शनिवार, 28 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
परिसीमन बिल पर NCP के समर्थन को लेकर कांग्रेस ने उठाए सवाल, पूछा- राजनीतिक दबाव या रणनीति? 2 घंटे पहले परिसीमन बिल पर NCP के समर्थन को लेकर कांग्रेस ने उठाए सवाल, पूछा- राजनीतिक दबाव या रणनीति? मिशन 360: परिसीमन विधेयक पर सरकार का नंबर गेम, लोकसभा में 40 वोटों की दरकार 2 घंटे पहले मिशन 360: परिसीमन विधेयक पर सरकार का नंबर गेम, लोकसभा में 40 वोटों की दरकार विपक्षी सांसदों की गैरमौजूदगी से NDA को फायदा, वोटिंग के बिना मिल सकता है दो तिहाई बहुमत 3 घंटे पहले विपक्षी सांसदों की गैरमौजूदगी से NDA को फायदा, वोटिंग के बिना मिल सकता है दो तिहाई बहुमत सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राज्य में राशनकार्डधारियों को मिल रहा खाद्यान्न वितरण का नियमित लाभ 3 घंटे पहले सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राज्य में राशनकार्डधारियों को मिल रहा खाद्यान्न वितरण का नियमित लाभ भारत-अमेरिका ट्रेड डील जल्द होगी फाइनल, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दिया बड़ा अपडेट 4 घंटे पहले भारत-अमेरिका ट्रेड डील जल्द होगी फाइनल, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दिया बड़ा अपडेट AI के दौर में बदलेंगे ऑफिस के तौर-तरीके, Steelcase ने गुरुग्राम में दिखाया भविष्य 4 घंटे पहले AI के दौर में बदलेंगे ऑफिस के तौर-तरीके, Steelcase ने गुरुग्राम में दिखाया भविष्य पीएम सूर्य घर योजना से आंवराभाटा निवासी श्रीमती रेवती ध्रुव को मिली बिजली बिल से राहत, अब आ रहा शून्य बिल 4 घंटे पहले पीएम सूर्य घर योजना से आंवराभाटा निवासी श्रीमती रेवती ध्रुव को मिली बिजली बिल से राहत, अब आ रहा शून्य बिल CG-ACE योजना के तहत यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के लिए दिल्ली में निःशुल्क कोचिंग का अवसर, ऑनलाइन आवेदन 30 नवंबर तक 4 घंटे पहले CG-ACE योजना के तहत यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के लिए दिल्ली में निःशुल्क कोचिंग का अवसर, ऑनलाइन आवेदन 30 नवंबर तक जिले में 29 नवंबर को आयोजित होगा ‘फिट इंडिया संडेज ऑन साइकिल’ का ऐतिहासिक 100वां संस्करण 4 घंटे पहले जिले में 29 नवंबर को आयोजित होगा ‘फिट इंडिया संडेज ऑन साइकिल’ का ऐतिहासिक 100वां संस्करण युवाओं को उद्यमिता और नवाचार से जोड़ने तीन दिवसीय बूटकैंप का होगा आयोजन 4 घंटे पहले युवाओं को उद्यमिता और नवाचार से जोड़ने तीन दिवसीय बूटकैंप का होगा आयोजन गांधी चौक और कोतवाली क्षेत्र में तंबाकू नियंत्रण नियमों के उल्लंघन पर 16 दुकानों का चालान 4 घंटे पहले गांधी चौक और कोतवाली क्षेत्र में तंबाकू नियंत्रण नियमों के उल्लंघन पर 16 दुकानों का चालान श्रमिकों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाना विभाग की पहली प्राथमिकता 4 घंटे पहले श्रमिकों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाना विभाग की पहली प्राथमिकता धान खरीदी केंद्रों में बेहतर इंतजाम, ऑनलाइन टोकन से किसानों को मिल रही सहूलियत 4 घंटे पहले धान खरीदी केंद्रों में बेहतर इंतजाम, ऑनलाइन टोकन से किसानों को मिल रही सहूलियत घर बैठे मिला ऑनलाइन टोकन, मेहनत की उपज का बेहतर मूल्य, किसान प्रेम सिंह को मिली दोहरी राहत 4 घंटे पहले घर बैठे मिला ऑनलाइन टोकन, मेहनत की उपज का बेहतर मूल्य, किसान प्रेम सिंह को मिली दोहरी राहत धान खरीदी को मिल रही गति, रकबा समर्पण में भी किसान निभा रहे सक्रिय भागीदारी 4 घंटे पहले धान खरीदी को मिल रही गति, रकबा समर्पण में भी किसान निभा रहे सक्रिय भागीदारी 4-5 दिसम्बर को होगा राज्य स्तरीय युवा महोत्सव, 33 जिलों के 3 हजार युवा लेंगे भाग 4 घंटे पहले 4-5 दिसम्बर को होगा राज्य स्तरीय युवा महोत्सव, 33 जिलों के 3 हजार युवा लेंगे भाग तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर कल जलेगा दीप, दीपथून स्तंभ को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश 4 घंटे पहले तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर कल जलेगा दीप, दीपथून स्तंभ को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश उत्तर बस्तर कांकेर : सुरक्षित बचपन अभियान के तहत शिक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण 5 घंटे पहले उत्तर बस्तर कांकेर : सुरक्षित बचपन अभियान के तहत शिक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण उत्तर बस्तर कांकेर : जिले में धान खरीदी सुचारू रूप से संचालित 5 घंटे पहले उत्तर बस्तर कांकेर : जिले में धान खरीदी सुचारू रूप से संचालित ऑफलाइन टोकन से धान बेचना हुआ आसान, बेहतर खरीदी व्यवस्था से किसान धन सिंह को मिली राहत 5 घंटे पहले ऑफलाइन टोकन से धान बेचना हुआ आसान, बेहतर खरीदी व्यवस्था से किसान धन सिंह को मिली राहत
खेल

13 साल की यू जिदी ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में गोल्ड के साथ बनाया नया रिकॉर्ड

13 साल की यू जिदी ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में गोल्ड के साथ बनाया नया रिकॉर्ड

आइची-नागोया
चीन की महज 13 साल की तैराक यु जिदी ने एशियन गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए महिला 200 मीटर बटरफ्लाई इवेंट में गोल्ड मेडल जीत लिया है. टोक्यो एक्वाटिक्स सेंटर में आयोजित फाइनल में यु जिदी ने 2 मिनट 05.08 सेकंड में नया एशियन गेम्स रिकॉर्ड बनाया.

यु जिदी ने हांगझोउ एशियन गेम्स 2022 में चीन की ओलंपिक चैम्पियन झांग युफेई द्वारा बनाए गए 2:05.57 सेकंड के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया, उन्होंने अपनी हमवतन चांग मोहान को तीन सेकंड से ज्यादा के अंतर से पछाड़कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया, जापान की मिसा ओकुजोनो ने कांस्य पदक जीता.

12 साल की उम्र में भी रचा था इतिहास
यु जिदी का यह पहला बड़ा इंटरनेशनल कारनामा नहीं है, पिछले साल सिंगापुर में हुए विश्व तैराकी चैम्पियनशिप में महज 12 साल की उम्र में वह पदक जीतने वाली सबसे कम उम्र की तैराक बनी थीं. वह चीन की कांस्य पदक जीतने वाली 4×200 मीटर फ्रीस्टाइल रिले टीम का हिस्सा थीं. इसके अलावा उन्होंने तीन व्यक्तिगत स्पर्धाओं में चौथा स्थान हासिल किया था.

इस साल की शुरुआत में यु जिदी ने 200 मीटर बटरफ्लाई में अमेरिकी ओलंपिक चैम्पियन रेगन स्मिथ को भी हराया था, अब एशियन गेम्स में अपने डेब्यू पर उन्होंने व्यक्तिगत गोल्ड मेडल के साथ रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है.

खास बात यह है कि यु जिदी अगले महीने ही 14 साल की होंगी, एशियन गेम्स में 200 मीटर बटरफ्लाई उनका पहला व्यक्तिगत इवेंट था और उन्हें अभी दो और व्यक्तिगत इवेंट में हिस्सा लेना है.

जीत के बाद भी यु जिदी अपने प्रदर्शन से पूरी तरह संतुष्ट नहीं दिखीं और उन्होंने इसे सिर्फ 'ठीक-ठाक' बताया, उनका मानना है कि वह इससे भी तेज तैर सकती हैं.13 साल की उम्र में एशियन गेम्स चैम्पियन और रिकॉर्ड होल्डर बन चुकी यू ज़िदी पर अब पूरी दुनिया की नजरें हैं.