीवन के अधिकार का अर्थ केवल जीवित रहना नहीं, बल्कि गरिमा और स्वस्थ वातावरण के साथ जीना है।

1991 के सुभाष कुमार बनाम बिहार राज्य मामले में शीर्ष अदालत ने साफ कहा था कि प्रदूषण मुक्त पानी और हवा का उपभोग करना हर नागरिक का मौलिक अधिकार है।

संविधान और आपका अधिकार अनुच्छेद 21: जीने के अधिकार में स्वच्छ हवा और प्रदूषण मुक्त पानी शामिल है। अनुच्छेद 48ए:अनुच्छेद कहता है कि राज्य पर्यावरण का संरक्षण करें और इसमें सुधार के लिए कदम उठाए।

यदि सरकार या संबंधित एजेंसियां वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने में विफल रहती हैं, तो कोई भी नागरिक या संस्था सीधे अदालत का दरवाजा खटखटा सकती है।

इसके लिए मुख्य रूप से तीन कानूनी रास्ते उपलब्ध हैं। पहला, संविधान के अनुच्छेद 32 के तहत सुप्रीम कोर्ट में और अनुच्छेद 226 के तहत हाई कोर्ट में जनहित याचिका (पीआइएल) या रिट याचिका दायर की जा सकती है।

1984 में पर्यावरणविद् एमसी मेहता द्वारा दायर की गई ऐतिहासिक याचिका इसका सबसे बड़ा उदाहरण है, जिस पर सुप्रीम कोर्ट आज भी दिल्ली-एनसीआर के प्रदूषण को लेकर सरकारों को फटकार लगाता है।

एनजीटी में भी कर सकते हैं शिकायत दूसरा बड़ा रास्ता है नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल यानी एनजीटी । पर्यावरण से जुड़े विवादों के त्वरित निपटारे के लिए बने एनजीटी में कोई भी व्यक्ति प्रदूषण फैलाने वाली इकाइयों या प्रशासनिक लापरवाही के खिलाफ शिकायत दर्ज करा सकता है।

इसके अलावा, नागरिक ला आफ टार्ट्स के तहत सार्वजनिक उपद्रव का मुकदमा भी दायर कर सकते हैं और स्वास्थ्य को हुए नुकसान के लिए मुआवजे की मांग भी कर सकते हैं। आदेशों को जमीनी स्तर पर लागू कराना बड़ी चुनौती हालांकि, कानूनी विशेषज्ञों और अदालतों के सामने सबसे बड़ी चुनौती इन आदेशों को जमीनी स्तर पर लागू करवाना है।

सुप्रीम कोर्ट ने कई बार कहा है कि केवल कागजों पर नियम बनाने से प्रदूषण कम नहीं होगा। वायु (प्रदूषण निवारण और नियंत्रण) अधिनियम, 1981 के तहत केंद्रीय और राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्डों को असीमित शक्तियां दी गई हैं, लेकिन अक्सर इच्छाश)क्ति की कमी आड़े आ जाती है।