शुक्रवार, 20 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
छठवें दिन 868 किसानों से 3356.68 मीट्रिक टन धान की खरीदी 37 मिनट पहले छठवें दिन 868 किसानों से 3356.68 मीट्रिक टन धान की खरीदी राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न 37 मिनट पहले राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न परियोजना स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका सम्मान समारोह का हुआ आयोजन 37 मिनट पहले परियोजना स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका सम्मान समारोह का हुआ आयोजन जिला मुख्यालय में सेवा सेतु केन्द्र के माध्यम से नागरिकों को मिल रही सुविधा 37 मिनट पहले जिला मुख्यालय में सेवा सेतु केन्द्र के माध्यम से नागरिकों को मिल रही सुविधा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से ग्राम जोगीदल्ली (भाटापारा) में पेयजल की समस्या का हुआ समाधान 37 मिनट पहले मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से ग्राम जोगीदल्ली (भाटापारा) में पेयजल की समस्या का हुआ समाधान अन्य राज्यों से धान आयात पर निगरानी हेतु जिले में विशेष जांच दल गठित 37 मिनट पहले अन्य राज्यों से धान आयात पर निगरानी हेतु जिले में विशेष जांच दल गठित SCO में बोले पीएम मोदी- दुनिया युद्ध की चर्चा में जुटी, भारत संस्कृति और रिश्तों को दे रहा प्राथमिकता 39 मिनट पहले SCO में बोले पीएम मोदी- दुनिया युद्ध की चर्चा में जुटी, भारत संस्कृति और रिश्तों को दे रहा प्राथमिकता बालोद में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, 5 हजार से अधिक किसानों से 21,200.92 मीट्रिक टन धान की खरीदी 52 मिनट पहले बालोद में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, 5 हजार से अधिक किसानों से 21,200.92 मीट्रिक टन धान की खरीदी 29 साल बाद श्रीलंका के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, 2026 में एक भी टेस्ट नहीं जीत सकी टीम 1 घंटे पहले 29 साल बाद श्रीलंका के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, 2026 में एक भी टेस्ट नहीं जीत सकी टीम भारत आए पाक मंत्री मुसादिक मलिक को ताजमहल जाने की अनुमति नहीं, सिर्फ SCO बैठक में होंगे शामिल 1 घंटे पहले भारत आए पाक मंत्री मुसादिक मलिक को ताजमहल जाने की अनुमति नहीं, सिर्फ SCO बैठक में होंगे शामिल Gold-Silver ETF का बढ़ता क्रेज! 12 रुपये में सोना और 15 रुपये में चांदी खरीद रहे लोग, जानिए क्या है पूरा खेल 1 घंटे पहले Gold-Silver ETF का बढ़ता क्रेज! 12 रुपये में सोना और 15 रुपये में चांदी खरीद रहे लोग, जानिए क्या है पूरा खेल Gold-Silver ETF का बढ़ता क्रेज! 12 रुपये में सोना और 15 रुपये में चांदी खरीद रहे लोग, जानिए क्या है पूरा खेल 1 घंटे पहले Gold-Silver ETF का बढ़ता क्रेज! 12 रुपये में सोना और 15 रुपये में चांदी खरीद रहे लोग, जानिए क्या है पूरा खेल अवैध धान भंडारण के विरुद्ध सरगुजा में कार्रवाई, चार प्रतिष्ठानों से 658 क्विंटल धान जब्त 1 घंटे पहले अवैध धान भंडारण के विरुद्ध सरगुजा में कार्रवाई, चार प्रतिष्ठानों से 658 क्विंटल धान जब्त सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द व्वान’ OTT पर रिलीज, प्राइम वीडियो पर उठा सकेंगे फिल्म का लुत्फ 2 घंटे पहले सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द व्वान’ OTT पर रिलीज, प्राइम वीडियो पर उठा सकेंगे फिल्म का लुत्फ सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द व्वान’ OTT पर रिलीज, प्राइम वीडियो पर उठा सकेंगे फिल्म का लुत्फ 2 घंटे पहले सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द व्वान’ OTT पर रिलीज, प्राइम वीडियो पर उठा सकेंगे फिल्म का लुत्फ भारत-मलेशिया संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘हरिमऊ शक्ति-VI’ मलेशिया में शुरू 2 घंटे पहले भारत-मलेशिया संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘हरिमऊ शक्ति-VI’ मलेशिया में शुरू भारत-मलेशिया संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘हरिमऊ शक्ति-VI’ मलेशिया में शुरू 2 घंटे पहले भारत-मलेशिया संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘हरिमऊ शक्ति-VI’ मलेशिया में शुरू दलहन, तिलहन और लघु धान्य फसलें समर्थन मूल्य पर खरीदी जाएँगी, धान के साथ इनकी खेती अपनाने की अपील 2 घंटे पहले दलहन, तिलहन और लघु धान्य फसलें समर्थन मूल्य पर खरीदी जाएँगी, धान के साथ इनकी खेती अपनाने की अपील बारिश, भंडारण और सीमा, तीनों मोर्चों पर मुस्तैद प्रशासन: धान को भीगने से बचाने के पुख्ता इंतजाम, 24 चेकपोस्ट पर रात में भी पहरा 2 घंटे पहले बारिश, भंडारण और सीमा, तीनों मोर्चों पर मुस्तैद प्रशासन: धान को भीगने से बचाने के पुख्ता इंतजाम, 24 चेकपोस्ट पर रात में भी पहरा अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की सख्ती, चार प्रतिष्ठानों से 245.60 क्विंटल धान जब्त 2 घंटे पहले अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की सख्ती, चार प्रतिष्ठानों से 245.60 क्विंटल धान जब्त
राष्ट्रीय

भारत आए पाक मंत्री मुसादिक मलिक को ताजमहल जाने की अनुमति नहीं, सिर्फ SCO बैठक में होंगे शामिल

भारत आए पाक मंत्री मुसादिक मलिक को ताजमहल जाने की अनुमति नहीं, सिर्फ SCO बैठक में होंगे शामिल

नई दिल्ली
पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मलिक SCO की बैठक में शामिल होने के लिए भारत आए हैं. लेकिन उनका यह दौरा सिर्फ बैठक तक ही सीमित रहेगा. सूत्रों के मुताबिक, मुसादिक मलिक को भारत आने का वीजा बहुपक्षीय बैठक में शामिल होने के लिए दिया गया है. यानी उनके भारत आने का मकसद SCO सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम में हिस्सा लेना है।  

दरअसल, खबरें थी कि वे ताजमहल और हजरत निजामुद्दीन जाने चाहते थे. लेकिन उन्हें इसकी इजाजत नहीं मिली है. सूत्रों के मुताबिक उनका वीजा सिर्फ SCO बैठक के लिए है। 

पाकिस्तान के संघीय मंत्री मुसादिक मलिक नई दिल्ली पहुंच चुके हैं. वह SCO सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम में पाकिस्तान के प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई करेंगे. दिल्ली पहुंचने पर पाकिस्तान के चीफ ऑफ प्रोटोकॉल ने उनका स्वागत किया. इस बैठक में SCO के सदस्य देशों के प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं. हालांकि कोई भारतीय पदाधिकारी उनके स्वागत के लिए नहीं पहुंचा। 

सीमा पार आतंकवाद पर सवाल के जवाब में क्या बोले पाक मंत्री?
दिल्ली में पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मसूद मलिक से जब सीमा पार आतंकवाद को लेकर भारत की चिंता पर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि कल जब मैं अपना बयान दे दूंगा, तो इस पर काफी बातचीत होगी। 

वहीं, भारत और पाकिस्तान के सभ्यतागत रिश्तों पर उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि बातचीत अलग-अलग पक्षों के बीच होती है. जब सब एक हों तो बातचीत की जरूरत नहीं होती, वहां सिर्फ एकतरफा बात होती है. बातचीत का मतलब विविधता है. उन्होंने भारत, पाकिस्तान, रूस, चीन और मध्य एशियाई देशों के पुराने संबंधों का जिक्र करते हुए कहा कि खुदाई में भी इन देशों के बीच संवाद के सबूत सामने आएंगे. उन्होंने इस बातचीत को एक स्वागत योग्य कदम बताया। 

पाक मंत्री के भारत आने पर विपक्ष भी विफरा
पाकिस्तानी मंत्री के भारत आने पर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने भी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि SCO एक बहुपक्षीय मंच है. इसमें सभी सदस्य देशों के प्रतिनिधि हिस्सा लेते हैं. इसलिए पाकिस्तान के प्रतिनिधि का बैठक में शामिल होना कोई असामान्य बात नहीं है। 

हालांकि, मनीष तिवारी ने पहलगाम आतंकी हमले का मुद्दा भी उठाया. उन्होंने कहा कि बैसरन घाटी में हुए हमले को एक साल छह महीने से ज्यादा हो चुके हैं. लेकिन सवाल यह है कि इस दौरान क्या बदला है? क्या पाकिस्तान ने हमले पर अफसोस जताया है? क्या वहां मौजूद आतंकी ढांचे के खिलाफ कोई कार्रवाई हुई है?

मनीष तिवारी ने कहा कि भारत की पुरानी मांग आज भी वही है. पाकिस्तान को भारत में आतंकवाद को बढ़ावा देना बंद करना होगा. उन्होंने कहा कि पहलगाम में लोगों को धर्म के नाम पर निशाना बनाकर मार दिया गया था. ऐसे में यह सवाल बना हुआ है कि नवंबर 2026 तक पाकिस्तान ने आतंकवाद के खिलाफ क्या कदम उठाए हैं। 

गौरतलब है कि मुसादिक मलिक का भारत दौरा SCO बैठक के लिए है. इस दौरान उनका मुख्य कार्यक्रम इसी मंच में हिस्सा लेना है।