गुरुवार, 19 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट का अनुमान! Goldman Sachs ने दिया $5,600 का नया टारगेट 36 मिनट पहले सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट का अनुमान! Goldman Sachs ने दिया $5,600 का नया टारगेट सारंगढ़-बिलाईगढ़ : एआई से नई सोच को मिलेगी उड़ान, भविष्य की तकनीक से जुड़ेंगे जिले के स्कूली बच्चे 38 मिनट पहले सारंगढ़-बिलाईगढ़ : एआई से नई सोच को मिलेगी उड़ान, भविष्य की तकनीक से जुड़ेंगे जिले के स्कूली बच्चे खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा खेलवृत्ति के लिए आवेदन आमंत्रित 38 मिनट पहले खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा खेलवृत्ति के लिए आवेदन आमंत्रित UN में भारत ने पाकिस्तानी सेना को घेरा, कहा- जनता नहीं अपने फायदे के लिए लूट रहे देश के संसाधन 41 मिनट पहले UN में भारत ने पाकिस्तानी सेना को घेरा, कहा- जनता नहीं अपने फायदे के लिए लूट रहे देश के संसाधन चेन्नई में धोनी का जलवा, दुकान से लेकर कॉफी तक हर जगह दिखता है थाला का नाम 49 मिनट पहले चेन्नई में धोनी का जलवा, दुकान से लेकर कॉफी तक हर जगह दिखता है थाला का नाम सुकमा में आगामी दिनों में भारी बारिश की चेतावनी, किसानों के लिए कृषि सलाह जारी 52 मिनट पहले सुकमा में आगामी दिनों में भारी बारिश की चेतावनी, किसानों के लिए कृषि सलाह जारी चिन्हारी योजना से वर्षों पुरानी समस्या का हुआ समाधान 52 मिनट पहले चिन्हारी योजना से वर्षों पुरानी समस्या का हुआ समाधान खेल के मैदानों में गूंज रहा बदलाव का संदेश, बस्तर ओलंपिक से संवर रहा ग्रामीण प्रतिभाओं का भविष्य 53 मिनट पहले खेल के मैदानों में गूंज रहा बदलाव का संदेश, बस्तर ओलंपिक से संवर रहा ग्रामीण प्रतिभाओं का भविष्य एकीकृत किसान पोर्टल में पंजीयन की तिथि बढ़ाई गई 53 मिनट पहले एकीकृत किसान पोर्टल में पंजीयन की तिथि बढ़ाई गई कोटपा एक्ट के तहत बिश्रामपुर में 50 चालानी कार्रवाई, 05 हजार रुपये जुर्माना वसूला 53 मिनट पहले कोटपा एक्ट के तहत बिश्रामपुर में 50 चालानी कार्रवाई, 05 हजार रुपये जुर्माना वसूला सेवा सेतु से सुगम हुई शासकीय सेवाओं की राह, महज दो दिनों में मिला जाति प्रमाण पत्र 53 मिनट पहले सेवा सेतु से सुगम हुई शासकीय सेवाओं की राह, महज दो दिनों में मिला जाति प्रमाण पत्र पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रति जागरूकता बढ़ाने व्यापारियों के साथ बैठक आयोजित 53 मिनट पहले पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रति जागरूकता बढ़ाने व्यापारियों के साथ बैठक आयोजित घर बैठे ऑनलाइन टोकन, धान विक्रय में मिली बड़ी सहूलियत 53 मिनट पहले घर बैठे ऑनलाइन टोकन, धान विक्रय में मिली बड़ी सहूलियत ’परंपरागत धान की खेती से उन्नत सब्जी उत्पादन की ओर बढ़े कदम, रूकमणी नाग की बढ़ी आमदनी’ 1 घंटे पहले ’परंपरागत धान की खेती से उन्नत सब्जी उत्पादन की ओर बढ़े कदम, रूकमणी नाग की बढ़ी आमदनी’ जनसमस्याओं के निराकरण हेतु गांव-गांव लगेगा समाधान शिविर , 23 नवंबर से होगी शुरुआत’ 1 घंटे पहले जनसमस्याओं के निराकरण हेतु गांव-गांव लगेगा समाधान शिविर , 23 नवंबर से होगी शुरुआत’ ’जिले में 25 नवंबर को एक दिवसीय रोजगार मेले का होगा आयोजन’ 1 घंटे पहले ’जिले में 25 नवंबर को एक दिवसीय रोजगार मेले का होगा आयोजन’ ’अबूझमाड़ के गोमे और कोंगे में सुशासन एक्सप्रेस शिविर से ग्रामीणों को मिल रहा शासकीय सेवाओं का लाभ’ 1 घंटे पहले ’अबूझमाड़ के गोमे और कोंगे में सुशासन एक्सप्रेस शिविर से ग्रामीणों को मिल रहा शासकीय सेवाओं का लाभ’ ’जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का उत्साहपूर्ण आयोजन संपन्न, खिलाड़ियों ने खेल प्रतिभा का किया शानदार प्रदर्शन’ 1 घंटे पहले ’जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का उत्साहपूर्ण आयोजन संपन्न, खिलाड़ियों ने खेल प्रतिभा का किया शानदार प्रदर्शन’ ’माओवाद की खात्मा से अबूझमाड़ में जनजातीय गौरव, शांति और विकास का नया सवेरा’ 1 घंटे पहले ’माओवाद की खात्मा से अबूझमाड़ में जनजातीय गौरव, शांति और विकास का नया सवेरा’ जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन 20 नवम्बर 2026 को इंडोर स्टेडियम में 1 घंटे पहले जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन 20 नवम्बर 2026 को इंडोर स्टेडियम में
अंतरराष्ट्रीय

UN में भारत ने पाकिस्तानी सेना को घेरा, कहा- जनता नहीं अपने फायदे के लिए लूट रहे देश के संसाधन

UN में भारत ने पाकिस्तानी सेना को घेरा, कहा- जनता नहीं अपने फायदे के लिए लूट रहे देश के संसाधन

वाशिंगटन
संयुक्त राष्ट्र में भारत ने पाकिस्तान की सेना पर तीखा हमला बोला है. भारत के राजदूत पर्वतनेनी हरीश ने आरोप लगाया कि पाकिस्तानी सेना देश की प्राकृतिक संपदा का इस्तेमाल जनता की भलाई के बजाय अपने फायदे के लिए कर रही है. प्राकृतिक संसाधनों पर संयुक्त राष्ट्र के एक सत्र में बोलते हुए भारतीय राजदूत ने पाकिस्तान के आर्मी चीफ आसिम मुनीर की उस तस्वीर का जिक्र किया, जिसमें वह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को खनिज पत्थरों से भरा लकड़ी का बॉक्स दिखाते नजर आ रहे हैं.

भारतीय राजदूत ने कहा कि पिछले साल सितंबर में मुनीर विदेशी नेताओं को खनिज पत्थरों से भरा बॉक्स दिखा रहे थे. यह प्राकृतिक संसाधनों के दोहन में पाकिस्तानी सेना की सीधी भूमिका का संकेत है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के लोगों का भला तभी होगा, जब वहां के असली शासक यानी सेना देश के संसाधनों का इस्तेमाल जनता के हित में करेंगे, न कि अपना फायदा बढ़ाने के लिए.

मुनीर-शहबाज ने ट्रंप को दिखाया मिनरल बॉक्स
राष्ट्रपति ट्रंप के साथ आसिम मुनीर और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की मुलाकात के दौरान व्हाइट हाउस ने एक तस्वीर जारी की थी. इसमें मुनीर ट्रंप को दुर्लभ खनिजों से भरा बॉक्स देते दिखे थे, जबकि शहबाज पीछे खड़े थे. पाकिस्तान अमेरिका से निवेश हासिल करने के लिए अपने खनिज भंडार को सामने रख रहा था.

इसी दौरान पाकिस्तानी सेना से जुड़ी फ्रंटियर वर्क्स ऑर्गनाइजेशन ने अमेरिकी कंपनी यूएस स्ट्रेटेजिक मेटल्स के साथ रणनीतिक खनिजों की खोज के लिए 500 मिलियन डॉलर का समझौता किया था. अक्टूबर 2025 में पाकिस्तान ने अमेरिका को दुर्लभ और महत्वपूर्ण खनिजों की पहली खेप भी भेजी थी.

भारतीय राजदूत ने खनिज संपदा पर सेना के नियंत्रण को खैबर पख्तूनख्वा में प्रांतीय सरकार हटाने और गवर्नर शासन लगाने से भी जोड़ा. इस इलाके में सोने समेत कई खनिजों के भंडार हैं. उन्होंने कहा कि भारत में खनन कंपनियों को स्थानीय समुदायों के विकास के लिए फंड देना होता है. अंत में उन्होंने पाकिस्तान की सेना को पड़ोसी देशों में तनाव फैलाना बंद करने की नसीहत दी और कहा कि इसका नुकसान अब पाकिस्तान को ही उठाना पड़ रहा है.