सोमवार, 23 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
‘मेरी बात को गलत पेश किया गया’, शिकागो में हमास और इजरायल पर टिप्पणी की आलोचना के बाद राहुल गांधी ने दी सफाई 2 मिनट पहले ‘मेरी बात को गलत पेश किया गया’, शिकागो में हमास और इजरायल पर टिप्पणी की आलोचना के बाद राहुल गांधी ने दी सफाई कांकेर में GST की महिला अधिकारी 1.50 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार, CA भी ACB के शिकंजे में 1 घंटे पहले कांकेर में GST की महिला अधिकारी 1.50 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार, CA भी ACB के शिकंजे में ’26/11 जैसा हमला करेंगे’, आतंकी लतीफ भट की मौत का बदला लेने के लिए किसने भेजा ईमेल? हाई अलर्ट पर हैदराबाद 1 घंटे पहले ’26/11 जैसा हमला करेंगे’, आतंकी लतीफ भट की मौत का बदला लेने के लिए किसने भेजा ईमेल? हाई अलर्ट पर हैदराबाद पीएम मोदी और बालेन शाह के बीच आज होगी वार्ता, अयोध्या-जनकपुर रेल लिंक समेत कई प्रमुख परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन 1 घंटे पहले पीएम मोदी और बालेन शाह के बीच आज होगी वार्ता, अयोध्या-जनकपुर रेल लिंक समेत कई प्रमुख परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन शेयर बाजार में लिस्टिंग कराए या निजी कंपनी बनी रहे, इसी हफ्ते बड़ा निर्णय लेने की तैयारी में टाटा संस 1 घंटे पहले शेयर बाजार में लिस्टिंग कराए या निजी कंपनी बनी रहे, इसी हफ्ते बड़ा निर्णय लेने की तैयारी में टाटा संस मुस्लिम युवक ने पहचान छिपाकर 6 हिंदू महिलाओं से की शादी, पत्नी की शिकायत पर असम पुलिस ने किया गिरफ्तार 3 घंटे पहले मुस्लिम युवक ने पहचान छिपाकर 6 हिंदू महिलाओं से की शादी, पत्नी की शिकायत पर असम पुलिस ने किया गिरफ्तार संसद सत्र पर सस्पेंस बरकरार: कांग्रेस की 4 मांगों के बीच अटका परिसीमन बिल, क्या है भाजपा का 3-दिवसीय प्लान? 3 घंटे पहले संसद सत्र पर सस्पेंस बरकरार: कांग्रेस की 4 मांगों के बीच अटका परिसीमन बिल, क्या है भाजपा का 3-दिवसीय प्लान? IOA अध्यक्ष पद के चुनाव में उतरेंगे राजीव मेहता, भारतीय ओलिंपिक संघ के रहे चुके है महासचिव 3 घंटे पहले IOA अध्यक्ष पद के चुनाव में उतरेंगे राजीव मेहता, भारतीय ओलिंपिक संघ के रहे चुके है महासचिव किल टोनी से लैटेंट और कॉकरोच क्लब तक… क्या है पॉप कल्चर के जरिए सियासत साधने का CJP का नया प्लान? 3 घंटे पहले किल टोनी से लैटेंट और कॉकरोच क्लब तक… क्या है पॉप कल्चर के जरिए सियासत साधने का CJP का नया प्लान? चिन्मय मिशन के 75 वर्ष पूरे, पीएम मोदी आज करेंगे चिन्मय अमृत महोत्सव ग्लोबल सम्मेलन का उद्घाटन 3 घंटे पहले चिन्मय मिशन के 75 वर्ष पूरे, पीएम मोदी आज करेंगे चिन्मय अमृत महोत्सव ग्लोबल सम्मेलन का उद्घाटन ’50 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालना हजार साल की सबसे बड़ी उपलब्धि’, बोले पीएम मोदी 3 घंटे पहले ’50 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालना हजार साल की सबसे बड़ी उपलब्धि’, बोले पीएम मोदी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल 3 घंटे पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल लेबनान के राष्ट्रीय दिवस पर जयशंकर ने दी बधाई, भारत के साथ संबंध मजबूत करने पर जोर 11 घंटे पहले लेबनान के राष्ट्रीय दिवस पर जयशंकर ने दी बधाई, भारत के साथ संबंध मजबूत करने पर जोर पेट्रोल में कितना मिल रहा एथनॉल? पीपीएसी की रिपोर्ट में सबकुछ हुआ क्लियर 11 घंटे पहले पेट्रोल में कितना मिल रहा एथनॉल? पीपीएसी की रिपोर्ट में सबकुछ हुआ क्लियर पुरानी तकनीक छोड़ना इतना आसान क्यों नहीं? रिसर्च में सामने आई वजह 11 घंटे पहले पुरानी तकनीक छोड़ना इतना आसान क्यों नहीं? रिसर्च में सामने आई वजह एंटी-ड्रोन गन बेचने पर इंडियामार्ट पर एक्शन, एयरवन रोबोटिक्स पर 10 लाख का जुर्माना 11 घंटे पहले एंटी-ड्रोन गन बेचने पर इंडियामार्ट पर एक्शन, एयरवन रोबोटिक्स पर 10 लाख का जुर्माना बिसलेरी का पानी भी शुद्ध नहीं, जांच में मिले खतरनाक केमिकल; FSSAI ने लिया एक्शन 11 घंटे पहले बिसलेरी का पानी भी शुद्ध नहीं, जांच में मिले खतरनाक केमिकल; FSSAI ने लिया एक्शन तेलंगाना कांग्रेस में गहराया विवाद, CM रेवंत रेड्डी की ‘पागल कुत्ते’ टिप्पणी पर उठे सवाल 12 घंटे पहले तेलंगाना कांग्रेस में गहराया विवाद, CM रेवंत रेड्डी की ‘पागल कुत्ते’ टिप्पणी पर उठे सवाल ब्लाइंड क्रिकेट एशिया कप विवाद में नया मोड़, पाकिस्तानी अंपायर का खिलाड़ियों संग जश्न वायरल 12 घंटे पहले ब्लाइंड क्रिकेट एशिया कप विवाद में नया मोड़, पाकिस्तानी अंपायर का खिलाड़ियों संग जश्न वायरल किम जोंग उन ने ट्रंप के फोन और चिट्ठी को किया नजरअंदाज, बिना खोले लौटाया अमेरिकी संदेश 12 घंटे पहले किम जोंग उन ने ट्रंप के फोन और चिट्ठी को किया नजरअंदाज, बिना खोले लौटाया अमेरिकी संदेश
राजनीति

तमिलनाडु में नारे की सियासत, उदयनिधि ने कार्यकर्ताओं से कहा- ‘ओम काली, जय काली’

तमिलनाडु में नारे की सियासत, उदयनिधि ने कार्यकर्ताओं से कहा- ‘ओम काली, जय काली’

चेन्नई
तमिलनाडु में नारे की सियासत शुरू हो गई है। सत्ता पक्ष और विपक्ष, नारे को लेकर आमने-सामने हैं और नारे का जवाब नारे से देने की तैयारी कर रहे हैं। यही कारण है कि डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा है कि विजय की पार्टी टीवीके के नारे का मुकाबला करने के लिए हर मंच पर ‘ओम काली, जय काली’ का नारा लगाएं।

27 सितंबर को पार्टी बैठक में उदयनिधि ने टीवीके प्रमुख और मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पिछले दो साल से विजय अपनी रैलियों में 'ओम शक्ति, पराशक्ति… द्रमुक एक बुरी ताकत है' जैसे नारे लगाते रहे। उस समय द्रमुक सत्ता में थी और टीवीके विपक्ष में थी, इसलिए पार्टी ने उन नारों को सुना। अब जवाब देने का मौका आ गया है।

उदयनिधि ने एक नारा गढ़ते हुए कार्यकर्ताओं को बताया ओम काली, जय काली… टीवीके एक भगोड़ा है, नारे का प्रयोग करें। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि विजय का नाम लेने की जरूरत नहीं है। सिर्फ पार्टी के नाम के साथ यह नारा दोहराते रहें, ताकि यह लोगों के मन में बैठ जाए। इस दौरान उन्होंने करूर भगदड़ का भी जिक्र किया, जिसमें 40 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी।

उदयनिधि ने आरोप लगाया कि विजय तिरुचिरापल्ली और चेन्नई एयरपोर्ट पर मीडिया और जनता के सवालों से बचकर भाग गए। जनता यह समझ जाएगी कि जिम्मेदारी से कौन भाग रहा है। उन्होंने नेताओं को निर्देश दिया कि आने वाले चुनाव से पहले घर-घर जाकर और रैलियों में जोरदार ढंग से जवाबी प्रचार चलाएं।

धारापुरम उपचुनाव को लेकर भी उदयनिधि ने हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि टीवीके ने महिलाओं को आर्थिक मदद, मुफ्त गैस सिलेंडर, बेरोजगारों को सहायता और किसानों के कर्ज माफ करने जैसे वादे पूरे नहीं किए। राज्य में कानून-व्यवस्था बिगड़ी है और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ी है।

उन्होंने कहा कि सत्तारूढ़ दल के नेता शासन के मुद्दों पर ध्यान देने की जगह विजय की तारीफ करने में लगे हैं। अन्य दलों के लोगों को पार्टी में शामिल करने के तरीके की तुलना उन्होंने डिलीवरी ऐप से सोफा मंगाने से की। उदयनिधि ने मतदाताओं से अपील की कि 6 अक्टूबर को होने वाले धारापुरम उपचुनाव में द्रमुक उम्मीदवार एस. सुगन्या का समर्थन करें।