शनिवार, 28 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
परिसीमन बिल पर NCP के समर्थन को लेकर कांग्रेस ने उठाए सवाल, पूछा- राजनीतिक दबाव या रणनीति? 1 घंटे पहले परिसीमन बिल पर NCP के समर्थन को लेकर कांग्रेस ने उठाए सवाल, पूछा- राजनीतिक दबाव या रणनीति? मिशन 360: परिसीमन विधेयक पर सरकार का नंबर गेम, लोकसभा में 40 वोटों की दरकार 1 घंटे पहले मिशन 360: परिसीमन विधेयक पर सरकार का नंबर गेम, लोकसभा में 40 वोटों की दरकार विपक्षी सांसदों की गैरमौजूदगी से NDA को फायदा, वोटिंग के बिना मिल सकता है दो तिहाई बहुमत 2 घंटे पहले विपक्षी सांसदों की गैरमौजूदगी से NDA को फायदा, वोटिंग के बिना मिल सकता है दो तिहाई बहुमत सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राज्य में राशनकार्डधारियों को मिल रहा खाद्यान्न वितरण का नियमित लाभ 2 घंटे पहले सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राज्य में राशनकार्डधारियों को मिल रहा खाद्यान्न वितरण का नियमित लाभ भारत-अमेरिका ट्रेड डील जल्द होगी फाइनल, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दिया बड़ा अपडेट 3 घंटे पहले भारत-अमेरिका ट्रेड डील जल्द होगी फाइनल, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दिया बड़ा अपडेट AI के दौर में बदलेंगे ऑफिस के तौर-तरीके, Steelcase ने गुरुग्राम में दिखाया भविष्य 3 घंटे पहले AI के दौर में बदलेंगे ऑफिस के तौर-तरीके, Steelcase ने गुरुग्राम में दिखाया भविष्य पीएम सूर्य घर योजना से आंवराभाटा निवासी श्रीमती रेवती ध्रुव को मिली बिजली बिल से राहत, अब आ रहा शून्य बिल 3 घंटे पहले पीएम सूर्य घर योजना से आंवराभाटा निवासी श्रीमती रेवती ध्रुव को मिली बिजली बिल से राहत, अब आ रहा शून्य बिल CG-ACE योजना के तहत यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के लिए दिल्ली में निःशुल्क कोचिंग का अवसर, ऑनलाइन आवेदन 30 नवंबर तक 3 घंटे पहले CG-ACE योजना के तहत यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के लिए दिल्ली में निःशुल्क कोचिंग का अवसर, ऑनलाइन आवेदन 30 नवंबर तक जिले में 29 नवंबर को आयोजित होगा ‘फिट इंडिया संडेज ऑन साइकिल’ का ऐतिहासिक 100वां संस्करण 3 घंटे पहले जिले में 29 नवंबर को आयोजित होगा ‘फिट इंडिया संडेज ऑन साइकिल’ का ऐतिहासिक 100वां संस्करण युवाओं को उद्यमिता और नवाचार से जोड़ने तीन दिवसीय बूटकैंप का होगा आयोजन 3 घंटे पहले युवाओं को उद्यमिता और नवाचार से जोड़ने तीन दिवसीय बूटकैंप का होगा आयोजन गांधी चौक और कोतवाली क्षेत्र में तंबाकू नियंत्रण नियमों के उल्लंघन पर 16 दुकानों का चालान 3 घंटे पहले गांधी चौक और कोतवाली क्षेत्र में तंबाकू नियंत्रण नियमों के उल्लंघन पर 16 दुकानों का चालान श्रमिकों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाना विभाग की पहली प्राथमिकता 3 घंटे पहले श्रमिकों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाना विभाग की पहली प्राथमिकता धान खरीदी केंद्रों में बेहतर इंतजाम, ऑनलाइन टोकन से किसानों को मिल रही सहूलियत 3 घंटे पहले धान खरीदी केंद्रों में बेहतर इंतजाम, ऑनलाइन टोकन से किसानों को मिल रही सहूलियत घर बैठे मिला ऑनलाइन टोकन, मेहनत की उपज का बेहतर मूल्य, किसान प्रेम सिंह को मिली दोहरी राहत 3 घंटे पहले घर बैठे मिला ऑनलाइन टोकन, मेहनत की उपज का बेहतर मूल्य, किसान प्रेम सिंह को मिली दोहरी राहत धान खरीदी को मिल रही गति, रकबा समर्पण में भी किसान निभा रहे सक्रिय भागीदारी 3 घंटे पहले धान खरीदी को मिल रही गति, रकबा समर्पण में भी किसान निभा रहे सक्रिय भागीदारी 4-5 दिसम्बर को होगा राज्य स्तरीय युवा महोत्सव, 33 जिलों के 3 हजार युवा लेंगे भाग 3 घंटे पहले 4-5 दिसम्बर को होगा राज्य स्तरीय युवा महोत्सव, 33 जिलों के 3 हजार युवा लेंगे भाग तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर कल जलेगा दीप, दीपथून स्तंभ को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश 4 घंटे पहले तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर कल जलेगा दीप, दीपथून स्तंभ को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश उत्तर बस्तर कांकेर : सुरक्षित बचपन अभियान के तहत शिक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण 4 घंटे पहले उत्तर बस्तर कांकेर : सुरक्षित बचपन अभियान के तहत शिक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण उत्तर बस्तर कांकेर : जिले में धान खरीदी सुचारू रूप से संचालित 4 घंटे पहले उत्तर बस्तर कांकेर : जिले में धान खरीदी सुचारू रूप से संचालित ऑफलाइन टोकन से धान बेचना हुआ आसान, बेहतर खरीदी व्यवस्था से किसान धन सिंह को मिली राहत 4 घंटे पहले ऑफलाइन टोकन से धान बेचना हुआ आसान, बेहतर खरीदी व्यवस्था से किसान धन सिंह को मिली राहत
खेल

एशियन गेम्स का रंगारंग आगाज, मनु भाकर-पवन सहरावत ने लहराया तिरंगा

एशियन गेम्स का रंगारंग आगाज, मनु भाकर-पवन सहरावत ने लहराया तिरंगा

टोक्यो

नागोया में एशियन गेम्स 2026 का धमाकेदार आगाज हो गया है. जापान के मिजुहो पार्क एथलेटिक स्टेडियम में शनिवार (19 स‍ितंबर) को रंगारंग और हाईटेक ओपनिंग सेरेमनी हुई। 

जापान के सम्राट नारुहितो ने महारानी मासाको, शाही परिवार के सदस्यों, ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया (OCA) के अध्यक्ष शेख जुआन बिन हमद अल थानी और इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी (IOC) की अध्यक्ष कर्स्टी कोवेंट्री की मौजूदगी में खेलों के शुरू होने की घोषणा की। 

करीब दो घंटे चली सेरेमनी की शुरुआत जापान के राष्ट्रगान से हुई. इसके बाद राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया. जापान की सेल्फ डिफेंस फोर्स के 9 सदस्यों ने झंडे को मंच तक पहुंचाया. इसके बाद स्टेडियम की लाइटें बंद कर दी गईं और स्पॉटलाइट से जापान के नेशनल फ्लैग को रोशन किया गया। 

मनु-पवन ने संभाला तिरंगा
इसके बाद 45 देशों और OCA रिफ्यूजी टीम की एथलीट परेड हुई. यानी कुल 46 दलों ने मार्च किया. अफगानिस्तान सबसे पहले परेड में शामिल हुआ, जबकि एशिया की खेल महाशक्ति चीन 800 से ज्यादा खिलाड़ियों के दल के साथ आकर्षण का केंद्र रहा। 

भारत की ओर से दो बार की पेरिस ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर और हांगझोऊ एशियन गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट कबड्डी खिलाड़ी पवन सहरावत ने तिरंगा थामा. दोनों पारंपरिक नेवी ब्लू ड्रेस में भारतीय दल का नेतृत्व करते नजर आए। 

पवन सहरावत को आखिरी समय पर ताजिंदरपाल सिंह तूर की जगह ध्वजवाहक बनाया गया. तूर को समारोह के लिए जरूरी आधिकारिक किट समय पर नहीं मिल सकी, इसलिए वह ओपनिंग सेरेमनी में हिस्सा नहीं ले पाए। 

खाली सीटों ने खींचा ध्यान
हाईटेक और रंगारंग आयोजन के बीच स्टेडियम में कई सीटें खाली नजर आईं. सेरेमनी में सामान्य तौर पर दिखने वाली भारी भीड़ और धूमधाम भी कुछ कम नजर आई. ऐसे में खाली स्टैंड ने भी लोगों का ध्यान खींचा. भारत का 501 सदस्यीय दल इन खेलों में हिस्सा ले रहा है. टीम इंडिया की नजर 2023 के हांगझोउ एशियन गेम्स से बेहतर प्रदर्शन पर है. भारत ने वहां अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 106 पदक जीते थे, जिसमें 28 गोल्ड शामिल थे. भारत पदक तालिका में चौथे स्थान पर रहा था। 

पहले ही शुरू हो चुके हैं कई मुकाबले
एशियन गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी से पहले ही कई खेलों के मुकाबले शुरू हो चुके थे. महिला क्रिकेट में हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय टीम मेजबान जापान को 8 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। 

वहीं टेकबॉल (Teqball) में भी भारत पदक की रेस में है. यह खेल पहली बार एशियन गेम्स का हिस्सा बना है. भारत की क्विम्सी डी'सूजा शनिवार को महिला सिंगल्स सेमीफाइनल में हार गईं. अब वह ब्रॉन्ज मेडल के मुकाबले में उतरेंगी। 

एशियन गेम्स 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक चलेंगे. नागोया का मिजुहो पार्क एथलेटिक स्टेडियम ही ओपनिंग और क्लोजिंग सेरेमनी का मेजबान है. इस बार करीब 11,000 एथलीट 45 देशों और OCA रिफ्यूजी टीम की ओर से 43 खेलों में हिस्सा ले रहे हैं. कुल 469 गोल्ड मेडल दांव पर हैं।