सोमवार, 23 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
‘मेरी बात को गलत पेश किया गया’, शिकागो में हमास और इजरायल पर टिप्पणी की आलोचना के बाद राहुल गांधी ने दी सफाई 40 मिनट पहले ‘मेरी बात को गलत पेश किया गया’, शिकागो में हमास और इजरायल पर टिप्पणी की आलोचना के बाद राहुल गांधी ने दी सफाई कांकेर में GST की महिला अधिकारी 1.50 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार, CA भी ACB के शिकंजे में 2 घंटे पहले कांकेर में GST की महिला अधिकारी 1.50 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार, CA भी ACB के शिकंजे में ’26/11 जैसा हमला करेंगे’, आतंकी लतीफ भट की मौत का बदला लेने के लिए किसने भेजा ईमेल? हाई अलर्ट पर हैदराबाद 2 घंटे पहले ’26/11 जैसा हमला करेंगे’, आतंकी लतीफ भट की मौत का बदला लेने के लिए किसने भेजा ईमेल? हाई अलर्ट पर हैदराबाद पीएम मोदी और बालेन शाह के बीच आज होगी वार्ता, अयोध्या-जनकपुर रेल लिंक समेत कई प्रमुख परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन 2 घंटे पहले पीएम मोदी और बालेन शाह के बीच आज होगी वार्ता, अयोध्या-जनकपुर रेल लिंक समेत कई प्रमुख परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन शेयर बाजार में लिस्टिंग कराए या निजी कंपनी बनी रहे, इसी हफ्ते बड़ा निर्णय लेने की तैयारी में टाटा संस 2 घंटे पहले शेयर बाजार में लिस्टिंग कराए या निजी कंपनी बनी रहे, इसी हफ्ते बड़ा निर्णय लेने की तैयारी में टाटा संस मुस्लिम युवक ने पहचान छिपाकर 6 हिंदू महिलाओं से की शादी, पत्नी की शिकायत पर असम पुलिस ने किया गिरफ्तार 4 घंटे पहले मुस्लिम युवक ने पहचान छिपाकर 6 हिंदू महिलाओं से की शादी, पत्नी की शिकायत पर असम पुलिस ने किया गिरफ्तार संसद सत्र पर सस्पेंस बरकरार: कांग्रेस की 4 मांगों के बीच अटका परिसीमन बिल, क्या है भाजपा का 3-दिवसीय प्लान? 4 घंटे पहले संसद सत्र पर सस्पेंस बरकरार: कांग्रेस की 4 मांगों के बीच अटका परिसीमन बिल, क्या है भाजपा का 3-दिवसीय प्लान? IOA अध्यक्ष पद के चुनाव में उतरेंगे राजीव मेहता, भारतीय ओलिंपिक संघ के रहे चुके है महासचिव 4 घंटे पहले IOA अध्यक्ष पद के चुनाव में उतरेंगे राजीव मेहता, भारतीय ओलिंपिक संघ के रहे चुके है महासचिव किल टोनी से लैटेंट और कॉकरोच क्लब तक… क्या है पॉप कल्चर के जरिए सियासत साधने का CJP का नया प्लान? 4 घंटे पहले किल टोनी से लैटेंट और कॉकरोच क्लब तक… क्या है पॉप कल्चर के जरिए सियासत साधने का CJP का नया प्लान? चिन्मय मिशन के 75 वर्ष पूरे, पीएम मोदी आज करेंगे चिन्मय अमृत महोत्सव ग्लोबल सम्मेलन का उद्घाटन 4 घंटे पहले चिन्मय मिशन के 75 वर्ष पूरे, पीएम मोदी आज करेंगे चिन्मय अमृत महोत्सव ग्लोबल सम्मेलन का उद्घाटन ’50 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालना हजार साल की सबसे बड़ी उपलब्धि’, बोले पीएम मोदी 4 घंटे पहले ’50 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालना हजार साल की सबसे बड़ी उपलब्धि’, बोले पीएम मोदी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल 4 घंटे पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल लेबनान के राष्ट्रीय दिवस पर जयशंकर ने दी बधाई, भारत के साथ संबंध मजबूत करने पर जोर 12 घंटे पहले लेबनान के राष्ट्रीय दिवस पर जयशंकर ने दी बधाई, भारत के साथ संबंध मजबूत करने पर जोर पेट्रोल में कितना मिल रहा एथनॉल? पीपीएसी की रिपोर्ट में सबकुछ हुआ क्लियर 12 घंटे पहले पेट्रोल में कितना मिल रहा एथनॉल? पीपीएसी की रिपोर्ट में सबकुछ हुआ क्लियर पुरानी तकनीक छोड़ना इतना आसान क्यों नहीं? रिसर्च में सामने आई वजह 12 घंटे पहले पुरानी तकनीक छोड़ना इतना आसान क्यों नहीं? रिसर्च में सामने आई वजह एंटी-ड्रोन गन बेचने पर इंडियामार्ट पर एक्शन, एयरवन रोबोटिक्स पर 10 लाख का जुर्माना 12 घंटे पहले एंटी-ड्रोन गन बेचने पर इंडियामार्ट पर एक्शन, एयरवन रोबोटिक्स पर 10 लाख का जुर्माना बिसलेरी का पानी भी शुद्ध नहीं, जांच में मिले खतरनाक केमिकल; FSSAI ने लिया एक्शन 12 घंटे पहले बिसलेरी का पानी भी शुद्ध नहीं, जांच में मिले खतरनाक केमिकल; FSSAI ने लिया एक्शन तेलंगाना कांग्रेस में गहराया विवाद, CM रेवंत रेड्डी की ‘पागल कुत्ते’ टिप्पणी पर उठे सवाल 12 घंटे पहले तेलंगाना कांग्रेस में गहराया विवाद, CM रेवंत रेड्डी की ‘पागल कुत्ते’ टिप्पणी पर उठे सवाल ब्लाइंड क्रिकेट एशिया कप विवाद में नया मोड़, पाकिस्तानी अंपायर का खिलाड़ियों संग जश्न वायरल 12 घंटे पहले ब्लाइंड क्रिकेट एशिया कप विवाद में नया मोड़, पाकिस्तानी अंपायर का खिलाड़ियों संग जश्न वायरल किम जोंग उन ने ट्रंप के फोन और चिट्ठी को किया नजरअंदाज, बिना खोले लौटाया अमेरिकी संदेश 13 घंटे पहले किम जोंग उन ने ट्रंप के फोन और चिट्ठी को किया नजरअंदाज, बिना खोले लौटाया अमेरिकी संदेश
राजनीति

राहुल गांधी के खिलाफ 2018 का मानहानि केस खत्म, कार्तिकेय चौहान ने स्वीकार किया खेद

राहुल गांधी के खिलाफ 2018 का मानहानि केस खत्म, कार्तिकेय चौहान ने स्वीकार किया खेद

भोपाल
 कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ 2018 में दायर मानहानि का मामला अब समाप्त हो गया है। यह मामला तत्कालीन मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान ने दायर किया था। झाबुआ में एक चुनावी सभा के दौरान राहुल गांधी ने पनामा पेपर्स का जिक्र करते हुए कार्तिकेय का नाम लिया था। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान राहुल गांधी की ओर से स्पष्ट किया गया था कि कार्तिकेय सिंह चौहान का नाम लेना तथ्यात्मक भूल थी। उन्होंने लिखित रूप से खेद भी जताया था। कार्तिकेय सिंह चौहान की ओर से यह खेद स्वीकार किए जाने के बाद हाईकोर्ट ने भोपाल की अदालत में लंबित कार्यवाही समाप्त करने का आदेश दिया था।

2018 के बयान से शुरू हुआ था विवाद
यह मामला 2018 के मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान दिए गए राहुल गांधी के एक भाषण से शुरू हुआ था। झाबुआ की रैली में पनामा पेपर्स का उल्लेख करते हुए राहुल गांधी ने कार्तिकेय सिंह चौहान का नाम लिया था। इसके बाद कार्तिकेय सिंह चौहान ने भोपाल की अदालत में मानहानि का परिवाद दायर किया। मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 499 और 500 से जुड़ी कार्यवाही का उल्लेख कोर्ट रिकॉर्ड में है।

राहुल गांधी ने क्या कहा था?
हाईकोर्ट की कार्यवाही में राहुल गांधी की ओर से बताया गया कि कार्तिकेय सिंह चौहान का नाम लिया जाना गलती से हुआ था। उन्होंने अपने बयान को लेकर लिखित रूप से खेद व्यक्त किया। हाईकोर्ट के रिकॉर्ड के मुताबिक, कार्तिकेय की ओर से भी राहुल गांधी के इस स्पष्टीकरण और खेद को स्वीकार किया गया तथा दोनों अदालतों में कार्यवाही समाप्त करने पर सहमति जताई गई।

निचली अदालत में भी मामला खत्म
राहुल गांधी ने भोपाल की अदालत से जारी समन और मानहानि मामले को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। 24 जून 2026 के हाईकोर्ट रिकॉर्ड में इस मामले में राहुल गांधी की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता विवेक कृष्ण तंखा समेत अन्य वकीलों की मौजूदगी दर्ज है। कार्तिकेय सिंह चौहान की ओर से अधिवक्ता संकल्प कोचर पेश हुए थे। 25 जून 2026 को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने राहुल गांधी की ओर से व्यक्त खेद और कार्तिकेय की सहमति के आधार पर कार्यवाही समाप्त करने का आदेश दिया। हाईकोर्ट के आदेश में भोपाल की अदालत में लंबित कार्यवाही बंद करने की बात भी दर्ज है।

भोपाल कोर्ट में क्या हुआ?
इसके बाद भोपाल जिला एवं सत्र न्यायालय के तृतीय सिविल न्यायाधीश, वरिष्ठ खंड के न्यायालय में मामले की आगे की कार्रवाई हुई। कोर्ट रिकॉर्ड में कार्तिकेय सिंह चौहान याचिकाकर्ता और राहुल गांधी प्रतिवादी के रूप में दर्ज हैं। अब हाईकोर्ट के आदेश के बाद इस मामले का भोपाल कोर्ट में भी निराकरण हो गया है। यानी 2018 के उस बयान से शुरू हुई कानूनी कार्यवाही अब समाप्त हो चुकी है।

क्या था पूरा विवाद?
विवाद का केंद्र राहुल गांधी का वह बयान था, जिसमें उन्होंने पनामा पेपर्स के संदर्भ में कार्तिकेय सिंह चौहान का नाम लिया था। कार्तिकेय ने इसे मानहानिकारक बताते हुए अदालत का रुख किया था। बाद में राहुल गांधी ने अदालत के समक्ष स्पष्ट किया कि उनका आशय किसी दूसरे व्यक्ति का नाम लेने से था और कार्तिकेय का नाम लिया जाना तथ्यात्मक भूल थी। लिखित खेद स्वीकार किए जाने के बाद हाईकोर्ट ने मामले को आगे चलाने की आवश्यकता नहीं मानी और कार्यवाही समाप्त कर दी।