सोमवार, 23 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
कॉर्पोरेट टैक्स कटौती पर शशि थरूर ने पीएम मोदी का किया समर्थन, लेकिन भ्रष्टाचार को लेकर साधा निशाना 12 मिनट पहले कॉर्पोरेट टैक्स कटौती पर शशि थरूर ने पीएम मोदी का किया समर्थन, लेकिन भ्रष्टाचार को लेकर साधा निशाना तमिलनाडु के विल्लुपुरम में तेज रफ्तार बस ने लॉरी और वैन को मारी टक्कर, ड्राइवर समेत 2 की मौत; 13 घायल 13 मिनट पहले तमिलनाडु के विल्लुपुरम में तेज रफ्तार बस ने लॉरी और वैन को मारी टक्कर, ड्राइवर समेत 2 की मौत; 13 घायल सूरजपुर में 113 करोड़ के संदिग्ध साइबर लेनदेन का खुलासा, 21 राज्यों की 150 शिकायतों से जुड़े तार 42 मिनट पहले सूरजपुर में 113 करोड़ के संदिग्ध साइबर लेनदेन का खुलासा, 21 राज्यों की 150 शिकायतों से जुड़े तार बिसलेरी सैंपल विवाद के बाद एक्शन में सरकार, देशभर में सभी बोतलबंद पानी ब्रांड्स के सैंपल की होगी जांच 56 मिनट पहले बिसलेरी सैंपल विवाद के बाद एक्शन में सरकार, देशभर में सभी बोतलबंद पानी ब्रांड्स के सैंपल की होगी जांच (रायपुर) शेयर बाजार में मुनाफे का झांसा देकर 6.89 लाख की ठगी, महिला से मारपीट कर सोने की चेन भी छीनी 1 घंटे पहले (रायपुर) शेयर बाजार में मुनाफे का झांसा देकर 6.89 लाख की ठगी, महिला से मारपीट कर सोने की चेन भी छीनी तूफानी तेजी के बाद अचानक क्रैश हुआ बाजार, भारतीय शेयर बाजार को भी लगा बड़ा झटका 1 घंटे पहले तूफानी तेजी के बाद अचानक क्रैश हुआ बाजार, भारतीय शेयर बाजार को भी लगा बड़ा झटका फ्रांस में लगातार छठे वीकेंड सड़कों पर उतरे हजारों लोग, पेरिस में पुलिस से झड़प 2 घंटे पहले फ्रांस में लगातार छठे वीकेंड सड़कों पर उतरे हजारों लोग, पेरिस में पुलिस से झड़प होर्मुज स्ट्रेट खोलने को तैयार ईरान, अमेरिका के सामने रखीं अपनी शर्तें 2 घंटे पहले होर्मुज स्ट्रेट खोलने को तैयार ईरान, अमेरिका के सामने रखीं अपनी शर्तें त्योहारों और शादियों में हवाई किराए ने बिगाड़ा बजट, महंगे टिकटों से यात्री परेशान 2 घंटे पहले त्योहारों और शादियों में हवाई किराए ने बिगाड़ा बजट, महंगे टिकटों से यात्री परेशान नंबर प्लेट से छेड़छाड़ करने पर लगेगा 8 गुना टोल जुर्माना, सरकार लाएगी नया नियम 2 घंटे पहले नंबर प्लेट से छेड़छाड़ करने पर लगेगा 8 गुना टोल जुर्माना, सरकार लाएगी नया नियम तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर दीपक जलाने की अनुमति, 100 साल पुराने विवाद में सुप्रीम कोर्ट का दखल 2 घंटे पहले तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर दीपक जलाने की अनुमति, 100 साल पुराने विवाद में सुप्रीम कोर्ट का दखल चीन के खिलाफ फिलीपींस की सैन्य तैयारी तेज, भारत से आकाश और पिनाका खरीदने पर विचार 3 घंटे पहले चीन के खिलाफ फिलीपींस की सैन्य तैयारी तेज, भारत से आकाश और पिनाका खरीदने पर विचार ‘मेरी बात को गलत पेश किया गया’, शिकागो में हमास और इजरायल पर टिप्पणी की आलोचना के बाद राहुल गांधी ने दी सफाई 3 घंटे पहले ‘मेरी बात को गलत पेश किया गया’, शिकागो में हमास और इजरायल पर टिप्पणी की आलोचना के बाद राहुल गांधी ने दी सफाई मंत्री बनकर SSC भर्ती में दखल देने की कोशिश, पश्चिम बंगाल में आरोपी गिरफ्तार 3 घंटे पहले मंत्री बनकर SSC भर्ती में दखल देने की कोशिश, पश्चिम बंगाल में आरोपी गिरफ्तार एक सदी बाद फिर सुर्खियों में ब्रिटिश सैनिक विली वेबर और ग्लेडिस की प्रेम कहानी, याद में बनी मेमोरियल बेंच 3 घंटे पहले एक सदी बाद फिर सुर्खियों में ब्रिटिश सैनिक विली वेबर और ग्लेडिस की प्रेम कहानी, याद में बनी मेमोरियल बेंच पुतिन के आक्रामक रुख से बड़े युद्ध का खतरा, ब्रिटेन की रक्षा खुफिया एजेंसी ने चेताया 3 घंटे पहले पुतिन के आक्रामक रुख से बड़े युद्ध का खतरा, ब्रिटेन की रक्षा खुफिया एजेंसी ने चेताया भारत का तेल-गैस आयात बिल अक्टूबर में 60% बढ़कर 16 अरब डॉलर पहुंचा 3 घंटे पहले भारत का तेल-गैस आयात बिल अक्टूबर में 60% बढ़कर 16 अरब डॉलर पहुंचा जेफ्री एपस्टीन का रूस कनेक्शन बेनकाब, 17 महिलाओं को शोषण के जाल में फंसाने का खुलासा 3 घंटे पहले जेफ्री एपस्टीन का रूस कनेक्शन बेनकाब, 17 महिलाओं को शोषण के जाल में फंसाने का खुलासा अमेरिकी रिपोर्ट का दावा, ऑपरेशन सिंदूर में चीन ने पाकिस्तान की मदद कर भारत की सैन्य रणनीति उलझाई 3 घंटे पहले अमेरिकी रिपोर्ट का दावा, ऑपरेशन सिंदूर में चीन ने पाकिस्तान की मदद कर भारत की सैन्य रणनीति उलझाई अग्निवीरों के लिए बड़ी राहत, दो साल का सेवा विस्तार लेने वालों को मिलेगी शादी की अनुमति 3 घंटे पहले अग्निवीरों के लिए बड़ी राहत, दो साल का सेवा विस्तार लेने वालों को मिलेगी शादी की अनुमति
छत्तीसगढ़

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को कराया न्योता भोज, माताओं को भेंट किए मुनगा के पौधे….

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को कराया न्योता भोज, माताओं को भेंट किए मुनगा के पौधे….

रायपुर: महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े आज अभनपुर विधानसभा क्षेत्र के निमोरा और धुसेरा आंगनबाड़ी केंद्रों में आयोजित ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम में शामिल हुईं। उन्होंने बच्चों से आत्मीय बातचीत की, उन्हें चॉकलेट वितरित की और न्योता भोज में पौष्टिक भोजन कराया। मंत्री ने गर्भवती महिलाओं की गोद भराई तथा छोटे बच्चों के अन्नप्राशन संस्कार में भाग लेकर माताओं और परिवारों को शुभकामनाएं दीं।

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को कराया न्योता भोज, माताओं को भेंट किए मुनगा के पौधे

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को कराया न्योता भोज, माताओं को भेंट किए मुनगा के पौधे

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को कराया न्योता भोज, माताओं को भेंट किए मुनगा के पौधे

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्रदेश के आंगनबाड़ी केंद्रों में आयोजित आंगन मिलन सेवा का उद्देश्य बच्चों के पोषण, मातृ-शिशु स्वास्थ्य और प्रारंभिक बाल विकास में परिवार तथा समुदाय की भागीदारी बढ़ाना है। इसी भावना के साथ मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने दोनों केंद्रों में बच्चों, माताओं और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ समय बिताया। उन्होंने बच्चों से उनकी रुचियों के बारे में बात की और कार्यकर्ताओं से केंद्रों में संचालित पोषण एवं देखभाल संबंधी गतिविधियों की जानकारी ली।

मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने कहा कि बच्चे स्वस्थ रहेंगे और अच्छी तरह सीखेंगे, तभी उनका भविष्य मजबूत होगा। इसके लिए परिवार और आंगनबाड़ी केंद्र का निरंतर जुड़ाव जरूरी है। उन्होंने माताओं से बच्चों के भोजन में स्थानीय स्तर पर उपलब्ध दाल, हरी सब्जियों और अन्य पौष्टिक खाद्य पदार्थों को शामिल करने तथा आंगनबाड़ी केंद्र से मिलने वाली सेवाओं का नियमित लाभ लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि गोद भराई और अन्नप्राशन जैसे अवसर परिवारों से पोषण पर संवाद करने का भी माध्यम बनते हैं।

कार्यक्रम के दौरान ‘हर घर मुनगा, घर-घर मुनगा’ अभियान के तहत आंगनबाड़ी केंद्र परिसर में मुनगा का पौधा लगाया गया। मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने माताओं और महिलाओं को भी मुनगा के पौधे भेंट किए। उन्होंने उन्हें घर की बाड़ी या आसपास उपयुक्त स्थान पर पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने के लिए प्रेरित किया। मंत्री ने कहा कि मुनगा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध उपयोगी पौधा है। इसके पौधों को घरों और पोषण वाटिकाओं तक पहुंचाकर परिवारों को पौष्टिक आहार के एक अतिरिक्त स्रोत से जोड़ा जा सकता है।

महिलाओं और ग्रामीणों से संवाद में मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने महिला एवं बाल विकास विभाग की सेवाओं और योजनाओं की जानकारी भी दी। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र केवल बच्चों के आने का स्थान नहीं, बल्कि गर्भवती महिलाओं, माताओं और परिवारों तक पोषण, देखभाल तथा प्रारंभिक शिक्षा की जानकारी पहुंचाने का केंद्र हैं। समुदाय की सक्रिय भागीदारी से इन सेवाओं को और प्रभावी बनाया जा सकता है। कार्यक्रम में अभनपुर विधायक श्री इंद्र कुमार साहू,स्थानीय जनप्रतिनिधि , आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं, महिलाएं और बच्चे उपस्थित रहे।