गुरुवार, 19 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
सारंगढ़-बिलाईगढ़ : एआई से नई सोच को मिलेगी उड़ान, भविष्य की तकनीक से जुड़ेंगे जिले के स्कूली बच्चे अभी-अभी सारंगढ़-बिलाईगढ़ : एआई से नई सोच को मिलेगी उड़ान, भविष्य की तकनीक से जुड़ेंगे जिले के स्कूली बच्चे खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा खेलवृत्ति के लिए आवेदन आमंत्रित 1 मिनट पहले खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा खेलवृत्ति के लिए आवेदन आमंत्रित सुकमा में आगामी दिनों में भारी बारिश की चेतावनी, किसानों के लिए कृषि सलाह जारी 15 मिनट पहले सुकमा में आगामी दिनों में भारी बारिश की चेतावनी, किसानों के लिए कृषि सलाह जारी चिन्हारी योजना से वर्षों पुरानी समस्या का हुआ समाधान 15 मिनट पहले चिन्हारी योजना से वर्षों पुरानी समस्या का हुआ समाधान खेल के मैदानों में गूंज रहा बदलाव का संदेश, बस्तर ओलंपिक से संवर रहा ग्रामीण प्रतिभाओं का भविष्य 15 मिनट पहले खेल के मैदानों में गूंज रहा बदलाव का संदेश, बस्तर ओलंपिक से संवर रहा ग्रामीण प्रतिभाओं का भविष्य एकीकृत किसान पोर्टल में पंजीयन की तिथि बढ़ाई गई 15 मिनट पहले एकीकृत किसान पोर्टल में पंजीयन की तिथि बढ़ाई गई कोटपा एक्ट के तहत बिश्रामपुर में 50 चालानी कार्रवाई, 05 हजार रुपये जुर्माना वसूला 15 मिनट पहले कोटपा एक्ट के तहत बिश्रामपुर में 50 चालानी कार्रवाई, 05 हजार रुपये जुर्माना वसूला सेवा सेतु से सुगम हुई शासकीय सेवाओं की राह, महज दो दिनों में मिला जाति प्रमाण पत्र 15 मिनट पहले सेवा सेतु से सुगम हुई शासकीय सेवाओं की राह, महज दो दिनों में मिला जाति प्रमाण पत्र पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रति जागरूकता बढ़ाने व्यापारियों के साथ बैठक आयोजित 15 मिनट पहले पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रति जागरूकता बढ़ाने व्यापारियों के साथ बैठक आयोजित घर बैठे ऑनलाइन टोकन, धान विक्रय में मिली बड़ी सहूलियत 16 मिनट पहले घर बैठे ऑनलाइन टोकन, धान विक्रय में मिली बड़ी सहूलियत ’परंपरागत धान की खेती से उन्नत सब्जी उत्पादन की ओर बढ़े कदम, रूकमणी नाग की बढ़ी आमदनी’ 30 मिनट पहले ’परंपरागत धान की खेती से उन्नत सब्जी उत्पादन की ओर बढ़े कदम, रूकमणी नाग की बढ़ी आमदनी’ जनसमस्याओं के निराकरण हेतु गांव-गांव लगेगा समाधान शिविर , 23 नवंबर से होगी शुरुआत’ 30 मिनट पहले जनसमस्याओं के निराकरण हेतु गांव-गांव लगेगा समाधान शिविर , 23 नवंबर से होगी शुरुआत’ ’जिले में 25 नवंबर को एक दिवसीय रोजगार मेले का होगा आयोजन’ 30 मिनट पहले ’जिले में 25 नवंबर को एक दिवसीय रोजगार मेले का होगा आयोजन’ ’अबूझमाड़ के गोमे और कोंगे में सुशासन एक्सप्रेस शिविर से ग्रामीणों को मिल रहा शासकीय सेवाओं का लाभ’ 30 मिनट पहले ’अबूझमाड़ के गोमे और कोंगे में सुशासन एक्सप्रेस शिविर से ग्रामीणों को मिल रहा शासकीय सेवाओं का लाभ’ ’जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का उत्साहपूर्ण आयोजन संपन्न, खिलाड़ियों ने खेल प्रतिभा का किया शानदार प्रदर्शन’ 30 मिनट पहले ’जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का उत्साहपूर्ण आयोजन संपन्न, खिलाड़ियों ने खेल प्रतिभा का किया शानदार प्रदर्शन’ ’माओवाद की खात्मा से अबूझमाड़ में जनजातीय गौरव, शांति और विकास का नया सवेरा’ 30 मिनट पहले ’माओवाद की खात्मा से अबूझमाड़ में जनजातीय गौरव, शांति और विकास का नया सवेरा’ जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन 20 नवम्बर 2026 को इंडोर स्टेडियम में 30 मिनट पहले जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन 20 नवम्बर 2026 को इंडोर स्टेडियम में जल जीवन मिशन से महिलाओं को पानी की मशक्कत से राहत, बदल रही दिनचर्या 31 मिनट पहले जल जीवन मिशन से महिलाओं को पानी की मशक्कत से राहत, बदल रही दिनचर्या धुरंधर’ में बीमार दिखा दाऊद, कामरान फरीदी ने किए चौंकाने वाले खुलासे 37 मिनट पहले धुरंधर’ में बीमार दिखा दाऊद, कामरान फरीदी ने किए चौंकाने वाले खुलासे कस्टम मिलिंग का चावल जमा न करने पर राजपुर की सर्वमंगला राइस मिल सील 45 मिनट पहले कस्टम मिलिंग का चावल जमा न करने पर राजपुर की सर्वमंगला राइस मिल सील
Chhattisgarh

सारंगढ़-बिलाईगढ़ : एआई से नई सोच को मिलेगी उड़ान, भविष्य की तकनीक से जुड़ेंगे जिले के स्कूली बच्चे

एआई से नई सोच को मिलेगी उड़ान, भविष्य की तकनीक से जुड़ेंगे जिले के स्कूली बच्चे समस्याओं का समाधान खोजना और डिजिटल रचनात्मकता सीखेंगे विद्यार्थी, जिला प्रशासन की अभिनव पहल 300 से अधिक स्कूलों, 4...

सारंगढ़-बिलाईगढ़ : एआई से नई सोच को मिलेगी उड़ान, भविष्य की तकनीक से जुड़ेंगे जिले के स्कूली बच्चे

इम्पेक्ट न्यूज। सारंगढ़-बिलाईगढ़। एआई से नई सोच को मिलेगी उड़ान, भविष्य की तकनीक से जुड़ेंगे जिले के स्कूली बच्चे

समस्याओं का समाधान खोजना और डिजिटल रचनात्मकता सीखेंगे विद्यार्थी, जिला प्रशासन की अभिनव पहल

300 से अधिक स्कूलों, 4 हजार से अधिक शिक्षकों और 30 हजार से अधिक विद्यार्थियों तक पहुंचने का लक्ष्य

आने वाले समय में शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और रोजगार सहित जीवन के अनेक क्षेत्रों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई की भूमिका बढ़ रही है। बदलते तकनीकी परिवेश में जिले के स्कूली बच्चों को एआई की उपयोगिता से परिचित कराने और उनकी रचनात्मक सोच को प्रोत्साहित करने के लिए सारंगढ़-बिलाईगढ़ में क्रिएटिव एवं एआई कौशल विकास कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। जिला प्रशासन की इस अभिनव पहल से विद्यार्थियों और शिक्षकों को आधुनिक डिजिटल तकनीक सीखने के अवसर मिलेंगे।

कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू की विशेष रुचि और नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग के सहयोग से यह कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। स्किल्जा की इस पहल को कैनवा एजुकेशन का सहयोग प्राप्त है। 18 नवंबर से 24 दिसंबर 2026 तक आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से जिले के 300 से अधिक स्कूलों, 4 हजार से अधिक शिक्षकों और 30 हजार से अधिक विद्यार्थियों तक पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों को एआई के विभिन्न टूल और वास्तविक जीवन में उनकी उपयोगिता के बारे में जानकारी दी जाएगी। बच्चे सीखेंगे कि तकनीक की सहायता से जानकारी को समझने, नए विचार विकसित करने और समस्याओं के समाधान खोजने में किस प्रकार मदद मिल सकती है। इसके साथ ही उन्हें डिजाइन, कहानी कहने की कला और डिजिटल रचनात्मकता से भी परिचित कराया जाएगा।

एआई और डिजिटल कौशल से परिचय विद्यार्थियों को भविष्य में उच्च शिक्षा, नए कौशल प्रशिक्षण और रोजगार के बदलते अवसरों के लिए तैयार होने में सहायक हो सकता है। कार्यक्रम में बच्चों को तकनीक का समझदारी से उपयोग करने के साथ अपनी कल्पनाशीलता और विचार क्षमता को विकसित करने के अवसर दिए जाएंगे। इस पहल में अनुभव आधारित शिक्षा पर विशेष जोर दिया गया है, ताकि विद्यार्थी केवल तकनीक के बारे में जानकारी ही प्राप्त न करें, बल्कि स्वयं कुछ बनाकर और प्रयोग करके भी सीख सकें।

स्कूल स्तर पर क्रिएटिव एवं एआई चुनौतियां भी आयोजित की जाएंगी, जिनमें विद्यार्थी अपनी प्रतिभा, कल्पनाशीलता और नए विचारों को प्रस्तुत कर सकेंगे।

विद्यार्थियों की राय

कक्षा 11वीं कला संकाय की छात्रा दामिनी बंजारे का कहना है कि एआई और डिजिटल डिजाइन सीखने से उन्हें अपनी रचनात्मक सोच को नए तरीके से प्रस्तुत करने में मदद मिलेगी। पोस्टर और अन्य डिजिटल सामग्री तैयार करने का अवसर उनके लिए उपयोगी होगा। कक्षा 10वीं की छात्रा अंजलि सिदार ने एआई को नई जानकारी समझने और पढ़ाई से जुड़े विचारों को आगे बढ़ाने में उपयोगी बताया। उनका मानना है कि इस कार्यक्रम से उन्हें आधुनिक तकनीक के बारे में सीखने और उसका सही उपयोग समझने का अवसर मिलेगा।

कक्षा 11वीं की छात्रा हिना चंद्रा के अनुसार, डिजिटल कौशल सीखने से भविष्य की पढ़ाई और नए क्षेत्रों के बारे में जानने में सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि स्वयं प्रयोग करके सीखने से उनका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। कक्षा 11वीं की छात्रा कविता सिदार ने कहा कि एआई की मदद से किसी समस्या के समाधान के लिए नए विचार मिल सकते हैं। स्कूल में ऐसी तकनीक सीखने से बच्चों को अपनी कल्पनाओं को आकार देने और कुछ नया बनाने की प्रेरणा मिलेगी।

शिक्षकों को भी कार्यक्रम से जोड़ते हुए रचनात्मक और डिजिटल शिक्षण के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। कैनवा फॉर एजुकेशन के माध्यम से डिजिटल सामग्री तैयार करने और सीखने-सिखाने की प्रक्रिया को अधिक रोचक बनाने में सहायता मिलेगी। जिला प्रशासन की इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों और शिक्षकों को बदलते तकनीकी परिवेश से परिचित कराना तथा बच्चों को आत्मविश्वास के साथ नए विचार प्रस्तुत करने और भविष्य के लिए उपयोगी कौशल विकसित करने के अवसर प्रदान करना है।

समाचार क्रमांक-1083/गुलाब डड़सेना