शनिवार, 21 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
भारत आए पाकिस्तानी मंत्री को MEA का दो टूक जवाब, सिंधु जल संधि पर नहीं बदला रुख 22 मिनट पहले भारत आए पाकिस्तानी मंत्री को MEA का दो टूक जवाब, सिंधु जल संधि पर नहीं बदला रुख Gold-Silver Price Crash: हफ्तेभर में सोना ₹11,000 और चांदी ₹20,000 तक सस्ती, क्या अभी और गिरेगी कीमत? 39 मिनट पहले Gold-Silver Price Crash: हफ्तेभर में सोना ₹11,000 और चांदी ₹20,000 तक सस्ती, क्या अभी और गिरेगी कीमत? एमपी कांग्रेस की महिला आरक्षण को लेकर तैयारी, 15 दिसंबर तक मांगे महिला नेताओं के नाम 53 मिनट पहले एमपी कांग्रेस की महिला आरक्षण को लेकर तैयारी, 15 दिसंबर तक मांगे महिला नेताओं के नाम NTA का बड़ा एक्शन! पेपर लीक रोकने के लिए 600 पुराने एक्सपर्ट हटाए, 5,000 नए चेहरों को मौका 1 घंटे पहले NTA का बड़ा एक्शन! पेपर लीक रोकने के लिए 600 पुराने एक्सपर्ट हटाए, 5,000 नए चेहरों को मौका काशी में सजेगा शतरंज का महाकुंभ, 500 से ज्यादा खिलाड़ी और 22 ग्रैंडमास्टर दिखाएंगे दम 1 घंटे पहले काशी में सजेगा शतरंज का महाकुंभ, 500 से ज्यादा खिलाड़ी और 22 ग्रैंडमास्टर दिखाएंगे दम KIA का बड़ा बदलाव, Seltos-Sonet समेत तीन कारों के कई वेरिएंट बंद 1 घंटे पहले KIA का बड़ा बदलाव, Seltos-Sonet समेत तीन कारों के कई वेरिएंट बंद मंगल ग्रह पर मिला बर्फ का विशाल भंडार, 3 KM लंबी दीवार ने चौंकाया 1 घंटे पहले मंगल ग्रह पर मिला बर्फ का विशाल भंडार, 3 KM लंबी दीवार ने चौंकाया SIR पर 9 दिसंबर को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, राहुल गांधी समेत विपक्ष की याचिका पर EC से जवाब तलब 1 घंटे पहले SIR पर 9 दिसंबर को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, राहुल गांधी समेत विपक्ष की याचिका पर EC से जवाब तलब गगनयान मिशन को फिर लगा झटका! दिसंबर 2026 में नहीं होगी लॉन्चिंग, फरवरी 2027 तक बढ़ा इंतजार 2 घंटे पहले गगनयान मिशन को फिर लगा झटका! दिसंबर 2026 में नहीं होगी लॉन्चिंग, फरवरी 2027 तक बढ़ा इंतजार रेलवे का बड़ा बदलाव! अब ग्रुप में ट्रेन टिकट बुक कराना होगा आसान, बल्क बुकिंग के नियम बदले 2 घंटे पहले रेलवे का बड़ा बदलाव! अब ग्रुप में ट्रेन टिकट बुक कराना होगा आसान, बल्क बुकिंग के नियम बदले नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा 2 घंटे पहले नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा भारत के विमानन सुरक्षा निगरानी मानकों का ऑडिट पूरा, अंतरराष्ट्रीय मानकों पर खरा उतरने की कसौटी 2 घंटे पहले भारत के विमानन सुरक्षा निगरानी मानकों का ऑडिट पूरा, अंतरराष्ट्रीय मानकों पर खरा उतरने की कसौटी ‘गृह लक्ष्मी’ योजना का पैसा नहीं दिया तो कर दी दादी की हत्या, कर्नाटक में कलयुगी पोते की करतूत; गिरफ्तार 2 घंटे पहले ‘गृह लक्ष्मी’ योजना का पैसा नहीं दिया तो कर दी दादी की हत्या, कर्नाटक में कलयुगी पोते की करतूत; गिरफ्तार होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ा खतरा, भारत के 9 जहाजों पर मंडराया संकट; सरकार अलर्ट 2 घंटे पहले होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ा खतरा, भारत के 9 जहाजों पर मंडराया संकट; सरकार अलर्ट AI की ताकत से 5 साल में ₹140 लाख करोड़ की कंपनी बनी Anthropic, जानिए सफलता का पूरा फॉर्मूला 2 घंटे पहले AI की ताकत से 5 साल में ₹140 लाख करोड़ की कंपनी बनी Anthropic, जानिए सफलता का पूरा फॉर्मूला दिल्ली-एनसीआर बनेगा भारत की वेडिंग इकोनॉमी का सबसे बड़ा केंद्र, 25 दिनों में 7.5 लाख करोड़ का होगा कारोबार 2 घंटे पहले दिल्ली-एनसीआर बनेगा भारत की वेडिंग इकोनॉमी का सबसे बड़ा केंद्र, 25 दिनों में 7.5 लाख करोड़ का होगा कारोबार ‘करीबी रिश्तेदारों के बीच शादी होने से जोखिम’, सुप्रीम कोर्ट ने कानून बनाने की जरूरत पर केंद्र से मांगा जवाब 3 घंटे पहले ‘करीबी रिश्तेदारों के बीच शादी होने से जोखिम’, सुप्रीम कोर्ट ने कानून बनाने की जरूरत पर केंद्र से मांगा जवाब ‘भारत में मतदाता सूची से छेड़छाड़ नहीं’, विदेश मंत्रालय ने कहा- धर्म के आधार पर भारत में नहीं होता है कोई भेदभाव 3 घंटे पहले ‘भारत में मतदाता सूची से छेड़छाड़ नहीं’, विदेश मंत्रालय ने कहा- धर्म के आधार पर भारत में नहीं होता है कोई भेदभाव नए साल से पहले ईरान पर हमले की तैयारी? ट्रंप पर नेतन्याहू बना रहे दबाव, बढ़ा युद्ध का खतरा 13 घंटे पहले नए साल से पहले ईरान पर हमले की तैयारी? ट्रंप पर नेतन्याहू बना रहे दबाव, बढ़ा युद्ध का खतरा IPL 2027: हार्दिक पंड्या के पंजाब किंग्स में आते ही गदगद हुए रिकी पोंटिंग, बताई टीम की नई ताकत 14 घंटे पहले IPL 2027: हार्दिक पंड्या के पंजाब किंग्स में आते ही गदगद हुए रिकी पोंटिंग, बताई टीम की नई ताकत
राष्ट्रीय

NTA का बड़ा एक्शन! पेपर लीक रोकने के लिए 600 पुराने एक्सपर्ट हटाए, 5,000 नए चेहरों को मौका

NTA का बड़ा एक्शन! पेपर लीक रोकने के लिए 600 पुराने एक्सपर्ट हटाए, 5,000 नए चेहरों को मौका

नई दिल्ली
 देश की सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षाओं- नीट यूजी, जेईई मेन, सीयूईटी और यूजीसी नेट को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं. परीक्षार्थियों को रिलैक्स करने के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने बड़ा कदम उठाया है. पेपर लीक और परीक्षाओं में गड़बड़ियों से सबक लेते हुए एजेंसी ने अपने पूरे सिस्टम की ‘ओवरहॉलिंग’ शुरू कर दी है. इसी कड़ी में NTA ने अपने परीक्षा पैनल से करीब 600 पुराने विषय विशेषज्ञों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। 

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने पुराने सब्जेक्ट एक्सपर्ट्स को हटाकर देशभर से 5,000 से ज्यादा नए शिक्षाविदों, साइंटिस्ट, रिसर्चर और ट्रांसलेटर्स को अपने पैनल में शामिल किया है. एनटीए का मकसद साफ है और वह इसमें कोई कमी नहीं रखना चाहता है. नीट, जेईई, सीयूईटी आदि की परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी बनाना और स्टूडेंट्स का भरोसा वापस जीतना. नए एक्सपर्ट्स पर प्रश्नपत्र तैयार करने, अनुवाद करने और सवालों की जांच जैसे बेहद गोपनीय कामों की जिम्मेदारी होगी। 

कोचिंग संस्थानों से लिंक वालों की हुई छंटनी
एनटीए ने स्पष्ट किया है कि ये 5,000 एक्सपर्ट स्थायी कर्मचारी नहीं हैं. इन्हें सख्त वेरिफिकेशन के बाद पैनल में जोड़ा गया है. चयन से पहले हर आवेदक की शैक्षणिक योग्यता, अनुभव और रिसर्च रिकॉर्ड को बारीकी से परखा गया है. सबसे अहम बात रही कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने ‘हितों के टकराव’ (Conflict of Interest) की भी जांच की. जिन लोगों का किसी कोचिंग इंस्टीट्यूट या टेस्ट-प्रेप कंपनी से कोई भी संबंध पाया गया, उन्हें पैनल से दूर रखा गया है। 

प्रश्नपत्र तैयार करने का ‘4-लेयर’ सिक्योरिटी सिस्टम

अक्सर परीक्षाओं में गलत सवाल या हिंदी-अंग्रेजी अनुवाद की गलतियों को लेकर विवाद होता था. इसे खत्म करने के लिए NTA ने अब चार-स्तरीय चेकिंग सिस्टम लागू किया है:

    सवाल तैयार करना (Setting), उनकी समीक्षा (Moderation), अनुवाद (Translation) और फाइनल जांच (Vetting) अब अलग-अलग विशेषज्ञ करेंगे। 

    इससे न केवल तथ्यों, भाषा और फॉर्मेटिंग की गलतियां रुकेंगी, बल्कि किसी एक व्यक्ति के पास पूरा पेपर होने का रिस्क भी खत्म होगा। 

परीक्षा केंद्रों पर रिटायर्ड फौजी अफसरों की पैनी नजर
सिर्फ पेपर बनाना ही नहीं, परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा भी पहले से ज्यादा कठोर कर दी गई है. एनटीए ने केंद्र और राज्य सरकार के रिटायर्ड अधिकारियों, भारतीय सेना और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) के पूर्व जवानों और सरकारी प्रोफेसरों को ‘एग्जाम ऑब्जर्वर’ बनाया है. ये ऑब्जर्वर परीक्षा से एक दिन पहले ब्रीफिंग में शामिल होंगे. परीक्षा के दिन वे केंद्र पर तलाशी (Frisking), सीटिंग प्लान, CCTV, वेबकास्टिंग और बिजली बैकअप तक की निगरानी करेंगे. इसके बाद सीधे NTA पोर्टल पर अपनी रिपोर्ट सौंपेंगे।