शनिवार, 21 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
’छत्तीसगढ़ इंडस्ट्री डायलॉग के तीसरे अध्याय में मिले 1.06 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव, 29 हजार को रोजगार के अवसर’ अभी-अभी ’छत्तीसगढ़ इंडस्ट्री डायलॉग के तीसरे अध्याय में मिले 1.06 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव, 29 हजार को रोजगार के अवसर’ अकवान चक्रवात से हुई फसल क्षति पर जिला प्रशासन पूरी तरह गंभीर, किसानों को मिलेगा उचित मुआवजा’ अभी-अभी अकवान चक्रवात से हुई फसल क्षति पर जिला प्रशासन पूरी तरह गंभीर, किसानों को मिलेगा उचित मुआवजा’ निर्धारित मात्रा से अधिक धान विक्रय के मामले में कलेक्टर सख्त, कृषक का भुगतान रोकने के निर्देश’ 31 मिनट पहले निर्धारित मात्रा से अधिक धान विक्रय के मामले में कलेक्टर सख्त, कृषक का भुगतान रोकने के निर्देश’ केएल राहुल ने न्यूजीलैंड में जड़ा 136 रन का शतक, SENA देशों में बनाया ऐतिहासिक रिकॉर्ड 1 घंटे पहले केएल राहुल ने न्यूजीलैंड में जड़ा 136 रन का शतक, SENA देशों में बनाया ऐतिहासिक रिकॉर्ड अरुणाचल में अमित शाह का बयान, पुलवामा में लश्कर का आखिरी स्थानीय आतंकी ढेर होने का दावा 1 घंटे पहले अरुणाचल में अमित शाह का बयान, पुलवामा में लश्कर का आखिरी स्थानीय आतंकी ढेर होने का दावा 1 घंटे पहले सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ भारत की बड़ी जीत: नौ महीने में एक करोड़ किशोरियों को दी गईं HPV वैक्सीन 1 घंटे पहले छत्तीसगढ़ में 25 बच्चों का सौदा करने के आरोपित डॉक्टर समेत छह गिरफ्तार, गुजरात से कर्नाटक तक फैला है नेटवर्क 1 घंटे पहले ‘यह सिर्फ एक तस्वीर नहीं…’, शिव-पार्वती वाली पोस्ट पर स्वामी परमात्मानंद की राहुल और प्रियंका को चिट्ठी 1 घंटे पहले बाल कुपोषण की अनसुलझी पहेली: दो पड़ोसी जिलों में बच्चों की सेहत और विकास में अंतर; UP-बिहार से तमिलनाडु तक के आंकड़े 1 घंटे पहले ‘सिखों की भावनाओं से खिलवाड़ क्यों’, बिहार के पुल का नाम नीतीश सेतु रखने पर कांग्रेस ने उठाए सवाल हाईवे पर अब ब्रेक लगाने की जरूरत नहीं: देश के 7 टोल प्लाजा पर शुरू हुआ MLFF सिस्टम, कैसे करता है काम? 1 घंटे पहले हाईवे पर अब ब्रेक लगाने की जरूरत नहीं: देश के 7 टोल प्लाजा पर शुरू हुआ MLFF सिस्टम, कैसे करता है काम? अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण से युवाओं को मिलेगा रोजगार का अवसर 1 घंटे पहले अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण से युवाओं को मिलेगा रोजगार का अवसर उत्तर बस्तर कांकेर : शासकीय महिला आईटीआई कांकेर में पांचवां दीक्षांत समारोह संपन्न, 124 छात्राओं को मिले प्रमाण-पत्र 1 घंटे पहले उत्तर बस्तर कांकेर : शासकीय महिला आईटीआई कांकेर में पांचवां दीक्षांत समारोह संपन्न, 124 छात्राओं को मिले प्रमाण-पत्र उत्तर बस्तर कांकेर : जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री अरुण साव का आत्मीय स्वागत 1 घंटे पहले उत्तर बस्तर कांकेर : जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री अरुण साव का आत्मीय स्वागत लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश बंसल, E-in-C एवं CE ने निर्माण और सड़क संधारण कार्यों का किया निरीक्षण 1 घंटे पहले लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश बंसल, E-in-C एवं CE ने निर्माण और सड़क संधारण कार्यों का किया निरीक्षण विद्यार्थियों को अपराधों, महिला उत्पीड़न और नशे के दुष्परिणामों के प्रति किया जागरूक 2 घंटे पहले विद्यार्थियों को अपराधों, महिला उत्पीड़न और नशे के दुष्परिणामों के प्रति किया जागरूक पुसौर के मेधावी विद्यार्थियों ने किया प्रतिष्ठित उच्च शैक्षणिक संस्थानों का भ्रमण 2 घंटे पहले पुसौर के मेधावी विद्यार्थियों ने किया प्रतिष्ठित उच्च शैक्षणिक संस्थानों का भ्रमण सूर्यकुमार यादव की टीम इंडिया में वापसी मुश्किल, BCCI के सेलेक्शन प्लान से फिलहाल बाहर 2 घंटे पहले सूर्यकुमार यादव की टीम इंडिया में वापसी मुश्किल, BCCI के सेलेक्शन प्लान से फिलहाल बाहर मध्य प्रदेश कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, कुणाल चौधरी-हिना कांवरे समेत 5 नेता बने राष्ट्रीय सचिव 2 घंटे पहले मध्य प्रदेश कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, कुणाल चौधरी-हिना कांवरे समेत 5 नेता बने राष्ट्रीय सचिव जशपुर के पांच आदिवासी युवा अमेरिका की प्रतिष्ठित संस्था से लेंगे रॉक क्लाइंबिंग गाइड का अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण 3 घंटे पहले जशपुर के पांच आदिवासी युवा अमेरिका की प्रतिष्ठित संस्था से लेंगे रॉक क्लाइंबिंग गाइड का अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण
Chhattisgarh

अकवान चक्रवात से हुई फसल क्षति पर जिला प्रशासन पूरी तरह गंभीर, किसानों को मिलेगा उचित मुआवजा’

’कलेक्टर के निर्देशन पर राजस्व एवं कृषि विभाग ने खेतों में पहुंचकर किया संयुक्त फसल क्षति सर्वे’ रायपुर, 21 नवंबर 2026 अकवान चक्रवात से जिले में हुई फसल क्षति को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह...

अकवान चक्रवात से हुई फसल क्षति पर जिला प्रशासन पूरी तरह गंभीर, किसानों को मिलेगा उचित मुआवजा’

इम्पेक्ट न्यूज। रायपुर। ’कलेक्टर के निर्देशन पर राजस्व एवं कृषि विभाग ने खेतों में पहुंचकर किया संयुक्त फसल क्षति सर्वे’

रायपुर, 21 नवंबर 2026

अकवान चक्रवात से जिले में हुई फसल क्षति को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह गंभीर और सजग है। कलेक्टर सुप्रतिष्ठा ममगाईं के निर्देशन पर राजस्व एवं कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने खेतों में पहुंचकर फसल क्षति का सर्वे कार्य शुरू कर दिया है। प्रशासन का स्पष्ट कहना है कि एक भी प्रभावित किसान मुआवजे से वंचित नहीं रहेगा। जिन किसानों की फसल चक्रवात की बारिश और तेज हवाओं से बर्बाद हुई है, उन्हें नियमानुसार उचित मुआवजा राशि प्रदान की जाएगी।

चक्रवात के कारण जिले के कई क्षेत्रों में धान की खड़ी फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। कहीं खेतों में पानी भर गया, तो कहीं तेज हवा से फसल जमीन पर गिर गई। किसानों की इस पीड़ा को देखते हुए कलेक्टर ने तत्काल सर्वे के निर्देश दिए थे। निर्देश मिलते ही राजस्व एवं कृषि विभाग की टीमें सक्रिय हो गईं और गांव-गांव पहुंचकर सर्वे में जुट गईं।

तहसील दाढ़ी के ग्राम मजगांव एवं थानखमरिया के ग्राम ठेलका एवं बनोरा पहुंची सर्वे टीम इसी कड़ी में आज राजस्व एवं कृषि विभाग की संयुक्त टीम तहसील दाढ़ी के ग्राम मजगांव एवं थानखमरिया के ग्राम ठेलका एवं बनोरा पहुंची। यहां अधिकारियों ने खेत-खेत जाकर फसल क्षति का जायजा लिया। टीम ने किसानों से सीधे बातचीत की, उनकी समस्याएं सुनीं और खेतों में खड़ी फसल की स्थिति का बारीकी से निरीक्षण किया।

सर्वे के दौरान अधिकारियों ने क्षतिग्रस्त फसल का प्रतिशत, प्रभावित रकबा, फसल का प्रकार और नुकसान की स्थिति का पूरा विवरण दर्ज किया। साथ ही मौके पर ही फसल के फोटो और वीडियो भी लिए गए, ताकि सर्वे पूरी तरह पारदर्शी हो और किसी भी किसान के साथ अन्याय न हो। अधिकारियों ने किसानों को आश्वस्त किया कि सर्वे रिपोर्ट के आधार पर शासन के नियमों के अनुसार जल्द से जल्द मुआवजा राशि स्वीकृत कर उनके खातों में भेजी जाएगी। ’सर्वे टीम को देखकर किसानों में राहत की भावना दिखी’

गांव में सर्वे टीम को देखकर किसानों में राहत की भावना दिखी। ग्राम मजगांव के किसानों ने बताया कि चक्रवात की बारिश ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया था। धान की फसल कटाई के कगार पर थी, तभी बारिश और हवा ने सब बर्बाद कर दिया। वहीं ठेलका और बनोरा के किसानों ने कहा कि उन्हें प्रशासन से पूरी उम्मीद है कि सर्वे के बाद उन्हें उचित मुआवजा मिलेगा और वे दोबारा खेती के लिए खड़े हो सकेंगे। ’कलेक्टर ने कहा सर्वे पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ किया जाए’

कलेक्टर सुश्री ममगाईं ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सर्वे कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सर्वे पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ किया जाए। कोई भी पात्र किसान छूटना नहीं चाहिए। इसके लिए राजस्व अधिकारियों,कृषि विस्तार अधिकारी, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी और राजस्व निरीक्षक को संयुक्त रूप से जिम्मेदारी दी गई है।

जिला प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे सर्वे के दौरान अपनी भूमि के दस्तावेज, बैंक खाता विवरण और फसल से संबंधित जानकारी तैयार रखें, ताकि सर्वे कार्य में तेजी आ सके। साथ ही जिन किसानों के खेतों में अभी सर्वे नहीं हुआ है, वे घबराएं नहीं। चरणबद्ध तरीके से पूरे जिले में सर्वे कराया जा रहा है। प्रशासन के इस त्वरित कदम से किसानों में भरोसा जगा है। किसानों का कहना है कि संकट की इस घड़ी में प्रशासन उनके साथ खड़ा है, यही सबसे बड़ी राहत है।

जिला प्रशासन ने दोहराया है कि किसान जिले की रीढ़ हैं और उनकी हर समस्या के समाधान के लिए प्रशासन पूरी तरह सजग और तत्पर है।

क्र.-11135/ओम