शनिवार, 21 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
भारतीय संसदीय इतिहास में मानसून सत्र का नया रिकॉर्ड, 100 दिन पूरे; महिला आरक्षण विधेयक पर टिकी निगाहें अभी-अभी भारतीय संसदीय इतिहास में मानसून सत्र का नया रिकॉर्ड, 100 दिन पूरे; महिला आरक्षण विधेयक पर टिकी निगाहें 5 मिनट पहले खराब हवा पर सरकार को कोर्ट में घसीट सकते हैं नागरिक? क्या कहता है संविधान 31 मिनट पहले GTA 6 ने रचा इतिहास, पहले दिन की कमाई ने हॉलीवुड फिल्मों को पछाड़ा; मेटाक्रिटिक पर शानदार स्कोर 33 मिनट पहले कभी भारत को बताया था ‘डेड इकोनमी’, अब ट्रंप दे रहे उससे सीखने की सलाह किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी 58 मिनट पहले किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मलिक ने की PM मोदी की तारीफ, भारत को दिया पाकिस्तान आने का न्योता 1 घंटे पहले पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मलिक ने की PM मोदी की तारीफ, भारत को दिया पाकिस्तान आने का न्योता EPFO के 8 नियम लागू, अब 90% PF निकासी और तीन दिन में सेटलमेंट 1 घंटे पहले EPFO के 8 नियम लागू, अब 90% PF निकासी और तीन दिन में सेटलमेंट अमेरिका-चीन के बीच छिड़ा चिप वॉर, 5 देशों पर प्रतिबंध से AI इंडस्ट्री पर संकट 1 घंटे पहले अमेरिका-चीन के बीच छिड़ा चिप वॉर, 5 देशों पर प्रतिबंध से AI इंडस्ट्री पर संकट धान खरीदी 2026-27 किसानों की समस्याओं पर शासन की त्वरित कार्रवाई 1 घंटे पहले धान खरीदी 2026-27 किसानों की समस्याओं पर शासन की त्वरित कार्रवाई जैव विविधता संरक्षण के लिए प्रभावी नियम बनाने पर विशेषज्ञों ने किया मंथन 2 घंटे पहले जैव विविधता संरक्षण के लिए प्रभावी नियम बनाने पर विशेषज्ञों ने किया मंथन चिल्फी बॉर्डर पर फिर बड़ी कार्रवाई, बिहार से आ रहा 301 क्विंटल धान पकड़ा 2 घंटे पहले चिल्फी बॉर्डर पर फिर बड़ी कार्रवाई, बिहार से आ रहा 301 क्विंटल धान पकड़ा 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस अंतर्गत राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का उत्साहपूर्ण समापन 2 घंटे पहले 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस अंतर्गत राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का उत्साहपूर्ण समापन 2 घंटे पहले जब थुंबा से उड़ा था भारत का पहला रॉकेट ‘नाइकी-अपाचे’, जानें कैसे हुई थी भारतीय अंतरिक्ष युग की शुरुआत? ’छत्तीसगढ़ इंडस्ट्री डायलॉग के तीसरे अध्याय में मिले 1.06 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव, 29 हजार को रोजगार के अवसर’ 2 घंटे पहले ’छत्तीसगढ़ इंडस्ट्री डायलॉग के तीसरे अध्याय में मिले 1.06 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव, 29 हजार को रोजगार के अवसर’ अकवान चक्रवात से हुई फसल क्षति पर जिला प्रशासन पूरी तरह गंभीर, किसानों को मिलेगा उचित मुआवजा’ 2 घंटे पहले अकवान चक्रवात से हुई फसल क्षति पर जिला प्रशासन पूरी तरह गंभीर, किसानों को मिलेगा उचित मुआवजा’ PCB का बड़ा फैसला, मोहम्मद रिजवान समेत 13 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर, बाबर आजम को झटका 2 घंटे पहले PCB का बड़ा फैसला, मोहम्मद रिजवान समेत 13 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर, बाबर आजम को झटका पार्क में फोटो खींचने को लेकर विवाद, हिंदू कपल पर डंडों से हमला, गाली देने का आरोप 2 घंटे पहले पार्क में फोटो खींचने को लेकर विवाद, हिंदू कपल पर डंडों से हमला, गाली देने का आरोप संसद का मानसून सत्र 100 दिन बाद भी अधर में, 2008 का रिकॉर्ड टूटा 2 घंटे पहले संसद का मानसून सत्र 100 दिन बाद भी अधर में, 2008 का रिकॉर्ड टूटा सगे रिश्तेदारों में शादी पर लगेगी पाबंदी? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब 2 घंटे पहले सगे रिश्तेदारों में शादी पर लगेगी पाबंदी? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब निर्धारित मात्रा से अधिक धान विक्रय के मामले में कलेक्टर सख्त, कृषक का भुगतान रोकने के निर्देश’ 3 घंटे पहले निर्धारित मात्रा से अधिक धान विक्रय के मामले में कलेक्टर सख्त, कृषक का भुगतान रोकने के निर्देश’
राष्ट्रीय

भारतीय संसदीय इतिहास में मानसून सत्र का नया रिकॉर्ड, 100 दिन पूरे; महिला आरक्षण विधेयक पर टिकी निगाहें

इम्पेक्ट न्यूज डेस्क। नई दिल्ली। संसद का मानसून सत्र भले ही 13 अगस्त को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया हो, लेकिन उसका औपचारिक सत्रावसान अब तक नहीं हुआ है। इस तरह 100 दिन…

भारतीय संसदीय इतिहास में मानसून सत्र का नया रिकॉर्ड, 100 दिन पूरे; महिला आरक्षण विधेयक पर टिकी निगाहें

इम्पेक्ट न्यूज डेस्क। नई दिल्ली।

संसद का मानसून सत्र भले ही 13 अगस्त को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया हो, लेकिन उसका औपचारिक सत्रावसान अब तक नहीं हुआ है। इस तरह 100 दिन पूरे कर चुका यह सत्र भारतीय संसदीय इतिहास में नया रिकॉर्ड बना चुका है।

इससे पहले 2008 में संसद का एक सत्र लगातार 87 दिनों तक चला था। अब सबकी निगाहें सरकार की ओर से महिला आरक्षण कानून लागू करने के लिए प्रस्तावित विशेष बैठक की घोषणा पर टिकी हैं।

सरकारी सूत्रों के मुताबिक, संविधान संशोधन विधेयक पारित कराने के लिए विशेष या विस्तारित सत्र बुलाने की संभावना तलाशी जा रही है।

पहले सरकार की ओर से भरोसा जताया गया था कि विधेयक लोकसभा में 15 से 18 वोटों के अंतर से पारित हो सकता है। हालांकि, विशेष बैठक की तारीख और अवधि को लेकर अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

प्रस्तावित संविधान संशोधन का उद्देश्य परिसीमन के जरिये लोकसभा की मौजूदा 543 सीटों को बढ़ाकर अधिकतम 850 करना है। इससे 2029 के आम चुनाव से पहले संसद और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण लागू करने का रास्ता साफ हो सकता है।

दक्षिणी राज्यों की चिंताओं को दूर करने के लिए सरकार हर राज्य की लोकसभा सीटों में 50 प्रतिशत वृद्धि के विकल्प पर विचार कर रही है।

एक प्रस्ताव यह भी है कि 1971 की जनगणना के आधार पर राज्यों के बीच सीटों का मौजूदा अनुपात बरकरार रखा जाए। हालांकि, इस पर अंतिम फैसला नहीं हुआ है। विपक्ष ने परिसीमन पर चर्चा के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग की है।

कांग्रेस नेता जयराम रमेश का कहना है कि विपक्ष चाहता है कि अगले 25 वर्षों तक लोकसभा की सदस्य संख्या 543 पर ही स्थिर रहे और राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों का मौजूदा प्रतिनिधित्व भी कायम रहे। उन्होंने एक्स पर लिखा कि किसी को नहीं पता कि नए विधेयक में क्या है, न तो सरकार सर्वदलीय बैठक बुलाकर इस पर कुछ प्रकाश डालने को तैयार है।

शीतकालीन सत्र पर भी असमंजसविशेष बैठक को लेकर अनिश्चितता का असर शीतकालीन सत्र के कार्यक्रम पर भी पड़ सकता है। इसके दिसंबर के पहले सप्ताह में शुरू होने की संभावना है।

नियमों के अनुसार, मौजूदा सत्र को आगे बढ़ाने के लिए कम से कम दो दिन पहले सूचना देनी होती है, जबकि नया सत्र बुलाने के लिए 14 दिन पहले सूचना जरूरी है। हालांकि, अनिश्चितकाल के लिए स्थगित सदन का सत्रावसान करने की कोई निश्चित संवैधानिक समय-सीमा नहीं है।