गुरुवार, 19 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
सिवनी पुलिस कांड: पूर्व डीजीपी आर.के. विज की टिप्पणी पर एमपी डीजीपी का जवाब, छह पुलिसकर्मी निलंबित 11 मिनट पहले सिवनी पुलिस कांड: पूर्व डीजीपी आर.के. विज की टिप्पणी पर एमपी डीजीपी का जवाब, छह पुलिसकर्मी निलंबित बेबी डिफेंडर की जल्द होगी एंट्री, इलेक्ट्रिक अवतार में आएगी Land Rover की नई SUV 32 मिनट पहले बेबी डिफेंडर की जल्द होगी एंट्री, इलेक्ट्रिक अवतार में आएगी Land Rover की नई SUV Nvidia की बल्ले-बल्ले! पहली बार 100 अरब डॉलर के पार पहुंचा कंपनी का रेवेन्यू 1 घंटे पहले Nvidia की बल्ले-बल्ले! पहली बार 100 अरब डॉलर के पार पहुंचा कंपनी का रेवेन्यू पूर्व CM की पत्नी की राजनीति में एंट्री के संकेत, अशोकनगर में सरकार पर साधा निशाना 1 घंटे पहले पूर्व CM की पत्नी की राजनीति में एंट्री के संकेत, अशोकनगर में सरकार पर साधा निशाना ऑनलाइन शॉपिंग करने वालों के लिए बड़ा बदलाव, 1 जनवरी 2027 से बदलेंगे नियम 1 घंटे पहले ऑनलाइन शॉपिंग करने वालों के लिए बड़ा बदलाव, 1 जनवरी 2027 से बदलेंगे नियम बीजापुर में सड़क निर्माण के नाम पर 19.17 करोड़ की गड़बड़ी, 13 इंजीनियर निलंबित 1 घंटे पहले बीजापुर में सड़क निर्माण के नाम पर 19.17 करोड़ की गड़बड़ी, 13 इंजीनियर निलंबित सरकारी कर्मचारियों के लिए 2027 की छुट्टियों का कैलेंडर जारी, जानें कब-कब मिलेगी छुट्टी 2 घंटे पहले सरकारी कर्मचारियों के लिए 2027 की छुट्टियों का कैलेंडर जारी, जानें कब-कब मिलेगी छुट्टी LPG संकट की बढ़ेगी चिंता? यूरोप में कड़ाके की सर्दी से गैस की किल्लत का खतरा 2 घंटे पहले LPG संकट की बढ़ेगी चिंता? यूरोप में कड़ाके की सर्दी से गैस की किल्लत का खतरा टोल पार करते ही मोबाइल पर आएगा SMS, लापरवाही पर लग सकता है ₹10,000 का जुर्माना 2 घंटे पहले टोल पार करते ही मोबाइल पर आएगा SMS, लापरवाही पर लग सकता है ₹10,000 का जुर्माना छठ के बाद लौट रहे यात्रियों की भीड़, रेलवे कल और 21 नवंबर को चलाएगा शालीमार-LTT स्पेशल ट्रेन 4 घंटे पहले छठ के बाद लौट रहे यात्रियों की भीड़, रेलवे कल और 21 नवंबर को चलाएगा शालीमार-LTT स्पेशल ट्रेन छत्तीसगढ़ में वीआईपी सुरक्षा की व्यापक समीक्षा, बस्तर के कई नेताओं की सुरक्षा श्रेणी बदली 5 घंटे पहले छत्तीसगढ़ में वीआईपी सुरक्षा की व्यापक समीक्षा, बस्तर के कई नेताओं की सुरक्षा श्रेणी बदली पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने नया रायपुर स्थित निवास कार्यालय में विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों से की मुलाकात…… 13 घंटे पहले पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने नया रायपुर स्थित निवास कार्यालय में विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों से की मुलाकात…… धान खरीदी में बालोद जिला प्रदेश में प्रथम स्थान में बरकरार, 11 हजार टन से अधिक धान का उपार्जन, 13 घंटे पहले धान खरीदी में बालोद जिला प्रदेश में प्रथम स्थान में बरकरार, 11 हजार टन से अधिक धान का उपार्जन, जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन आज 13 घंटे पहले जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन आज सैनिक स्कूल में प्रवेश के लिए आवेदन 02 दिसंबर तक 13 घंटे पहले सैनिक स्कूल में प्रवेश के लिए आवेदन 02 दिसंबर तक घर बैठे मिल रहा धान विक्रय का टोकन, आसान हुई खरीदी की प्रक्रिया 13 घंटे पहले घर बैठे मिल रहा धान विक्रय का टोकन, आसान हुई खरीदी की प्रक्रिया एमसीबी : मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत 13 घंटे पहले एमसीबी : मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत अम्बिकापुर : सरगुजा को कुष्ठ मुक्त बनाने का महाभियान, ग्राम सलका में लगा विशेष स्वास्थ्य शिविर, 327 ग्रामीणों की हुई जांच 13 घंटे पहले अम्बिकापुर : सरगुजा को कुष्ठ मुक्त बनाने का महाभियान, ग्राम सलका में लगा विशेष स्वास्थ्य शिविर, 327 ग्रामीणों की हुई जांच अम्बिकापुर : अंबिकापुर में 2.17 करोड़ की लागत से संयुक्त संचालक कोष लेखा एवं पेंशन भवन सह लेखा प्रशिक्षण शाला का निर्माण प्रगतिरत 13 घंटे पहले अम्बिकापुर : अंबिकापुर में 2.17 करोड़ की लागत से संयुक्त संचालक कोष लेखा एवं पेंशन भवन सह लेखा प्रशिक्षण शाला का निर्माण प्रगतिरत अम्बिकापुर : बनारस रोड के नो वेंडिंग जोन से हटाया गया अतिक्रमण, अवैध गुमटियां हटाने हुई कार्रवाई 13 घंटे पहले अम्बिकापुर : बनारस रोड के नो वेंडिंग जोन से हटाया गया अतिक्रमण, अवैध गुमटियां हटाने हुई कार्रवाई
व्यापार

बेबी डिफेंडर की जल्द होगी एंट्री, इलेक्ट्रिक अवतार में आएगी Land Rover की नई SUV

बेबी डिफेंडर की जल्द होगी एंट्री, इलेक्ट्रिक अवतार में आएगी Land Rover की नई SUV

मुंबई 

Defender का नाम सुनते ही दिमाग में पहाड़, एडवेंचर, पावरफुल इंजन और ऐसी SUV की तस्वीर उभरती है, जिसे रास्तों की परवाह नहीं होती. लेकिन अब इसी दबंग Defender का एक छोटा अवतार आने वाला है. फर्क बस इतना है कि इस बार न शोर होगा, न धुआं और न ही पेट्रोल-डीजल की जरूरत. जगुआर लैंडरोवर (JLR) अपनी सबसे छोटी Defender को पूरी तरह इलेक्ट्रिक बनाने में जुटी है. लंबाई 4.5 मीटर से कुछ ज्यादा होगी, लेकिन दावा है कि रुतबा और ऑफ-रोडिंग वाला DNA बड़े भाई जैसा ही रहेगा। 

Land Rover Defender अपनी दमदार ऑफ-रोडिंग कैपेबिलिटी और मजबूत डिजाइन के लिए दुनियाभर में मशहूर है. हालत ये है कि, चीनी बाजार ऐसे कई कार ब्रांड से पटा पड़ा है जो डिफेंडर के डिजाइन की कॉपी कही जाती हैं. खैर ये तो हुई डिफेंडर के डिजाइन की बात लेकिन अब कंपनी इस पहचान को इलेक्ट्रिक अवतार में एक नए और छोटे मॉडल के साथ आगे बढ़ाने की तैयारी कर रही है. खास बात यह है कि यह SUV पूरी तरह इलेक्ट्रिक होगी और मौजूदा Defender 90 से नीचे पोजिशन की जाएगी।  

कार एंड ड्राइवर की रिपोर्ट के मुताबिक, JLR के प्रमुख पीबी बालाजी ने हाल ही में कंपनी की अर्निंग्स कॉल के दौरान छोटी इलेक्ट्रिक Defender को लेकर अहम जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि इस नई इलेक्ट्रिक SUV का प्रोडक्शन अगले साल के आखिर में शुरू किया जाएगा. इसी समय कंपनी की नई Range Rover GT का भी प्रोडक्शन शुरू होने की योजना है. हालांकि, कंपनी ने अभी तक इस छोटी Defender के आधिकारिक नाम का खुलासा नहीं किया है. लेकिन कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में इसे डिफेंडर स्पोर्ट नाम जरूर दिया गया है। 

कैसी होगी बेबी डिफेंडर?
नई इलेक्ट्रिक Defender मौजूदा मॉडल के मुकाबले आकार में छोटी होगी. इसे कंपनी की मौजूदा Defender 90, 110 और 130 के नीचे जगह मिलेगी. शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसकी लंबाई 4.5 मीटर से थोड़ी ज्यादा हो सकती है. इसके नाम को लेकर Defender Sport और Defender 80 जैसे विकल्पों पर चर्चा हो रही है. अगर कंपनी Defender 80 नाम चुनती है तो यह मौजूदा मॉडल लाइनअप के साथ आसानी से फिट बैठता है। 

डिफेंडर और डिस्कवरी ब्रांड के मैनेजिंग डायरेक्टर मार्क कैमरून ने भी पुष्टि की है कि इस इलेक्ट्रिक SUV पर तेजी से काम हो रहा है. हालांकि, उन्होंने भी इसके नाम को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। 

जगुआर की इस नई इलेक्ट्रिक SUV को इलेक्ट्रिक मॉड्यूलर आर्किटेक्चर (EMA) प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जाएगा. यही प्लेटफॉर्म आने वाली रेंज रोवर जीटी में भी इस्तेमाल होगा. ऐसे में दोनों मॉडल का प्रोडक्शन एक ही फैक्ट्री में होने की संभावना है. फिलहाल इस फैक्ट्री में कंपनी की पेट्रोल और डीजल इंजन वाली डिस्कवरी स्पोर्ट और रेंज रोवर इवोक तैयार होती हैं। 
 
इन बातों पर रहेगा फोकस
Defender न केवल अपने डिजाइन के लिए मशहूर है बल्कि इसकी परफॉर्मेंस और ऑफरोडिंग कैपेबिलिटी इसे और ख़ास बनाती है. JLR नई इलेक्ट्रिक SUV में भी इसी DNA को बरकरार रखना चाहती है. मार्क कैमरून के मुताबिक, कंपनी चाहती है कि नई Defender में वे सभी खूबियां हों, जिनके लिए यह ब्रांड दुनियाभर में जाना जाता है. इसमें एसयूवी की स्ट्रेंथ, ऑफरोडिंग क्षमता और हर रोड कंडिशन में दौड़ने वाली परफॉर्मेंस शामिल हैं। 

कंपनी इस SUV की क्षमता को परखने के लिए खास टेस्टिंग भी कर रही है. इसे दो अलग-अलग विंटर टेस्टिंग साइकल और दो गर्म मौसम वाले टेस्टिंग साइकल में टेस्ट किया जा रहा है. कंपनी ने अपने पेट्रोल और डीजल मॉडल के लिए भी इसी तरह की टेस्टिंग प्रोसेस अपनाई थी. इन टेस्ट के बाद ही SUV के फाइनल प्रोडक्शन स्पेसिफिकेशन तय किए जाएंगे। 

कैसा होगा परफॉर्मेंस
JLR ने फिलहाल नई इलेक्ट्रिक
Defender के साइज, बैटरी पैक और मोटर से जुड़ी तकनीकी जानकारी साझा नहीं की है. हालांकि, शुरुआती रिपोर्ट्स में इसके डुअल मोटर सेटअप के साथ आने की उम्मीद जताई गई है. इसमें आगे और पीछे के एक्सल पर अलग-अलग इलेक्ट्रिक मोटर दी जा सकती हैं. इससे SUV को बेहतर ट्रैक्शन और चारों पहियों पर पावर देने की क्षमता मिलेगी. इसमें 4-व्हील ड्राइव सिस्टम मिलने की भी उम्मीद है. डुअल मोटर सेटअप की मदद से कंपनी बिना मैकेनिकल सेंटर डिफरेंशियल के भी चारों पहियों तक पावर पहुंचा सकेगी। 

इलेक्ट्रिक Defender के अलावा कंपनी इसका हाइब्रिड वर्जन भी तैयार कर रही है. पी. बी. बालाजी के अनुसार, हाइब्रिड मॉडल पर काम पूरी तरह से जारी है. हालांकि, यह इलेक्ट्रिक मॉडल के साथ लॉन्च के लिए तैयार नहीं होगा. इसका मतलब है कि कंपनी आने वाले समय में Defender के इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड दोनों विकल्प पेश कर सकती है।