शनिवार, 21 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा अभी-अभी नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा भारत के विमानन सुरक्षा निगरानी मानकों का ऑडिट पूरा, अंतरराष्ट्रीय मानकों पर खरा उतरने की कसौटी 7 मिनट पहले भारत के विमानन सुरक्षा निगरानी मानकों का ऑडिट पूरा, अंतरराष्ट्रीय मानकों पर खरा उतरने की कसौटी ‘गृह लक्ष्मी’ योजना का पैसा नहीं दिया तो कर दी दादी की हत्या, कर्नाटक में कलयुगी पोते की करतूत; गिरफ्तार 9 मिनट पहले ‘गृह लक्ष्मी’ योजना का पैसा नहीं दिया तो कर दी दादी की हत्या, कर्नाटक में कलयुगी पोते की करतूत; गिरफ्तार दिल्ली-एनसीआर बनेगा भारत की वेडिंग इकोनॉमी का सबसे बड़ा केंद्र, 25 दिनों में 7.5 लाख करोड़ का होगा कारोबार 29 मिनट पहले दिल्ली-एनसीआर बनेगा भारत की वेडिंग इकोनॉमी का सबसे बड़ा केंद्र, 25 दिनों में 7.5 लाख करोड़ का होगा कारोबार ‘करीबी रिश्तेदारों के बीच शादी होने से जोखिम’, सुप्रीम कोर्ट ने कानून बनाने की जरूरत पर केंद्र से मांगा जवाब 51 मिनट पहले ‘करीबी रिश्तेदारों के बीच शादी होने से जोखिम’, सुप्रीम कोर्ट ने कानून बनाने की जरूरत पर केंद्र से मांगा जवाब ‘भारत में मतदाता सूची से छेड़छाड़ नहीं’, विदेश मंत्रालय ने कहा- धर्म के आधार पर भारत में नहीं होता है कोई भेदभाव 53 मिनट पहले ‘भारत में मतदाता सूची से छेड़छाड़ नहीं’, विदेश मंत्रालय ने कहा- धर्म के आधार पर भारत में नहीं होता है कोई भेदभाव नए साल से पहले ईरान पर हमले की तैयारी? ट्रंप पर नेतन्याहू बना रहे दबाव, बढ़ा युद्ध का खतरा 11 घंटे पहले नए साल से पहले ईरान पर हमले की तैयारी? ट्रंप पर नेतन्याहू बना रहे दबाव, बढ़ा युद्ध का खतरा IPL 2027: हार्दिक पंड्या के पंजाब किंग्स में आते ही गदगद हुए रिकी पोंटिंग, बताई टीम की नई ताकत 12 घंटे पहले IPL 2027: हार्दिक पंड्या के पंजाब किंग्स में आते ही गदगद हुए रिकी पोंटिंग, बताई टीम की नई ताकत WPL 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स का बड़ा दांव, महेला जयवर्धने बने महिला टीम के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट 13 घंटे पहले WPL 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स का बड़ा दांव, महेला जयवर्धने बने महिला टीम के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट छठवें दिन 868 किसानों से 3356.68 मीट्रिक टन धान की खरीदी 13 घंटे पहले छठवें दिन 868 किसानों से 3356.68 मीट्रिक टन धान की खरीदी राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न 13 घंटे पहले राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न परियोजना स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका सम्मान समारोह का हुआ आयोजन 13 घंटे पहले परियोजना स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका सम्मान समारोह का हुआ आयोजन जिला मुख्यालय में सेवा सेतु केन्द्र के माध्यम से नागरिकों को मिल रही सुविधा 13 घंटे पहले जिला मुख्यालय में सेवा सेतु केन्द्र के माध्यम से नागरिकों को मिल रही सुविधा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से ग्राम जोगीदल्ली (भाटापारा) में पेयजल की समस्या का हुआ समाधान 13 घंटे पहले मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से ग्राम जोगीदल्ली (भाटापारा) में पेयजल की समस्या का हुआ समाधान अन्य राज्यों से धान आयात पर निगरानी हेतु जिले में विशेष जांच दल गठित 13 घंटे पहले अन्य राज्यों से धान आयात पर निगरानी हेतु जिले में विशेष जांच दल गठित SCO में बोले पीएम मोदी- दुनिया युद्ध की चर्चा में जुटी, भारत संस्कृति और रिश्तों को दे रहा प्राथमिकता 13 घंटे पहले SCO में बोले पीएम मोदी- दुनिया युद्ध की चर्चा में जुटी, भारत संस्कृति और रिश्तों को दे रहा प्राथमिकता बालोद में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, 5 हजार से अधिक किसानों से 21,200.92 मीट्रिक टन धान की खरीदी 13 घंटे पहले बालोद में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, 5 हजार से अधिक किसानों से 21,200.92 मीट्रिक टन धान की खरीदी 29 साल बाद श्रीलंका के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, 2026 में एक भी टेस्ट नहीं जीत सकी टीम 14 घंटे पहले 29 साल बाद श्रीलंका के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, 2026 में एक भी टेस्ट नहीं जीत सकी टीम भारत आए पाक मंत्री मुसादिक मलिक को ताजमहल जाने की अनुमति नहीं, सिर्फ SCO बैठक में होंगे शामिल 14 घंटे पहले भारत आए पाक मंत्री मुसादिक मलिक को ताजमहल जाने की अनुमति नहीं, सिर्फ SCO बैठक में होंगे शामिल Gold-Silver ETF का बढ़ता क्रेज! 12 रुपये में सोना और 15 रुपये में चांदी खरीद रहे लोग, जानिए क्या है पूरा खेल 14 घंटे पहले Gold-Silver ETF का बढ़ता क्रेज! 12 रुपये में सोना और 15 रुपये में चांदी खरीद रहे लोग, जानिए क्या है पूरा खेल
राष्ट्रीय

भारत के विमानन सुरक्षा निगरानी मानकों का ऑडिट पूरा, अंतरराष्ट्रीय मानकों पर खरा उतरने की कसौटी

इम्पेक्ट न्यूज डेस्क। मुंबई। अमेरिकी संघीय विमानन प्रशासन (एफएए) ने शुक्रवार को भारत के विमानन सुरक्षा निगरानी मानकों का पांच दिन का ऑडिट पूरा कर लिया। इसमें मुख्य रूप से विमान संचालन, विमानों की उड़ान-योग्यता…

भारत के विमानन सुरक्षा निगरानी मानकों का ऑडिट पूरा, अंतरराष्ट्रीय मानकों पर खरा उतरने की कसौटी

इम्पेक्ट न्यूज डेस्क। मुंबई। अमेरिकी संघीय विमानन प्रशासन (एफएए) ने शुक्रवार को भारत के विमानन सुरक्षा निगरानी मानकों का पांच दिन का ऑडिट पूरा कर लिया। इसमें मुख्य रूप से विमान संचालन, विमानों की उड़ान-योग्यता और कार्मिक लाइसेंसिंग के क्षेत्रों को शामिल किया गया। आडिट 16 नवंबर को शुरू हुआ था।

एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि एफएए ने ऑडिट पूरा कर लिया है। अधिकारी ने कहा कि ऑडिट पूरा होने के बाद नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई।

तत्काल और जानकारी नहीं मिल सकी। परामर्श के बाद एफएए के ताजा ऑडिट का अंतिम नतीजा आने में कम से कम कुछ महीने लगेंगे।

दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते नागरिक विमानन बाजारों में शामिल भारत को फिलहाल एफएए के विमानन सुरक्षा आकलन कार्यक्रम के तहत श्रेणी 1 का दर्जा प्राप्त है।

एफएए अपने अंतरराष्ट्रीय विमानन सुरक्षा आकलन (आइएएसए) कार्यक्रम के तहत यह तय करता है कि अमेरिका के लिए उड़ानें संचालित करने या शुरू करने की इच्छुक, अथवा किसी अमेरिकी विमानन कंपनी के साथ कोड शेयर करने वाली विमानन कंपनियों पर संबंधित देश की निगरानी अंतरराष्ट्रीय नागर विमानन संगठन (आइसीएओ) के सुरक्षा मानकों के अनुरूप है या नहीं।

एफएए के पिछले ऑडिट में भारत ने श्रेणी 1 का दर्जा बरकरार रखा था। आईएएसए कार्यक्रम के तहत एफएए ने 25 से 29 अक्टूबर, 2021 तक डीजीसीए का आडिट किया था।

इसमें विमान संचालन, विमानों की उड़ान-योग्यता और कार्मिक लाइसेंसिंग की जांच की गई थी। इसके बाद पिछले साल 25 और 26 अप्रैल को अंतिम परामर्श हुआ था। इसके बाद जुलाई 2022 और सितंबर 2022 में एफएए ने समीक्षा की।

ऑडिट का नतीजा अप्रैल 2023 में घोषित किया गया था।एफएए का श्रेणी 1 का दर्जा देश के विमानन सुरक्षा निगरानी मानकों के लिए एक अहम स्वीकृति है।

फिलहाल एअर इंडिया एकमात्र भारतीय विमानन कंपनी है, जो अमेरिकी शहरों के लिए सीधी उड़ानें संचालित करती है। पिछले साल देश में विमान हादसों में से एक सबसे भीषण हादसा हुआ था।

एअर इंडिया का बोइंग 787-8 विमान लंदन गैटविक जा रहा था, लेकिन अहमदाबाद से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में 260 लोगों की मौत हुई थी। इस साल हेलिकाप्टर दुर्घटनाओं के साथ कुछ अन्य घटनाएं भी हुई हैं।

इससे पहले, जनवरी 2014 में एफएए ने भारत का दर्जा घटाकर श्रेणी 2 कर दिया था। जरूरी सुधारात्मक कदम उठाए जाने के बाद 2015 में श्रेणी 1 का दर्जा बहाल कर दिया गया।