गुरुवार, 19 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
सारंगढ़-बिलाईगढ़ : एआई से नई सोच को मिलेगी उड़ान, भविष्य की तकनीक से जुड़ेंगे जिले के स्कूली बच्चे 1 मिनट पहले सारंगढ़-बिलाईगढ़ : एआई से नई सोच को मिलेगी उड़ान, भविष्य की तकनीक से जुड़ेंगे जिले के स्कूली बच्चे खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा खेलवृत्ति के लिए आवेदन आमंत्रित 1 मिनट पहले खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा खेलवृत्ति के लिए आवेदन आमंत्रित सुकमा में आगामी दिनों में भारी बारिश की चेतावनी, किसानों के लिए कृषि सलाह जारी 15 मिनट पहले सुकमा में आगामी दिनों में भारी बारिश की चेतावनी, किसानों के लिए कृषि सलाह जारी चिन्हारी योजना से वर्षों पुरानी समस्या का हुआ समाधान 15 मिनट पहले चिन्हारी योजना से वर्षों पुरानी समस्या का हुआ समाधान खेल के मैदानों में गूंज रहा बदलाव का संदेश, बस्तर ओलंपिक से संवर रहा ग्रामीण प्रतिभाओं का भविष्य 16 मिनट पहले खेल के मैदानों में गूंज रहा बदलाव का संदेश, बस्तर ओलंपिक से संवर रहा ग्रामीण प्रतिभाओं का भविष्य एकीकृत किसान पोर्टल में पंजीयन की तिथि बढ़ाई गई 16 मिनट पहले एकीकृत किसान पोर्टल में पंजीयन की तिथि बढ़ाई गई कोटपा एक्ट के तहत बिश्रामपुर में 50 चालानी कार्रवाई, 05 हजार रुपये जुर्माना वसूला 16 मिनट पहले कोटपा एक्ट के तहत बिश्रामपुर में 50 चालानी कार्रवाई, 05 हजार रुपये जुर्माना वसूला सेवा सेतु से सुगम हुई शासकीय सेवाओं की राह, महज दो दिनों में मिला जाति प्रमाण पत्र 16 मिनट पहले सेवा सेतु से सुगम हुई शासकीय सेवाओं की राह, महज दो दिनों में मिला जाति प्रमाण पत्र पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रति जागरूकता बढ़ाने व्यापारियों के साथ बैठक आयोजित 16 मिनट पहले पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रति जागरूकता बढ़ाने व्यापारियों के साथ बैठक आयोजित घर बैठे ऑनलाइन टोकन, धान विक्रय में मिली बड़ी सहूलियत 16 मिनट पहले घर बैठे ऑनलाइन टोकन, धान विक्रय में मिली बड़ी सहूलियत ’परंपरागत धान की खेती से उन्नत सब्जी उत्पादन की ओर बढ़े कदम, रूकमणी नाग की बढ़ी आमदनी’ 31 मिनट पहले ’परंपरागत धान की खेती से उन्नत सब्जी उत्पादन की ओर बढ़े कदम, रूकमणी नाग की बढ़ी आमदनी’ जनसमस्याओं के निराकरण हेतु गांव-गांव लगेगा समाधान शिविर , 23 नवंबर से होगी शुरुआत’ 31 मिनट पहले जनसमस्याओं के निराकरण हेतु गांव-गांव लगेगा समाधान शिविर , 23 नवंबर से होगी शुरुआत’ ’जिले में 25 नवंबर को एक दिवसीय रोजगार मेले का होगा आयोजन’ 31 मिनट पहले ’जिले में 25 नवंबर को एक दिवसीय रोजगार मेले का होगा आयोजन’ ’अबूझमाड़ के गोमे और कोंगे में सुशासन एक्सप्रेस शिविर से ग्रामीणों को मिल रहा शासकीय सेवाओं का लाभ’ 31 मिनट पहले ’अबूझमाड़ के गोमे और कोंगे में सुशासन एक्सप्रेस शिविर से ग्रामीणों को मिल रहा शासकीय सेवाओं का लाभ’ ’जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का उत्साहपूर्ण आयोजन संपन्न, खिलाड़ियों ने खेल प्रतिभा का किया शानदार प्रदर्शन’ 31 मिनट पहले ’जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का उत्साहपूर्ण आयोजन संपन्न, खिलाड़ियों ने खेल प्रतिभा का किया शानदार प्रदर्शन’ ’माओवाद की खात्मा से अबूझमाड़ में जनजातीय गौरव, शांति और विकास का नया सवेरा’ 31 मिनट पहले ’माओवाद की खात्मा से अबूझमाड़ में जनजातीय गौरव, शांति और विकास का नया सवेरा’ जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन 20 नवम्बर 2026 को इंडोर स्टेडियम में 31 मिनट पहले जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन 20 नवम्बर 2026 को इंडोर स्टेडियम में जल जीवन मिशन से महिलाओं को पानी की मशक्कत से राहत, बदल रही दिनचर्या 31 मिनट पहले जल जीवन मिशन से महिलाओं को पानी की मशक्कत से राहत, बदल रही दिनचर्या धुरंधर’ में बीमार दिखा दाऊद, कामरान फरीदी ने किए चौंकाने वाले खुलासे 38 मिनट पहले धुरंधर’ में बीमार दिखा दाऊद, कामरान फरीदी ने किए चौंकाने वाले खुलासे कस्टम मिलिंग का चावल जमा न करने पर राजपुर की सर्वमंगला राइस मिल सील 46 मिनट पहले कस्टम मिलिंग का चावल जमा न करने पर राजपुर की सर्वमंगला राइस मिल सील
Chhattisgarh

सुकमा में आगामी दिनों में भारी बारिश की चेतावनी, किसानों के लिए कृषि सलाह जारी

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (मौसम केन्द्र, रायपुर) तथा इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा (परिक्षेत्रीय कृषि अनुसंधान केंद्र, जगदलपुर) द्वारा सुकमा जिले के लिए आगामी दिनों का मौसम पूर्वानुमान एवं कृषि सलाह...

सुकमा में आगामी दिनों में भारी बारिश की चेतावनी, किसानों के लिए कृषि सलाह जारी

इम्पेक्ट न्यूज। सुकमा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (मौसम केन्द्र, रायपुर) तथा इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा (परिक्षेत्रीय कृषि अनुसंधान केंद्र, जगदलपुर) द्वारा सुकमा जिले के लिए आगामी दिनों का मौसम पूर्वानुमान एवं कृषि सलाह बुलेटिन जारी किया गया है। पूर्वानुमान के अनुसार, जिले में 18 से 22 नवम्बर 2026 के दौरान आसमान में 75 से 100 प्रतिशत तक घने बादल छाए रहने तथा 21 एवं 22 नवम्बर को भारी वर्षा होने की प्रबल संभावना है।

इस अवधि में अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 से 21 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। वहीं, हवा में नमी (आर्द्रता) 50 से 95 प्रतिशत के मध्य रहेगी तथा उत्तर एवं उत्तर-पूर्व दिशा से 2 से 15 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। संभावित भारी वर्षा और गरज-चमक के साथ बिजली कड़कने की चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन एवं कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है।

किसानों को सलाह दी गई है कि यदि धान की फसल कटाई की अवस्था में है, तो उसकी शीघ्र कटाई कर सुरक्षित व ढके हुए स्थान पर भण्डारण करें और कटी हुई उपज को खुले खेत में न छोड़ें। साथ ही, तेज हवा और बारिश की आशंका के चलते धान को मंडी ले जाने की यात्रा फिलहाल स्थगित रखने तथा मौसम और परिवहन व्यवस्था सामान्य होने के बाद ही उपज मंडी ले जाने का परामर्श दिया गया है।

इसके अतिरिक्त, रबी फसलों जैसे गेहूं, चना, सरसों की बुवाई तथा सब्जियों की रोपाई को आगामी 3 से 4 दिनों तक टालने और मौसम साफ होने पर ही बुवाई करने को कहा गया है। कृषि बुलेटिन में फसलों के बेहतर प्रबंधन हेतु खेतों में उचित जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा बारिश के दौरान किसी भी प्रकार के कीटनाशक या नींदानाशक का छिड़काव न करने की हिदायत दी गई है। अरहर की फसल में मिट्टी चढ़ाने का कार्य करने तथा सिंचाई व निराई-गुड़ाई रोकने की सलाह दी गई है।

वहीं, सब्जी व फल उत्पादक किसानों को टमाटर, केला और लता वाली सब्जियों को गिरने से बचाने के लिए सहारा (स्टेकिंग) देने एवं पपीता व गोभी वर्गीय फसलों के खेतों से अतिरिक्त पानी निकालने को कहा गया है। पशुपालकों एवं मुर्गीपालकों को भी तेज हवा, बारिश और ठंड से पशुओं के बचाव हेतु उन्हें सुरक्षित व सूखे शेड में रखने, पशुशाला में जल निकासी व सूखे बिछावन की व्यवस्था करने तथा स्वच्छ पेयजल व सूखा चारा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

नवजात बछड़ों, मेमनों और बकरी के बच्चों की विशेष देखभाल करने को कहा गया है। इसके साथ ही, जिला प्रशासन ने सभी किसान भाइयों से अपील की है कि वे नियमित मौसम पूर्वानुमान एवं त्वरित कृषि सलाह प्राप्त करने के लिए श्मौसम सीजीश् (मेघदूत) मोबाइल ऐप पर अपना पंजीकरण अवश्य कराएं।