बुधवार, 25 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति 21 मिनट पहले पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति सऊदी एयर डिफेंस ने हूतियों के 209 हवाई हमले हवा में नाकाम किए 1 घंटे पहले सऊदी एयर डिफेंस ने हूतियों के 209 हवाई हमले हवा में नाकाम किए सरकारी जांच में खुलासा, देश में 13.5 प्रतिशत अपात्र लोग उठा रहे मुफ्त राशन का लाभ 1 घंटे पहले सरकारी जांच में खुलासा, देश में 13.5 प्रतिशत अपात्र लोग उठा रहे मुफ्त राशन का लाभ आज शुरू होगा ‘समावेश’ और ई-अनुदान पोर्टल, सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की प्रक्रिया में होगी सुविधा 1 घंटे पहले आज शुरू होगा ‘समावेश’ और ई-अनुदान पोर्टल, सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की प्रक्रिया में होगी सुविधा देश में पहली बार ATM निकासी से आगे निकला क्रेडिट कार्ड से खर्च, ₹2.4 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा 1 घंटे पहले देश में पहली बार ATM निकासी से आगे निकला क्रेडिट कार्ड से खर्च, ₹2.4 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा असम ट्रिपल मर्डर केस के दो आरोपी एनकाउंटर में घायल, ऑनलाइन गेमिंग में 4 लाख हारने के बाद दिया था वारदात को अंजाम 1 घंटे पहले असम ट्रिपल मर्डर केस के दो आरोपी एनकाउंटर में घायल, ऑनलाइन गेमिंग में 4 लाख हारने के बाद दिया था वारदात को अंजाम PF निकालने का तरीका बदलेगा, अब UPI से खाते में आएगा पैसा, जानें EPFO का नया प्लान 2 घंटे पहले PF निकालने का तरीका बदलेगा, अब UPI से खाते में आएगा पैसा, जानें EPFO का नया प्लान मुंबई के रियल एस्टेट बाजार पर विदेशी निवेशकों का भरोसा, सात गुना बढ़ा निवेश 2 घंटे पहले मुंबई के रियल एस्टेट बाजार पर विदेशी निवेशकों का भरोसा, सात गुना बढ़ा निवेश मोदी सरकार के कार्यकाल में गरीबी दर में बड़ी गिरावट, 49.60 करोड़ लोगों को मिली राहत 2 घंटे पहले मोदी सरकार के कार्यकाल में गरीबी दर में बड़ी गिरावट, 49.60 करोड़ लोगों को मिली राहत अरुणाचल सीमा से 40 किलोमीटर दूर चीन बना रहा विशाल बांध, नदी मोड़ने की तैयारी 2 घंटे पहले अरुणाचल सीमा से 40 किलोमीटर दूर चीन बना रहा विशाल बांध, नदी मोड़ने की तैयारी EPFO की नई सुविधा: अब UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा, दिसंबर में हो सकती है शुरुआत 3 घंटे पहले EPFO की नई सुविधा: अब UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा, दिसंबर में हो सकती है शुरुआत 8वें वेतन आयोग में बड़े बदलाव की चर्चा, न्यूनतम बेसिक सैलरी बढ़कर ₹69,000 होने का अनुमान 3 घंटे पहले 8वें वेतन आयोग में बड़े बदलाव की चर्चा, न्यूनतम बेसिक सैलरी बढ़कर ₹69,000 होने का अनुमान हिमालय में मंडराया नई तबाही का खतरा, भारत से नेपाल-पाकिस्तान तक मच सकती है भारी हलचल 14 घंटे पहले हिमालय में मंडराया नई तबाही का खतरा, भारत से नेपाल-पाकिस्तान तक मच सकती है भारी हलचल भारत-नेपाल संबंधों में संतुलन की चुनौती, खुली सीमा और भू-राजनीतिक समीकरण अहम 14 घंटे पहले भारत-नेपाल संबंधों में संतुलन की चुनौती, खुली सीमा और भू-राजनीतिक समीकरण अहम झींगा पालन से जशपुर के मत्स्य कृषकों को मिलेगा दोहरा लाभ 15 घंटे पहले झींगा पालन से जशपुर के मत्स्य कृषकों को मिलेगा दोहरा लाभ अमृत सरोवरों पर संविधान दिवस का होगा आयोजन, संवैधानिक मूल्यों के साथ जल संरक्षण का दिया जाएगा संदेश 15 घंटे पहले अमृत सरोवरों पर संविधान दिवस का होगा आयोजन, संवैधानिक मूल्यों के साथ जल संरक्षण का दिया जाएगा संदेश जशपुर में चक्रवात से प्रभावित फसलों का सर्वे जारी, किसानों के मुआवजे के लिए प्रकरण तैयार 15 घंटे पहले जशपुर में चक्रवात से प्रभावित फसलों का सर्वे जारी, किसानों के मुआवजे के लिए प्रकरण तैयार दंतेश्वरी माता मंदिर परिसर में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने किया श्रमदान, स्वच्छता का दिया संदेश 15 घंटे पहले दंतेश्वरी माता मंदिर परिसर में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने किया श्रमदान, स्वच्छता का दिया संदेश महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में पहल, धमतरी में कल होगा उद्यमिता विकास कार्यशाला का आयोजन 15 घंटे पहले महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में पहल, धमतरी में कल होगा उद्यमिता विकास कार्यशाला का आयोजन वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात 15 घंटे पहले वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
छत्तीसगढ़

Aadhaar Seva Kendra: छत्तीसगढ़ में आधार सेवाओं को लेकर बड़ा अपडेट: 1,100 से ज्यादा केंद्र संचालित, 7 लाख बच्चों का बायोमेट्रिक अपडेट; 14 नए केंद्रों को मंजूरी

Aadhaar Seva Kendra: छत्तीसगढ़ में आधार सेवाओं को लेकर बड़ा अपडेट: 1,100 से ज्यादा केंद्र संचालित, 7 लाख बच्चों का बायोमेट्रिक अपडेट; 14 नए केंद्रों को मंजूरी

रायपुर, 17 सितंबर। Aadhaar Seva Kendra: छत्तीसगढ़ में आधार सेवाओं के विस्तार और सुरक्षित उपयोग को लेकर गुरुवार को राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा आयोजित ‘आधार प्रमाणीकरण एवं सत्यापन’ विषयक एक-दिवसीय कार्यशाला में अधिकारियों-कर्मचारियों को आधार सत्यापन, ऑफलाइन वेरिफिकेशन, फेस ऑथेंटिकेशन और डेटा सुरक्षा से जुड़ी प्रक्रियाओं की जानकारी दी गई।

कार्यशाला की मुख्य अतिथि खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की सचिव श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले रहीं। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ सही हितग्राहियों तक पहुंचाने में आधार प्रमाणीकरण महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने ऑफलाइन सत्यापन व्यवस्था की जानकारी को अधिकारियों और संबंधित विभागों के लिए उपयोगी बताया।

33 जिलों में 1,100 से ज्यादा आधार सेवा केंद्र

चिप्स के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री मयंक अग्रवाल ने बताया कि छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलों में इन-हाउस मॉडल के तहत 1,100 से अधिक आधार सेवा केंद्र शासकीय परिसरों में संचालित किए जा रहे हैं। इन केंद्रों के माध्यम से नागरिकों को आधार नामांकन और अपडेट की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि राज्य में अब तक 3 करोड़ 17 लाख 33 हजार से अधिक आधार पंजीकरण किए जा चुके हैं।

7 लाख से ज्यादा बच्चों का बायोमेट्रिक अपडेट

राज्य में 5-15 वर्ष और 15-17 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसके लिए विभिन्न जिलों में विशेष आधार शिविर आयोजित किए गए हैं। इन शिविरों के माध्यम से अब तक 7 लाख से अधिक बच्चों का अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट किया जा चुका है।

14 नए आधार सेवा केंद्रों को मंजूरी

श्री मयंक अग्रवाल ने बताया कि भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने छत्तीसगढ़ में 14 नए आधार सेवा केंद्र खोलने की अनुमति दी है। इनमें दुर्ग, महासमुंद, रायपुर, बिलासपुर और जांजगीर-चांपा में केंद्रों का संचालन शुरू हो चुका है, जबकि अन्य स्थानों पर काम जारी है। इसके अलावा चिप्स ने 7 अन्य जिलों में आधार सेवा केंद्र खोलने का प्रस्ताव भी UIDAI को भेजा है।

ऑफलाइन सत्यापन और फेस ऑथेंटिकेशन की जानकारी

UIDAI के आधार उपयोग प्रभाग एवं मीडिया के निदेशक लेफ्टिनेंट कर्नल प्रवीण चौधरी ने आधार के सुरक्षित उपयोग और निर्धारित प्रक्रियाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नागरिक अपने आधार का ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से सत्यापन कर सकते हैं।

तकनीकी सत्रों में सीमित नेटवर्क वाले क्षेत्रों में ऑफलाइन आधार सत्यापन की उपयोगिता तथा फिंगरप्रिंट या आइरिस प्रमाणीकरण में कठिनाई होने पर फेस ऑथेंटिकेशन के उपयोग पर भी चर्चा हुई। UIDAI, क्षेत्रीय कार्यालय हैदराबाद के निदेशक श्री टी. रामकृष्ण ने देश में आधार व्यवस्था के विस्तार, तकनीकी ढांचे और आधार सेवाओं की पहुंच के बारे में जानकारी दी।

150 से अधिक अधिकारियों ने लिया हिस्सा

कार्यशाला में छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के प्रबंध संचालक श्री भास्कर विलास संदीपन, कोष एवं लेखा संचालनालय के संचालक श्री एस. जयवर्धन, खाद्य संचालनालय की संचालक डॉ. फरिहा आलम, चिप्स के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री शशांक पांडे, संयुक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अनुपम आशीष टोप्पो एवं श्री आशीष जायसवाल सहित विभिन्न विभागों के 150 से अधिक अधिकारियों ने भाग लिया।